logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर अनूपपुर में मना विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाई अनूपपुर। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री कुंवर घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खुशी में आज शाम अनूपपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि कार्यालय में एकत्र हुए और जीत की खुशी में पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय परिसर में जश्न और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत का उत्सव मनाया।

10 hrs ago
user_Prince ojha
Prince ojha
अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर अनूपपुर में मना विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाई अनूपपुर। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री कुंवर घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खुशी में आज शाम अनूपपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि कार्यालय में एकत्र हुए और जीत की खुशी में पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय परिसर में जश्न और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत का उत्सव मनाया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सावन के प्रथम सोमवार को सकरा शिव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र अनूपपुर। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सकरा शिव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए शिव धाम पहुंचे। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-पाठ, हवन एवं रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। कांवड़ यात्रियों में दिखा खास उत्साह सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी सकरा शिव धाम पहुंचे। भक्तों ने कांवड़ के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की भक्तिमय धुनों के बीच कांवड़ यात्रा लेकर अमरकंटक की ओर प्रस्थान किया। कांवड़ यात्रियों के उत्साह और श्रद्धा का नजारा देखते ही बन रहा था। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु पवित्र नगरी अमरकंटक की ओर रवाना हुए। सावन के पहले सोमवार पर सकरा शिव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह दिन भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा के संकल्प से जुड़ा विशेष अवसर रहा।
    1
    सावन के प्रथम सोमवार को सकरा शिव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र
अनूपपुर। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सकरा शिव धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए शिव धाम पहुंचे। मंदिर परिसर पूरे दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-पाठ, हवन एवं रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
कांवड़ यात्रियों में दिखा खास उत्साह
सावन सोमवार के अवसर पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री भी सकरा शिव धाम पहुंचे। भक्तों ने कांवड़ के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की भक्तिमय धुनों के बीच कांवड़ यात्रा लेकर अमरकंटक की ओर प्रस्थान किया।
कांवड़ यात्रियों के उत्साह और श्रद्धा का नजारा देखते ही बन रहा था। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालु पवित्र नगरी अमरकंटक की ओर रवाना हुए।
सावन के पहले सोमवार पर सकरा शिव धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना दिया। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह दिन भगवान शिव की भक्ति और कांवड़ यात्रा के संकल्प से जुड़ा विशेष अवसर रहा।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों लगी भीड़ हर्ष के साथ बनाया सावन का सोमवार
    1
    सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों लगी भीड़ हर्ष के साथ बनाया सावन का सोमवार
    user_Sadhna saroj
    Sadhna saroj
    Local News Reporter Sohagpur, Shahdol•
    9 hrs ago
  • दतिया में कांग्रेस की 'ऐतिहासिक' जीत पर शहडोल में जश्‍न* अजय अवस्‍थी बोले— "भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश" ​शहडोल।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत का असर शहडोल में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में गांधी चौक पर इस शानदार विजय का जोरदार जश्न मनाया गया। ​जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा गांधी चौक कांग्रेस समर्थित नारों से गूंज उठा। ​"जनता का भरोसा और विकास की जीत": अजय अवस्थी ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा दतिया की प्रबुद्ध जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास पर मुहर लगाते हुए घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया है। यह जीत महज एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आया एक स्पष्ट जनादेश है।" ​उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और दतिया का यह परिणाम भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस हमेशा की तरह किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी। विभिन्न संगठनों की रही मौजूदगी ​इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा। ​
    3
    दतिया में कांग्रेस की 'ऐतिहासिक' जीत पर शहडोल में जश्‍न*
 अजय अवस्‍थी बोले— "भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश"
​शहडोल।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत का असर शहडोल में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में गांधी चौक पर इस शानदार विजय का जोरदार जश्न मनाया गया।
​जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा गांधी चौक कांग्रेस समर्थित नारों से गूंज उठा।
​"जनता का भरोसा और विकास की जीत": अजय अवस्थी
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा दतिया की प्रबुद्ध जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास पर मुहर लगाते हुए घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया है। यह जीत महज एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आया एक स्पष्ट जनादेश है।"
​उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और दतिया का यह परिणाम भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस हमेशा की तरह किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी।
विभिन्न संगठनों की रही मौजूदगी
​इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा।
​
