जमौती में ग्राम सभा आयोजित, खेल मैदान की मांग के साथ ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी माननीय झालसा, रांची के निर्देश तथा सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) गढ़वा मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देशानुसार 27 अगस्त 2026 को भंडरिया प्रखंड की करचाली पंचायत अंतर्गत ग्राम जमौती में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के बच्चों के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग वन विभाग के समक्ष रखी। इस दौरान वन विभाग के फ्लिस्टर कमलेश कुमार राम, वनरक्षी दयानंद राम, ग्राम प्रधान सुनीत मिंज, वन अध्यक्ष परमेश्वर केरकेट्टा, वन समिति अध्यक्ष मनोज कच्छप, सचिव रेशमा खाखा, ग्राम समिति सचिव प्रेमचंद तिर्की, महिला सदस्य रंजना टोप्पो सहित ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भंडरिया प्रखंड के पीएलवी राजेश कुमार चौधरी एवं भंडरिया थाना के पीएलवी लाजरूस तिर्की ने बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, छात्रवृत्ति, पेंशन, नशामुक्ति, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। पीएलवी राजेश कुमार चौधरी ने लोक अदालत एवं डीएलएसए के माध्यम से छोटे-मोटे विवादों का आपसी सहमति से त्वरित और सरल समाधान संभव होने की जानकारी दी। ग्रामीणों को स्थायी लोक अदालत, पर्यावरण संरक्षण, गरीबी उन्मूलन से संबंधित नालसा योजनाओं तथा कानूनी सहायता के टोल-फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी नागरिकों को शोषण और अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़े होने का अधिकार देती है।
जमौती में ग्राम सभा आयोजित, खेल मैदान की मांग के साथ ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी माननीय झालसा, रांची के निर्देश तथा सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) गढ़वा मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देशानुसार 27 अगस्त 2026 को भंडरिया प्रखंड की करचाली पंचायत अंतर्गत ग्राम जमौती में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के बच्चों के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग वन विभाग के समक्ष रखी। इस दौरान वन विभाग के फ्लिस्टर कमलेश कुमार राम, वनरक्षी दयानंद राम, ग्राम प्रधान सुनीत मिंज, वन अध्यक्ष परमेश्वर केरकेट्टा, वन समिति अध्यक्ष मनोज कच्छप, सचिव रेशमा खाखा, ग्राम समिति सचिव प्रेमचंद तिर्की, महिला सदस्य रंजना टोप्पो सहित ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भंडरिया प्रखंड के पीएलवी राजेश कुमार चौधरी एवं भंडरिया थाना के पीएलवी लाजरूस तिर्की ने बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, छात्रवृत्ति, पेंशन, नशामुक्ति, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। पीएलवी राजेश कुमार चौधरी ने लोक अदालत एवं डीएलएसए के माध्यम से छोटे-मोटे विवादों का आपसी सहमति से त्वरित और सरल समाधान संभव होने की जानकारी दी। ग्रामीणों को स्थायी लोक अदालत, पर्यावरण संरक्षण, गरीबी उन्मूलन से संबंधित नालसा योजनाओं तथा कानूनी सहायता के टोल-फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी नागरिकों को शोषण और अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़े होने का अधिकार देती है।
- जमौती में ग्राम सभा आयोजित, खेल मैदान की मांग के साथ ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी माननीय झालसा, रांची के निर्देश तथा सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) गढ़वा मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देशानुसार 27 अगस्त 2026 को भंडरिया प्रखंड की करचाली पंचायत अंतर्गत ग्राम जमौती में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के बच्चों के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग वन विभाग के समक्ष रखी। इस दौरान वन विभाग के फ्लिस्टर कमलेश कुमार राम, वनरक्षी दयानंद राम, ग्राम प्रधान सुनीत मिंज, वन अध्यक्ष परमेश्वर केरकेट्टा, वन समिति अध्यक्ष मनोज कच्छप, सचिव रेशमा खाखा, ग्राम समिति सचिव प्रेमचंद तिर्की, महिला सदस्य रंजना टोप्पो सहित ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भंडरिया प्रखंड के पीएलवी राजेश कुमार चौधरी एवं भंडरिया थाना के पीएलवी लाजरूस तिर्की ने बाल विवाह, महिला उत्पीड़न, छात्रवृत्ति, पेंशन, नशामुक्ति, निःशुल्क कानूनी सहायता एवं साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। पीएलवी राजेश कुमार चौधरी ने लोक अदालत एवं डीएलएसए के माध्यम से छोटे-मोटे विवादों का आपसी सहमति से त्वरित और सरल समाधान संभव होने की जानकारी दी। ग्रामीणों को स्थायी लोक अदालत, पर्यावरण संरक्षण, गरीबी उन्मूलन से संबंधित नालसा योजनाओं तथा कानूनी सहायता के टोल-फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी नागरिकों को शोषण और अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़े होने का अधिकार देती है।1
- मुगलो के जमाने का सजरा खाता (जो खातियान ) बोला जाता है l उसे देखकर प्रतीत होता है l भारत के मूल निवासी हिंदू मुस्लिम के वंश एक ही है l भारत में हिंदू और सनातन संस्कृति के लोग हजारों सालों (लगभग 5000 वर्ष या उससे भी अधिक) से रह रहे हैं। हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे प्राचीन जीवित धर्म माना जाता है, जिसकी जड़ें भारतीय उपमहाद्वीप की मूल संस्कृति में हैं।मुख्य काल और इतिहाससिंधु घाटी सभ्यता (लगभग 2500–3000 ईसा पूर्व): आधुनिक हिंदू धर्म और यहाँ की संस्कृति के प्रमाण सिंधु घाटी सभ्यता (Harappan Civilization) से मिलते हैं। यहाँ की मूर्तियों, योगासन और प्रकृति पूजा के साक्ष्य आज के हिंदू धर्म से मेल खाते हैं।वैदिक काल (लगभग 1500 ईसा पूर्व): इस काल में वेदों की रचना हुई। इसे हिंदू धर्म के सिद्धांतों और संस्कारों का सुव्यवस्थित रूप माना जाता है।सनातन परंपरा: इतिहासकारों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म किसी एक व्यक्ति द्वारा या एक निश्चित समय पर शुरू नहीं हुआ था, बल्कि यह यहीं की भूमि पर विकसित हुआ एक जीवन जीने का तरीका है।क्या आप इसके बारे में कुछ और जानना चाहते हैं, जैसे:वैदिक काल की संस्कृतिसिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष और धर्म दर्शसता है l भारत में मुसलमानों का रहना और इस्लाम का आना सातवीं शताब्दी (7th Century) में शुरू हुआ था। यह प्रक्रिया युद्ध के अलावा व्यापार और शांतिपूर्ण बस्तियों के जरिए हुई। [1, 2, 3] दक्षिण भारत और व्यापार (केरल) अरब व्यापारी इस्लाम के उदय से पहले भी भारत के पश्चिमी तट पर आते थे। 7वीं शताब्दी में पैगंबर मुहम्मद के जीवनकाल में ही कई अरब व्यापारी केरल और तटीय क्षेत्रों में बसने लगे। इन व्यापारियों ने स्थानीय महिलाओं से विवाह किए और यहाँ बस गए। इस तरह दक्षिण भारत में बिना किसी युद्ध के मुस्लिम समुदाय का आगमन हुआ। [1, 2] उत्तर भारत और सिंध (712 ईस्वी) उत्तर भारत में राजनीतिक और सैन्य स्तर पर इस्लाम का प्रवेश 712 ईस्वी में हुआ। अरब सेनापति मोहम्मद बिन कासिम ने सिंध पर आक्रमण किया और राजा दाहिर को हराया। इसके बाद सिंध क्षेत्र में पहली बार इस्लामिक शासन और बस्तियाँ मजबूती से स्थापित हुईं। [1, 2, 3] बाद का विस्तार (11वीं से 16वीं शताब्दी) 11वीं और 12वीं शताब्दी में महमूद गजनवी और गौरी के आक्रमण हुए। इसके बाद दिल्ली सल्तनत (1206 ईस्वी) और बाद में मुगल साम्राज्य (16वीं शताब्दी) के दौरान भारत में मुस्लिम आबादी और प्रभाव का तेजी से विस्तार हुआ। सूफी संतों की भी इसमें बड़ी भूमिका रही। [1, 2, 3] क्या आप इसके बारे में कुछ और जानना चाहते हैं, जैसे: केरल में इस्लाम के शुरुआती इतिहास के बारे में? दिल्ली सल्तनत या मुगल काल के दौरान भारत में मुस्लिम आबादी के बढ़ने के कारणों के बारे में?1
- लालगढ़ व रेहला में स्थित 10+2 उच्च विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्षा भवन का स्थानीय विधायक में किया शिलान्यास विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ स्थित राजकीयकृत 10+2 उच्च विद्यालय तथा नगर परिषद मुख्यालय स्थित रेहला 10+2 जेबी उच्च विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्षा भवन का निर्माण कराया जायेगा। अतिरिक्त वर्ग कक्षा भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शिलापट का अनावरण के बाद नारियल फोड़ कर किया।1
- बांध टूटने से खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान बांध टूटने से खेतों में भरा पानी, धान की फसल को नुकसान रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तेतरडीह में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कृषि विभाग का बांध टूट गया। बांध टूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी आसपास के खेतों में पहुंच गया, जिससे धान की फसल प्रभावित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। आकलन पूरा होने के बाद ही किसानों की फसल को हुए वास्तविक नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप जानकारी के अनुसार, यह बांध कृषि विभाग का था और इसका निर्माण जल ग्रहण मिशन के तहत कराया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बांध में पहले से ही दरार आ गई थी। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बांध की दरार की समय पर मरम्मत करा दी जाती तो संभवतः बांध टूटने की घटना को रोका जा सकता था। बांध टूटने के बाद पानी तेजी से खेतों की ओर बहा, जिससे धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। नुकसान के आकलन में जुटा प्रशासन घटना के बाद प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है। खेतों में हुए जलभराव और फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने किसानों की कितनी फसल प्रभावित हुई है और नुकसान की वास्तविक मात्रा कितनी है।1
- केतार (गढ़वा) धंगरडीहा में दो मौतें, पीड़ित परिवार को विधायक का सहारा1
