logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश से बचने के लिए एटीएम में घुसा आवारा सांड, वीडियो वायरल अमरोहा के रहरा कस्बे में रविवार को एक अनोखा मामला सामने आया। तेज बारिश से बचने के लिए एक आवारा सांड भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन में जा घुसा। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने जब अंदर सांड को देखा तो उनके होश उड़ गए। लोग बाहर खड़े होकर सांड के निकलने का इंतजार करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।अमरोहा के रहरा कस्बे में रविवार को तेज बारिश के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा सांड बारिश से बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन में घुस गया। सांड काफी देर तक एटीएम के अंदर घूमता रहा और उत्पात मचाता रहा। इसी दौरान एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने जब अंदर सांड को देखा तो वह दंग रह गए। लोगों ने एटीएम केबिन में जाने के बजाय बाहर खड़े रहकर सांड के बाहर निकलने का इंतजार किया।वहीं, किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में सांड एटीएम के अंदर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एटीएम केबिन में आवारा पशु का आसानी से प्रवेश कर जाना ग्राहकों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। लोगों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।

3 hrs ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

बारिश से बचने के लिए एटीएम में घुसा आवारा सांड, वीडियो वायरल अमरोहा के रहरा कस्बे में रविवार को एक अनोखा मामला सामने आया। तेज बारिश से बचने के लिए एक आवारा सांड भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन में जा घुसा। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने जब अंदर सांड को देखा तो उनके होश उड़ गए। लोग बाहर खड़े होकर सांड के निकलने का इंतजार करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।अमरोहा के रहरा कस्बे में रविवार को तेज बारिश के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा सांड बारिश से बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन में घुस गया। सांड काफी देर तक एटीएम के अंदर घूमता रहा और उत्पात मचाता रहा। इसी दौरान एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने जब अंदर सांड को देखा तो वह दंग रह गए। लोगों ने एटीएम केबिन में जाने के बजाय बाहर खड़े रहकर सांड के बाहर निकलने का इंतजार किया।वहीं, किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में सांड एटीएम के अंदर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एटीएम केबिन में आवारा पशु का आसानी से प्रवेश कर जाना ग्राहकों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। लोगों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रामडोल शोभायात्रा के दौरान ई-रिक्शा चालक से मारपीट, तेजी से वीडियो वायरल अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एलआईसी कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और उसकी दाढ़ी पकड़कर खींची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह चालक को आरोपी से छुड़ाया। वहीं, कार्रवाई नहीं होने के आरोप को लेकर लोगों में रोष है। पूरा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का बताया जा रहा है। अमरोहा के बंबूगढ़ चौराहे पर रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा को आगे जाने से रोकने को लेकर चालक और एक एलआईसी कर्मचारी के बीच विवाद हो गया।आरोप है कि एलआईसी कर्मचारी नशे की हालत में था और उसने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने चालक की दाढ़ी पकड़कर खींची और उसके साथ अभद्रता की।मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करते हुए व्यक्ति नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर चालक को छुड़ाया।घटना के बाद लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का है।
    2
    रामडोल शोभायात्रा के दौरान ई-रिक्शा चालक से मारपीट, तेजी से वीडियो वायरल
अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर ई-रिक्शा चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एलआईसी कर्मचारी ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की और उसकी दाढ़ी पकड़कर खींची। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह चालक को आरोपी से छुड़ाया। वहीं, कार्रवाई नहीं होने के आरोप को लेकर लोगों में रोष है। पूरा मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का बताया जा रहा है। अमरोहा के बंबूगढ़ चौराहे पर रामडोल शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्जन किया गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा को आगे जाने से रोकने को लेकर चालक और एक एलआईसी कर्मचारी के बीच विवाद हो गया।आरोप है कि एलआईसी कर्मचारी नशे की हालत में था और उसने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने चालक की दाढ़ी पकड़कर खींची और उसके साथ अभद्रता की।मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ के बीच ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करते हुए व्यक्ति नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर चालक को छुड़ाया।घटना के बाद लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ चौराहे का है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • डिडौली के मोहल्ला जमा मस्जिद के सामने वाली गली में जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी *डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी* *जोया /अमरोहा संवाददाता।* जोया ब्लॉक के गांव डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। गली में घुटनों तक पानी भरा होने के कारण मोहल्ले वासियों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब बन जाती है। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है और घरों में घुसने लगता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गली में दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसमें लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूटी, बाइक खराब हो रही हैं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों और गांव के ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है, परंतु आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। जलभराव के निस्तारण की मांग करने वालों में मुख्य रूप से इमरान, गफ्फार अल्वी, इस्तेकार, जुम्मा, लियाकत, इरफान आदि ग्रामीण शामिल हैं। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अमरोहा और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
    4
    डिडौली के मोहल्ला जमा मस्जिद के सामने वाली गली में जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त स्कूली बच्चों को हो रही है परेशानी
*डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी*
*जोया /अमरोहा संवाददाता।* जोया ब्लॉक के गांव  डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद के सामने वाली गली में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। गली में घुटनों तक पानी भरा होने के कारण मोहल्ले वासियों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही पूरी गली तालाब बन जाती है। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है और घरों में घुसने लगता है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गली में दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसमें लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूटी, बाइक खराब हो रही हैं और बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों और गांव के ग्राम प्रधान से शिकायत की गई है, परंतु आज तक कोई निस्तारण नहीं हुआ। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है।
