logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेड में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की दुआ मांगी, नए और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर पहुंचे लोग मेड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने खुशियों के साथ ईद मनाई। सुबह से ही लोग ईद की खुशियों में डूबे नजर आए और मेड की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद रिहान रजा ने बताया कि सुबह 8 बजे से ईद की नमाज शुरू हो

2 hrs ago
user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

मेड में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की दुआ मांगी, नए और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर पहुंचे लोग मेड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने खुशियों के साथ ईद मनाई। सुबह से ही लोग ईद की खुशियों में डूबे नजर आए और मेड की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद रिहान रजा ने बताया कि सुबह 8 बजे से ईद की नमाज शुरू हो

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मातोर में दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली – CCTV में कैद वारदात, आरोपी फरार जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट – मुंडावर (खैरथल-तिजारा) खैरथल-तिजारा जिले के निकटवर्ती ग्राम मातोर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत गांव के पास मौजूद था, तभी कार में सवार होकर आए आरोपी प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खैरथल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए भागता हुआ नजर आ रहा है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पूरे जिले में नाकाबंदी के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इलाके में बढ़ी पुलिस निगरानी के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद भी जताई जा रही है।
    4
    मातोर में दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली – CCTV में कैद वारदात, आरोपी फरार 
जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट – मुंडावर (खैरथल-तिजारा)
खैरथल-तिजारा जिले के निकटवर्ती ग्राम मातोर में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई इस वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत गांव के पास मौजूद था, तभी कार में सवार होकर आए आरोपी प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खैरथल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर रेफर कर दिया गया।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल युवक गोली लगने के बाद जान बचाने के लिए भागता हुआ नजर आ रहा है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पूरे जिले में नाकाबंदी के निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
इलाके में बढ़ी पुलिस निगरानी के बीच लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, हालांकि जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद भी जताई जा रही है।
    user_Choudhary Jaibeer Singh
    Choudhary Jaibeer Singh
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • झालावाड़ 19 मार्च। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्याय शास्त्र प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना करने के पश्चात् भगवान महर्षि गौतम की शोभायात्रा गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ घोड़े की बग्गी में निकाली गई। शोभयात्रा झिर के महादेव मन्दिर, अग्रसेन सेवा सदन, तांगा अड्डे के पास से प्रारम्भ हुई जहां कलश की बोली लगाई एवं समाज की बालिकाएं द्वारा शोभायात्रा के आगे सर पर साफा बांधकर स्कूटी वाहन रैली निकाली एवं महिला सिर पर कलश लेकर चल रही थी तथा वहीं हाथों में ध्वज थामे घुड़सवार शोभायात्रा में आगे आगे चल रहे थे व समाज बन्धु जयकारे लगाते व नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पुराना पोस्ट ऑफिस, घण्टाघर चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड़ होते हुए एस.बी.आई. बैंक से नक्कार खाना दरवाजा, सर्राफा बाजार, आजाद मार्ग, तबेला रोड़ होते हुए ब्रह्मघाट पहुंची जहां पर भगवान मदनमोहनजी का पंचामृत से पण्डित भरत शर्मा द्वारा यजमान सन्नी नेहा शर्मा द्वारा अभिषेक किया गया। गौतम जयन्ती कार्यक्रम प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि शोभयात्रा में समाज के गणमान्य महिलाएं पुरूष सहित सैकड़ो समाज बन्धु युवक-युवतियां उपस्थित रही। जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गौतम, ओम प्रकाश गौतम, राजेन्द्र जोशी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति के अध्यक्ष विश्वास जोशी, महामंत्री सौरभ गौतम, कोषाध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, गोपीचन्द शर्मा, मोहनलाल आचार्य, गजराज शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, धनवन्तरी गौतम, शिव जोशी, देवकीनन्दन, शिवनारायण शर्मा, विजय जोशी, महिला मण्डल अध्यक्ष दीपिका शर्मा, जयमाला तिवारी, सुषाम गौतम, कमलेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा सहित समाज बन्धु शोभायात्रा में शामिल रहे।
