फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान उठाव एवं परिवहन करने के मामले मे आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार कहीं यह खानापूर्ति तो नहीं लखनपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सतपाल सिंह कवँर खाद्य निरीक्षक लखनपुर थाना लखनपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि एक ही नम्बर प्लेट पर दो अलग-अलग जगह (वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएस 0366) अवैध रूप से वाहन संचालित हो रही है जिसकी सूचना राज्य स्तर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमाण्ड सेंटर द्वारा अलर्ट मैसेज के माध्यम से संज्ञान में आने पर जिला खादद्य अधिकारी सरगुजा के निर्देश पर धान खरीदी केन्द्र जमगला में उपस्थित हो कर उक्त वाहन को दिनाँक 06/02/26 को थाना लखनपुर परिसर में लाया गया था एवं थाना लखनपुर के अभिरक्षा में दी गई थी। जाँच में पाया गया कि उक्त वाहन धान खरीदी केन्द्र जमगला से धान उठाव में परिवहन कार्य में किराया/भाडा में लगाई गई थी। उक्त वाहन का चालक राम मानिकपुरी द्वारा मौके पर वाहन का किसी प्रकार कि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त वाहन के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अम्बिकापुर से जानकारी मांगी गई उनके पंचनामा रिपोर्ट में बताया गया है कि वाहन फर्जी तरीके से सीजी 07 बीएस 0366 का नम्बर प्लेट लगा कर संचालन किया जा रहा है। थाना लखनपुर परिसर में खड़ी वाहन पर दो चेचिस नम्बर उत्कीर्ण पाए गए। उक्त चेचिस नम्बर के आधार पर ऑनलाईन जाँच करने पर एक चेसिस नंबर में कोई रजिस्टर्ड वाहन नहीं पाया गया। एवं अन्य चेसिस नंबर पर वाहन क्रमांक सीजी/15/डीजे/9799 पंजीकृत पाया गया, इस प्रकार स्पष्ट है कि उक्त वाहन का सही क्रमांक CG/15/DJ/9799 है, इस प्रकार फर्जी नम्बर प्लेट सीजी/07/बीएस/ 0366 लगाकर एक ही नम्बर प्लेट से अलग-अलग जगह दो वाहन संचालित हो रही है, जो कि जमगला लखनपुर से जप्त की गई है, उक्त वाहन अवैध रूप से संचालित हो रही है पूरी तरह अवैध है। अतः क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के जाँच एंव उनके पंचनामा अनुसार सरगुजा जिला से वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएस 0366 नम्बर प्लेट कर संचालित रहा था, उक्त वाहन का वास्तविक वाहन क्रमांक सीजी 15 डीजे 9799 है इस प्रकार वाहन का अवैध रूप से संचालन करते हुए दोषी पाये गए संबंधित वाहन चालक राम मानिकपुरी आत्मज स्व. बाबुलाल उम्र 27 वर्ष निवासी हुसैनी नगर महमाया मंदिर अम्बिकापुर थाना कोतवाली को प्रकरण मे गिरफ़्तार कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, मामले मे वाहन स्वामी फरार है, आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत एक्का, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, आरक्षक जगेश्वर बघेल, दशरथ राजवाड़े, पैमाशी राम सक्रिय रहे।

- बलरामपुर जिले में इन दोनों पशुधन विभाग की बड़ी लापरवाही लगातार सामने आ रहा है जिसके कारण पशुपालक जो ग्रामीण है उन लोगों के काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है हमेशा ड्यूटी से डॉक्टर रहते हैं नदारत1
- गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति बनती दिख रही है। हाल ही में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने, बुकिंग सर्वर की समस्या और कमर्शियल सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच जिला प्रशासन ने डिस्ट्रीब्यूटरों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की। प्रशासन ने साफ कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम लोगों से पैनिक न होने की अपील की गई है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। — Jashpur Times1
- सारंगढ़ मे सांभर शिकार मामले मे 4 आरोपी गिरफ़्तार ग्रामीणों ने कराया आरोपियों को सरेंडर और सौपा वन विभाग को1
- चैनपुर क्षेत्र के जंगलों में महुआ फूल चुनने के लिए ग्रामीणों द्वारा सूखी पत्तियों में आग लगाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस लापरवाही के कारण कई जगहों पर आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल जाती है, जिससे पेड़-पौधों, औषधीय वनस्पतियों और वन्य जीवों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।1
- विकलांग छात्रावास के रसोइए ने खाया जहर मामला अनूपपुर जिले का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज4
- जर्जर सड़क बनी खतरा,चैनपुर–दोकापाठ मार्ग की मरम्मत की मांग तेज चैनपुर से दोकापाठ जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। जानकारी देते हुए शनिवार शाम लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। यह सड़क लगभग पांच गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिससे रोजाना हजारों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। आदिम जनजाति बहुल इस क्षेत्र के कई पाठ (पहाड़ी) इलाकों को भी यही सड़क जोड़ती है। घाटी क्षेत्र होने के कारण सड़क की खराब स्थिति अब और भी खतरनाक हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की जर्जर हालत के कारण बीते दिनों यहां कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कई बार बाइक और साइकिल सवार गड्ढों में फंसकर गिर चुके हैं, जिससे लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से लोग चैनपुर मुख्यालय पहुंचते हैं, जहां अस्पताल, बाजार, स्कूल और सरकारी कार्यालय स्थित हैं। सड़क खराब होने से एंबुलेंस, स्कूली वाहन और रोजमर्रा के आवागमन में भी भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो सके।1
- रायपुर-छत्तीसगढ़ में गैस आपूर्ति संकट का असर अब होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर दिखने लगा1
- दोस्तों ने ही रची हत्या की साजिश! शराब पिलाकर जंगल ले गए, जानलेवा हमले के मामले में दो गिरफ्तार डुमरी (गुमला): डुमरी थाना क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनांक सात मार्च दो हजार छब्बीस की शाम को अल्बेनुस कुजूर पर उसके ही दो दोस्तों विजय नायक और विल्सन नायक ने शराब पिलाकर जंगल की ओर ले जाकर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर डुमरी थाना में हॉफ मर्डर और छिनतई के आरोप में डुमरी थाना कांड संख्या छह / दो हजार छब्बीस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों अभियुक्तों विजय नायक और विल्सन नायक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जानकारी देते हुए शनिवार को दोपहर बारह बजे बताया गया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ एक महिला से जुड़ी बातचीत थी। जानकारी के अनुसार विल्सन नायक के घर की एक महिला से अल्बेनुस का एक मित्र बातचीत करता था, जिससे घर में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी बात को लेकर विल्सन नायक ने अल्बेनुस को शराब पीने के बहाने बुलाया और इस मुद्दे पर बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और झगड़ा होने लगा। आरोप है कि इसके बाद दोनों अभियुक्तों ने पहले से योजना बनाकर अल्बेनुस को जंगल की ओर ले गए और उसकी हत्या की नीयत से उस पर हमला कर दिया। हालांकि किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई शुरू हुई। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #GumlaPolice1
- Post by Sunil singh1