logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरक्षण लॉटरी खुलते ही गरमाई पंचायत चुनाव की सियासत, दावेदारों ने ठोकी ताल पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकलते ही ग्रामीण राजनीति में उबाल आ गया है। आरक्षण स्थिति के अनुसार पनवाड़, बिशनखेड़ी और आकोदिया सीट अनारक्षित रही है; मुंडला में एससी महिला, हरिगढ़, लायफल व पखराना में सामान्य महिला, तथा सरखंडिया व दहीखेड़ा में सीट एससी वर्ग के लिए तय हुई है। सीटों की तस्वीर साफ होते ही दावेदारों ने चुनावी ताल ठोक दी है और चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाएं तेज हो गई हैं। समीकरण अनुकूल बैठते ही समर्थकों ने प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया, मिठाइयां बांटी और जीत की रणनीति के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

5 hrs ago
user_Pradeep Nagar
Pradeep Nagar
Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
5 hrs ago

आरक्षण लॉटरी खुलते ही गरमाई पंचायत चुनाव की सियासत, दावेदारों ने ठोकी ताल पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकलते ही ग्रामीण राजनीति में उबाल आ गया है। आरक्षण स्थिति के अनुसार पनवाड़, बिशनखेड़ी और आकोदिया सीट अनारक्षित रही है; मुंडला में एससी महिला, हरिगढ़, लायफल व पखराना में सामान्य महिला, तथा सरखंडिया व दहीखेड़ा में सीट एससी वर्ग के लिए तय हुई है। सीटों की तस्वीर साफ होते ही दावेदारों ने चुनावी ताल ठोक दी है और चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाएं तेज हो गई हैं। समीकरण अनुकूल बैठते ही समर्थकों ने प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया, मिठाइयां बांटी और जीत की रणनीति के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आरक्षण लॉटरी खुलते ही गरमाई पंचायत चुनाव की सियासत, दावेदारों ने ठोकी ताल पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकलते ही ग्रामीण राजनीति में उबाल आ गया है। आरक्षण स्थिति के अनुसार पनवाड़, बिशनखेड़ी और आकोदिया सीट अनारक्षित रही है; मुंडला में एससी महिला, हरिगढ़, लायफल व पखराना में सामान्य महिला, तथा सरखंडिया व दहीखेड़ा में सीट एससी वर्ग के लिए तय हुई है। सीटों की तस्वीर साफ होते ही दावेदारों ने चुनावी ताल ठोक दी है और चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाएं तेज हो गई हैं। समीकरण अनुकूल बैठते ही समर्थकों ने प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया, मिठाइयां बांटी और जीत की रणनीति के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
    1
    आरक्षण लॉटरी खुलते ही गरमाई पंचायत चुनाव की सियासत, दावेदारों ने ठोकी ताल
पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी निकलते ही ग्रामीण राजनीति में उबाल आ गया है। आरक्षण स्थिति के अनुसार पनवाड़, बिशनखेड़ी और आकोदिया सीट अनारक्षित रही है; मुंडला में एससी महिला, हरिगढ़, लायफल व पखराना में सामान्य महिला, तथा सरखंडिया व दहीखेड़ा में सीट एससी वर्ग के लिए तय हुई है। सीटों की तस्वीर साफ होते ही दावेदारों ने चुनावी ताल ठोक दी है और चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाएं तेज हो गई हैं। समीकरण अनुकूल बैठते ही समर्थकों ने प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया, मिठाइयां बांटी और जीत की रणनीति के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जयपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की तस्वीर साफ, कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली गई आरक्षण लॉटरी सुरेश पांचाल विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा भीलवाड़ा
    1
    जयपुर : पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की तस्वीर साफ, कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली गई आरक्षण लॉटरी
सुरेश पांचाल विधानसभा क्षेत्र शाहपुरा बनेड़ा भीलवाड़ा
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया झालावाड़। वन विभाग की टीम पर हमला कर जब्त किए गए पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की सूचना पर वन विभाग की टीम से छुड़ाकर ले जाई गई ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मौजा बालगढ़ में वन विभाग की टीम अवैध पत्थरों से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा 4-5 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और वन विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गया। मामले में सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी झालावाड़ सुरेंद्र सिंह शक्तावत की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
    1
    कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया
