logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पट्टी विकासखंड क्षेत्र के परसनी गांव में बुधवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परसनी गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (45) पुत्र रामसुख बुधवार सुबह करीब छह बजे घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड के पास पहुंचे थे। बताया गया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया, तभी ऊपर से गया विद्युत तार कटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। तार के संपर्क में आने से हरिश्चंद्र करंट की चपेट में आ गए। हादसा देख परिजनों ने किसी तरह लकड़ी की मदद से विद्युत तार को हटाकर उन्हें अलग किया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत विद्युत करंट लगने के कारण हुई है। हरिश्चंद्र की पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे हैं। इनमें संजना (18), संगीता (15), रूबी (13) और प्रिंस (10) शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मृतक के पिता रामसुख का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश नाथ यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

3 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पट्टी विकासखंड क्षेत्र के परसनी गांव में बुधवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परसनी गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (45) पुत्र रामसुख बुधवार सुबह करीब छह बजे घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड के पास पहुंचे थे। बताया गया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया, तभी ऊपर से गया विद्युत तार कटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। तार के संपर्क में आने से हरिश्चंद्र करंट की चपेट में आ गए। हादसा देख परिजनों ने किसी तरह लकड़ी की मदद से विद्युत तार को हटाकर उन्हें अलग किया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत विद्युत करंट लगने के कारण हुई है। हरिश्चंद्र की पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे हैं। इनमें संजना (18), संगीता (15), रूबी (13) और प्रिंस (10) शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मृतक के पिता रामसुख का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश नाथ यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पट्टी विकासखंड क्षेत्र के परसनी गांव में बुधवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परसनी गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (45) पुत्र रामसुख बुधवार सुबह करीब छह बजे घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड के पास पहुंचे थे। बताया गया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया, तभी ऊपर से गया विद्युत तार कटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। तार के संपर्क में आने से हरिश्चंद्र करंट की चपेट में आ गए। हादसा देख परिजनों ने किसी तरह लकड़ी की मदद से विद्युत तार को हटाकर उन्हें अलग किया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत विद्युत करंट लगने के कारण हुई है। हरिश्चंद्र की पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे हैं। इनमें संजना (18), संगीता (15), रूबी (13) और प्रिंस (10) शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मृतक के पिता रामसुख का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश नाथ यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
    1
    मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पट्टी विकासखंड क्षेत्र के परसनी गांव में बुधवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परसनी गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (45) पुत्र रामसुख बुधवार सुबह करीब छह बजे घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड के पास पहुंचे थे। बताया गया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया, तभी ऊपर से गया विद्युत तार कटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। तार के संपर्क में आने से हरिश्चंद्र करंट की चपेट में आ गए।
हादसा देख परिजनों ने किसी तरह लकड़ी की मदद से विद्युत तार को हटाकर उन्हें अलग किया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत विद्युत करंट लगने के कारण हुई है।
हरिश्चंद्र की पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे हैं। इनमें संजना (18), संगीता (15), रूबी (13) और प्रिंस (10) शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मृतक के पिता रामसुख का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश नाथ यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग खबर सी न्यूज भारत .
    1
    *ब्रेकिंग खबर सी न्यूज भारत                          .
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *'मौत का सोमवार' 7 दिनों में एक ही थाने के 2 जांबाज दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत से कांप उठा महकमा,* "क्या अलीगढ़ जनपद के मडराक थाने पर छाया है काल का साया? एक ही हफ्ते के भीतर एक ही थाने में तैनात दो उप-निरीक्षकों (SI) की अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत,महकमे में शोक की लहर!"
    1
    *'मौत का सोमवार' 7 दिनों में एक ही थाने के 2 जांबाज दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत से कांप उठा महकमा,*
"क्या अलीगढ़ जनपद के मडराक थाने पर छाया है काल का साया? एक ही हफ्ते के भीतर एक ही थाने में तैनात दो उप-निरीक्षकों (SI) की अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत,महकमे में शोक की लहर!"
