logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैंज नदी में मिले शव की गुत्थी सुलझी, मोबाइल से हुई नेपाली मूल के व्यक्ति की पहचान। रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में तीन दिन पूर्व पिन पार्वती नदी से बरामद हुए अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच के आधार पर मृतक की पहचान सुनिश्चित की है। मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है, जो यहां मजदूरी के सिलसिले में रहता था। मोबाइल नंबर से खुला राज– पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शव मिलने के बाद उसकी पहचान करना एक चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान श्याम बहादुर नेपाली पुत्र लाल बहादुर कामी के रूप में हुई है। नेपाल के सुर्खेत का रहने वाला था मृतक जांच में पता चला है कि मृतक श्याम बहादुर नेपाल के जिला सुर्खेत, करनाली की नगरपालिका लकबेशी (वार्ड नंबर 10) का स्थायी निवासी था। वर्तमान में वह सैंज घाटी के संपंगनी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। शव फ्रीजर में सुरक्षित, परिजनों का इंतजार– पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साध लिया है और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के नेपाल से कुल्लू पहुंचने में एक से दो दिन का समय लगने की संभावना है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कुल्लू स्थित शवगृह के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने और शिनाख्त की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मुख्य बिंदु – स्थान: एनएचपीसी पावर स्टेशन, बिहाली के पास सैंज नदी मृतक: श्याम बहादुर नेपाली (निवासी नेपाल शिनाख्त का जरिया: पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर की जांच। आगामी कार्यवाही: परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम।

14 hrs ago
user_Budhi Singh Thakur
Budhi Singh Thakur
Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
14 hrs ago

सैंज नदी में मिले शव की गुत्थी सुलझी, मोबाइल से हुई नेपाली मूल के व्यक्ति की पहचान। रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में तीन दिन पूर्व पिन पार्वती नदी से बरामद हुए अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच के आधार पर मृतक की पहचान सुनिश्चित की है। मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है, जो यहां मजदूरी के सिलसिले में रहता था। मोबाइल नंबर से खुला राज– पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शव मिलने के बाद उसकी पहचान करना एक चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान श्याम बहादुर नेपाली पुत्र लाल बहादुर कामी के रूप में हुई है। नेपाल के सुर्खेत का रहने वाला था मृतक जांच में पता चला है कि मृतक श्याम बहादुर नेपाल के जिला सुर्खेत, करनाली की नगरपालिका लकबेशी (वार्ड नंबर 10) का स्थायी निवासी था। वर्तमान में वह सैंज घाटी के संपंगनी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। शव फ्रीजर में सुरक्षित, परिजनों का इंतजार– पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साध लिया है और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के नेपाल से कुल्लू पहुंचने में एक से दो दिन का समय लगने की संभावना है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कुल्लू स्थित शवगृह के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने और शिनाख्त की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मुख्य बिंदु – स्थान: एनएचपीसी पावर स्टेशन, बिहाली के पास सैंज नदी मृतक: श्याम बहादुर नेपाली (निवासी नेपाल शिनाख्त का जरिया: पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर की जांच। आगामी कार्यवाही: परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • मालाणा गांव के आकाश ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित 69th राष्ट्रीय स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मालाणा गांव और जिला कुल्लू का नाम रोशन किया
    1
    मालाणा गांव के आकाश ठाकुर  ने नई दिल्ली में आयोजित 69th राष्ट्रीय स्तरीय जूडो खेल 
प्रतियोगिता 40 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर मालाणा गांव और जिला कुल्लू का नाम रोशन किया
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • केंद्र दे रहा विकास की रफ्तार, प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल : इंद्र सिंह गांधी* *पर्यटन से लेकर रोजगार तक निष्क्रिय कांग्रेस सरकार : इंद्र सिंह गांधी* *हिमाचल में विकास ठप, केंद्र कर रहा ऐतिहासिक काम : इंद्र सिंह गांधी* बल्ह (मंडी)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र सिंह गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विज़न को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया। प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए विधायक गांधी ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है। विधायक गांधी ने कहा कि यह बजट पूरी तरह समावेशी है और समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों—की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। “सबका साथ, सबका विकास” इस बजट की मूल भावना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बजट में हर जिले में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। साथ ही घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विधायक गांधी ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े प्रावधान देश की आर्थिक ग्रोथ को तेज़ करेंगे। पर्यटन विकास और अगले पाँच वर्षों में 20 नए जल मार्ग शुरू करने का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मंडी जिला एयरपोर्ट पर केंद्र का बड़ा निर्णय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंडी जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। *प्रदेश सरकार के खिलाफ बयान* प्रेस वार्ता के अंत में विधायक गांधी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जहां केंद्र सरकार विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है, वहीं प्रदेश सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पराशर झील, रिवालसर और नलसर झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए बार-बार आग्रह के बावजूद प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे हिमाचल का विकास प्रभावित हो रहा है। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बल्ह मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा भाजपा के पूर्व महासचिव एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य अक्षय ठाकुर भी उपस्थित रहे।
    1
    केंद्र दे रहा विकास की रफ्तार, प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल : इंद्र सिंह गांधी*
