logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन के लालच में जीजा की हत्या: साले और तीन दोस्तों ने दुपट्टे से गला घोंटा, 4 गिरफ्तार; 48 लाख में हुआ था जमीन का सौदा सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर चौहानी में 2 अगस्त की रात मोहम्मद शाकिब (25) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, जमीन के पैसों के लालच में शाकिब के साले ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मोहम्मद शाकिब अपने ननिहाल लोलेपुर चौहानी (कोतवाली नगर थाना क्षेत्र) में रहता था। 2 अगस्त की रात वह किसी काम से घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के बाद अगले दिन घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब के किनारे उसका शव मिला। शव पर चोट के निशान थे। घटना के संबंध में मृतक के पिता सहबान (फरीदपुर, गोसाईंगंज) की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि शाकिब की नानी ने उसे लोलेपुर चौहानी में एक पक्का मकान और हाईवे किनारे 5 बिस्सा जमीन दी थी। शाकिब ने यह जमीन 48 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था और 2 लाख रुपये बतौर अग्रिम राशि ले चुका था। उसने पैसे जमा करने के लिए एक नया बैंक खाता खुलवाया था, जिसमें अपने मामा के लड़के अदीब अनवर उर्फ गोलू को नॉमिनी बनाया था। जब इसकी जानकारी शाकिब की पत्नी शब्बो को हुई, तो उसने अपने भाइयों को बताया। सालों को आशंका थी कि शाकिब जमीन का सारा पैसा अपनी बहन को न देकर शराब और अन्य कामों में खर्च कर देगा, और नॉमिनी के पास चला जाएगा। जमीन बहन के नाम कराने के लालच में सालों ने शाकिब को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के अनुसार, अभियुक्त शाकिब को अपने साथ ले गए और पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद वे उसे गांव के बाहर ले गए, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को जल निगम के तालाब में फेंक दिया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लोलेपुर चौहानी से बायपास जाने वाली सड़क पर विनोबापुरी के सामने महुए के बाग से घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सलमान अहमद पुत्र सरदार निवासी नकराही, थाना कोतवाली देहात (मृतक का दोस्त), मो. हुसैन उर्फ झूलू पुत्र अबरार अहमद निवासी लोलेपुर चौहानी, थाना कोतवाली नगर (मृतक के सगे साले का दोस्त), मो. जीशान पुत्र नूरुल हक निवासी लोलेपुर चौहानी, थाना कोतवाली नगर (मृतक के सगे साले का दोस्त), सलमानुल हक उर्फ सलमान पुत्र शमशुलहक निवासी नकराही, थाना कोतवाली देहात (मृतक का सगा साला) को गिरफ्तार किया है। घटना का अनावरण करने वाली कोतवाली नगर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र, उ.नि. अविनाश चन्द्र, उ.नि. अरविन्द सिंह, रि.का. रविन्द्र कुमार और रि.का. अवधेश गौड़ शामिल रहे। सफल खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को ₹25,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

1 hr ago
user_Navbharat Times
Navbharat Times
Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जमीन के लालच में जीजा की हत्या: साले और तीन दोस्तों ने दुपट्टे से गला घोंटा, 4 गिरफ्तार; 48 लाख में हुआ था जमीन का सौदा सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर चौहानी में 2 अगस्त की रात मोहम्मद शाकिब (25) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, जमीन के पैसों के लालच में शाकिब के साले ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मोहम्मद शाकिब अपने ननिहाल लोलेपुर चौहानी (कोतवाली नगर थाना क्षेत्र) में रहता था। 2 अगस्त की रात वह किसी काम से घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के बाद अगले दिन घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब के किनारे उसका शव मिला। शव पर चोट के निशान थे। घटना के संबंध में मृतक के पिता सहबान (फरीदपुर, गोसाईंगंज) की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि शाकिब की नानी ने उसे लोलेपुर चौहानी में एक पक्का मकान और हाईवे किनारे 5 बिस्सा जमीन दी थी। शाकिब ने यह जमीन 48 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था और 2 लाख रुपये बतौर अग्रिम राशि ले चुका था। उसने पैसे जमा करने के लिए एक नया बैंक खाता खुलवाया था, जिसमें अपने मामा के लड़के अदीब अनवर उर्फ गोलू को नॉमिनी बनाया था। जब इसकी जानकारी शाकिब की पत्नी शब्बो को हुई, तो उसने अपने भाइयों को बताया। सालों को आशंका थी कि शाकिब जमीन का सारा पैसा अपनी बहन को न देकर शराब और अन्य कामों में खर्च कर देगा, और नॉमिनी के पास चला जाएगा। जमीन बहन के नाम कराने के लालच में सालों ने शाकिब को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के अनुसार, अभियुक्त शाकिब को अपने साथ ले गए और पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद वे उसे गांव के बाहर ले गए, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को जल निगम के तालाब में फेंक दिया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लोलेपुर चौहानी से बायपास जाने वाली सड़क पर विनोबापुरी के सामने महुए के बाग से घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सलमान अहमद पुत्र सरदार निवासी नकराही, थाना कोतवाली देहात (मृतक का दोस्त), मो. हुसैन उर्फ झूलू पुत्र अबरार अहमद निवासी लोलेपुर चौहानी, थाना कोतवाली नगर (मृतक के सगे साले का दोस्त), मो. जीशान पुत्र नूरुल हक निवासी लोलेपुर चौहानी, थाना कोतवाली नगर (मृतक के सगे साले का दोस्त), सलमानुल हक उर्फ सलमान पुत्र शमशुलहक निवासी नकराही, थाना कोतवाली देहात (मृतक का सगा साला) को गिरफ्तार किया है। घटना का अनावरण करने वाली कोतवाली नगर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र, उ.नि. अविनाश चन्द्र, उ.नि. अरविन्द सिंह, रि.का. रविन्द्र कुमार और रि.का. अवधेश गौड़ शामिल रहे। सफल खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को ₹25,000 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता* *सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता*
*सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहां पर लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार को गिरफ्तार किया बाइट
    1
    लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहां पर लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार को गिरफ्तार किया बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सहारनपुर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शिव भक्तों का भव्य स्वागत सहारनपुर। सावन के पावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम की ओर से किए गए इस स्वागत से शिवभक्तों में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। आसमान से बरसते फूलों के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने भी इस स्वागत को श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वीकार किया। सहारनपुर में कांवड़ यात्रा का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
