Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत में करोड़ों इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा साइबर अलर्ट जारी हुआ है. भारत की सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team) ने Google Chrome ब्राउज़र में खतरनाक सिक्योरिटी खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि अगर आपने तुरंत ब्राउज़र अपडेट नहीं किया तो हैकर्स आपके सिस्टम को निशाना बना सकते हैं.
Public Media news
भारत में करोड़ों इंटरनेट यूजर्स के लिए बड़ा साइबर अलर्ट जारी हुआ है. भारत की सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team) ने Google Chrome ब्राउज़र में खतरनाक सिक्योरिटी खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि अगर आपने तुरंत ब्राउज़र अपडेट नहीं किया तो हैकर्स आपके सिस्टम को निशाना बना सकते हैं.
More news from Bihar and nearby areas
- Post by Public Media news1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज वार्ड संख्या 15 में पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला मंगलवार को सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजगंज वार्ड संख्या 15, निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि वह 8 जनवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसके चाचा संतोष गुप्ता और संजय गुप्ता वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पहले उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और इसी दौरान संजय गुप्ता ने लोहे की रॉड से उसके सिर, हाथ और पेट पर वार कर दिया। हमले में प्रिंस कुमार का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष द्वारा रफीगंज थाना में आवेदन दिए जाने की बात कही जा रही है। रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के महदीपुर से 4.5 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान महदीपुर गांव निवासी जगलाल चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी व जितेन्द्र चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी के रूप में हुई है। मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों युवक अपने घर पर शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आलोक में जब छापेमारी की गई तो संतोष चौधरी के घर से 2.5 लीटर शराब जबकि राकेश चौधरी के घर से 2 लीटर शराब बरामद किया गया। तथा मौके से दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को लगभग 3 बजे एकल नारी सशक्ति संगठन की महिलाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग से आईं संगठन की प्रतिनिधि परवाना खातून ने की, जबकि संचालन संगठन की प्रखंड सहयोगी आरती चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुमार संजीव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, कांग्रेस जिला युवा अध्यक्ष मोतीलाल पासवान तथा प्रतापपुर मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार राबो शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगनाओं फूलो-झानो मुर्मू, सिनगी दई, रानी लक्ष्मीबाई, कस्तूरबा गांधी, फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले सहित अन्य महान महिलाओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं की शक्ति, अधिकार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की सदस्य आशा देवी ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. कुमार संजीव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के बिना समाज और परिवार के सभी कार्य अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों की संख्या घटती जा रही है, जिसका एक बड़ा कारण भ्रूण हत्या है। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से बेटियों को बचाने और उन्हें समान अवसर देने की अपील की। साथ ही उन्होंने टीबी और चेचक जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, आशा देवी, गुलशन खातून, कुलेश्वरी देवी सहित अन्य महिला शामिल थे।1
- परैया +2 उच्च विद्यालय में संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई/ परैया। परैया +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. तपस्वी सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जिरगाम अली ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में स्व. तपस्वी सिंह के परिजनों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उनके दामाद डॉ. विनोद कुमार, संतोष तिवारी, पुत्री डॉ. वीणा शर्मा, भतीजा अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नाती राहुल कुमार उर्फ गुड्डू, हिमांशु कुमार, सुधांशु कुमार, रोहित कुमार, पौत्र दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, पूर्व सरपंच अजमतगंज ब्रजेश कुमार भदानी, परैया खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, चंदेश्वर मांझी, पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चौवे तथा बिनोद सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने स्व. तपस्वी सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- कारवाई न होने पर आंदोलन किया जायेगा : ग्रामीण जनता केवल मुआवजा ही नही काम भी दे भारतमाला परियोजना। लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत के पचमो गांव मे भारतमाला परियोजना के प्रति ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा है। ग्रामीणों ने रास्ते के लिए और विभागीय अनियमितता के लिए सरकार से लगातार गुहार लगाया जा रहा है पर विभाग के उच्च अधिकारियों के द्वारा संज्ञान नही लिया जा रहा है जो विचारणीय है। ग्रामीणों ने जानकारी साझा करते हुए बताया की पहले हमारे जमीन को जैसे तैसे अधिग्रहण कर लिया गया है और उसमे मनमाने तरीके से भारतमाला परियोजना के द्वारा काम किया जा रहा है जिसके चलते ग्रामीणों मे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न है। ग्रामीणों का कहना है की हमारे गांव का मुख्य बाजार पाण्डेयपुरा है जहा जाने के लिए निकटतम रास्ते को भारतमाला परियोजना के द्वारा बंद किया जा रहा है।उन्होंने बताया की इस रास्ते के बंद होने की स्थिति मे पाण्डेयपुरा से निकटतम सम्पर्क पुरी तरह से टूट जायेगा और लगभग 250 घरों के लोगो को पाण्डेयपुरा जाने के लिए लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी ऐसी स्थिति मे बच्चों को विद्यालय जाना,रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ग्रामीणों और महिलाओ का आना जाना,आपातकालीन स्थिति मे मरीजों को लाना ले जाना ग्रामीणों के लिए काफी चुनौतिपूर्ण हो जायेगा। ग्रामीणों ने ये भी जानकारी साझा किया की जिस सड़क के लिए जगह छोड़ने की बात की जा रही है उस सड़क के निर्माण कार्य की मंजूरी सरकारी योजनाओं के द्वारा मिल चुकी है। ग्रामीणों का ये भी कहना है की भारतमाला के द्वारा जो जमीन ग्रामीणों से अधिग्रहण किया गया था उससे ज्यादा मे निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश की स्थिति उत्पन्न है।ग्रामीणों ने उक्त मामले से सम्बन्धित आवेदन उपायुक्त कार्यालय चतरा और हंटरगंज थाना मे भी दी गयी है पर अभी तक इस मामले पर कोई कारवाई नही की गयी है। ग्रामीणों ने कहा है की उक्त सभी मामलो पर कारवाई न होने की स्थिति मे आंदोलन और धरना दिया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है की हम लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करने का काम करते है और हमारी जमीन ले कर हमे ही काम से वंचित रखा जा रहा है हमारे क्षेत्र मे बाहरी लोगो से काम करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियो से भारतमाला परियोजना मे रोजगार मुहैया कराने के लिए गुहार लगाया है।3
- New one 🚀🫶🏻❤️💪🏻 ❤️ #lipstikhalal b b #skincare #makeupartist #lipstick #powerlips viralvideos Gautam_raj_20001