logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन विकास निगम हनुमान मंदिर मे हनुमान जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया एवं रामायण. कीर्तन. भजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया

1 day ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
1 day ago

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन विकास निगम हनुमान मंदिर मे हनुमान जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया एवं रामायण. कीर्तन. भजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नौरोजाबाद में नल-जल योजना में बड़ा घोटाला! करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई जांच करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल जांच की मांग! नगर परिषद नौरोजाबाद में संचालित मुख्यमंत्री नल-जल योजना में भारी अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं कि योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने, सड़क खुदाई, निर्माण कार्य एवं सामग्री के उपयोग में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शासन की करोड़ों रुपये की योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएमओ, इंजीनियर और ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप नगरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद नौरोजाबाद के जिम्मेदार अधिकारी, सीएमओ, इंजीनियर एवं ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है। बिना तकनीकी मानकों और नियमों का पालन किए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे भविष्य में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है। नई और पुरानी सड़कों को खोदकर डाली जा रही पाइपलाइन, योजना पर खतरा डिंडोरी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पाइपलाइन डालने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डिंडोरी रोड का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही जुहिला नदी से लाई गई मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बिछा दी गई है। ऐसे में जब सड़क का निर्माण होगा, तो पाइपलाइन को निकालना पड़ेगा या उसके क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे स्पष्ट है कि कार्य बिना उचित योजना और तकनीकी मानकों के किया जा रहा है, जिससे शासन की योजना को नुकसान पहुंच सकता है। शासन के पैसे खुलेआम दरुपयोग जिम्मेदार मौन  नगर के अंदर भी कई स्थानों पर नई और पुरानी सड़कों को खोदकर पाइपलाइन डाली गई है और लगातार डाली जा रही है, जिससे सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। नगर परिषद नौरोजाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग को भी बीच सड़क से खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है, जो नियमों के विपरीत प्रतीत होता है। इस प्रकार के कार्यों से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और शासन के धन का भी दुरुपयोग हो रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा — ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी? जबकि नियमानुसार पहले पाइपलाइन बिछाकर उसके बाद सड़क निर्माण होना चाहिए। इसके उलट कार्य किए जाने से सड़कों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। बिना NOC के सड़क खुदाई, नियमों की खुली अनदेखी स्थानीय निवासी देवेंद्र प्यासी का कहना है कि राज्य मार्ग (हिंडोरी रोड) पर बिना सक्षम प्राधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही सड़क को जगह-जगह तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। इस संबंध में उनके द्वारा लिखित शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक न जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं इसी तरह SECL जुहिला क्षेत्र नौरोजाबाद से भी  बिना कोई NOC लिए नगर परिषद नौरोजाबाद दौरा निर्माण कार्य और नल जल योजना का कम चल रहा है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन इस पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग और अधिकारियों को अलग-अलग शिकायत आवेदन भी सौंपे गए हैं। पहला आवेदन नगर परिषद नौरोजाबाद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दिया गया, जिसमें वर्ष 2016 से अधूरी पड़ी नल-जल योजना, गुणवत्ताहीन कार्य, बार-बार सड़कों की खुदाई, पाइपलाइन की खराब गुणवत्ता एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। दूसरा आवेदन एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC) को दिया गया, जिसमें डिंडोरी राज्य मार्ग (हिंडोरी हाईवे) को बिना अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के क्षतिग्रस्त कर पाइपलाइन बिछाने की शिकायत की गई है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क को जगह-जगह तोड़कर अव्यवस्थित तरीके से पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पाइप उखाड़कर ले गए कर्मचारी, पानी को तरसे लोग नगर के कृष्णा कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 03 में बिछाई गई पाइपलाइन को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप भी सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गड्ढा खोदकर पाइपलाइन कनेक्शन दिया गया था, लेकिन बाद में कर्मचारी आकर उसी पाइप को उखाड़कर ले गए।लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही ठेकेदार को खुली छूट दे रहे हैं, तो आम जनता की परेशानी स्वाभाविक है। सवाल यह भी उठता है कि जिन घरों में कनेक्शन दिया गया था, उन्हें किस आदेश और नियम के तहत हटाया गया? भीषण गर्मी में लोगों को पानी से वंचित करना बेहद गंभीर मामला है नल तो लगा हुआ है लेकिन जल के लिए तरस रहे नगरवासी जल्दी पाइप लाइन जोड़ने की मांग कर रहे है और जिम्मेदार ठेकदार और उसके कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की वार्ड वासी मांग कर रहा है  सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इन बिंदुओं पर जांच की मांग नगरवासियों ने मांग की है कि पाइपलाइन में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता जांची जाए, किस वार्ड में कितने कनेक्शन दिए गए, इसका सत्यापन किया जाए, उपयोग की गई सामग्री और खर्च की जांच हो, सड़क खुदाई एवं निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हो, ठेकेदार के बिल भुगतान एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जाए। जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी शिकायतें की गईं और पानी टंकी में लीकेज जैसी समस्याएं सामने आईं, लेकिन उसके बाद भी न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हुई और न ही उसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं। वही लोगों ने जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर पूरे कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, जिसमें टेंडर प्रक्रिया, बिल भुगतान, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, उपयोग की गई सामग्री एवं गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    1
    नौरोजाबाद में नल-जल योजना में बड़ा घोटाला! करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल, शिकायतों के बाद भी नहीं हुई जांच
करोड़ों की योजना में भ्रष्टाचार का खेल जांच की मांग!
नगर परिषद नौरोजाबाद में संचालित मुख्यमंत्री नल-जल योजना में भारी अनियमितताओं और संभावित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं कि योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने, सड़क खुदाई, निर्माण कार्य एवं सामग्री के उपयोग में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे शासन की करोड़ों रुपये की योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सीएमओ, इंजीनियर और ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप
नगरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद नौरोजाबाद के जिम्मेदार अधिकारी, सीएमओ, इंजीनियर एवं ठेकेदार के बीच मिलीभगत के चलते कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है। बिना तकनीकी मानकों और नियमों का पालन किए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिससे भविष्य में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना बनी हुई है।
नई और पुरानी सड़कों को खोदकर डाली जा रही पाइपलाइन, योजना पर खतरा
डिंडोरी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर पाइपलाइन डालने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डिंडोरी रोड का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही जुहिला नदी से लाई गई मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बिछा दी गई है। ऐसे में जब सड़क का निर्माण होगा, तो पाइपलाइन को निकालना पड़ेगा या उसके क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना बनी हुई है। इससे स्पष्ट है कि कार्य बिना उचित योजना और तकनीकी मानकों के किया जा रहा है, जिससे शासन की योजना को नुकसान पहुंच सकता है।
शासन के पैसे खुलेआम दरुपयोग जिम्मेदार मौन 
नगर के अंदर भी कई स्थानों पर नई और पुरानी सड़कों को खोदकर पाइपलाइन डाली गई है और लगातार डाली जा रही है, जिससे सड़कों की स्थिति खराब हो रही है। नगर परिषद नौरोजाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग को भी बीच सड़क से खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई है, जो नियमों के विपरीत प्रतीत होता है। इस प्रकार के कार्यों से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और शासन के धन का भी दुरुपयोग हो रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा — ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी?
