देवास में आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र समाज द्वारा भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की पारंपरिक दिंडी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। "विठ्ठल... विठ्ठल... जय हरी विठ्ठल" के जयघोष और ढोल-ताशों की गूंज के बीच यात्रा का शुभारंभ महाराष्ट्र समाज परिसर से भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के पूजन-अर्चन और महाआरती के साथ हुआ। भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की सुसज्जित पालकी के साथ बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा पहनकर इस यात्रा में शामिल हुए। यह दिंडी यात्रा शहर के नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा और शनि मंदिर चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री फड़नीस जी के विठ्ठल मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। यात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा ढोल-ताशों की थाप पर प्रस्तुत की गई पारंपरिक लेजिम रही। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर दिंडी यात्रा का स्वागत किया, जिसके बाद यह पुनः महाराष्ट्र समाज परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
देवास में आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र समाज द्वारा भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की पारंपरिक दिंडी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। "विठ्ठल... विठ्ठल... जय हरी विठ्ठल" के जयघोष और ढोल-ताशों की गूंज के बीच यात्रा का शुभारंभ महाराष्ट्र समाज परिसर से भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के पूजन-अर्चन और महाआरती के साथ हुआ। भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की सुसज्जित पालकी के साथ बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा पहनकर इस यात्रा में शामिल हुए। यह दिंडी यात्रा शहर के नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा और शनि मंदिर चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री फड़नीस जी के विठ्ठल मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। यात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा ढोल-ताशों की थाप पर प्रस्तुत की गई पारंपरिक लेजिम रही। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर दिंडी यात्रा का स्वागत किया, जिसके बाद यह पुनः महाराष्ट्र समाज परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
- मुख्यमंत्री मोहन यादव के उदगुंवा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।1
- दतिया के दातरें की नरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने मन की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने मन की बात रखी।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन के उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जनसभा में 1,274 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड में विकास, कानून-व्यवस्था, सिंचाई, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे की कर्मभूमि जालौन व कालपी का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में यह क्षेत्र डकैती, लूट और असुरक्षा से जूझता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने भू-माफिया, नकल माफिया और नशा माफिया पर सख्त कार्रवाई कर स्थिति में सुधार किया है। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले बुंदेलखंड में खनन से लूटा गया पैसा सैफई में नाच-गाने पर खर्च होता था, जिसे अब क्षेत्र के विकास में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के जरिए लगभग 56 हजार एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही 'एक जिला, एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना के तहत जालौन की मटर और कालपी के कागज उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाया गया है। कार्यक्रम में रंगौली ग्राम पंचायत के गरीबी मुक्त होने, गो-संरक्षण कार्यों और जिले में 1 लाख घरों को नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने की योजना की भी जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान जिला प्रभारी मंत्री संजय गंगवार, उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूल चंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी और पूर्व सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा समेत कई प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद रहे।1
- गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहड़ी हेड पर आरोपियों ने एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट करने वाले आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसके पास से मशरूका भी जब्त कर लिया है।1
- मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के ग्राम घूरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर डांस वीडियो चल रहा है। इतना ही नहीं, क्लास के दौरान कई बच्चे भी अपने मोबाइल फोन का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों का भविष्य खराब किया जा रहा है। मामले में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बच्चे स्कूल में डिजिटल बोर्ड पर इस तरीके के वीडियो देखने जाते हैं और शिक्षक उन पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। वहीं, बवाल बढ़ने के बाद शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।1
- देवास में आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र समाज द्वारा भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की पारंपरिक दिंडी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। "विठ्ठल... विठ्ठल... जय हरी विठ्ठल" के जयघोष और ढोल-ताशों की गूंज के बीच यात्रा का शुभारंभ महाराष्ट्र समाज परिसर से भगवान विठ्ठल-रुक्मिणी के पूजन-अर्चन और महाआरती के साथ हुआ। भगवान विठ्ठल पंढरीनाथ की सुसज्जित पालकी के साथ बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा पहनकर इस यात्रा में शामिल हुए। यह दिंडी यात्रा शहर के नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा और शनि मंदिर चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री फड़नीस जी के विठ्ठल मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। यात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा ढोल-ताशों की थाप पर प्रस्तुत की गई पारंपरिक लेजिम रही। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर दिंडी यात्रा का स्वागत किया, जिसके बाद यह पुनः महाराष्ट्र समाज परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।1
- दतिया जिले के सेवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।1
- दतिया जिले की सेवढ़ा विधानसभा की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। करीब 40 वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय रहे और बसपा से चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता लाखन सिंह यादव ने 24 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीजेपी में शामिल होते ही उनके सियासी सुर बदल गए हैं और अब वे पार्टी की नीतियों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। 40 साल पुराना नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थामने के इस फैसले से सेवढ़ा के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बड़े सियासी बदलाव का आने वाले उपचुनाव पर क्या असर पड़ेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- जालौन के कोंच क्षेत्र में पचीपुरी के पास शनिवार देर रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भडारी निवासी राजमिस्त्री लवलेश (23) पुत्र परशुराम अपने लेवर फूल सिंह के साथ कोंच में कांच के मंदिर के पास काम खत्म कर बाइक से अपने गांव भडारी लौट रहे थे। इसी दौरान पचीपुरी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मालवीय नगर कोंच निवासी जुम्मन (43) पुत्र नूर मोहम्मद और मोतीलाल (85) पुत्र पुन्नू सवार थे, जो धौलपुर में एक भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।1