जालौन मे युवक ने धोखाधड़ी से आहात होकर लगाई फांसी, फांसी लगाने से युवक की बिगड़ी हालत आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर हालत मे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती दिल्ली के साइबर फ्रॉड़ो ने युवक का हमीरपुर के एक्सिस वैक मे खुलवाया था जॉइंट खाता कमीशन का लालच देकर खाते मे 4 करोड़ रूपये के ट्रांसफर होने के बाद फ्रॉड़ो ने रुपयों का किया गवन पीड़ित युवक ने फ्रॉड़ो के खिलाफ दर्ज कराया था BNS कि धारा 318(4) व 66 D का मुकदमा मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस के दलालो के द्वारा मामले को निपटाने के लिए वादी से मांगे जा रहे थे रूपये लगातार अन्य प्रदेशो से नोटिस आने से परेशान रहता था युवक दलालो के दबाव के चलते युवक ने फांसी लगा जीवनलीला समाप्त करने का किया प्रयास दलालो और पीड़ित के बीच बातचीत का ऑडियो भी आया सामने कदौरा के रहने वाले पीड़ित ने कालपी कोतवाली क्षेत्र मे बहनोई के घर लगाई फांसी जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला।
जालौन मे युवक ने धोखाधड़ी से आहात होकर लगाई फांसी, फांसी लगाने से युवक की बिगड़ी हालत आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर हालत मे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती दिल्ली के साइबर फ्रॉड़ो ने युवक का हमीरपुर के एक्सिस वैक मे खुलवाया था जॉइंट खाता कमीशन का लालच देकर खाते मे 4 करोड़ रूपये के ट्रांसफर होने के बाद फ्रॉड़ो ने रुपयों का किया गवन पीड़ित युवक ने फ्रॉड़ो के खिलाफ दर्ज कराया था BNS कि धारा 318(4) व 66 D का मुकदमा मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस के दलालो के द्वारा मामले को निपटाने के लिए वादी से मांगे जा रहे थे रूपये लगातार अन्य प्रदेशो से नोटिस आने से परेशान रहता था युवक दलालो के दबाव के चलते युवक ने फांसी लगा जीवनलीला समाप्त करने का किया प्रयास दलालो और पीड़ित के बीच बातचीत का ऑडियो भी आया सामने कदौरा के रहने वाले पीड़ित ने कालपी कोतवाली क्षेत्र मे बहनोई के घर लगाई फांसी जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला।
- जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान बड़ा हादसा कुकरगांव रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से 45 वर्षीय चालक राजेश कुमार की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत मृतक नया पटेल नगर निवासी बताए जा रहे हैं, परिवार ने घटना को संदेहास्पद बताते हुए हत्या का आरोप लगाया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू स्थानीय लोगों ने अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे1
- कानपुर देहात सिकन्दरा कस्बे में गरीब परिवार ने बताई सच्चाई आखिर क्या है पूरा मामला1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार – इकबाल अहमद सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये वसूली का आरोप, समाधान दिवस में शिकायत कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर रुपये वसूले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़िता, निवासी ग्राम अंतापुर, विकास खंड राजपुर, ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद अलग-अलग समय पर उससे कुल 15,000 रुपये ले लिए गए। कई माह बीत जाने के बाद भी न तो आवास स्वीकृत हुआ और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो उसे टालमटोल किया जा रहा है। मजबूर होकर उसने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।2
- झींझक में संघ के शताब्दी वर्ष पर भव्य हिंदू सम्मेलन, राष्ट्र निर्माण के पांच विषयों पर मंथन झींझक (कानपुर देहात)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को झींझक के रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, मातृशक्ति, युवा तथा गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिला। सम्मेलन के दौरान राष्ट्र निर्माण से जुड़े पांच प्रमुख विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कार, सेवा, सुरक्षा और स्वावलंबन को मजबूत करने पर बल दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रशेखर ने की, जबकि संचालन राम जी ने किया। मुख्य अतिथि संत भगवान दास महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र की उन्नति समाज की एकजुटता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज कार्य में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। आयोजकों ने इसे शताब्दी वर्ष की प्रेरणादायक शुरुआत बताते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।1
- कानपुर देहात में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोगनीपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार तड़के करीब 2 बजे मंगलपुर बंबा के पास की है। जानकारी के मुताबिक मनावा थाना ककवन निवासी 58 वर्षीय बैजनाथ अपने बेटे, नाती और अन्य परिचितों के साथ शादी समारोह में शामिल होने भोगनीपुर गए थे। बारात से लौटते समय अचानक सामने से तेज रफ्तार डंपर आ गया। डंपर को बचाने की कोशिश में बोलेरो चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में अंश पाल को छोड़कर बाकी सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया गया। सीएचसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नंदना गांव निवासी अनुपम कुमार ने शनिवार को करीब 1 बजे समाधान दिवस में तहसील पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वह 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं और मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र होने के बावजूद अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। पीड़ित का कहना है कि कई बार उच्च अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें पक्के मकान की सुविधा नहीं मिली, जिसके कारण वह मजबूरी में कच्ची छत के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जर्जर छत के चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अनुपम कुमार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराते हुए योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की है। समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।1
- जालौन के लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगाया और खनन माफियाओं पर कार्यवाही करने की मांग की है क्योंकि ट्रैक्टर चालक की मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर से मौत हो गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही उन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।।।1
- जालौन मे युवक ने धोखाधड़ी से आहात होकर लगाई फांसी, फांसी लगाने से युवक की बिगड़ी हालत आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर हालत मे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती दिल्ली के साइबर फ्रॉड़ो ने युवक का हमीरपुर के एक्सिस वैक मे खुलवाया था जॉइंट खाता कमीशन का लालच देकर खाते मे 4 करोड़ रूपये के ट्रांसफर होने के बाद फ्रॉड़ो ने रुपयों का किया गवन पीड़ित युवक ने फ्रॉड़ो के खिलाफ दर्ज कराया था BNS कि धारा 318(4) व 66 D का मुकदमा मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस के दलालो के द्वारा मामले को निपटाने के लिए वादी से मांगे जा रहे थे रूपये लगातार अन्य प्रदेशो से नोटिस आने से परेशान रहता था युवक दलालो के दबाव के चलते युवक ने फांसी लगा जीवनलीला समाप्त करने का किया प्रयास दलालो और पीड़ित के बीच बातचीत का ऑडियो भी आया सामने कदौरा के रहने वाले पीड़ित ने कालपी कोतवाली क्षेत्र मे बहनोई के घर लगाई फांसी जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला।1