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुल्तानपुर CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला सीओ कादीपुर बोले-डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की सभी सेवाएं ठप कर दीं और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में घुसा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सचिन गोंड ने बताया कि उसने लाइन में खड़े होने के कारण हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे अखण्डनगर थाने ले जाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्पताल की आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। उन्होंने अखण्डनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह जब अपने सरकारी कार्य कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। डॉ. सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं और मामले की विवेचना जारी है।
    1
    सुल्तानपुर CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला
सीओ कादीपुर बोले-डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की सभी सेवाएं ठप कर दीं और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में घुसा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी सचिन गोंड ने बताया कि उसने लाइन में खड़े होने के कारण हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे अखण्डनगर थाने ले जाया गया है।
इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्पताल की आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। उन्होंने अखण्डनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह जब अपने सरकारी कार्य कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। डॉ. सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं और मामले की विवेचना जारी है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • *आज दिनांक 18.08.2026 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दफरा(सेतापुर) नहर में दो बालकों के नहाते समय डूबने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री प्रदीप सिंह की बाइट ।*
    1
    *आज दिनांक 18.08.2026 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दफरा(सेतापुर) नहर में दो बालकों के नहाते समय डूबने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*

*क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री प्रदीप सिंह की बाइट ।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी
    1
    प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत*
*ब्रेकिंग प्रतापगढ़*
*प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत*
प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    17 hrs ago
  • प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत`
    1
    प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत`
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़ी खबर जीजा ने साले को मारी गोली लाइसेंसी पिस्टल से दिया अंजाम इलाज के दौरान साले की हुई मौत ब्रेकिंग प्रतापगढ़: जीजा ने साले को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, इलाज के दौरान मौत—पारिवारिक विवाद में वारदात प्रतापगढ़। जनपद के थाना कोहंडौर क्षेत्र अंतर्गत मदाफरपुर बाजार में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपने ही सगे साले को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव, निवासी मदाफरपुर बाजार के रूप में हुई है। आरोप है कि देवेन्द्र यादव के सगे जीजा कपिल यादव, निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन्हें गोली मार दी। पूर्व सैनिक है आरोपी, सुल्तानपुर जिला अस्पताल में करता है गार्ड की नौकरी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कपिल यादव पूर्व सैनिक है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत बताया गया है। पुलिस के मुताबिक कपिल यादव का अपनी पत्नी प्रियंका से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को अपने घर मदाफरपुर ले आए थे। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते आज कपिल यादव द्वारा देवेन्द्र यादव को गोली मारे जाने की घटना सामने आई। गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में मौत गोली लगने से देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मदाफरपुर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी कपिल यादव के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। रिश्तों के विवाद का खूनी अंजाम—जीजा ने साले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, आरोपी पुलिस हिरासत में
    4
    बड़ी खबर जीजा ने साले को मारी गोली लाइसेंसी पिस्टल से दिया अंजाम इलाज के दौरान साले की हुई मौत
ब्रेकिंग प्रतापगढ़: जीजा ने साले को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, इलाज के दौरान मौत—पारिवारिक विवाद में वारदात 
प्रतापगढ़।  जनपद के  थाना कोहंडौर क्षेत्र अंतर्गत मदाफरपुर बाजार में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपने ही सगे साले को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान देवेन्द्र यादव पुत्र गया प्रसाद यादव, निवासी मदाफरपुर बाजार के रूप में हुई है।
आरोप है कि देवेन्द्र यादव के सगे जीजा कपिल यादव, निवासी खानापुर, थाना पीपरपुर, जनपद अमेठी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन्हें गोली मार दी।
पूर्व सैनिक है आरोपी, सुल्तानपुर जिला अस्पताल में करता है गार्ड की नौकरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी कपिल यादव पूर्व सैनिक है और वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक कपिल यादव का अपनी पत्नी प्रियंका से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को देवेन्द्र यादव अपनी बहन प्रियंका को अपने घर मदाफरपुर ले आए थे।
बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते आज कपिल यादव द्वारा देवेन्द्र यादव को गोली मारे जाने की घटना सामने आई।
गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में मौत
गोली लगने से देवेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मदाफरपुर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में 
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी कपिल यादव के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है 
पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।
रिश्तों के विवाद का खूनी अंजाम—जीजा ने साले को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, आरोपी पुलिस हिरासत में
    user_Pramod Vishwakarma
    Pramod Vishwakarma
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.