मोतीपुरा गांव में काम नहीं होने पर भड़के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, ग्राम पंचायत के कार्यों कि जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश ,मेरा मोबाइल नम्बर नोट कर लो 3 दिन में पानी शुरू नहीं हों, तों मुझे फोन कर देना अधिकारियों को देख लूंगा रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन आज गांव मोतीपुरा खुर्द में पदयात्रा के पहुंचने पर काम पूरा नहीं होने पर मंत्री मदन दिलावर नाराज हो गए और ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की क्लास लगा दी। हुआ यू की सभा के दौरान मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत मोतीपुरा खुर्द में कराए गए विकास कार्यों की सूची पढ़कर सुना रहे थे। मंत्री दिलावर ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा में राजाराम के मकान से हंसराज मेहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में नाली निर्माण 5 लाख की लागत से कर दिया गया है। साथ ही भोजराज के मकान से सुंदरलाल मैहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में निर्माण राशि 5 लाख रुपए से किया गया है। यह सुनते ही ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। मंत्री ने तुरंत ग्राम विकास अधिकारी को बुलाकर उससे काम की जानकारी ली तो बताया गया कि काम पूरा हो गया है और भुगतान भी कर दिया गया है। इस पर मंत्री भड़क गए की काम हुआ नहीं तो भुगतान कहां हो गया। मंत्री को आग बबूला होते देखा ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी ने कहा कि यह काम दूसरी जगह हुआ है। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है तुम झूठ बोल रहे हो। काम हुआ नहीं और पैसे का भुगतान भी हो गया। उन्होंने तुरंत अपने निजी सहायक को निर्देश दिए की पत्र बनाकर प्रदेश स्तर से इसकी जांच समिति गठित करने के लिए लिखे। पूरे मामले की जांच कराऊंगा और जो भी अधिकारी दोषी होगा उससे पाई पाई वसूल लूंगा। चाहे फिर उस अधिकारी की पूरी संपत्ति ही क्यों ना बेचनी पड़े ? मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम गांव में काम की घोषणा करके जाते हैं उसके पैसे भी जारी कर देते हैं लेकिन यह अधिकारियों की वजह से काम नहीं हो रहा है और जनता में संदेश जाता है कि हम झूठी घोषणा कर रहे हैं। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वह तो मैं लगातार गांव वालों के बीच में आता रहता हूं इसलिए मेरी जानकारी में भी आ गया यदि मैं यहां नहीं आऊं तो मुझे पता भी नहीं चले कि अधिकारी क्या गुड गोबर कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों की संपूर्ण जांच करने के लिए प्रदेश से ही समिति गठन करने के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। शीघ्र ही समिति यहां आकर ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी की संपूर्ण जांच करेगी। ग्रामीणों ने मंत्री मदन दिलावर को गांव में पेयजल की समस्या होने की भी शिकायत की जिस पर दिलावर ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता अंकित सारस्वत को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता के कहने के अनुसार मंत्री मदन दिलावर ने मोतीपुरा खुर्द गांव में 3 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों को अपना निजी मोबाइल नंबर नोट करवाते हुए कहा कि यदि तीन दिन बाद पीने का पानी पाइप लाइन में नहीं आए तो मुझे इस नंबर पर फोन कर देना मैं अधिकारियों को देख लूंगा। इसके बाद मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा पट्टी खेड़ा हनुमान जी की तरफ आगे बढ़ गई। पदयात्रा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर , भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, भाजपा मंडाना मंडल अध्यक्ष नंदलाल मेघवाल, भाजपा चेचट मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन, नितिन शर्मा, महावीर अग्रवाल,अतुल शर्मा,बिट्टू शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों की अधिकारी कर्मचारी साथ चल रहे हैं। *सी सी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख दिए*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा आज पट्टी खेड़ा हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री मदन दिलावर ने श्री पट्टी खेड़ा हनुमान जी के मैंन गेट से राम दरबार तक सीसी रोड एवं तकली नदी घाट एवं सौंदर्य कारण एवं शौचालय व स्नानागार बनाने के लिए कुल 10 लाख रुपए अपने विधायक कोष से देने की घोषणा की। मंत्री मदन दिलावर ग्राम चंद्रपुरा पहुंचे ग्रामीणों की समस्या सुनकर नरसिंह उद्यान में चेचट पट्टी खेड़ा चौपाल टीन शेड निर्माण 6 लाख, डाकनिया बालाजी चौपाल निर्माण 6 लाख, नरसिंह उद्यान टीन सेट चौपाल निर्माण 5 लाख रुपए का शिलान्यास व चंद्रपुरा शीतला माता चौपाल निर्माण का लोकार्पण किया गया।