- ईद मिलादुन्नबी पर गारू, कोटाम, बारेसाढ़ और सरयू में निकला जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम* गारू। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर गारू थाना क्षेत्र के कोटाम व सरयू तथा बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में जुलूस और मिलाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में गश्त करती रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।गारू थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। सरयू टीओपी समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राजकुमार पांडेय, इंद्रदेव राम, इंद्रजीत राम एवं चंद्रदीप कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी साकेत कुमार, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अविनाश कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक उरांव को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।कोटाम में मंगलवार की रात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मिलाद कार्यक्रमआयोजित किया गया।बैगाटोली ईदगाह से सलवे कब्रिस्तान तक रैली निकाली गई, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थेशांतिपूर्ण माहौल में मिलाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।सरयू में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सरयू जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस रूगड़ी महुआ होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां फातिहा खानी की गई। इसके बाद जुलूस घासीटोला होते हुए पुनः सरयू जामा मस्जिद पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। घासीटोला से बाइक जुलूस भी निकाला गया, जो रोल एवं पतरातू गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।बारेसाढ़ थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, कनीय अभियंता नितीश कुमार एवं जनसेवक मुकेश भगत को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार क्षेत्र में गश्त करता रहा। ललमटिया बड़ी मायापुर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।मायापुर मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ललमटिया स्थित इरफान अंसारी के घर पहुंचा। इसके बाद जुलूस वापस कब्रिस्तान पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।ईद मिलादुन्नबी के दौरान प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति, अमन और सौहार्द का संदेश दिया।1
- मनीका के 15 पंचायत से आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही शानदार तरीके से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया और सभी के जुबान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के नारे सुनाई दे रहे थे मनिका में बड़ी ही शान के साथ ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया जहां सभी नौजवान बूढ़े और बच्चों की जुबान से मरहबा या रसूल अल्लाह के सदाएं के सुनाई दे रही थी मनिका ,लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के 15 पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम से मनाया जहां ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपने गांव से लेकर चले और संकुल संसाधन केंद्र मनिका पहुंचे|यहां पहुंचने के बाद अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के सदर अख्तर अंसारी, सेक्रेटरी कौसर अंसारी, एवं खजांची तबरेज आलम के द्वारा 15 को पंचायत के सदर व इमाम साहब को पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया|इसके बाद एक साथ 15 पंचायत से आए हजारों की संख्या में मोहम्मद साहब के चाहने वाले संकुल संसाधन केंद्र मनिका से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस लेकर मनिका हाई स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे जहां अंजुमन इस्लाहूल मुस्लेमीन प्रखंड कमेटी के द्वारा एक शानदार जलसा का आयोजन का प्रबंध किया गया था 15 को पंचायत के उलमा ए कराम तशरीफ़ फरमाए हुए थे जिन्होंने अपने-अपने तरीके से ईद मिलादुन्नबी की खूबियां के बारे में बताया जबकि डाल्टेनगंज से चलकर आए हुए हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती जुबेर अख्तर बरकाती ने बताया जिस प्रकार भारतवर्ष की आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी उसी प्रकार ईद मिलादुन्नबी के दिन ही पूरे कायनात में को आजादी मिली थी|3
- केड़ी महुआ से-रंका मुख्य सड़क जाने वाली पर जलजमाव, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की बढ़ी काफी परेशानी इस संबंध में आज गुरुवार आठ बजे दिन में गांव के ग्रामीण ने बताया कि रंका प्रखंड के मानपुर पंचायत अंतर्गत केड़ी महुआ से रंका जाने वाली रोड एवं विद्यालय पहुंचने वाली सड़क पर इन दिनों पानी का जमाव होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया एवं अन्य वाहनों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। पानी से होकर बच्चों को विद्यालय जाना पड़ रहा है, जिससे उनके कपड़े और किताबें भीगने का साथ अप़िय घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, कई जगह सड़क की स्थिति खराब होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग आसपास के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। जलजमाव के कारण रोजमर्रा के कार्यों के लिए रंका आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों से सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को इस समस्या से जल्द निजात मिल सके।1