logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सौर बाजार में भारी बारिश और आंधी तूफ़ान से हजारों किसान के खेतों में लगा मक्का और गेहूं का फ़सल बर्बाद

6 hrs ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
6 hrs ago

सौर बाजार में भारी बारिश और आंधी तूफ़ान से हजारों किसान के खेतों में लगा मक्का और गेहूं का फ़सल बर्बाद

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों तक शांति और भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इंसानियत का संदेश दिया। शनिवार की सुबह मधेपुरा शहर में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हजारों नमाज़ियों ने एक साथ सजदा किया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जहां न कोई धर्म की दीवार थी, न कोई भेदभाव—बस इंसानियत और भाईचारे का पैगाम था। ईद के इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को बधाई दी। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए। वहीं, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा, ताकि नमाज़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा लेते दिखे। मधेपुरा से ये तस्वीरें बताती हैं कि जब बात त्योहार की हो, तो सबसे बड़ा धर्म इंसानियत ही होता है। बाइट --प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार
    4
    बिहार के मधेपुरा में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों तक शांति और भाईचारे का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर इंसानियत का संदेश दिया।
शनिवार की सुबह मधेपुरा शहर में ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हजारों नमाज़ियों ने एक साथ सजदा किया।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नजर आए, जहां न कोई धर्म की दीवार थी, न कोई भेदभाव—बस इंसानियत और भाईचारे का पैगाम था।
ईद के इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को बधाई दी। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो नए कपड़े पहनकर त्योहार की खुशियां मनाते नजर आए।
वहीं, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा, ताकि नमाज़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा लेते दिखे।
मधेपुरा से ये तस्वीरें बताती हैं कि जब बात त्योहार की हो, तो सबसे बड़ा धर्म इंसानियत ही होता है।
बाइट --प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव पूर्व शिक्षा मंत्री बिहार सरकार
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग नहर के समीप 33 हजार केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न इलाकों में बीते शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को रातभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं पेयजल और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। खासकर गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से आमजनों की मुश्किलें और बढ़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया। विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अजीत कुमार, एसडीओ अमित कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार समेत लाइनमैन मो. मोजाहिर और राजेश सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचकर देर रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुटे रहे। अधिकारियों की निगरानी में पेड़ हटाने और तार दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इधर, तेज आंधी के कारण खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    1
    शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग नहर के समीप 33 हजार केवी बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न इलाकों में बीते शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को रातभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं पेयजल और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हुए। खासकर गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से आमजनों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया। विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर अजीत कुमार, एसडीओ अमित कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार समेत लाइनमैन मो. मोजाहिर और राजेश सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचकर देर रात से ही बिजली आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुटे रहे।
अधिकारियों की निगरानी में पेड़ हटाने और तार दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इधर, तेज आंधी के कारण खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    user_Ayush Kumar
    Ayush Kumar
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश से रवि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बे मौसम मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है और वह सरकार वह प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लगातार बारिश होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। तेज आंधी तूफान और बारिश ने गोगरी प्रखंड क्षेत्र के हजारों एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की फसलों को चौपट कर दिया दलहन और तेलहन एवं आम, लीची की फसल भी इस प्रकृति आपदा से प्रभावित हुई है। इधर गोगरी, रामपुर, बोरना पंचायत के कई किसान हाजी मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मीर अफरोज, दिनेश यादव, रविंद्र शाह, अजय बिन्द, पवन पासवान सहित कृषि विभाग से आग्रह किया है की फसलों के नुकसान का सर्वे कर निश्चित रूप से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाए। इस संबंध में गोगरी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी आनंद कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी बारिश से फसलों की निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया है कि वह फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि किसानों को सहायता मिल सके।
    1
    खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड क्षेत्रों  में शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश से रवि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बे मौसम मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है और वह सरकार वह प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। लगातार बारिश होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। तेज आंधी तूफान और बारिश ने गोगरी प्रखंड क्षेत्र के हजारों एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की फसलों को चौपट कर दिया दलहन और तेलहन एवं आम, लीची की फसल भी इस प्रकृति आपदा से प्रभावित हुई है।