मोतीपुरा गांव में काम नहीं होने पर भड़के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, ग्राम पंचायत के कार्यों कि जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश ,मेरा मोबाइल नम्बर नोट कर लो 3 दिन में पानी शुरू नहीं हों, तों मुझे फोन कर देना अधिकारियों को देख लूंगा रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन आज गांव मोतीपुरा खुर्द में पदयात्रा के पहुंचने पर काम पूरा नहीं होने पर मंत्री मदन दिलावर नाराज हो गए और ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की क्लास लगा दी। हुआ यू की सभा के दौरान मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत मोतीपुरा खुर्द में कराए गए विकास कार्यों की सूची पढ़कर सुना रहे थे। मंत्री दिलावर ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा में राजाराम के मकान से हंसराज मेहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में नाली निर्माण 5 लाख की लागत से कर दिया गया है। साथ ही भोजराज के मकान से सुंदरलाल मैहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में निर्माण राशि 5 लाख रुपए से किया गया है। यह सुनते ही ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। मंत्री ने तुरंत ग्राम विकास अधिकारी को बुलाकर उससे काम की जानकारी ली तो बताया गया कि काम पूरा हो गया है और भुगतान भी कर दिया गया है। इस पर मंत्री भड़क गए की काम हुआ नहीं तो भुगतान कहां हो गया। मंत्री को आग बबूला होते देखा ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी ने कहा कि यह काम दूसरी जगह हुआ है। इस पर मंत्री ने
कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है तुम झूठ बोल रहे हो। काम हुआ नहीं और पैसे का भुगतान भी हो गया। उन्होंने तुरंत अपने निजी सहायक को निर्देश दिए की पत्र बनाकर प्रदेश स्तर से इसकी जांच समिति गठित करने के लिए लिखे। पूरे मामले की जांच कराऊंगा और जो भी अधिकारी दोषी होगा उससे पाई पाई वसूल लूंगा। चाहे फिर उस अधिकारी की पूरी संपत्ति ही क्यों ना बेचनी पड़े ? मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम गांव में काम की घोषणा करके जाते हैं उसके पैसे भी जारी कर देते हैं लेकिन यह अधिकारियों की वजह से काम नहीं हो रहा है और जनता में संदेश जाता है कि हम झूठी घोषणा कर रहे हैं। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वह तो मैं लगातार गांव वालों के बीच में आता रहता हूं इसलिए मेरी जानकारी में भी आ गया यदि मैं यहां नहीं आऊं तो मुझे पता भी नहीं चले कि अधिकारी क्या गुड गोबर कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों की संपूर्ण जांच करने के लिए प्रदेश से ही समिति गठन करने के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। शीघ्र ही समिति यहां आकर ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी की संपूर्ण जांच करेगी। ग्रामीणों ने मंत्री मदन दिलावर को गांव में पेयजल की समस्या होने की भी शिकायत की जिस पर दिलावर ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता अंकित सारस्वत को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता के कहने के अनुसार मंत्री मदन दिलावर ने मोतीपुरा खुर्द गांव में 3 दिन बाद पेयजल आपूर्ति
