Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from Rajasthan and nearby areas
- कुंभ मेले में अपनी आंखों से चर्चाओं में आई मोनालिसा के पति फरमान के जोधपुर पहुंचने की है सूचना । मोनालिसा के पति फरमान ने एक वीडियो किया जारी । वीडियो में कहा अजमेर पुष्कर से ढूंढते ढूंढते अब मैं पहुंच रहा हूं जोधपुर । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में बड़ा खुलासा । शादी के समय मोनालिसा थी नाबालिग ।1
- Post by Mukesh Mewara4
- फालना नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम श्री भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल पर आयोजित किया गया। इन विकास कार्यों में नगर पालिका खुडाला फालना और जलदाय विभाग द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न कार्य शामिल हैं। इनमें सड़कों का निर्माण, विद्युतीकरण, सामुदायिक भवन, पानी की टंकी और अन्य नागरिक सुविधाएं प्रमुख हैं। लोकार्पित किए गए कार्यों में माताजी मंदिर अंबाजी पर तीन शेड, औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें, भटवाड़ा क्षेत्र में हिंगलाज माता मंदिर दीवार निर्माण, विजयनगर में प्रकाश लोहार वाली गली और अशोकनगर में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। संकेश्वर नगर में महेंद्र सिंह की गली और देवाराम मीणा के मकान से गंगाराम मीणा के मकान तक सीसी रोड कार्य भी संपन्न हुए। इसके अतिरिक्त, सांडेराव रोड से निंबेश्वर महादेव तक और फालना चौराहे से फालना गांव तक विद्युतीकरण कार्य, निंबेश्वर महादेव स्थित हाई मार्क्स लाइट कार्य तथा फालना मुख्य मार्ग बाली रोड पर डिवाइडर के ऊपर लोहे की जाली लगाने का कार्य भी पूरा किया गया। शिलान्यास किए गए कार्यों में वार्ड नंबर 6 में सामुदायिक भवन, खुडाला हरि ओम नगर सड़क निर्माण, रामदेव मंदिर गली वाली सड़क, इंदिरा कॉलोनी में चक्की वाली गली और वाल्मीकि गली में सीसी रोड कार्य शामिल हैं। खुडाला में जियावा एरिया और रेलवे अंडरपास से गणेश कृषि फार्म तक सीसी सड़क कार्य का भी शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान 3.50 लाख लीटर पानी की टंकी और 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक राणावत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पट्टा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर में दलित बस्तियों में कांग्रेस का जनसंवाद, भाजपा पर साधा निशाना संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यावर ने दलित और पिछड़ी बस्तियों में जनसंवाद किया। अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ाने के आरोप लगाए, वहीं चुनाव टालने को लेकर भी सवाल उठाए। जनसंवाद में लोगों ने बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याएं रखीं। कांग्रेस ने इन मुद्दों को उठाने और अभियान को तेज करने की बात कही।1
- नवनिर्वाचित महर्षि गौतम सुत सेवा समिति जिला पाली के जिला अध्यक्ष, महामंत्री , कोषाध्यक्ष, ने समस्त गुर्जर गोड़ समाज के विकास, उत्थान,के लिए हमेशा तन,मन,घन से सेवा करेंगे हमारा एक ही लक्ष्य सबका साथ सबका विकास को प्राथमिकता से सबकी सहमति से निर्णय लेकर विकास कार्य को गति देने का कार्य प्रमुखता से कार्य किये जायेगें।आज 12/4/2026 कि गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज राजेंद्र नगर,मणी नगर, हिम्मतनगर शक्तिनगर के महर्षि गौतम आश्रम मे गुर्जर गोड़ समाज के मंदिर में मिटिगं ऐतिहासिक रही एवं जिसमे समाज के हित के लिए कई प्रस्ताव लिये गये ।3
- हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग ने पकड़ा जोर, हजारों पोस्टकार्ड के जरिए रेल मंत्री तक पहुंचेगी जनभावना पब्लिक न्यूज़ रिपोर्टर रायपुर जगदीश माली हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस मांग को तेज करते हुए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। स्थानीय गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान के तहत हजारों की संख्या में पोस्टकार्ड देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम भेजे जा रहे हैं। पोस्टकार्ड में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को दूर-दराज के स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिपुर स्टेशन के आसपास रायपुर, बर, कुशलपुरा, पिपलिया कला, रामपुर कला, झूठा सहित कई गांव स्थित हैं। इन गांवों से बड़ी संख्या में युवा और श्रमिक वर्ग रोजगार के लिए बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे तथा महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में जाते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होना क्षेत्र के विकास में बाधा बना हुआ है। पोस्टकार्ड में यह भी लिखा गया है कि हरिपुर स्टेशन पर ठहराव की सुविधा नहीं होने से विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों एवं आम यात्रियों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यहां ट्रेनों का ठहराव जल्द शुरू किया जाना आवश्यक है। इस अभियान की खास बात यह है कि केवल स्थानीय ग्रामीण ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी लोग भी इससे जुड़ रहे हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे सहित अन्य शहरों से भी सैकड़ों की संख्या में पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं, जिससे यह आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम में मदन लाल कुमावत, मांगी लाल माली, महेंद्र सांखला, रमेश सैनी, प्रहलाद सिंह कालब, बद्रीलाल पालड़िया, गिरधारी लाल देवासी, माणक चन्द लोहार, हरीश माली, नेमीचंद डाबी, भगवान सिंह गोइंदा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राकेश वैष्णव, महेंद्र बंजारा, अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह सांखला, दिनेश देवासी, प्रवीण प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, विजय सिंह चौहान, मोहन शर्मा, वेणुगोपाल शर्मा, गिरवर सिंह, कैलाश माली पदम पुरी गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि यदि शीघ्र ही हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी हरिपुर में रेल ठहराव की मांग ने पकड़ा जोर, पोस्टकार्ड अभियान बना जनआंदोलन रायपुर में हरिपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग अब एक नए रूप में सामने आई है। क्षेत्रवासियों ने आंदोलन को धार देते हुए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है, जिससे यह मुद्दा अब जनआंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। रविवार को स्थानीय गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से रखने का संकल्प लिया। अभियान के तहत सोमवार से हजारों पोस्टकार्ड डाकघर के माध्यम से सीधे रेल मंत्री को भेजे जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से हरिपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस अभियान की खास बात यह है कि अब यह सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा। दक्षिण भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे क्षेत्र के प्रवासी लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने-अपने शहरों से पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय ले चुके हैं। रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम में मदन लाल कुमावत, मांगी लाल माली, महेंद्र सांखला, रमेश सैनी, प्रहलाद सिंह कालब, बद्रीलाल पालड़िया, गिरधारी लाल देवासी, माणक चन्द लोहार, हरीश माली, नेमीचंद डाबी, भगवान सिंह गोइंदा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राकेश वैष्णव, महेन्द्र बंजारा, अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह सांखला, दिनेश देवासी, प्रवीण प्रजापत, लक्ष्मण परिहार, विजय सिंह चौहान, मोहन शर्मा, वेणुगोपाल शर्मा, गिरवर सिंह, कैलाश माली सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हरिपुर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक और तेज किया जाएगा। यह अभियान अब प्रशासन के लिए एक बड़ा संकेत है कि हरिपुर की आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।1
- Post by नेमा गुर्जर1