logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं। डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

58 min ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
58 min ago

सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में

b35f2bfe-6957-443b-b84d-2ff76223f11b

44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं। डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और

55842a36-be9f-4f15-bbb5-64beda9e4f47

दीप वितरित किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

e03f820b-beb0-43ed-b81a-c709ef564821

करने के निर्देश दिए। सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं। डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    4
    सेवा संकल्प अभियान: डीएम ने किया आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण, वृद्धजनों को बांटे लंच पैकेट और दीप
सुल्तानपुर-प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा काल के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आनंद भवन वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। पीपीपी मॉडल पर संचालित इस आश्रम में वर्तमान में 44 महिला और 68 पुरुष समेत कुल 112 वृद्धजन निवासरत हैं।
डीएम ने परमेश्वर शुक्ला, रामदेव, सिद्ध कुमार, केवलपती, लक्ष्मी देवी, फूला और मीना देवी समेत कई बुजुर्गों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी दिनचर्या व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को लंच पैकेट और दीप वितरित किए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने आश्रम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वृद्धजनों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मौके से ही सीएमओ को फोन कर सेवा संकल्प अभियान के तहत हर माह दो दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएम ने आश्रम में सोलर लाइट और आरओ प्लांट लगवाने की सहमति भी दी। अंत में उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए उनकी सभी आवश्यकताओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • 101 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन में लिया हिस्सा, जीवंत हुई पुरानी परंपरा 101 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन में लिया हिस्सा, जीवंत हुई पुरानी परंपरा हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला का पुरवा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से गुरुवार को 101 महिलाओं के दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन किया और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में दुरदुरिया की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। आधुनिकता के दौर में धीरे-धीरे विलुप्त हो रही इस पारंपरिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और इसे जीवित रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित संख्या में 101 महिलाओं ने सामूहिक रूप से दुरदुरिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया तथा एक-दूसरे के साथ मिलकर धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता से पूरे लाला का पुरवा का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देखने को मिला। श्री गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से पुरानी परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं और ग्रामीण समाज में आपसी मेलजोल भी बढ़ता है।
    1
    101 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन में लिया हिस्सा, जीवंत हुई पुरानी परंपरा

101 महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन में लिया हिस्सा, जीवंत हुई पुरानी परंपरा
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला का पुरवा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से गुरुवार को 101 महिलाओं के दुरदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन किया और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में दुरदुरिया की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। आधुनिकता के दौर में धीरे-धीरे विलुप्त हो रही इस पारंपरिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और इसे जीवित रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। निर्धारित संख्या में 101 महिलाओं ने सामूहिक रूप से दुरदुरिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया तथा एक-दूसरे के साथ मिलकर धार्मिक आयोजन को संपन्न कराया। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता से पूरे लाला का पुरवा का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देखने को मिला।
श्री गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से पुरानी परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती हैं और ग्रामीण समाज में आपसी मेलजोल भी बढ़ता है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता के द्वारा अपना दल यश पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी का भव्य स्वागत किया गया l
    4
    जिला अध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता के द्वारा अपना दल यश पार्टी के समस्त कार्यकर्ता के द्वारा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी का भव्य स्वागत किया गया l
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई। पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें। 24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी। सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    पुलिसकर्मियों की फिटनेस को मिलेगा नया मुकाम, रिजर्व पुलिस लाइन्स में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन
एसपी विनीत जायसवाल व डॉ. तन्वी जायसवाल ने किया शुभारंभ, 24 घंटे पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी जिम की सुविधा
सुलतानपुर, 17 सितंबर। पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सुदृढ़ और फिट बनाए रखने की दिशा में सुलतानपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन्स सुलतानपुर में नवनिर्मित अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित जिम का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल एवं वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती डॉ. तन्वी जायसवाल ने फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा ने जिम का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उपकरणों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी भी ली गई।
पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं और ड्यूटी की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए जिम में चेस्ट प्रेस मशीन, लेग कर्ल/लेग एक्सटेंशन, पुल डाउन मशीन, मल्टी फंक्शन स्टेशन, ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर और हाइपर एक्सटेंशन सहित विभिन्न आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं। जिम को वातानुकूलित एवं सुविधायुक्त बनाया गया है, जिससे पुलिसकर्मी अपने व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी शेड्यूल के बावजूद नियमित रूप से व्यायाम कर सकें।
24 घंटे मिलेगी जिम की सुविधा
पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिम को 24 घंटे सुलभ रखा गया है। इससे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के समय के अनुसार सुविधानुसार जिम का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही सही तरीके से व्यायाम कराने और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए प्रशिक्षित जिम ट्रेनर की भी व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अत्यंत जिम्मेदारी एवं चुनौतियों से भरी होती है। ऐसी परिस्थितियों में उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ, सक्रिय और मानसिक रूप से सुदृढ़ रहना बेहद आवश्यक है। नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने के साथ ऊर्जा, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक जिम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक क्षमता को बेहतर बनाना है। पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध यह सुविधा उन्हें अपनी फिटनेस पर नियमित रूप से ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगी।
सुलतानपुर पुलिस की यह पहल ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप पुलिस बल को स्वस्थ, सक्रिय और फिट बनाए रखने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार* सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है। प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है। व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई। उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
    1
    दुकान खाली कराने की आशंका को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार*
सुल्तानपुर,शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और परिवार के लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में "न्याय की गुहार" "हमारी रोजी-रोटी की रक्षा करें" की तख्तियां और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने जुलूस निकाला। मुख्य बैनर पर "मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार - राज्य सरकार की संपत्ति और हम लोगों की रोजी-रोटी को बचा लेंकर सड़क पर उतरें है।
प्रदर्शनकारी बाजार क्षेत्र से होते हुए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। उनका कहना है कि दुकानों को लेकर नगर पालिका की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया,लेकिन सूत्रों से खाली कराने की जानकारी मिल रही है।
व्यापारी नेता उमाशंकर अग्रहरि बताते हुए कहा कि बड़ा कष्ट हो रहा है नगरपालिका ईओ द्वारा ये जमीन जो सरकार की नजूल की है,व्यापारियों को न देकर किसी और को दी जा रही है। हम लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है। कितने परिवार भूखों मर जाएंगे अगर दुकान खाली करने की नौबत आई।
उन्होंने कहा कि हमारा 60-65 साल पुराना कब्जा है,हम पालिका के किराएदार हैं। हमें कोई नोटिस नहीं मिली। सूत्रों से पता लग रहा है। दो बार नगरपालिका और डीएम से कहा गया कि मुकदमे को रिस्टोर कराएं,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