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। नगर पंचायत नई लेदरी में इन दिनों जंगली भालुओं की लगातार आवाजाही से दहशत का माहौल बना हुआ है। भूखे-प्यासे और खतरनाक भालू वार्डों एवं मोहल्लों तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में देर रात सरई दफाई, वार्ड क्रमांक 9 में एक भालू को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में भालुओं के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने से बचें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और जंगल या सुनसान इलाकों की ओर जाने से परहेज करें। यदि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में भालू दिखाई दे, तो उसे भगाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन और वन विभाग से भी अपेक्षा है कि भालुओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
    2
    नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
नगर पंचायत नई लेदरी में इन दिनों जंगली भालुओं की लगातार आवाजाही से दहशत का माहौल बना हुआ है। भूखे-प्यासे और खतरनाक भालू वार्डों एवं मोहल्लों तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में देर रात सरई दफाई, वार्ड क्रमांक 9 में एक भालू को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में भालुओं के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने से बचें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और जंगल या सुनसान इलाकों की ओर जाने से परहेज करें।
यदि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में भालू दिखाई दे, तो उसे भगाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन और वन विभाग से भी अपेक्षा है कि भालुओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश डिंडोरी बजाग प्रखंड के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला बरसोद छत से पानी टपक रहा और पूरे कमरे में पानी भरा रहता है जिससे बच्चों को बैठने में बहुत तकलीफ हो रहा है
    1
    मध्य प्रदेश डिंडोरी बजाग प्रखंड के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला बरसोद 
छत से पानी टपक रहा और पूरे कमरे में पानी भरा रहता है जिससे बच्चों को बैठने में बहुत तकलीफ हो रहा है
    user_Chandan Singh Maravi
    Chandan Singh Maravi
    Farmer बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पाली अस्पताल की बदहाल तस्वीर,बंद वॉटर प्यूरीफायर, फटे गद्दे और गायब चादरें... आखिर जिम्मेदार कौन पाली अस्पताल की बदहाल तस्वीर,बंद वॉटर प्यूरीफायर, फटे गद्दे और गायब चादरें... आखिर जिम्मेदार कौन उमरिया तपस गुप्ता जिले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। क्षेत्र के हजारों लोगों के इलाज का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद यहां मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं। अस्पताल की हालत देखकर ऐसा लगता है कि व्यवस्थाओं की निगरानी केवल कागजों तक सीमित रह गई है, जबकि मरीज और उनके परिजन रोजाना परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। दीवार पर टंगा वॉटर प्यूरीफायर बना शोपीस अस्पताल में लगा वॉटर प्यूरीफायर लंबे समय से बंद होने का आरोप है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि प्यूरीफायर केवल दीवार की शोभा बढ़ा रहा है। अस्पताल में स्वच्छ पेयजल नहीं मिलने से लोगों को बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है। गरीब और दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है। वार्डों की हालत देख मरीज भी हो जाते हैं परेशान अस्पताल के वार्डों में रखे कई गद्दे फटे हुए बताए जा रहे हैं। कई बिस्तरों पर न तकिया मिलता है और न ही चादर। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं की यह तस्वीर मरीजों के साथ-साथ पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े करती है। बीएमओ की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल सूत्रों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. पुट्टू लाल सागर अस्पताल में कम समय के लिए आते हैं। आरोप है कि अस्पताल आने के बाद भी वे अधिकतर समय अपने आवास पर बैठकर फाइलों के काम में व्यस्त रहते हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी प्रभावित होती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और इस संबंध में बीएमओ का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका। निरीक्षण से पहले ही बदल जाती है अस्पताल की तस्वीर स्थानीय लोगों का दावा है कि जब किसी वरिष्ठ अधिकारी के निरीक्षण की सूचना पहले से अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचती है, तब वार्डों में तत्काल चादर और तकिए रखवा दिए जाते हैं ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई दें। आरोप है कि निरीक्षण समाप्त होते ही वही चादरें और तकिए फिर वार्डों से हटा दिए जाते हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि निरीक्षण व्यवस्था को भी प्रभावित करने वाला गंभीर मामला है। प्रतिस्थापित डॉक्टर अब भी पाली में स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि जिन डॉक्टरों का प्रतिस्थापन चौरी, ममान और अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया है, वे आज भी पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मरीजों का इलाज करते नजर आते हैं। इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आदेशों का पालन कौन सुनिश्चित करेगा और संबंधित डॉक्टर अपने निर्धारित कार्यस्थल पर क्यों नहीं पहुंच रहे हैं। बायोमेट्रिक सिस्टम की उठी मांग स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली तत्काल लागू की जानी चाहिए। उनका मानना है कि इससे कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा। बिना सूचना के हो निरीक्षण क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि अस्पताल की वास्तविक स्थिति देखनी है तो वरिष्ठ अधिकारियों को बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण करना चाहिए। तभी यह सामने आएगा कि मरीजों को रोजमर्रा में कैसी सुविधाएं मिल रही हैं और अस्पताल का संचालन वास्तव में किस स्थिति में है।
    1
    पाली अस्पताल की बदहाल तस्वीर,बंद वॉटर प्यूरीफायर, फटे गद्दे और गायब चादरें... आखिर जिम्मेदार कौन

पाली अस्पताल की बदहाल तस्वीर,बंद वॉटर प्यूरीफायर, फटे गद्दे और गायब चादरें... आखिर जिम्मेदार कौन
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली एक बार फिर अपनी बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। क्षेत्र के हजारों लोगों के इलाज का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद यहां मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं। अस्पताल की हालत देखकर ऐसा लगता है कि व्यवस्थाओं की निगरानी केवल कागजों तक सीमित रह गई है, जबकि मरीज और उनके परिजन रोजाना परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