इधर गोगरी, रामपुर, बोरना पंचायत के कई किसान हाजी मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मीर अफरोज, दिनेश यादव, रविंद्र शाह, अजय बिन्द, पवन पासवान सहित कृषि विभाग से आग्रह किया है की फसलों के नुकसान का सर्वे कर निश्चित रूप से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाए।
इस संबंध में गोगरी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी आनंद कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी बारिश से फसलों की निश्चित रूप से नुकसान हुआ है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देश दिया है कि वह फसलों के हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि किसानों को सहायता मिल सके।
    user_Md Javed
    Md Javed
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • नौहट्टा त्याग, तपस्या और इबादत का महापर्व ईद-उल-फितर शनिवार को नौहट्टा प्रखंड के तमाम ग्रामीण व शहरी इलाकों में अकीदत और बेहद सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने के कठिन रोजे के बाद जैसे ही शव्वाल का चांद नजर आया, पूरा इलाका जश्न के माहौल में डूब गया। शनिवार सुबह प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाया और मुल्क की तरक्की, अमन-चैन व भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। ​नमाज के बाद उमड़ा प्रेम का सैलाब ​प्रखंड के मुख्य ईदगाहों पर सुबह से ही अकीदतमंदों का जुटना शुरू हो गया था। सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के चेहरों पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी। नमाज संपन्न होते ही लोग एक-दूसरे से गले मिले और "ईद मुबारक" कहकर आपसी गिले-शिकवे दूर किए। यह नजारा देख ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरी इंसानियत एक सूत्र में बंध गई हो। ​बच्चों में दिखा विशेष उत्साह, मेले जैसा रहा माहौल ​ईद की असली रौनक बच्चों में देखने को मिली। नए कपड़ों में सजे बच्चों ने नमाज के बाद अपने बड़ों से 'ईदी' प्राप्त की और पास ही लगे मेलों का आनंद लिया। खिलौनों, गुब्बारों और मिठाइयों की दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रही। प्रखंड के बाजारों में भी चहल-पहल काफी तेज रही। ​गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक ​नौहट्टा की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहजीब एक बार फिर जीवंत हो उठी, जब हिंदू समुदाय के लोगों ने अपने मुस्लिम भाइयों के घर जाकर उन्हें गले लगाया और सेवइयां खाकर ईद की खुशियां बांटी। कई जगहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शरबत और पानी के स्टाल भी लगाए गए थे। ​प्रशासनिक सतर्कता और शांति व्यवस्था ​शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए नौहट्टा थाना प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचलाधिकारी (CO) ने भी क्षेत्रवासियों को शांतिपूर्ण ईद की शुभकामनाएं दीं।
    1
    नौहट्टा त्याग, तपस्या और इबादत का महापर्व ईद-उल-फितर शनिवार को नौहट्टा प्रखंड के तमाम ग्रामीण व शहरी इलाकों में अकीदत और बेहद सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने के कठिन रोजे के बाद जैसे ही शव्वाल का चांद नजर आया, पूरा इलाका जश्न के माहौल में डूब गया। शनिवार सुबह प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाया और मुल्क की तरक्की, अमन-चैन व भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। ​नमाज के बाद उमड़ा प्रेम का सैलाब
​प्रखंड के मुख्य ईदगाहों पर सुबह से ही अकीदतमंदों का जुटना शुरू हो गया था। सफेद लिबास और सिर पर टोपी पहने बच्चे, बूढ़े और जवान सभी के चेहरों पर ईद की खुशी साफ झलक रही थी। नमाज संपन्न होते ही लोग एक-दूसरे से गले मिले और "ईद मुबारक" कहकर आपसी गिले-शिकवे दूर किए। यह नजारा देख ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरी इंसानियत एक सूत्र में बंध गई हो।
​बच्चों में दिखा विशेष उत्साह, मेले जैसा रहा माहौल
​ईद की असली रौनक बच्चों में देखने को मिली। नए कपड़ों में सजे बच्चों ने नमाज के बाद अपने बड़ों से 'ईदी' प्राप्त की और पास ही लगे मेलों का आनंद लिया। खिलौनों, गुब्बारों और मिठाइयों की दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रही। प्रखंड के बाजारों में भी चहल-पहल काफी तेज रही।
​गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक
​नौहट्टा की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहजीब एक बार फिर जीवंत हो उठी, जब हिंदू समुदाय के लोगों ने अपने मुस्लिम भाइयों के घर जाकर उन्हें गले लगाया और सेवइयां खाकर ईद की खुशियां बांटी। कई जगहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शरबत और पानी के स्टाल भी लगाए गए थे। ​प्रशासनिक सतर्कता और शांति व्यवस्था ​शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए नौहट्टा थाना प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचलाधिकारी (CO) ने भी क्षेत्रवासियों को शांतिपूर्ण ईद की शुभकामनाएं दीं।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहार के कई जिलों (खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा समेत) में अचानक आई तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में लगी गेहूं, मक्का और दलहन की फसलें गिरकर खराब हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों के बीच चिंता और हताशा का माहौल है। कई जगहों पर फसल कटाई से ठीक पहले नुकसान होने से आर्थिक संकट और बढ़ गया है।
    1
    बिहार के कई जिलों (खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा समेत) में अचानक आई तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में लगी गेहूं, मक्का और दलहन की फसलें गिरकर खराब हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों के बीच चिंता और हताशा का माहौल है। कई जगहों पर फसल कटाई से ठीक पहले नुकसान होने से आर्थिक संकट और बढ़ गया है।
    user_ANISH KUMAR
    ANISH KUMAR
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Pintu Bihari
    1
    Post by Pintu Bihari
    user_Pintu Bihari
    Pintu Bihari
    Farmer Alamnagar, Madhepura•
    1 hr ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.