शुरू होने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों को अपना निजी मोबाइल नंबर नोट करवाते हुए कहा कि यदि तीन दिन बाद पीने का पानी पाइप लाइन में नहीं आए तो मुझे इस नंबर पर फोन कर देना मैं अधिकारियों को देख लूंगा। इसके बाद मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा पट्टी खेड़ा हनुमान जी की तरफ आगे बढ़ गई। पदयात्रा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर , भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, भाजपा मंडाना मंडल अध्यक्ष नंदलाल मेघवाल, भाजपा चेचट मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन, नितिन शर्मा, महावीर अग्रवाल,अतुल शर्मा,बिट्टू शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों की अधिकारी कर्मचारी साथ चल रहे हैं। *सी सी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख दिए*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा आज पट्टी खेड़ा हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री मदन दिलावर ने श्री पट्टी खेड़ा हनुमान जी के मैंन गेट से राम दरबार तक सीसी रोड एवं तकली नदी घाट एवं सौंदर्य कारण एवं शौचालय व स्नानागार बनाने के लिए कुल 10 लाख रुपए अपने विधायक कोष से देने की घोषणा की। मंत्री मदन दिलावर ग्राम चंद्रपुरा पहुंचे ग्रामीणों की समस्या सुनकर नरसिंह उद्यान में चेचट पट्टी खेड़ा चौपाल टीन शेड निर्माण 6 लाख, डाकनिया बालाजी चौपाल निर्माण 6 लाख, नरसिंह उद्यान टीन सेट चौपाल निर्माण 5 लाख रुपए का शिलान्यास व चंद्रपुरा शीतला माता चौपाल निर्माण का लोकार्पण किया गया।
- मोतीपुरा गांव में काम नहीं होने पर भड़के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, ग्राम पंचायत के कार्यों कि जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश ,मेरा मोबाइल नम्बर नोट कर लो 3 दिन में पानी शुरू नहीं हों, तों मुझे फोन कर देना अधिकारियों को देख लूंगा रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन आज गांव मोतीपुरा खुर्द में पदयात्रा के पहुंचने पर काम पूरा नहीं होने पर मंत्री मदन दिलावर नाराज हो गए और ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की क्लास लगा दी। हुआ यू की सभा के दौरान मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत मोतीपुरा खुर्द में कराए गए विकास कार्यों की सूची पढ़कर सुना रहे थे। मंत्री दिलावर ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा में राजाराम के मकान से हंसराज मेहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में नाली निर्माण 5 लाख की लागत से कर दिया गया है। साथ ही भोजराज के मकान से सुंदरलाल मैहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में निर्माण राशि 5 लाख रुपए से किया गया है। यह सुनते ही ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। मंत्री ने तुरंत ग्राम विकास अधिकारी को बुलाकर उससे काम की जानकारी ली तो बताया गया कि काम पूरा हो गया है और भुगतान भी कर दिया गया है। इस पर मंत्री भड़क गए की काम हुआ नहीं तो भुगतान कहां हो गया। मंत्री को आग बबूला होते देखा ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी ने कहा कि यह काम दूसरी जगह हुआ है। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है तुम झूठ बोल रहे हो। काम हुआ नहीं और पैसे का भुगतान भी हो गया। उन्होंने तुरंत अपने निजी सहायक को निर्देश दिए की पत्र बनाकर प्रदेश स्तर से इसकी जांच समिति गठित करने के लिए लिखे। पूरे मामले की जांच कराऊंगा और जो भी अधिकारी दोषी होगा उससे पाई पाई वसूल लूंगा। चाहे फिर उस अधिकारी की पूरी संपत्ति ही क्यों ना बेचनी पड़े ? मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम गांव में काम की घोषणा करके जाते हैं उसके पैसे भी जारी कर देते हैं लेकिन यह अधिकारियों की वजह से काम नहीं हो रहा है और जनता में संदेश जाता है कि हम झूठी घोषणा कर रहे हैं। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वह तो मैं लगातार गांव वालों के बीच में आता रहता हूं इसलिए मेरी जानकारी में भी आ गया यदि मैं यहां नहीं आऊं तो मुझे पता भी नहीं चले कि अधिकारी क्या गुड गोबर कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों की संपूर्ण जांच करने के लिए प्रदेश से ही समिति गठन करने के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। शीघ्र ही समिति यहां आकर ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी की संपूर्ण जांच करेगी। ग्रामीणों ने मंत्री मदन दिलावर को गांव में पेयजल की समस्या होने की भी शिकायत की जिस पर दिलावर ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता अंकित सारस्वत