    3
    झालावाड़ 19 मार्च। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्याय शास्त्र प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना करने के पश्चात् भगवान महर्षि गौतम की शोभायात्रा गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ घोड़े की बग्गी में निकाली गई। शोभयात्रा झिर के महादेव मन्दिर, अग्रसेन सेवा सदन, तांगा अड्डे के पास से प्रारम्भ हुई जहां कलश की बोली लगाई एवं समाज की बालिकाएं द्वारा शोभायात्रा के आगे सर पर साफा बांधकर स्कूटी वाहन रैली निकाली एवं महिला सिर पर कलश लेकर चल रही थी तथा वहीं हाथों में ध्वज थामे घुड़सवार शोभायात्रा में आगे आगे चल रहे थे व समाज बन्धु जयकारे लगाते व नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पुराना पोस्ट ऑफिस, घण्टाघर चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड़ होते हुए एस.बी.आई. बैंक से नक्कार खाना दरवाजा, सर्राफा बाजार, आजाद मार्ग, तबेला रोड़ होते हुए ब्रह्मघाट पहुंची जहां पर भगवान मदनमोहनजी का पंचामृत से पण्डित भरत शर्मा द्वारा यजमान सन्नी नेहा शर्मा द्वारा अभिषेक किया गया। गौतम जयन्ती कार्यक्रम प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि शोभयात्रा में समाज के गणमान्य महिलाएं पुरूष सहित सैकड़ो समाज बन्धु युवक-युवतियां उपस्थित रही। जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गौतम, ओम प्रकाश गौतम, राजेन्द्र जोशी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति के अध्यक्ष विश्वास जोशी, महामंत्री सौरभ गौतम, कोषाध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, गोपीचन्द शर्मा, मोहनलाल आचार्य, गजराज शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, धनवन्तरी गौतम, शिव जोशी, देवकीनन्दन, शिवनारायण शर्मा, विजय जोशी, महिला मण्डल अध्यक्ष दीपिका शर्मा, जयमाला तिवारी, सुषाम गौतम, कमलेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा सहित समाज बन्धु शोभायात्रा में शामिल रहे।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • . राजकीय प्राथमिक विद्यालय झझारपुर -2 में पोषाहार बनाने का कार्य करने वाली फूलपति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह प्रजापत निवासी झझारपुर को पागल कुत्ते के द्वारा विभत्स रूप से काटने के कारण लगभग 12 दिन तक जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती रही। आखिर कार जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए उसका निधन हो गया। परिवार पर अस्पताल के अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक बोझ आ गया। इसके कारण परिवार की माली हालत खराब हो गई। इस बात की जानकारी जब शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास , झझारपुर पीईईओ रवि कुमार यादव, रतिराम वर्मा अध्यापक एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को लगी तो सभी ने एकमत होते हुए परिवार के आर्थिक सहयोग की अपील शिक्षक संघ राष्ट्रीय के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की की जिसके परिणाम स्वरूप मुंडावर ब्लॉक एवं अन्य आसपास के शिक्षकों के द्वारा सहृदयता का परिचय देते हुए सभी ने यथाशक्ति सहयोग किया जिससे पीड़ित परिवार के लिए दो लाख बारह हजार पांच सौ रूपये की सहायता राशि एकत्रित हुई। उक्त सहयोग राशि जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास,रवि कुमार यादव प्रधानाचार्य, रामकुमार यादव प्रधानाध्यापक, रतिराम वर्मा अध्यापक, महेंद्रगोठवाल अध्यापक, सुदेश कुमार जाट अध्यापक,सुरेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक, महेंद्र बड़ोदिया अध्यापक, परिजन बलबीर वर्मा उदमीराम सुबेदार लीलाराम एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति में मृतका के पति राजेंद्र सिंह प्रजापत को सौंपी गई। आर्थिक सहायता करने पर परिजनों ने संगठन का आभार व्यक्त किया।
    2
    .