जलभराव के निस्तारण की मांग करने वालों में मुख्य रूप से इमरान, गफ्फार अल्वी, इस्तेकार, जुम्मा, लियाकत, इरफान आदि ग्रामीण शामिल हैं।
मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी अमरोहा और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गली में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
    user_नरेन्द्र कुमार
    नरेन्द्र कुमार
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के बीच बवाल, DJ के गाने को लेकर दो गुट आमने-सामने अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा के दौरान अमरोहा नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ के पास रामडोल शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के बीच बवाल, DJ के गाने को लेकर दो गुट आमने-सामने
अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा के दौरान अमरोहा नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई।
बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ के पास रामडोल शोभायात्रा निकल रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य मे नगर मे निकलने वाली श्री रामडोल शोभायात्रा हेतु नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति आदि के विशेष प्रबंध किये गए हैं, वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने आज पालिका सफाई टीम का अवकाश निरस्त कर वर्षा की सम्भावना को देखते हुए पालिका अधिकारियो, कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों सहित तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे। Mashkoor Amrohvi JPN 7NEWS 8630442201
    1
    नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य मे नगर मे निकलने वाली श्री रामडोल शोभायात्रा हेतु नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति आदि के विशेष प्रबंध किये गए हैं, वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पालिका अधिशासी अधिकारी  दिनेश कुमार ने आज पालिका सफाई टीम का अवकाश निरस्त कर वर्षा की सम्भावना  को देखते हुए पालिका अधिकारियो, कर्मचारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों सहित तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे।
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की हलचल बढ़ गई है। इससे पेली चौहान , बसेड़ा तगा, मुनीमपुर और जमाना खास जैसे गांवों में भी तेंदुए के वीडियो सामने आए थे। ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे गांव में डर फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बछड़े का उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पहले भी कई बार जंगलों में देखा गया है, लेकिन अब बछड़े पर हमला करने से खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रामवीर सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, राम सिंह, सोमेश सिंह और जयकरन जैसे ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से वे और उनके पशु सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
    1
    नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
नौगांवा सादात तहसील के खंडसाल कला गांव में एक तेंदुए ने आवारा बछड़े पर हमला कर दिया। इस हमले में बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की हलचल बढ़ गई है। इससे पेली चौहान , बसेड़ा तगा, मुनीमपुर और जमाना खास जैसे गांवों में भी तेंदुए के वीडियो सामने आए थे।
ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना का पता चला, पूरे गांव में डर फैल गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बछड़े का उपचार किया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पहले भी कई बार जंगलों में देखा गया है, लेकिन अब बछड़े पर हमला करने से खतरा और बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने तुरंत फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। रामवीर सिंह, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, राम सिंह, सोमेश सिंह और जयकरन जैसे ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से वे और उनके पशु सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • JAN PRIME MEDIA NEWS 9528040101
    1
    JAN PRIME MEDIA NEWS 
9528040101
    user_M SARTAJ KHAN
    M SARTAJ KHAN
    Media house मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बारिश से बचने के लिए एटीएम में घुसा आवारा सांड, वीडियो वायरल अमरोहा के रहरा कस्बे में रविवार को एक अनोखा मामला सामने आया। तेज बारिश से बचने के लिए एक आवारा सांड भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन में जा घुसा। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने जब अंदर सांड को देखा तो उनके होश उड़ गए। लोग बाहर खड़े होकर सांड के निकलने का इंतजार करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।अमरोहा के रहरा कस्बे में रविवार को तेज बारिश के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा सांड बारिश से बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन में घुस गया। सांड काफी देर तक एटीएम के अंदर घूमता रहा और उत्पात मचाता रहा। इसी दौरान एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने जब अंदर सांड को देखा तो वह दंग रह गए। लोगों ने एटीएम केबिन में जाने के बजाय बाहर खड़े रहकर सांड के बाहर निकलने का इंतजार किया।वहीं, किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में सांड एटीएम के अंदर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एटीएम केबिन में आवारा पशु का आसानी से प्रवेश कर जाना ग्राहकों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। लोगों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    बारिश से बचने के लिए एटीएम में घुसा आवारा सांड, वीडियो वायरल
अमरोहा के रहरा कस्बे में रविवार को एक अनोखा मामला सामने आया। तेज बारिश से बचने के लिए एक आवारा सांड भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन में जा घुसा। एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने जब अंदर सांड को देखा तो उनके होश उड़ गए। लोग बाहर खड़े होकर सांड के निकलने का इंतजार करते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।अमरोहा के रहरा कस्बे में रविवार को तेज बारिश के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा सांड बारिश से बचने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन में घुस गया।
सांड काफी देर तक एटीएम के अंदर घूमता रहा और उत्पात मचाता रहा। इसी दौरान एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे लोगों ने जब अंदर सांड को देखा तो वह दंग रह गए। लोगों ने एटीएम केबिन में जाने के बजाय बाहर खड़े रहकर सांड के बाहर निकलने का इंतजार किया।वहीं, किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में सांड एटीएम के अंदर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एटीएम केबिन में आवारा पशु का आसानी से प्रवेश कर जाना ग्राहकों की सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है। लोगों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर लात-घूंसे और बेल्टें चलने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान बवाल! DJ पर गाना बजाने को लेकर दो गुट भिड़े, सड़क पर चले लात-घूंसे और बेल्टें, VIDEO वायरल
    1
    अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के चकली मोड़ पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर लात-घूंसे और बेल्टें चलने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
अमरोहा में रामडोल शोभायात्रा के दौरान बवाल! DJ पर गाना बजाने को लेकर दो गुट भिड़े, सड़क पर चले लात-घूंसे और बेल्टें, VIDEO वायरल
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.