Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए समाजवादी व्यापार सभा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी: प्रदीप जायसवाल समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में रविवार को नगरपालिका कम्युनिटी हाल, मऊ में आजमगढ़ मंडल का PDA व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मऊ, आजमगढ़, बलिया सहित मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी एवं समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अजय चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने की, जबकि स्वागत अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी एवं व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने किया। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष होगा: प्रदीप जायसवाल मुख्य अतिथि एवं समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। छोटे, मध्यम एवं लघु व्यापारियों ने रोजगार सृजन के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन आज व्यापारी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बाजार में घटती क्रय शक्ति, ऑनलाइन व्यापार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा, जीएसटी से जुड़ी जटिलताएं, अधिकारियों की अनावश्यक जांच-पड़ताल, बढ़ते व्यावसायिक खर्च और व्यापारियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे गंभीर हैं। छोटे व्यापारियों को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जिसमें वे बिना भय और अनावश्यक दबाव के अपना व्यापार कर सकें। उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों की समस्याओं को केवल मंच तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि व्यापारी हितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने PDA की विचारधारा के तहत समाज के सभी वर्गों के व्यापारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ संगठनात्मक रूप से मजबूत होना होगा। जब व्यापारी एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे, तभी उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बाजार एवं कस्बे स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को समाजवादी व्यापार सभा से जोड़ने का आह्वान किया। समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है। वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी और छोटे तथा मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन को मंडल, जिला, बाजार एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।1
- मऊ: जहनियांपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत मऊ: जहनियांपुर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत आठ घंटे बाद खाई में मिले शव, सड़क चौड़ीकरण और पोल शिफ्टिंग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जहनियांपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों युवक रातभर लापता रहे। करीब आठ घंटे बाद रविवार सुबह बाइक के साथ दोनों के शव खाई में मिले। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत अंतर्गत बरलाई-धवरियासाथ मार्ग का है। जहनियांपुर मोड़ के पास शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान कुर्थीजाफरपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा निवासी उनके बुआ के बेटे 26 वर्षीय निकेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश करते रहे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह करीब पांच बजे खोजबीन के दौरान खाई में बाइक के साथ दोनों युवक मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बरलाई-धवरियासाथ मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जहनियांपुर मोड़ पर सड़क संकरी होने के साथ अंधा मोड़ भी हादसों का कारण बन रहा है। ग्रामीणों ने सड़क चौड़ीकरण, सड़क किनारे पेड़ों की कटाई और बिजली के पोल को तत्काल शिफ्ट करने की मांग की। करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर दक्षिण टोला और कोपागंज थाने की पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात किया गया।1
- मऊ जिला पार्किंग पैसा मांगने प बवाल मामला मऊ जनपद से आ रही है2
- हमारे गाँव की सड़क काफी खराब हो चुकी है। Village Bara post bara Mau Uttar Pradesh India हमारे गाँव की सड़क काफी खराब हो चुकी है। प्रधान द्वारा अभी तक सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के समय रास्ते में कीचड़ और पानी भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों से आने-जाने में भी काफी कठिनाई होती है। गाँव के लोगों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की है। अतः संबंधित अधिकारी से निवेदन है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाए। इससे गाँव के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।1
- बहोरवा रोड के जलजमाव से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद, जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के बहोरवा रोड पर बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद ने आवाज उठाते हुए अधिकारियों से बातचीत कर जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सड़क पर ट्रक-डंपर से गिट्टी गिराकर जलजमाव को कम कराने की व्यवस्था कराई। अधिकारियों ने बारिश बंद होने के बाद सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद की पहल की ग्रामीणों में खूब चर्चा रही।1
- Village Bara Muhamdabad Gohana Mau Uttar Pradesh India *गाँव की खराब सड़क ने बढ़ाई लोगों1
- आजमगढ़ : पवई पुलिस ने युवक की गला दबाकर हत्या के मामले मे 48 घंटे में तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार आजमगढ़ | पवई थाना क्षेत्र पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव में नाली में पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के बाद युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नसोपुर अंडरपास से दबोचा। क्या था पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, गत 4 सितंबर 2026 को चकिया बखरिया निवासी वीरेंद्र पांडेय ने पवई थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामलाल शर्मा और एक अन्य महिला ने नाली के विवाद को लेकर उनके लगभग 30 वर्षीय पुत्र हरिओम पांडेय के साथ घर के दरवाजे पर मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा (अपराध संख्या 209/2026) धारा 103(1) और 351(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 6 सितंबर को एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल संख्या 187.8 स्थित नसोपुर अंडरपास के पास से दोपहर करीब 2:52 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यदुवंश मणि त्रिपाठी पुत्र उमाकांत त्रिपाठी और रामलाल शर्मा पुत्र सहदेव शर्मा (दोनों निवासी चकिया बखरिया, थाना पवई, आजमगढ़) के रूप में हुई है। वहीं, तीसरी आरोपी महिला की पहचान पुलिस ने गोपनीयता बनाए रखते हुए सुरक्षित रखी है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने पुलिस की छानबीन में मुख्य आरोपी यदुवंश मणि त्रिपाठी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पवई थाने में वर्ष 2012 में धारा 149, 323, 395, 452, 504 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज रह चुका है। अब इस नई घटना के बाद उसके खिलाफ हत्या और धमकी की धाराओं में गंभीर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस सफल गिरफ्तारी और खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष पाल के साथ कांस्टेबल राकेश गोड, जमींदार विश्वकर्मा, धीरज वर्मा, रोहन, नितिन मिश्रा और महिला कांस्टेबल ज्योति गुप्ता शामिल रहीं।1