को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता के कहने के अनुसार मंत्री मदन दिलावर ने मोतीपुरा खुर्द गांव में 3 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों को अपना निजी मोबाइल नंबर नोट करवाते हुए कहा कि यदि तीन दिन बाद पीने का पानी पाइप लाइन में नहीं आए तो मुझे इस नंबर पर फोन कर देना मैं अधिकारियों को देख लूंगा। इसके बाद मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा पट्टी खेड़ा हनुमान जी की तरफ आगे बढ़ गई। पदयात्रा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर , भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, भाजपा मंडाना मंडल अध्यक्ष नंदलाल मेघवाल, भाजपा चेचट मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन, नितिन शर्मा, महावीर अग्रवाल,अतुल शर्मा,बिट्टू शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों की अधिकारी कर्मचारी साथ चल रहे हैं। *सी सी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख दिए*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा आज पट्टी खेड़ा हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री मदन दिलावर ने श्री पट्टी खेड़ा हनुमान जी के मैंन गेट से राम दरबार तक सीसी रोड एवं तकली नदी घाट एवं सौंदर्य कारण एवं शौचालय व स्नानागार बनाने के लिए कुल 10 लाख रुपए अपने विधायक कोष से देने की घोषणा की। मंत्री मदन दिलावर ग्राम चंद्रपुरा पहुंचे ग्रामीणों की समस्या सुनकर नरसिंह उद्यान में चेचट पट्टी खेड़ा चौपाल टीन शेड निर्माण 6 लाख, डाकनिया बालाजी चौपाल निर्माण 6 लाख, नरसिंह उद्यान टीन सेट चौपाल निर्माण 5 लाख रुपए का शिलान्यास व चंद्रपुरा शीतला माता चौपाल निर्माण का लोकार्पण किया गया।3
- कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया झालावाड़। वन विभाग की टीम पर हमला कर जब्त किए गए पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की सूचना पर वन विभाग की टीम से छुड़ाकर ले जाई गई ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मौजा बालगढ़ में वन विभाग की टीम अवैध पत्थरों से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा 4-5 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और वन विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गया। मामले में सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी झालावाड़ सुरेंद्र सिंह शक्तावत की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।1
- गणपति महाआरती के बाद देर रात तक गूंजा काव्य धनवाड़ा में ‘काव्य के रंग’ कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां । झालावाड़। धनवाड़ा की नई बस्ती स्थित तेजाजी चौक, पाबूजी मंदिर परिसर में बुधवार को गुरु गणपति कहार सेवा समिति की ओर से गुरु गणपति जी की महाआरती के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद मां शारदा का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रीतिमा ‘पुलक’ ने गणपति एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवि प्रीतिमा ‘पुलक’, सौरभ सोनी, रानी रावल ‘रुद्रश्री’, सोदान नागर, सुरेश निगम एवं रेखा सक्सेना ने वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश देती पंक्तियों ने श्रोताओं को भावुक किया। रानी रावल ‘रुद्रश्री’ ने मंच संचालन किया। कवियों का पुष्पवर्षा एवं स्मृति-उपहार से सम्मान किया गया। रानी रावल ने अपनी ‘रुद्रश्री काव्य सृजन पुस्तक’ समिति को भेंट की। संस्थापक भागचंद कहार ने आभार जताया। देर रात तक श्रोताओं की उपस्थिति बनी रही।1
- झालावाड़-नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति ने पदभार संभाला,कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने सभापति का पदभार संभाला,शुभ मुहूर्त में नगरपरिषद झालावाड़ पहुंचे,भगवान गणेश की पूजा के बाद कुर्सी संभाली,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा भी रहे साथ मौजूद,जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने माला पहनाकर नवागत सभापति का अभिनंदन किया,पूर्व सभापति प्रदीप राजावत ने भी माला पहनाकर दी बधाई,सभापति ने क्लीन और ग्रीन झालावाड़ को बताया प्राथमिकता। झालावाड़ नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव निर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर शुभ मुहूर्त में झालावाड़ नगर परिषद पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभापति कक्ष पहुंचकर विधि विधान के साथ अपनी कुर्सी संभाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, उपसभापति फारूक अहमद सहित सभी पार्षद गण भी मौजूद रहे। इससे पूर्व जैसे ही नव निर्वाचित सभापति पहली बार झालावाड़ नगरपरिषद पहुंचे, तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ राजेश गुर्जर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपरिषद में एक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद उपसभापति फारूक अहमद ने भी अपना पदभार ग्रहण किया और शहर के विकास को लेकर मीडिया से चर्चा की। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की भरमार है, जिन्हें समय पर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की खस्ताहार सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि शहर में पार्किंग को लेकर भी बड़ी समस्या है। जिसे लेकर एक विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के पार्कों की दुर्दशा को भी जल्द ही सुधारा जाएगा।4
- आरक्षण लॉटरी खुलते ही गरमाई पंचायत चुनाव की सियासत, दावेदारों ने ठोकी ताल पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकलते ही ग्रामीण राजनीति में उबाल आ गया है। आरक्षण स्थिति के अनुसार पनवाड़, बिशनखेड़ी और आकोदिया सीट अनारक्षित रही है; मुंडला में एससी महिला, हरिगढ़, लायफल व पखराना में सामान्य महिला, तथा सरखंडिया व दहीखेड़ा में सीट एससी वर्ग के लिए तय हुई है। सीटों की तस्वीर साफ होते ही दावेदारों ने चुनावी ताल ठोक दी है और चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाएं तेज हो गई हैं। समीकरण अनुकूल बैठते ही समर्थकों ने प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया, मिठाइयां बांटी और जीत की रणनीति के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।1
- रावतभाटा में गणेश महोत्सव के तहत भंडारे में 151 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद, 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी। गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ आयोजन रावतभाटा। हाट चौक का राजा श्री रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल एवं टीम निवाला सेवा समिति रावतभाटा द्वारा श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में गुरुवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद आयोजित विशाल प्रसादी कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से पहुंचे करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे भंडारे में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि महाप्रसादी की शुरूआत रावतभाटा चेयरमैन अनुसूइया नागर , उप चेयरमैन विजय गुप्ता, भुवनेश नागर ,पार्षद राजकुमार वाधवा , मंजुलता जंगम , तन्वी शर्मा , हरीश राठौर , उपाध्यक्ष आशा व्यास ,महिला मोर्चा से विनीता अग्रवाल , पदमा सोनी युवा मोर्चा से विष्णु राठौर रहे समिति के संरक्षक कैलाश शृंगी, संतोष परसेंडीया, सुनील लक्षकार, सुरेश तिवारी , टिकम गुप्ता , नरेंद्र नामदेव ,नरेंद्र पांचाल , त्रिलोक टेलर , प्रदीप पटवा , जेपी शर्मा गोविंद गुप्ता ,आकाश जैन , शुभम सोनी , गौतम , तरुण ,सुमित , बादल, प्रतीक , दिलशाद ,यश नामदेव , पंकज , भरत , कपिल , सुनील , राहुल गौड़, यशवंत , दीपांशु , बॉबी , पप्पू लाल , मोनू श्रीवास्तव , दुर्गेश सेन ,गौरव , तरुण , राहुल , विजय लक्की , कुलदीप , महिला मंडल में मीना वानखेडे,ज्योति गुप्ता , ममता तिवारी , रश्मि शर्मा , माया सोनी , रिंकी मौर्य , आरती , दीक्षा , अंजली पारेता, चारुल , यशस्वी मौजूद रहे आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, सेवादारों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और श्रद्धा की भावना को मजबूत करना है।1
- मंदसौर कलेक्टर के दुवारा जन सुनवाई का समाधान हूवा1
- जयपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की तस्वीर साफ, कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली गई आरक्षण लॉटरी सुरेश पांचाल विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा भीलवाड़ा1