Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत`
Krishnaabhan singh
प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत`
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बैंक में महिला के 23 हजार रुपये गायब, सीसीटीवी में संदिग्ध महिलाएं कैद फूलपुर। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में स्वयं सहायता समूह का पैसा निकालने पहुंची महिला के 23 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है, जिसमें घटना के समय बैंक परिसर में कुछ संदिग्ध महिलाएं नजर आ रही हैं। पुलिस अब उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। कोड़ापुर गांव निवासी अनीता देवी पत्नी ज्ञान चंद्र ने फूलपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शक्ति आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। 18 अगस्त को वह समूह का पैसा निकालने के लिए फूलपुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक पहुंची थीं। दोपहर करीब 12:30 बजे उन्होंने बैंक से समूह के 23 हजार रुपये निकाले। रकम को एक छोटे झोले में रखकर उन्होंने साथ मौजूद समूह की महिला सरिता देवी के बैग में रख दिया। इसके बाद अनीता देवी पासबुक प्रिंट कराने के लिए बैंक में लगी लाइन में चली गईं। इसी दौरान आरोप है कि दो महिलाओं ने सरिता देवी के बैग से रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद बैग देखने पर उसमें रखे 23 हजार रुपये गायब मिले। रुपये गायब होने की जानकारी मिलते ही समूह से जुड़ी कई महिलाएं बैंक पहुंचीं और मामले में कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में घटना के दौरान बैंक परिसर में मौजूद संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी भी जुटा रही है। संदिग्ध महिलाओं के ऑटो से जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ऑटो चालकों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद उनकी तलाश कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-* *रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-* रास्ते को लेकर गोरखपुर मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंची थी महिला- अधिकारियों के सामने रखी अपनी फरियाद, बोली—रास्ते का विवाद नहीं सुलझा तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार ,लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो।1
- मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पट्टी विकासखंड क्षेत्र के परसनी गांव में बुधवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परसनी गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (45) पुत्र रामसुख बुधवार सुबह करीब छह बजे घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड के पास पहुंचे थे। बताया गया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया, तभी ऊपर से गया विद्युत तार कटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। तार के संपर्क में आने से हरिश्चंद्र करंट की चपेट में आ गए। हादसा देख परिजनों ने किसी तरह लकड़ी की मदद से विद्युत तार को हटाकर उन्हें अलग किया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत विद्युत करंट लगने के कारण हुई है। हरिश्चंद्र की पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे हैं। इनमें संजना (18), संगीता (15), रूबी (13) और प्रिंस (10) शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मृतक के पिता रामसुख का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश नाथ यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।1
- सरायइनायत थाना क्षेत्र बनी चौराहा तेंदुई मैं पानी भर जाने से घरों में गया अपनी एक ही परिवार के हुए कई नुकसान पीड़ित लोगों ने गांव के कुछ दबंग लोगों पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से हम लोगों का घर डूब रहा है ना मिट्टी के आने दे रहे हैं और ना ही पानी निकलने दे रहे हैं इसी वजह से हम लोगों का घर पानी में डूब रहा है और गिर रहा है3
- *ब्रेकिंग खबर सी न्यूज भारत .1
- *दिनांक 18.08.2026 को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर बाजार निवासी व्यक्ति को उसके सगे जीजा कपिल यादव द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। अभियुक्त कपिल यादव पूर्व सैनिक है तथा वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा अभियुक्त के साथ मारपीट की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*1
- प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत`1
- प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी1