logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भैरव देवता दरबार में पहुंचा प्रेम का अनोखा मामला, जानिए पूरी कहानी

20 hrs ago
user_Parvat Paigaam
Parvat Paigaam
Media company घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
20 hrs ago

भैरव देवता दरबार में पहुंचा प्रेम का अनोखा मामला, जानिए पूरी कहानी

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • भैरव देवता दरबार में पहुंचा प्रेम का अनोखा मामला, जानिए पूरी कहानी
    1
    भैरव देवता दरबार में पहुंचा प्रेम का अनोखा मामला, जानिए पूरी कहानी
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • डीएम टिहरी निकिता खंडेलवाल ने राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक ली आगामी राफ्टिंग सीजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी राफ्टिंग सीजन के दृष्टिगत राफ्टिंग संचालन से संबंधित नियमों एवं विनियमों के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं राफ्टिंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 265 राफ्टिंग फर्म पंजीकृत हैं तथा कुल 576 राफ्ट उपलब्ध हैं। बैठक में राफ्टिंग के पुट-इन एवं पुल-आउट प्वाइंट्स—कुड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी आदि स्थानों पर क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों की मरम्मत, शौचालय, चेंजिंग रूम, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं रख-रखाव पर चर्चा की गई। पर्यटकों की सुविधा के लिए इन स्थानों पर स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की आय में वृद्धि के लिए प्रति पर्यटक लिए जाने वाले सुविधा शुल्क एवं वन विभाग द्वारा गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से लिए जाने वाले पर्यटक शुल्क के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राफ्टिंग फर्मों के संचालन एवं नवीनीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों एवं राफ्टिंग ऑपरेटरों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे गए। जिलाधिकारी ने सभी राफ्टिंग संचालकों से आपसी एकजुटता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच यदि किसी प्रकार के मतभेद हैं, तो आपसी संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। साथ ही राफ्टिंग के लिए उचित एवं निर्धारित दरों को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने पर जोर दिया, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके। बैठक में एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर सीमा नौटियाल, वाटर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट यूटीडीबी से भूपेंद्र सिंह, समिति के सदस्य धर्मेंद्र नेगी, जयेंद्र बिष्ट, हिमालयन रिवर एक्सपीडिशन से विक्रम सिंह, रॉयल राफ्टिंग से रमेश, रिवर्स एक्सपीडिशन से बिपेंद्र, नेचर रैपिड एक्सपीडिशन से मनोज, रेड चिली से बिपिन, एक्सप्लोर हिमालयन एडवेंचर्स से मोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    डीएम टिहरी निकिता खंडेलवाल ने राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक ली
आगामी राफ्टिंग सीजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में आगामी राफ्टिंग सीजन के दृष्टिगत राफ्टिंग संचालन से संबंधित नियमों एवं विनियमों के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं राफ्टिंग स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोवत सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में 265 राफ्टिंग फर्म पंजीकृत हैं तथा कुल 576 राफ्ट उपलब्ध हैं।
बैठक में राफ्टिंग के पुट-इन एवं पुल-आउट प्वाइंट्स—कुड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी आदि स्थानों पर क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों की मरम्मत, शौचालय, चेंजिंग रूम, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं रख-रखाव पर चर्चा की गई। पर्यटकों की सुविधा के लिए इन स्थानों पर स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।
इसके साथ ही गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की आय में वृद्धि के लिए प्रति पर्यटक लिए जाने वाले सुविधा शुल्क एवं वन विभाग द्वारा गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से लिए जाने वाले पर्यटक शुल्क के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राफ्टिंग फर्मों के संचालन एवं नवीनीकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों एवं राफ्टिंग ऑपरेटरों द्वारा अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे गए।
जिलाधिकारी ने सभी राफ्टिंग संचालकों से आपसी एकजुटता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग ऑपरेटरों के बीच यदि किसी प्रकार के मतभेद हैं, तो आपसी संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाए। साथ ही राफ्टिंग के लिए उचित एवं निर्धारित दरों को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने पर जोर दिया, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर अनुभव मिल सके।
बैठक में एडवेंचर स्पोर्ट्स ऑफिसर सीमा नौटियाल, वाटर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट यूटीडीबी से भूपेंद्र सिंह, समिति के सदस्य धर्मेंद्र नेगी, जयेंद्र बिष्ट, हिमालयन रिवर एक्सपीडिशन से विक्रम सिंह, रॉयल राफ्टिंग से रमेश, रिवर्स एक्सपीडिशन से बिपेंद्र, नेचर रैपिड एक्सपीडिशन से मनोज, रेड चिली से बिपिन, एक्सप्लोर हिमालयन एडवेंचर्स से मोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • यूरोप देश में उत्तराखंड के संगीत को धूम, जमकर नाचे यूरोपियन लोग। The Aman Times 🎶❤️ यह कोई बॉलीवुड का सीन नहीं… हजारों मील दूर यूरोप में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग! 🇮🇳🌍 यूरोपीय देश में उत्तराखंड की संस्कृति और लोक संगीत का ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पहाड़ के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी उत्तराखंडी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। कहते हैं, संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और यह नजारा उसी बात को सच साबित करता है। विदेश की धरती पर भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहाड़ी संगीत ने लोगों को अपने रंग में रंग दिया। ❤️👏 🎵 “हीट साली कौतिक जानू द्वाराहाट…” 🎶 पहाड़ की संस्कृति का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️ 🇮🇳 जहां भी जाए पहाड़, साथ ले जाए अपनी संस्कृति और अपनी पहचान।