दीवार पर टंगा वॉटर प्यूरीफायर बना शोपीस
अस्पताल में लगा वॉटर प्यूरीफायर लंबे समय से बंद होने का आरोप है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि प्यूरीफायर केवल दीवार की शोभा बढ़ा रहा है। अस्पताल में स्वच्छ पेयजल नहीं मिलने से लोगों को बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है। गरीब और दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन गया है।
वार्डों की हालत देख मरीज भी हो जाते हैं परेशान
अस्पताल के वार्डों में रखे कई गद्दे फटे हुए बताए जा रहे हैं। कई बिस्तरों पर न तकिया मिलता है और न ही चादर। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है। स्वास्थ्य सेवाओं की यह तस्वीर मरीजों के साथ-साथ पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े करती है।
बीएमओ की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
सूत्रों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. पुट्टू लाल सागर अस्पताल में कम समय के लिए आते हैं। आरोप है कि अस्पताल आने के बाद भी वे अधिकतर समय अपने आवास पर बैठकर फाइलों के काम में व्यस्त रहते हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी प्रभावित होती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और इस संबंध में बीएमओ का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका।
निरीक्षण से पहले ही बदल जाती है अस्पताल की तस्वीर
स्थानीय लोगों का दावा है कि जब किसी वरिष्ठ अधिकारी के निरीक्षण की सूचना पहले से अस्पताल प्रबंधन तक पहुंचती है, तब वार्डों में तत्काल चादर और तकिए रखवा दिए जाते हैं ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई दें। आरोप है कि निरीक्षण समाप्त होते ही वही चादरें और तकिए फिर वार्डों से हटा दिए जाते हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि निरीक्षण व्यवस्था को भी प्रभावित करने वाला गंभीर मामला है।
प्रतिस्थापित डॉक्टर अब भी पाली में
स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि जिन डॉक्टरों का  प्रतिस्थापन चौरी, ममान और अन्य उप स्वास्थ्य केंद्रों में किया  गया है, वे आज भी पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मरीजों का इलाज करते नजर आते हैं। इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आदेशों का पालन कौन सुनिश्चित करेगा और संबंधित डॉक्टर अपने निर्धारित कार्यस्थल पर क्यों नहीं पहुंच रहे हैं।
बायोमेट्रिक सिस्टम की उठी मांग
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली तत्काल लागू की जानी चाहिए। उनका मानना है कि इससे कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा।
बिना सूचना के हो निरीक्षण
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि अस्पताल की वास्तविक स्थिति देखनी है तो वरिष्ठ अधिकारियों को बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण करना चाहिए। तभी यह सामने आएगा कि मरीजों को रोजमर्रा में कैसी सुविधाएं मिल रही हैं और अस्पताल का संचालन वास्तव में किस स्थिति में है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिवशक्ति कुटिया धाम से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग मुखौटा एवं जलधारी का पूजन-अभिषेक लोकेशन: उमरिया (बिरसिंहपुर पाली) रिपोर्टर: श्याम गुप्ता उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित शिवशक्ति कुटिया धाम, वार्ड क्रमांक-2 में धार्मिक आस्था और भक्तिभाव के साथ शिवलिंग मुखौटा एवं पीतल धातु निर्मित जलधारी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिवशक्ति कुटिया धाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिरासिनी माता मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव का अभिषेक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक आयोजन में शिवशक्ति कुटिया धाम की अध्यक्ष सावित्री प्रधान, दुखीराम, सरिता, विनोद तिवारी, उमाशंकर जैसवाल, पिंटू जायसवाल, जसवंत सिंह, तारा महोबिया, राजदास जी, चंदा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग प्रदान करते हुए भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    4
    शिवशक्ति कुटिया धाम से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया शिवलिंग मुखौटा एवं जलधारी का पूजन-अभिषेक

लोकेशन: उमरिया (बिरसिंहपुर पाली)
रिपोर्टर: श्याम गुप्ता

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित शिवशक्ति कुटिया धाम, वार्ड क्रमांक-2 में धार्मिक आस्था और भक्तिभाव के साथ शिवलिंग मुखौटा एवं पीतल धातु निर्मित जलधारी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा शिवशक्ति कुटिया धाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिरासिनी माता मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव का अभिषेक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इस धार्मिक आयोजन में शिवशक्ति कुटिया धाम की अध्यक्ष सावित्री प्रधान, दुखीराम, सरिता, विनोद तिवारी, उमाशंकर जैसवाल, पिंटू जायसवाल, जसवंत सिंह, तारा महोबिया, राजदास जी, चंदा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए सहयोग प्रदान करते हुए भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
    user_Shyamkumargupta
    Shyamkumargupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर अनूपपुर में मना विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाई अनूपपुर। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री कुंवर घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खुशी में आज शाम अनूपपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया। कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि कार्यालय में एकत्र हुए और जीत की खुशी में पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय परिसर में जश्न और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत का उत्सव मनाया।
    1
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर अनूपपुर में मना विजय उत्सव, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाई
अनूपपुर। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री कुंवर घनश्याम सिंह की शानदार जीत की खुशी में आज शाम अनूपपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि कार्यालय में एकत्र हुए और जीत की खुशी में पटाखे फोड़कर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यालय परिसर में जश्न और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत का उत्सव मनाया।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.