रायबरेली में 09 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज (व० श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज(क० श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के द्वारा की गयी। मा० जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के द्वारा मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के प्रकाश में न्यायालय में लम्बित मामलों का निस्तारण कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिमा, सिविल जज(सी०डि०) अमित मिश्रा, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ, चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा० विवेक, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण व सिविल जज उपस्थित रहे।

- प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित फरार अभियुक्त के विरुद्ध बड़ी विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत की गई। मामला थाना मांधाता में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 150/2025 से संबंधित है, जिसमें रामपुर बन्तरी निवासी रिजवान पुत्र रियाज लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस पर 8 अप्रैल 2026 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया। बुधवार को थाना देल्हूपुर पुलिस टीम ने गांव बन्तरी पहुंचकर अभियुक्त के घर, राशन की दुकान, पंचायत भवन और विद्यालय की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर ग्रामीणों को सूचित किया गया कि तय समय में समर्पण न करने पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फरार अभियुक्त के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अपराधियों को शरण न दें।1
- प्रतापगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 कार्यक्रम के विरोध के बाद जिले में युवा मोर्चा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।युवा मोर्चा कार्यालय बाबागंज से चौक घंटाघर तक जिला अध्यक्ष भाजयुमो अंशुमान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।1
- उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज (व० श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज(क० श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता मा० जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के द्वारा की गयी। मा० जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिससे अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। बैठक में पिछले लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किये। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के द्वारा मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों के प्रकाश में न्यायालय में लम्बित मामलों का निस्तारण कर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रतिमा, सिविल जज(सी०डि०) अमित मिश्रा, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमोद कंठ, चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा० विवेक, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण व सिविल जज उपस्थित रहे।1
- थाना मुसाफिरखाना के ग्राम पूरे काजिम अली में एक बच्चे का गाड़ी से दबकर मत्यु होने पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर के टेस्ट में एल्कोहल सेवन की पुष्टि न होने व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबंध में #AddlSP_ अमेठी द्वारा दी गई बाइट ।1
- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत नौगिरवा ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अमेठी–सुलतानपुर राजमार्ग किनारे बांस की कोठ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। बांस के फटने से आग तेजी से फैल गई और सड़क किनारे खड़ा हरा आम का पेड़ भी इसकी चपेट में आकर धूं-धूं कर जलने लगा। इससे राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास शुरू किया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आकर टिकरी निवासी मनोज सिंह की गेहूं की फसल जल गई, जबकि नौगिरवा निवासी सुरेश सिंह की बांस की कोठ और सिंचाई की पाइपें नष्ट हो गईं। वहीं, अमेठी से सुलतानपुर जा रहे सुमित शुक्ला की सीएनजी कार भी आग की चपेट में आ गई, जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह बुझाकर बचाया। फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, बढ़ा आक्रोश ग्रामीणों के अनुसार, घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी, लेकिन आधे घंटे में पहुंचने की बात कहने के बावजूद तीन घंटे बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस-ग्रामीणों में नोकझोंक आग लगने से राजमार्ग पूरी तरह जाम हो गया था। इसी दौरान आग पूरी तरह बुझने से पहले ही पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। समय पर फायर ब्रिगेड न पहुंचने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति खासा रोष व्याप्त है।3
- अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- लीलापुर थाना केसाहबगंज बाजार में एक युवती टावर पर चढ़ी। लोगों के मनाने पर भी टावर से उतर नहीं रही है।। लड़की की उम्र 22 वर्ष है जो ग्राम सभा देवली की वर्मा की लड़की बताई जा रही है1
- प्रतापगढ़। रेप का आरोपी स्वरूपरानी हॉस्पिटल प्रयागराज से फरार, तबीयत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज में कराया गया था भर्ती, फरार आरोपी जलालुद्दीन की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, मानिकपुर थाना इलाके में दो वर्षीय मासूम के साथ की थी दरिंदगी, लोगों में आक्रोश फैलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल, रिमांड पर लेने के दौरान आरोपी जलालुद्दीन की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हॉस्पिटल से हुआ फरार, एसपी दीपक भूकर ने सुरक्षा में लगे दो सिपाही को किया सस्पेंड, कुंडा कोतवाली के रहवई गांव का रहने वाला है आरोपी जलालुद्दीन,2
- जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आमजन की समस्याओं,शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर शिकायत पर उपलब्ध तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1