    1
    यूरोप देश में उत्तराखंड के संगीत को धूम, जमकर नाचे यूरोपियन लोग।
The Aman Times
🎶❤️ यह कोई बॉलीवुड का सीन नहीं… हजारों मील दूर यूरोप में गूंजा उत्तराखंड का लोक रंग! 🇮🇳🌍
यूरोपीय देश में उत्तराखंड की संस्कृति और लोक संगीत का ऐसा रंग देखने को मिला, जहां पहाड़ के लोगों के साथ स्थानीय लोग भी उत्तराखंडी गीतों की धुन पर झूमते नजर आए।
कहते हैं, संगीत की कोई सीमा नहीं होती, और यह नजारा उसी बात को सच साबित करता है। विदेश की धरती पर भी उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पहाड़ी संगीत ने लोगों को अपने रंग में रंग दिया। ❤️👏
🎵 “हीट साली कौतिक जानू द्वाराहाट…” 🎶
पहाड़ की संस्कृति का यह खूबसूरत अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। ❤️
🇮🇳 जहां भी जाए पहाड़, साथ ले जाए अपनी संस्कृति और अपनी पहचान।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • आम का सीजन ख़त्म हो जाय इससे पहले बना लीजिये ये रेसिपी !
    1
    आम का सीजन ख़त्म हो जाय इससे पहले बना लीजिये ये रेसिपी !
    user_Ginni Negi
    Ginni Negi
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • एसआईआर को लेकर हरिद्वार जिले में कांग्रेस ज्यादा मुखर है। विशेषकर ऐसी विधानसभाओं में ज्यादा विवाद सामने आ रहे हैं जहां अल्पसंख्यक मतदाता अधिक हैं।कल हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि फार्म 7 का दुरुपयोग किया जा रहा है और पात्र मतदाताओं के वोट काटने का कुचक्र किया जा रहा है।आज इसको लेकर अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा बुलाई गई जनप्रतिनिधियों की बैठक में मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी ऐसे ही आरोप दोहराए। उन्होंने गलत कार्य करने वालों के लिए दंड के प्रावधान की भी मांग की। हालांकि अपर जिलाधिकारी निर्वाचन जितेन्द्र कुमार का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं 'नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस  निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है तथा अनमैपिंग मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा।
    1
    एसआईआर को लेकर हरिद्वार जिले में कांग्रेस ज्यादा मुखर है। विशेषकर ऐसी विधानसभाओं में ज्यादा विवाद सामने आ रहे हैं जहां अल्पसंख्यक मतदाता अधिक हैं।कल हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि फार्म 7 का दुरुपयोग किया जा रहा है और पात्र मतदाताओं के वोट काटने का कुचक्र किया जा रहा है।आज इसको लेकर अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा बुलाई गई जनप्रतिनिधियों की बैठक में मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी ऐसे ही आरोप दोहराए। उन्होंने गलत कार्य करने वालों के लिए दंड के प्रावधान की भी मांग की। हालांकि अपर जिलाधिकारी निर्वाचन जितेन्द्र कुमार का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं 'नो मैपिंग श्रेणी के मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है।
उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस  निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर एवं एईआरओ द्वारा की जा रही है तथा अनमैपिंग  मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • कावड़ यात्रा 2026 की समाप्ति के बाद हर की पौड़ी घाट की यह वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, सफाई कर्मचारी का भी चेंजिंग रूम के अंदर का नजारा देख फूटा गुस्सा
    1
    कावड़ यात्रा 2026 की समाप्ति के बाद हर की पौड़ी घाट की यह वीडियो हो रही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल, सफाई कर्मचारी का भी चेंजिंग रूम के अंदर का नजारा देख फूटा गुस्सा
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डीएम ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश* स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित किए जाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं उनके परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार प्रातः 8 बजे से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं स्वच्छता अभियान में जुटकर श्रमदान किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, जागरुकता एवं सजगता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग, उत्तराखंड वन विकास निगम, वन विभाग, दुग्ध विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों, कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से उगी झाड़ियों की कटाई के साथ ही कार्यालय परिसरों में जमा कूड़ा-कचरा, अनुपयोगी सामग्री तथा अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। अभियान के दौरान करीब तीन ट्रक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया जिसे डम्पिंग जोन भिजवाया गया ।  जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालय परिसरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग एवं स्वास्थ्य कार्यालय परिसर तथा सड़क किनारे जमा मिट्टी-पत्थर के ढेर को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा अनावश्यक सामग्री जमा नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर बंद पड़ी कैंटीन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अंदर बाहर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश लोनिवि को दिए, ताकि विभागीय उपयोग में लाया जा सके। सिंचाई विभाग के कार्यालय सहित संयुक्त कार्यालयों के भवन की टपकती छत एवं भवन की मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश सम्बधितों को दिए ।  