    1
    सहारनपुर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शिव भक्तों का भव्य स्वागत
सहारनपुर। सावन के पावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम की ओर से किए गए इस स्वागत से शिवभक्तों में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई।
आसमान से बरसते फूलों के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने भी इस स्वागत को श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वीकार किया। सहारनपुर में कांवड़ यात्रा का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नेपाल को पुनः वैदिक_सनातन_हिन्दू_राष्ट्र_अधिराज्य घोषित किया गया।
    1
    नेपाल को पुनः 
वैदिक_सनातन_हिन्दू_राष्ट्र_अधिराज्य घोषित किया गया।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आयुष्मान योजना से 67 हजार से अधिक लाभार्थियों का मुफ्त इलाज आयुष्मान योजना में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर अमेठी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फैमिली कवरेज के मामले में जिले को छठा स्थान मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि योजना के तहत अब तक 67,759 लाभार्थियों का विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क उपचार कराया जा चुका है। इसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जिले में 2,16,814 परिवारों के 9,37,032 लाभार्थी योजना के दायरे में हैं। इनमें से 6,24,529 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण में संशोधन भी कराया जा सकता है। इसके लिए लाभार्थी नजदीकी सीएचसी पर प्रार्थना-पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करें। सत्यापन के बाद संशोधन किया जाएगा। उन्होंने पात्र लोगों से जल्द कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर कैशलेस उपचार का लाभ मिल सके।
    1
    आयुष्मान योजना से 67 हजार से अधिक लाभार्थियों का मुफ्त इलाज
आयुष्मान योजना में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर
अमेठी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फैमिली कवरेज के मामले में जिले को छठा स्थान मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि योजना के तहत अब तक 67,759 लाभार्थियों का विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क उपचार कराया जा चुका है। इसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
जिले में 2,16,814 परिवारों के 9,37,032 लाभार्थी योजना के दायरे में हैं। इनमें से 6,24,529 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण में संशोधन भी कराया जा सकता है। इसके लिए लाभार्थी नजदीकी सीएचसी पर प्रार्थना-पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करें। सत्यापन के बाद संशोधन किया जाएगा। उन्होंने पात्र लोगों से जल्द कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर कैशलेस उपचार का लाभ मिल सके।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यह वह सकसियत है जो अपनी काबलियत के कारण जाने जाते रहे हैं जिन्होंने सत्ता के विपरीत भी अपनी जनता का विश्वास क़ायम और मेहनत से जनता के दिलो पर राज करते रहे शत शत नमन
    1
    यह वह सकसियत है जो अपनी काबलियत के कारण जाने जाते रहे हैं 
जिन्होंने सत्ता के विपरीत भी अपनी जनता का विश्वास क़ायम और मेहनत से जनता के दिलो पर राज करते रहे  
शत शत नमन
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतराता हुआ युवती का ,मिला शव सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 नहर में युवती ने छलांग लगा दी थी,, जहां पर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान जारी किया लेकिन वह 8 घंटे के सर्च अभियान के दौरान खाली हाथ लौटी,तो वही 48 घंटे बीच जाने की पश्चात घटना स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतरता हुआ युवती का शव मिला क्षेत्राधिकारी की बाइट
    1
    कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतराता हुआ युवती का ,मिला शव 
सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 नहर में युवती ने छलांग लगा दी थी,, जहां पर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान जारी किया लेकिन वह 8 घंटे के सर्च अभियान के दौरान खाली हाथ लौटी,तो वही 48 घंटे बीच जाने की पश्चात घटना स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतरता हुआ युवती का शव मिला क्षेत्राधिकारी की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा 
लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खेत में झटका मशीन से 4 वर्षीय बच्ची की मौत; करंट लगने से हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव में खेत में लगी झटका मशीन की तार की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, घरवासपुर निवासी किसान मुरारी पांडेय के खेत में कुछ दूरी पर एक झटका मशीन लगी हुई थी। शनिवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे, इमरान की चार वर्षीय बेटी साजिया घर के पास खेलते-खेलते खेत की तरफ पहुंच गई। खेलते हुए साजिया अचानक झटका मशीन की तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत साजिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साजिया की मां रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। परिवार ने पहले भी अपनी एक बेटी खो दी थी, और अब उनकी केवल डेढ़ साल की एक छोटी बेटी बची है। साजिया के पिता इमरान मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में पंचनामा किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    खेत में झटका मशीन से 4 वर्षीय बच्ची की मौत; करंट लगने से हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव में खेत में लगी झटका मशीन की तार की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, घरवासपुर निवासी किसान मुरारी पांडेय के खेत में कुछ दूरी पर एक झटका मशीन लगी हुई थी। शनिवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे, इमरान की चार वर्षीय बेटी साजिया घर के पास खेलते-खेलते खेत की तरफ पहुंच गई।
खेलते हुए साजिया अचानक झटका मशीन की तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत साजिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
साजिया की मां रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। परिवार ने पहले भी अपनी एक बेटी खो दी थी, और अब उनकी केवल डेढ़ साल की एक छोटी बेटी बची है। साजिया के पिता इमरान मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में पंचनामा किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.