जबकि नियमानुसार पहले पाइपलाइन बिछाकर उसके बाद सड़क निर्माण होना चाहिए। इसके उलट कार्य किए जाने से सड़कों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।
बिना NOC के सड़क खुदाई, नियमों की खुली अनदेखी
स्थानीय निवासी देवेंद्र प्यासी का कहना है कि राज्य मार्ग (हिंडोरी रोड) पर बिना सक्षम प्राधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही सड़क को जगह-जगह तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। इस संबंध में उनके द्वारा लिखित शिकायत भी की गई है, लेकिन अब तक न जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं इसी तरह SECL जुहिला क्षेत्र नौरोजाबाद से भी  बिना कोई NOC लिए नगर परिषद नौरोजाबाद दौरा निर्माण कार्य और नल जल योजना का कम चल रहा है।
शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन
इस पूरे मामले को लेकर संबंधित विभाग और अधिकारियों को अलग-अलग शिकायत आवेदन भी सौंपे गए हैं। पहला आवेदन नगर परिषद नौरोजाबाद के मुख्य नगर परिषद अधिकारी को दिया गया, जिसमें वर्ष 2016 से अधूरी पड़ी नल-जल योजना, गुणवत्ताहीन कार्य, बार-बार सड़कों की खुदाई, पाइपलाइन की खराब गुणवत्ता एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। दूसरा आवेदन एम.पी.आर.डी.सी. (MPRDC) को दिया गया, जिसमें डिंडोरी राज्य मार्ग (हिंडोरी हाईवे) को बिना अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के क्षतिग्रस्त कर पाइपलाइन बिछाने की शिकायत की गई है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सड़क को जगह-जगह तोड़कर अव्यवस्थित तरीके से पाइपलाइन डाली जा रही है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
पाइप उखाड़कर ले गए कर्मचारी, पानी को तरसे लोग
नगर के कृष्णा कॉलोनी एवं वार्ड क्रमांक 03 में बिछाई गई पाइपलाइन को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उखाड़कर ले जाने के आरोप भी सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही गड्ढा खोदकर पाइपलाइन कनेक्शन दिया गया था, लेकिन बाद में कर्मचारी आकर उसी पाइप को उखाड़कर ले गए।लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही ठेकेदार को खुली छूट दे रहे हैं, तो आम जनता की परेशानी स्वाभाविक है। सवाल यह भी उठता है कि जिन घरों में कनेक्शन दिया गया था, उन्हें किस आदेश और नियम के तहत हटाया गया? भीषण गर्मी में लोगों को पानी से वंचित करना बेहद गंभीर मामला है नल तो लगा हुआ है लेकिन जल के लिए तरस रहे नगरवासी जल्दी पाइप लाइन जोड़ने की मांग कर रहे है और जिम्मेदार ठेकदार और उसके कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही की वार्ड वासी मांग कर रहा है 
सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों ने मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 181 में भी शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इन बिंदुओं पर जांच की मांग
नगरवासियों ने मांग की है कि पाइपलाइन में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता जांची जाए, किस वार्ड में कितने कनेक्शन दिए गए, इसका सत्यापन किया जाए, उपयोग की गई सामग्री और खर्च की जांच हो, सड़क खुदाई एवं निर्माण कार्य की तकनीकी जांच हो, ठेकेदार के बिल भुगतान एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जाए।
जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग
रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर अधिकारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी शिकायतें की गईं और पानी टंकी में लीकेज जैसी समस्याएं सामने आईं, लेकिन उसके बाद भी न ठेकेदार पर कोई कार्रवाई हुई और न ही उसे ब्लैकलिस्ट किया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीर नहीं हैं। वही लोगों ने जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश शासन द्वारा एक उच्चस्तरीय टीम गठित कर पूरे कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, जिसमें टेंडर प्रक्रिया, बिल भुगतान, पाइपलाइन बिछाने का कार्य, उपयोग की गई सामग्री एवं गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *उमरिया में धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारों में उमड़ा जनसैलाब* उमरिया/ जिला मुख्यालय में खलेशर उमरार नदी घाट स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में आज हनुमान प्रकटोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बजरंग कमेटी खलेशर मंदिर के तत्वाधान में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विधि-विधान से हवन एवं सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। इसी क्रम में शहर के कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ किया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं हावड़ा कॉलोनी के पंचमुखी हनुमान मंदिर और कैंप क्षेत्र के मारुति नंदन मंदिर,सगरा मंदिर, सिद्धबाबा सगरा तालाब में भी अखंड मानस, हवन एवं भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम 7 बजे खलेशर घाट स्थित हनुमान मंदिर से भव्य हनुमान प्रकटोत्सव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे आयोजन के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में दिनभर मानस एवं सुंदरकांड पाठ चलता रहा, जिसके बाद संध्याकाल में हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर खलेशर घाट हनुमान मंदिर सहित मुख्य चौक चौराहों में विशाल भंडारा एवं ठंडाई पेय ब्यवस्था का आयोजन हुआ,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
    2
    *उमरिया में धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा और विशाल भंडारों में उमड़ा जनसैलाब*
उमरिया/ जिला मुख्यालय में खलेशर उमरार नदी घाट स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में आज हनुमान प्रकटोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बजरंग कमेटी खलेशर मंदिर के तत्वाधान में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विधि-विधान से हवन एवं सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ।
इसी क्रम में शहर के कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड पाठ किया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं हावड़ा कॉलोनी के पंचमुखी हनुमान मंदिर और कैंप क्षेत्र के मारुति नंदन मंदिर,सगरा मंदिर, सिद्धबाबा सगरा तालाब  में भी अखंड मानस, हवन एवं भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शाम 7 बजे खलेशर घाट स्थित हनुमान मंदिर से भव्य हनुमान प्रकटोत्सव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची।
पूरे आयोजन के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में दिनभर मानस एवं सुंदरकांड पाठ चलता रहा, जिसके बाद संध्याकाल में हवन और महाआरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर खलेशर घाट हनुमान मंदिर सहित मुख्य चौक चौराहों में विशाल भंडारा एवं ठंडाई पेय ब्यवस्था का आयोजन हुआ,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नाले ने ली एक और जान गजरा नाला बना मौत का जाल व्यवस्था कटघरे में उमरिया (देशबन्धु)। बिरसिंहपुर पाली नगर का गजरा नाला एक बार फिर मौत का कारण बन गया। वार्ड क्रमांक 12 झरिया मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय देववती बशोर का शव नाले में पानी पर उतराता मिला जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि लापरवाह व्यवस्था का कड़वा सच है। जानकारी के अनुसार मृतिका बीती रात एक भंडारे में शामिल होकर लौट रही थी। लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से जूझ रही देववती को रास्ते में अचानक दौरा पड़ा और वह असंतुलित होकर सीधे खुले नाले में जा गिरी। अंधेरे और असुरक्षित हालात ने उसे बचने का कोई मौका नहीं दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक ये खुले नाले यूं ही मौत बांटते रहेंगे? नगर की बदहाल व्यवस्थाएं नालों पर सुरक्षा इंतजामों का अभाव और जिम्मेदारों की उदासीनता ने एक और जिंदगी निगल ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है लेकिन हर बार की तरह क्या इस बार भी जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी? यह हादसा प्रशासन के लिए चेतावनी है कि अगर अब भी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसे यूं ही मासूम जिंदगियां लीलते रहेंगे।
    2
    नाले ने ली एक और जान गजरा नाला बना मौत का जाल व्यवस्था कटघरे में
उमरिया (देशबन्धु)। बिरसिंहपुर पाली नगर का गजरा नाला एक बार फिर मौत का कारण बन गया। वार्ड क्रमांक 12 झरिया मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय देववती बशोर का शव नाले में पानी पर उतराता मिला जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि लापरवाह व्यवस्था का कड़वा सच है।
जानकारी के अनुसार मृतिका बीती रात एक भंडारे में शामिल होकर लौट रही थी। लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से जूझ रही देववती को रास्ते में अचानक दौरा पड़ा और वह असंतुलित होकर सीधे खुले नाले में जा गिरी। अंधेरे और असुरक्षित हालात ने उसे बचने का कोई मौका नहीं दिया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक ये खुले नाले यूं ही मौत बांटते रहेंगे? नगर की बदहाल व्यवस्थाएं नालों पर सुरक्षा इंतजामों का अभाव और जिम्मेदारों की उदासीनता ने एक और जिंदगी निगल ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है लेकिन हर बार की तरह क्या इस बार भी जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी?