स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपने-अपने कार्यालय, कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने का आह्वान किया। अभियान के उपरांत जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति भी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों की स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कार्यालय परिसर से न केवल कार्य वातावरण बेहतर होता है, बल्कि आमजन के बीच भी सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विजय पाल, अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डीएम ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान, स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*
स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित किए जाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों एवं उनके परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार प्रातः 8 बजे से वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं स्वच्छता अभियान में जुटकर श्रमदान किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, जागरुकता एवं सजगता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, श्रम विभाग, सिंचाई विभाग, उत्तराखंड वन विकास निगम, वन विभाग, दुग्ध विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों, कार्यालय परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से उगी झाड़ियों की कटाई के साथ ही कार्यालय परिसरों में जमा कूड़ा-कचरा, अनुपयोगी सामग्री तथा अन्य अपशिष्ट को हटाया गया। अभियान के दौरान करीब तीन ट्रक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया जिसे डम्पिंग जोन भिजवाया गया । 
जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालय परिसरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग एवं स्वास्थ्य कार्यालय परिसर तथा सड़क किनारे जमा मिट्टी-पत्थर के ढेर को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा अनावश्यक सामग्री जमा नहीं होनी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर बंद पड़ी कैंटीन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अंदर बाहर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश लोनिवि को दिए, ताकि विभागीय उपयोग में लाया जा सके। सिंचाई विभाग के कार्यालय सहित संयुक्त कार्यालयों के भवन की टपकती छत एवं भवन की मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश सम्बधितों को दिए । 
स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपने-अपने कार्यालय, कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने का आह्वान किया।
अभियान के उपरांत जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति भी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों की स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ कार्यालय परिसर से न केवल कार्य वातावरण बेहतर होता है, बल्कि आमजन के बीच भी सकारात्मक संदेश जाता है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विजय पाल, अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • प्रसव पीड़िता महिला को आपातकाल में हेली एंबुलेस सेवा से हायर सेंटर देहरादून किया रेफ़र। आज दिनांक 12.08.2026 को समय 12:21 बजे श्रीमती अर्चना रावत पुत्री श्री भरत सिंह, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम पिपियारा, पोस्ट ऑफिस कुंवा, का प्रसव नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा था। मरीज जुड़वा गर्भावस्था की स्थिति में है। एक शिशु का प्रसव हो चुका है, जबकि दूसरे शिशु के प्रसव में अवरोध (Obstruction) उत्पन्न होने के कारण स्थिति गंभीर एवं आपातकालीन बनी हुई है। किन्तु मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा हेली एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किए जाने की सलाह दी गई है जिसके दृष्टिगत परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस का अनुरोध किया गया है अनुरोध क्रम में जिला प्रशासन द्वारा हैली की मांग कर उक्त मरीज को हेली एंबुलेंस के माध्यम से समय अपराहन 02ः27 बजे नौगांव चामी हैलीपैड से दून अस्पतात देहरादून हेतु भेजा गया है।
    1
    प्रसव पीड़िता महिला को आपातकाल  में हेली एंबुलेस सेवा से हायर सेंटर देहरादून किया रेफ़र।
आज दिनांक 12.08.2026 को समय 12:21 बजे श्रीमती अर्चना रावत पुत्री श्री भरत सिंह,  उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम पिपियारा, पोस्ट ऑफिस कुंवा, का प्रसव नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा था। मरीज जुड़वा गर्भावस्था की स्थिति में है। एक शिशु का प्रसव हो चुका है, जबकि दूसरे शिशु के प्रसव में अवरोध (Obstruction) उत्पन्न होने के कारण स्थिति गंभीर एवं आपातकालीन बनी हुई है। किन्तु मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण  चिकित्सकों द्वारा हेली एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किए जाने की सलाह दी गई है जिसके दृष्टिगत परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस का अनुरोध किया गया है अनुरोध क्रम में जिला प्रशासन द्वारा हैली की मांग कर उक्त मरीज को  हेली एंबुलेंस के माध्यम से समय अपराहन 02ः27 बजे नौगांव चामी हैलीपैड से दून अस्पतात देहरादून हेतु भेजा गया है।
    user_Shanti Tamta
    Shanti Tamta
    Graphic designer राजगढ़ी, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.