*पर्यटन से लेकर रोजगार तक निष्क्रिय कांग्रेस सरकार : इंद्र सिंह गांधी*
*हिमाचल में विकास ठप, केंद्र कर रहा ऐतिहासिक काम : इंद्र सिंह गांधी*
बल्ह (मंडी)।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बल्ह विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र सिंह गांधी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विज़न को साकार करने वाला ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया।
प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए विधायक गांधी ने मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि यह बजट देश की आर्थिक मजबूती, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है जो कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है।
विधायक गांधी ने कहा कि यह बजट पूरी तरह समावेशी है और समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों—की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। “सबका साथ, सबका विकास” इस बजट की मूल भावना है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि बजट में हर जिले में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने का प्रावधान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है। साथ ही घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधायक गांधी ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया और युवाओं के लिए रोजगार से जुड़े प्रावधान देश की आर्थिक ग्रोथ को तेज़ करेंगे। पर्यटन विकास और अगले पाँच वर्षों में 20 नए जल मार्ग शुरू करने का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मंडी जिला एयरपोर्ट पर केंद्र का बड़ा निर्णय
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंडी जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
*प्रदेश सरकार के खिलाफ बयान*
प्रेस वार्ता के अंत में विधायक गांधी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जहां केंद्र सरकार विकास के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है, वहीं प्रदेश सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि पराशर झील, रिवालसर और नलसर झील जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए बार-बार आग्रह के बावजूद प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे हिमाचल का विकास प्रभावित हो रहा है।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस जनहितकारी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बल्ह मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर तथा भाजपा के पूर्व महासचिव एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्य अक्षय ठाकुर भी उपस्थित रहे।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    11 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल में राजस्थान टीम को हराकर जीत की और नेशनल किताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ी को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा खिलाड़ियों को लेकर बेहतर प्रयास कर रही है और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से आम लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। वही इस दौरान घुमारवीं में आयोजित फाइनल मुकाबले में हिमाचल और राजस्थान के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और अपने जिला प्रदेश का नाम चमकाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलें बच्चों को अनुशासन सिखाती हैं। वही प्रतिस्पर्धा की भावना भी खेलों से जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी आवाहन किया कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें
    1
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने घुमारवीं में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल में राजस्थान टीम को हराकर जीत की और नेशनल किताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ी को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा खिलाड़ियों को लेकर बेहतर प्रयास कर रही है और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा की सरकार की ओर से आम लोगों के लिए योजनाएं चलाई जा रही है और जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। वही इस दौरान घुमारवीं में आयोजित फाइनल मुकाबले में हिमाचल और राजस्थान के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करें और अपने जिला प्रदेश का नाम चमकाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलें बच्चों को अनुशासन सिखाती हैं। वही प्रतिस्पर्धा की भावना भी खेलों से जागृत होती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी आवाहन किया कि खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हमीरपुर नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोरंज की उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति विशेष प्रयास कर रही है और कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 18 फरवरी को ग्राम पंचायत भौंखर में नशा जागरुकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके नशा मुक्त अभियान की समीक्षा की तथा भौंखर में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। इसके लिए आम लोगों में जागरुकता सबसे जरूरी है। इसी के मद्देनजर उपमंडल स्तरीय समिति जन जागरुकता पर विशेष जोर दे रही है। एसडीएम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी जागरुकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं। बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, डिग्री कालेज से डॉ. प्रिंस ठाकुर, सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, भोरंज के थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार, बीएमओ कार्यालय से संजीव कतना, आईटीआई के प्रशिक्षण प्रभारी संजीव कुमार धीमान और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया
    1
    हमीरपुर
नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोरंज की उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति विशेष प्रयास कर रही है और कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 18 फरवरी को ग्राम पंचायत भौंखर में नशा जागरुकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके नशा मुक्त अभियान की समीक्षा की तथा भौंखर में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला की रूपरेखा तय की।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। इसके लिए आम लोगों में जागरुकता सबसे जरूरी है। इसी के मद्देनजर उपमंडल स्तरीय समिति जन जागरुकता पर विशेष जोर दे रही है। एसडीएम ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी जागरुकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं।
बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, डिग्री कालेज से डॉ. प्रिंस ठाकुर, सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, भोरंज के थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार, बीएमओ कार्यालय से संजीव कतना, आईटीआई के प्रशिक्षण प्रभारी संजीव कुमार धीमान और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सुजानपुर: प्रदेश में बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर लगाने का ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करवाया है। सुजानपुर उपमंडल के तहत आने वाले महिला मंडल बरोग पटलांदर के ग्रामीणों ने एसडीएम सुजानपुर को ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विरोध दर्ज करवाया है। इस अवसर पर आए हुए महिलाओं व ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर मांग की है कि स्मार्ट मीटर न लगाए जाए क्योंकि इससे लोगों को काफी दिक्कते पेश आएगी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना है कि जिन घरों में बुजुर्ग है और मोबाइल का ज्ञान नही रखते है उनके लिए स्मार्ट मीटर समस्या बन रहा है क्योंकि वह इंटरनेट व मोबाइल का इस्तेमाल नही कर सकते है। इसलिए एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है ताकि स्मार्ट मीटर न लगाए जाए।
    3
    सुजानपुर:
प्रदेश में बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर लगाने का ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करवाया है। सुजानपुर उपमंडल के तहत आने वाले महिला मंडल बरोग पटलांदर के ग्रामीणों ने एसडीएम सुजानपुर को ज्ञापन सौंप कर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विरोध दर्ज करवाया है। इस अवसर पर आए हुए महिलाओं व ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर मांग की है कि स्मार्ट मीटर न लगाए जाए क्योंकि इससे लोगों को काफी दिक्कते पेश आएगी।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कहना है कि जिन घरों में बुजुर्ग है और मोबाइल का ज्ञान नही रखते है उनके लिए स्मार्ट मीटर समस्या बन रहा है क्योंकि वह इंटरनेट व मोबाइल का इस्तेमाल नही कर सकते है। इसलिए एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है ताकि स्मार्ट मीटर न लगाए जाए।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में तीन दिन पूर्व पिन पार्वती नदी से बरामद हुए अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच के आधार पर मृतक की पहचान सुनिश्चित की है। मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है, जो यहां मजदूरी के सिलसिले में रहता था। मोबाइल नंबर से खुला राज– पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शव मिलने के बाद उसकी पहचान करना एक चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान श्याम बहादुर नेपाली पुत्र लाल बहादुर कामी के रूप में हुई है। नेपाल के सुर्खेत का रहने वाला था मृतक जांच में पता चला है कि मृतक श्याम बहादुर नेपाल के जिला सुर्खेत, करनाली की नगरपालिका लकबेशी (वार्ड नंबर 10) का स्थायी निवासी था। वर्तमान में वह सैंज घाटी के संपंगनी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। शव फ्रीजर में सुरक्षित, परिजनों का इंतजार– पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साध लिया है और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के नेपाल से कुल्लू पहुंचने में एक से दो दिन का समय लगने की संभावना है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कुल्लू स्थित शवगृह के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने और शिनाख्त की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मुख्य बिंदु – स्थान: एनएचपीसी पावर स्टेशन, बिहाली के पास सैंज नदी मृतक: श्याम बहादुर नेपाली (निवासी नेपाल शिनाख्त का जरिया: पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर की जांच। आगामी कार्यवाही: परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम।
    1
    रिपोर्ट –5 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में तीन दिन पूर्व पिन पार्वती नदी से बरामद हुए अज्ञात शव की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और तकनीकी जांच के आधार पर मृतक की पहचान सुनिश्चित की है। मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है, जो यहां मजदूरी के सिलसिले में रहता था।
मोबाइल नंबर से खुला राज–
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शव मिलने के बाद उसकी पहचान करना एक चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के  आधार पर उसकी पहचान श्याम बहादुर नेपाली पुत्र लाल बहादुर कामी के रूप में हुई है।
नेपाल के सुर्खेत का रहने वाला था मृतक
जांच में पता चला है कि मृतक श्याम बहादुर नेपाल के जिला सुर्खेत, करनाली की नगरपालिका लकबेशी (वार्ड नंबर 10) का स्थायी निवासी था। वर्तमान में वह सैंज घाटी के संपंगनी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था।
शव फ्रीजर में सुरक्षित, परिजनों का इंतजार–
पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साध लिया है और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के नेपाल से कुल्लू पहुंचने में एक से दो दिन का समय लगने की संभावना है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कुल्लू स्थित शवगृह के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने और शिनाख्त की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मुख्य बिंदु –
स्थान: एनएचपीसी पावर स्टेशन, बिहाली के पास सैंज नदी
मृतक: श्याम बहादुर नेपाली (निवासी नेपाल
शिनाख्त का जरिया: पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर की जांच।
आगामी कार्यवाही: परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
  • देवभूमि हिमाचल में महिला कर रही है मस्ती बर्फ में
    1
    देवभूमि हिमाचल में महिला कर रही है मस्ती बर्फ में
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वहीं पंचायत चुनाव का मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक चुनाव करवाने के आदेश दिए गए थे. मुख्यमंत्री ने उच्च अदालत के फैसले को मनमाना बताया था जो कि न्यायालय पर गंभीर टिप्प्णी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की सबसे मूल कड़ी पंचायती राज पर हमला कर रही है. बाइट -- जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष
    1
    वहीं पंचायत चुनाव का मामला सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने 30 अप्रैल तक चुनाव करवाने के आदेश दिए गए थे. मुख्यमंत्री ने उच्च अदालत के फैसले को मनमाना बताया था जो कि न्यायालय पर गंभीर टिप्प्णी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र की सबसे मूल कड़ी पंचायती राज पर हमला कर रही है.
बाइट -- जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.