इसमें 60-65 किराएदार हैं,जिनसे दो-दो तीन-तीन परिवारों का गुजारा हो रहा है। कोई लेबर है, कोई मुनीम है। हमारी मांग है कि दुकानें यथावत बनी रहें,हम अपना व्यापार सुचारू रूप से करते रहें। संपत्ति चाहे नगरपालिका की हो या किसी प्राइवेट व्यक्ति की, हमारी रोजी-रोटी न छीनी जाए।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर पीटा, पैसे भी छीने: सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना जाते समय हाइवे पर हुई घटना, पुलिस ने मामला किया दर्ज सुल्तानपुर में बुधवार रात कोतवाली नगर के हाइवे स्थित अमहट चौराहे पर व्यवसायी को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चार-पांच लोग वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संदर्भ में कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें आरोपियों ने उससे 7,450 रुपये भी छीन लिए हैं इसका भी उल्लेख है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दिया है। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 के रहने वाले शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सराफा के काम से सुबह करीब 11:45 बजे सुल्तानपुर आए थे। शाम लगभग 7:20 बजे काम खत्म करने के बाद वह कोतवाली नगर के गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मो. साहिल अपने दोस्त कल्लू के साथ वहां आया। उन्होंने शशांक से पूछा कि उन्हें कहां जाना है। शशांक ने मुसाफिरखाना जाने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें अमहट तक छोड़ने का झांसा दिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपी उनसे उलटी-सीधी बातें करने लगे। आरोप है कि अमहट पहुंचने के बाद साहिल और कल्लू ने 2-3 और लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शशांक के साथ मारपीट की। उन्हें बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने शशांक से 7,450 रुपये भी छीन लिए। शशांक के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। पुलिस ने शशांक कौशल की शिकायत के आधार पर मो. साहिल, कल्लू और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
    1
    अमेठी के व्यवसायी को अगवा कर पीटा, पैसे भी छीने: सुल्तानपुर से मुसाफिरखाना जाते समय हाइवे पर हुई घटना, पुलिस ने मामला किया दर्ज
सुल्तानपुर में बुधवार रात कोतवाली नगर के हाइवे स्थित अमहट चौराहे पर व्यवसायी को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। चार-पांच लोग वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संदर्भ में कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें आरोपियों ने उससे 7,450 रुपये भी छीन लिए हैं इसका भी उल्लेख है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दिया है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत वार्ड नंबर 4 के रहने वाले शशांक कौशल ने पुलिस को बताया कि वह सराफा के काम से सुबह करीब 11:45 बजे सुल्तानपुर आए थे।
शाम लगभग 7:20 बजे काम खत्म करने के बाद वह कोतवाली नगर के गभड़िया पुल के पास बस का इंतजार कर रहे थे। तभी मो. साहिल अपने दोस्त कल्लू के साथ वहां आया। उन्होंने शशांक से पूछा कि उन्हें कहां जाना है।
शशांक ने मुसाफिरखाना जाने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें अमहट तक छोड़ने का झांसा दिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में आरोपी उनसे उलटी-सीधी बातें करने लगे।
आरोप है कि अमहट पहुंचने के बाद साहिल और कल्लू ने 2-3 और लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने शशांक के साथ मारपीट की। उन्हें बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा गया।
मारपीट के दौरान आरोपियों ने शशांक से 7,450 रुपये भी छीन लिए। शशांक के मुताबिक, मारपीट का वीडियो उनके पास मौजूद है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
पुलिस ने शशांक कौशल की शिकायत के आधार पर मो. साहिल, कल्लू और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही। अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया। इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    4
    आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च
राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च
राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा।
ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही।
अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया।
इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की धूम, रक्तदान से लेकर दीपदान तक हुए कार्यक्रम सुल्तानपुर,-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 10 वर्ष के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तदान, फल वितरण, दीपदान, विकास प्रदर्शनी और टूलकिट वितरण कार्यक्रम हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय समेत लम्भुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय और कादीपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर लगाए गए। मेडिकल कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विधायक प्रतिनिधि आशा सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सीडीओ विनय कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और सीएमओ मौजूद रहे। इसके अलावा 15 सीएचसी, जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर और वृद्धाश्रम तुराबखानी में मरीजों को फल वितरित किए गए। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सीडीओ ने किया। यहीं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2.0 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। विश्वकर्मा जयंती पर उद्योग विभाग द्वारा आंचल सिंह, दीपशिखा, रिंकी देवी सहित कई लाभार्थियों को टूलकिट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अमिश कुमार, प्रिया दुबे समेत अन्य को डेमो चेक और माटीकला योजना में राहुल प्रजापति समेत अन्य को विद्युत चालित चाक वितरित किया गया। वहीं श्रम विभाग ने मृत्यु एवं विकलांगता सहायता, कन्या विवाह और मातृत्व योजना के लाभार्थियों को चेक दिए। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत धोपाप धाम, विजेथुआ धाम, सीताकुण्ड, पारिजात पार्क, नवोदय विद्यालय करौंदीकला, पॉलिटेक्निक अखण्डनगर सहित 410 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दीप प्रज्ज्वलन, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ा।
    1
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की धूम, रक्तदान से लेकर दीपदान तक हुए कार्यक्रम
सुल्तानपुर,-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 10 वर्ष के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तदान, फल वितरण, दीपदान, विकास प्रदर्शनी और टूलकिट वितरण कार्यक्रम हुए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय समेत लम्भुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय और कादीपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर लगाए गए। मेडिकल कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विधायक प्रतिनिधि आशा सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सीडीओ विनय कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और सीएमओ मौजूद रहे। इसके अलावा 15 सीएचसी, जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर और वृद्धाश्रम तुराबखानी में मरीजों को फल वितरित किए गए।
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सीडीओ ने किया। यहीं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2.0 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
विश्वकर्मा जयंती पर उद्योग विभाग द्वारा आंचल सिंह, दीपशिखा, रिंकी देवी सहित कई लाभार्थियों को टूलकिट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अमिश कुमार, प्रिया दुबे समेत अन्य को डेमो चेक और माटीकला योजना में राहुल प्रजापति समेत अन्य को विद्युत चालित चाक वितरित किया गया। वहीं श्रम विभाग ने मृत्यु एवं विकलांगता सहायता, कन्या विवाह और मातृत्व योजना के लाभार्थियों को चेक दिए।
शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत धोपाप धाम, विजेथुआ धाम, सीताकुण्ड, पारिजात पार्क, नवोदय विद्यालय करौंदीकला, पॉलिटेक्निक अखण्डनगर सहित 410 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दीप प्रज्ज्वलन, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ा।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.