यह हादसा प्रशासन के लिए चेतावनी है कि अगर अब भी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसे यूं ही मासूम जिंदगियां लीलते रहेंगे।
    user_देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    देशबंधु समाचार पत्र आशीष कुमार
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ​शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी संजीदगी दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर वर्षों तक महिला का शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पीड़िता को सालों तक दूसरे राज्य में रखकर उसका शोषण करता रहा और अंत में किसी दूसरी महिला से शादी कर उसे धोखा दे दिया। ​क्या है पूरा मामला? ​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने गोहपारू थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रज्जन बैगा, पिता सौखी लाल बैगा (निवासी ग्राम गुढ़ा), ने वर्ष 2016 में उसे शादी का प्रलोभन दिया था। इसी झांसे में लेकर उसने पहली बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे गुजरात के सूरत ले गया। वहां वह लगभग 7-8 वर्षों तक उसे पति-पत्नी की तरह साथ रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। ​धोखा देकर दूसरी जगह की शादी ​करीब एक साल पहले आरोपी पीड़िता को सूरत में ही अकेला छोड़कर चुपके से अपने गांव भाग आया। जब पीड़िता किसी तरह गांव लौटी और उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी लगातार टाल-मटोल करता रहा। धोखे की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने 24 फरवरी 2026 को किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया। ठगा सा महसूस करने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया। ​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी ​पीड़िता की शिकायत पर गोहपारू थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रज्जन बैगा (30 वर्ष) को उसके गृह ग्राम गुढ़ा से धर दबोचा। आरोपी को 03 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। ​पुलिस टीम की भूमिका: इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर पाण्डेय, सउनि भागचन्द्र चौधरी, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी और आरक्षक अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    2
    ​शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति अपनी संजीदगी दिखाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर वर्षों तक महिला का शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पीड़िता को सालों तक दूसरे राज्य में रखकर उसका शोषण करता रहा और अंत में किसी दूसरी महिला से शादी कर उसे धोखा दे दिया।
​क्या है पूरा मामला?
​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने गोहपारू थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रज्जन बैगा, पिता सौखी लाल बैगा (निवासी ग्राम गुढ़ा), ने वर्ष 2016 में उसे शादी का प्रलोभन दिया था। इसी झांसे में लेकर उसने पहली बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे गुजरात के सूरत ले गया। वहां वह लगभग 7-8 वर्षों तक उसे पति-पत्नी की तरह साथ रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
​धोखा देकर दूसरी जगह की शादी
​करीब एक साल पहले आरोपी पीड़िता को सूरत में ही अकेला छोड़कर चुपके से अपने गांव भाग आया। जब पीड़िता किसी तरह गांव लौटी और उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी लगातार टाल-मटोल करता रहा। धोखे की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने 24 फरवरी 2026 को किसी अन्य महिला से विवाह कर लिया। ठगा सा महसूस करने के बाद पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया।
​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
​पीड़िता की शिकायत पर गोहपारू थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रज्जन बैगा (30 वर्ष) को उसके गृह ग्राम गुढ़ा से धर दबोचा। आरोपी को 03 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
​पुलिस टीम की भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर पाण्डेय, सउनि भागचन्द्र चौधरी, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी और आरक्षक अमर सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए जाते हैं हमारी न्यूज़ चैनल को अनुभवी जिला तथा तहसील रिपोर्टरों की आवश्यकता है इच्छुक संपर्क करें संपर्क सूत्र9️⃣7️⃣5️⃣2️⃣3️⃣7️⃣4️⃣5️⃣6️⃣5️⃣
    3
    ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है
हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए जाते हैं 
हमारी न्यूज़ चैनल को अनुभवी जिला तथा तहसील रिपोर्टरों की आवश्यकता है इच्छुक संपर्क करें संपर्क सूत्र9️⃣7️⃣5️⃣2️⃣3️⃣7️⃣4️⃣5️⃣6️⃣5️⃣
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी* *नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर* विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।
    4
    *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी*
*नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर*
विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर  नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥* मैहर - नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका। हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।" इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी? पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई? परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।
    1
    *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥*
मैहर -  नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।
मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका।
हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
"6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।"
इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी?
पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी?
वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई?
परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *गजरा नाला में मिला महिला का शव, मिर्गी के दौरे से गिरकर डूबने की आशंका* उमरिया/ जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित झरिया मोहल्ला में एक 40 वर्षीय महिला का शव गजरा नाला में पानी में उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान देववती बशोर, पति रामचरण बशोर के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, देववती बीती रात मोहल्ले में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भंडारे से लौटते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और महिला की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    *गजरा नाला में मिला महिला का शव, मिर्गी के दौरे से गिरकर डूबने की आशंका*
उमरिया/ जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित झरिया मोहल्ला में एक 40 वर्षीय महिला का शव गजरा नाला में पानी में उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान देववती बशोर, पति रामचरण बशोर के रूप में की गई है।
परिजनों के अनुसार, देववती बीती रात मोहल्ले में आयोजित एक भंडारे में शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि भंडारे से लौटते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और महिला की मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.