Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आज दिनांक 18.08.2026 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दफरा(सेतापुर) नहर में दो बालकों के नहाते समय डूबने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री प्रदीप सिंह की बाइट ।*
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
*आज दिनांक 18.08.2026 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दफरा(सेतापुर) नहर में दो बालकों के नहाते समय डूबने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री प्रदीप सिंह की बाइट ।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पट्टी विकासखंड क्षेत्र के परसनी गांव में बुधवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परसनी गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (45) पुत्र रामसुख बुधवार सुबह करीब छह बजे घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड के पास पहुंचे थे। बताया गया कि जैसे ही उन्होंने मोबाइल चार्जिंग के लिए लगाया, तभी ऊपर से गया विद्युत तार कटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। तार के संपर्क में आने से हरिश्चंद्र करंट की चपेट में आ गए। हादसा देख परिजनों ने किसी तरह लकड़ी की मदद से विद्युत तार को हटाकर उन्हें अलग किया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की मौत विद्युत करंट लगने के कारण हुई है। हरिश्चंद्र की पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे हैं। इनमें संजना (18), संगीता (15), रूबी (13) और प्रिंस (10) शामिल हैं। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं मृतक के पिता रामसुख का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी कैलाश नाथ यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।1
- *ब्रेकिंग खबर सी न्यूज भारत .1
- *'मौत का सोमवार' 7 दिनों में एक ही थाने के 2 जांबाज दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत से कांप उठा महकमा,* "क्या अलीगढ़ जनपद के मडराक थाने पर छाया है काल का साया? एक ही हफ्ते के भीतर एक ही थाने में तैनात दो उप-निरीक्षकों (SI) की अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में दर्दनाक मौत,महकमे में शोक की लहर!"1
- घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* *प्रेसनोट* *थाना जयसिंहपुर, जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः 19.08.2026* *🚨 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जयसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨* *घर से लापता बालिका को पुलिस टीम ने 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई बालिका को 04 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.08.2026 की रात्रि करीब 11:40 बजे थाना जयसिंहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दलपत सहाय का पुरवा चोरमा, थाना जयसिंहपुर क्षेत्र निवासी मानवी यादव पुत्री सुनील यादव शाम करीब 07:00 बजे के बाद से घर से लापता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर, थाना प्रभारी जयसिंहपुर एवं थाना प्रभारी मोतिगरपुर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम के साथ बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के रास्तों, गलियारों एवं संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप लापता बालिका मानवी यादव को उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल बरामद कर लिया गया। *पूछताछ विवरणःः* प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बालिका को उसकी मां द्वारा डांट दिए जाने के बाद वह रोते हुए घर से कुछ दूरी पर स्थित गलियारे में जाकर बैठ गई थी और वहीं सो गई थी। इसी दौरान परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा लगभग 04 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल खोजकर परिजनों से आवश्यक पूछताछ एवं तस्दीक के उपरांत बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। *“ऑपरेशन मुस्कान” — हर गुमशुदा बच्चे की सकुशल वापसी हमारा संकल्प।*1
- सुल्तानपुर CHC अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला सीओ कादीपुर बोले-डॉक्टर की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अखण्डनगर में बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह पर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे अधीक्षक के कक्ष में हुई। हमले के विरोध में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल की सभी सेवाएं ठप कर दीं और सुरक्षा की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुरबछेणिया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। वह हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधे अधीक्षक के कक्ष में घुसा और डॉ. सिंह पर हमला कर दिया। डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी सचिन गोंड ने बताया कि उसने लाइन में खड़े होने के कारण हमला किया। घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे अखण्डनगर थाने ले जाया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्पताल की आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। उन्होंने अखण्डनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सीएचसी अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र सिंह जब अपने सरकारी कार्य कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। डॉ. सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चालू हैं और मामले की विवेचना जारी है।1
- *आज दिनांक 18.08.2026 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दफरा(सेतापुर) नहर में दो बालकों के नहाते समय डूबने की घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री प्रदीप सिंह की बाइट ।*1
- प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ में पारिवारिक विवाद में फायरिंग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत* प्रतापगढ़। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने साले देवेंद्र पर लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से मेडिकल स्टोर संचालक देवेंद्र की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक का जीजा बताया जा रहा है और उसके सेना से सेवानिवृत्त होने की बात सामने आई है। वर्तमान में उसके सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गार्ड के पद पर तैनात होने की जानकारी बताई जा रही है। घटना के दौरान करीब 10 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही कोहंडौर थाना प्रभारी अनुपम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी1
- प्रतापगढ़: पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत`1