राजकीय प्राथमिक विद्यालय झझारपुर -2 में पोषाहार बनाने का कार्य करने वाली फूलपति देवी पत्नी राजेंद्र सिंह प्रजापत निवासी झझारपुर  को पागल कुत्ते के द्वारा विभत्स रूप से काटने के कारण लगभग 12 दिन तक जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती रही।  आखिर कार जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए उसका  निधन हो गया। परिवार पर अस्पताल के  अत्यधिक खर्च के कारण  आर्थिक बोझ आ गया।  इसके कारण परिवार की माली हालत खराब हो गई।
इस  बात की जानकारी जब शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास , झझारपुर पीईईओ रवि कुमार यादव, रतिराम वर्मा अध्यापक एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को लगी तो सभी ने एकमत होते हुए परिवार के आर्थिक सहयोग की अपील शिक्षक संघ राष्ट्रीय के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से की की  जिसके परिणाम स्वरूप मुंडावर ब्लॉक एवं अन्य आसपास के शिक्षकों के द्वारा सहृदयता का परिचय देते हुए सभी ने यथाशक्ति सहयोग किया जिससे  पीड़ित परिवार के लिए दो लाख बारह हजार पांच सौ रूपये की सहायता राशि एकत्रित हुई। उक्त सहयोग राशि जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जाट कोकावास,रवि कुमार यादव प्रधानाचार्य, रामकुमार यादव प्रधानाध्यापक, रतिराम वर्मा अध्यापक, महेंद्रगोठवाल अध्यापक, सुदेश कुमार जाट अध्यापक,सुरेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक, महेंद्र बड़ोदिया अध्यापक, परिजन बलबीर वर्मा उदमीराम सुबेदार  लीलाराम एवं अन्य परिजनों की उपस्थिति में मृतका के पति राजेंद्र सिंह प्रजापत को सौंपी गई।  आर्थिक सहायता करने पर परिजनों ने संगठन का आभार व्यक्त किया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • ​चीमापुरा (दौसा): ग्राम चीमापुरा स्थित श्री महाकाली मन्दिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवसीय 'शिव महापुराण कथा एवं भव्य कलश यात्रा' का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। ​भक्तिमय कलश यात्रा से हुई शुरुआत ​आयोजन की शानदार शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव की परिक्रमा की, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। ​कथा का कार्यक्रम ​कलश यात्रा के साथ ही 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का वाचन प्रारंभ हो गया है। ​इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 28 मार्च (शनिवार) को एक विशाल भण्डारे के साथ किया जाएगा। ​वृंदावन के विद्वान सुना रहे कथा ​इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्री धाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित मायाराम जी शास्त्री अपने मुखारविंद से शिव महिमा का बखान कर रहे हैं। उनके मधुर भजनों और ज्ञानमयी वाणी के माध्यम से भक्तों को शिव तत्व की गहराई और धर्म के मार्ग को समझने का अवसर मिल रहा है।
    1
    ​चीमापुरा (दौसा):
ग्राम चीमापुरा स्थित श्री महाकाली मन्दिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवसीय 'शिव महापुराण कथा एवं भव्य कलश यात्रा' का भव्य आयोजन शुरू हो गया है।
​भक्तिमय कलश यात्रा से हुई शुरुआत
​आयोजन की शानदार शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव की परिक्रमा की, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
​कथा का कार्यक्रम
​कलश यात्रा के साथ ही 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का वाचन प्रारंभ हो गया है।
​इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 28 मार्च (शनिवार) को एक विशाल भण्डारे के साथ किया जाएगा।
​वृंदावन के विद्वान सुना रहे कथा
​इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्री धाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित मायाराम जी शास्त्री अपने मुखारविंद से शिव महिमा का बखान कर रहे हैं। उनके मधुर भजनों और ज्ञानमयी वाणी के माध्यम से भक्तों को शिव तत्व की गहराई और धर्म के मार्ग को समझने का अवसर मिल रहा है।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    22 hrs ago
  • खैरथल 21 मार्च (प्रमोद केवलानी) वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल की जयंती चेटीचंड महापर्व पर खैरथल में 5 दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में भव्य और दिव्य झांकियां निकाली गई। इन झांकियां को देखने हजारों की तादाद में जनसमूह सड़कों पर उमर पड़ा। झांकियों का पूरे शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। व्यापारियों एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने शहर के प्रत्येक गली, नुक्कड़, चौराहे पर प्रसाद, बिस्किट, चावल-छोले, कोल्ड ड्रिंक, शरबत, समोसे, कचोरियां, चॉकलेट्स, आइसक्रीम इत्यादि वितरित किए। शहर को दिवाली की तरह लाइटों से जगमग सजाया गया। श्री झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई झांकियां तकरीबन 5 घंटे की नगर यात्रा कर झूलेलाल मंदिर में जाकर संपन्न हुई। अगले दिन शनिवार को सुबह पल्लव एवं अरदास डालकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।
    2
    खैरथल 21 मार्च (प्रमोद केवलानी) वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल की जयंती चेटीचंड महापर्व पर खैरथल में 5 दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। शुक्रवार को हुए मुख्य कार्यक्रम में भव्य और दिव्य झांकियां निकाली गई। इन झांकियां को देखने हजारों की तादाद में जनसमूह सड़कों पर उमर पड़ा। झांकियों का पूरे शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। व्यापारियों एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने शहर के प्रत्येक गली, नुक्कड़, चौराहे पर प्रसाद, बिस्किट, चावल-छोले, कोल्ड ड्रिंक, शरबत, समोसे, कचोरियां, चॉकलेट्स, आइसक्रीम इत्यादि वितरित किए। शहर को दिवाली की तरह लाइटों से जगमग सजाया गया। श्री झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई झांकियां तकरीबन 5 घंटे की नगर यात्रा कर झूलेलाल मंदिर में जाकर संपन्न हुई। 
अगले दिन शनिवार को सुबह पल्लव एवं अरदास डालकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    45 min ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.