जिले की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, गुमला जिले के 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सभी 12 विद्यालयों से प्रत्येक विद्यालय की 50 छात्राओं को शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी स्थलों का भ्रमण कराया गया।भ्रमण के दौरान छात्राओं ने Birsa Zoological Park, ओरमांझी, JSCA International Stadium Complex, Ranchi Science Centre, Indira Gandhi Planetarium तथा Jharkhand Legislative Assembly का दौरा किया। इस दौरान उन्हें वन्यजीव, विज्ञान, अंतरिक्ष तथा राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं।बालिका शिक्षा प्रभाग के प्रभारी शुभकामना प्रसाद ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास और जिज्ञासा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण के लिए छात्राओं के सुरक्षित आवागमन एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष बसों तथा महिला शिक्षिकाओं की व्यवस्था भी की गई थी।
जिले की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, गुमला जिले के 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत सभी 12 विद्यालयों से प्रत्येक विद्यालय की 50 छात्राओं को शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी स्थलों का
भ्रमण कराया गया।भ्रमण के दौरान छात्राओं ने Birsa Zoological Park, ओरमांझी, JSCA International Stadium Complex, Ranchi Science Centre, Indira Gandhi Planetarium तथा Jharkhand Legislative Assembly का दौरा किया। इस दौरान उन्हें वन्यजीव, विज्ञान, अंतरिक्ष तथा राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं।बालिका शिक्षा प्रभाग के प्रभारी शुभकामना प्रसाद ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक
भ्रमण से छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के आत्मविश्वास और जिज्ञासा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भ्रमण के लिए छात्राओं के सुरक्षित आवागमन एवं मार्गदर्शन हेतु विशेष बसों तथा महिला शिक्षिकाओं की व्यवस्था भी की गई थी।
- चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे जंगली हाथी ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।1
- गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।2
- गुमला: आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे। ==============================5
- Post by Dipak gupta2
- इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित परेड की सलामी ली तथा रक्षित केंद्र में आयोजित पुलिस दरबार में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। ⚖️ उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को उत्तम गणवेश में रहकर सख्त अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। 💻 वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर की अनिवार्य जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके। 🏢 निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र जशपुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं तथा सिटी कोतवाली जशपुर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- Post by AAM JANATA1
- सड़क हादसे में इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में हुई मौत बोध टोली में पसरा मातम1
- चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के दतरा गांव स्थित गुलाबगंज नदी और केड़ेंग गांव के बाला नदी पर बन रहे पुल पिछले तीन वर्षों से अधूरे पड़े हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिप सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।1