झालावाड़। वन विभाग की टीम पर हमला कर जब्त किए गए पत्थरों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी की सूचना पर वन विभाग की टीम से छुड़ाकर ले जाई गई ट्रॉली को भी बरामद कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के मौजा बालगढ़ में वन विभाग की टीम अवैध पत्थरों से भरे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक बबलू बंजारा 4-5 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और वन विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट कर जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाकर ले गया। मामले में सहायक वनपाल एवं नाका प्रभारी झालावाड़ सुरेंद्र सिंह शक्तावत की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गणपति महाआरती के बाद देर रात तक गूंजा काव्य धनवाड़ा में ‘काव्य के रंग’ कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां । झालावाड़। धनवाड़ा की नई बस्ती स्थित तेजाजी चौक, पाबूजी मंदिर परिसर में बुधवार को गुरु गणपति कहार सेवा समिति की ओर से गुरु गणपति जी की महाआरती के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद मां शारदा का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रीतिमा ‘पुलक’ ने गणपति एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कवि प्रीतिमा ‘पुलक’, सौरभ सोनी, रानी रावल ‘रुद्रश्री’, सोदान नागर, सुरेश निगम एवं रेखा सक्सेना ने वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश देती पंक्तियों ने श्रोताओं को भावुक किया। रानी रावल ‘रुद्रश्री’ ने मंच संचालन किया। कवियों का पुष्पवर्षा एवं स्मृति-उपहार से सम्मान किया गया। रानी रावल ने अपनी ‘रुद्रश्री काव्य सृजन पुस्तक’ समिति को भेंट की। संस्थापक भागचंद कहार ने आभार जताया। देर रात तक श्रोताओं की उपस्थिति बनी रही।
    1
    गणपति महाआरती के बाद देर रात तक गूंजा काव्य
धनवाड़ा में ‘काव्य के रंग’ कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां ।
झालावाड़। धनवाड़ा की नई बस्ती स्थित तेजाजी चौक, पाबूजी मंदिर परिसर में बुधवार को गुरु गणपति कहार सेवा समिति की ओर से गुरु गणपति जी की महाआरती के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पूजा-अर्चना एवं महाआरती के बाद मां शारदा का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रीतिमा ‘पुलक’ ने गणपति एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कवि प्रीतिमा ‘पुलक’, सौरभ सोनी, रानी रावल ‘रुद्रश्री’, सोदान नागर, सुरेश निगम एवं रेखा सक्सेना ने वीर, हास्य, श्रृंगार और व्यंग्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश देती पंक्तियों ने श्रोताओं को भावुक किया। रानी रावल ‘रुद्रश्री’ ने मंच संचालन किया। कवियों का पुष्पवर्षा एवं स्मृति-उपहार से सम्मान किया गया। रानी रावल ने अपनी ‘रुद्रश्री काव्य सृजन पुस्तक’ समिति को भेंट की। संस्थापक भागचंद कहार ने आभार जताया। देर रात तक श्रोताओं की उपस्थिति बनी रही।
    user_SOHAN LAL KOLI
    SOHAN LAL KOLI
    Photographer Jhalrapatan, Jhalawar•
    8 hrs ago
  • स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभावान छात्र प्रिंस कुशवाह का चयन, स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रिंस कुशवाह का चयन छीपाबड़ौद / बारां राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रिंस कुशवाह का चयन छीपाबड़ौद / बारां महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद के कक्षा 12वीं के प्रतिभावान छात्र *प्रिंस कुशवाह, पुत्र रमेश कुशवाह* का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रिंस कुशवाह के चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627 महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद के कक्षा 12वीं के प्रतिभावान छात्र *प्रिंस कुशवाह, पुत्र रमेश कुशवाह* का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रिंस कुशवाह के चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    1
    स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभावान छात्र प्रिंस कुशवाह का चयन,
स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रिंस कुशवाह का चयन
छीपाबड़ौद /  बारां
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रिंस कुशवाह का चयन
छीपाबड़ौद /  बारां
महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद के कक्षा 12वीं के प्रतिभावान छात्र *प्रिंस कुशवाह, पुत्र  रमेश  कुशवाह* का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
प्रिंस कुशवाह के चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद के कक्षा 12वीं के प्रतिभावान छात्र *प्रिंस कुशवाह, पुत्र  रमेश  कुशवाह* का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
प्रिंस कुशवाह के चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा को पहचानकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • झालावाड़-नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति ने पदभार संभाला,कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने सभापति का पदभार संभाला,शुभ मुहूर्त में नगरपरिषद झालावाड़ पहुंचे,भगवान गणेश की पूजा के बाद कुर्सी संभाली,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा भी रहे साथ मौजूद,जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने माला पहनाकर नवागत सभापति का अभिनंदन किया,पूर्व सभापति प्रदीप राजावत ने भी माला पहनाकर दी बधाई,सभापति ने क्लीन और ग्रीन झालावाड़ को बताया प्राथमिकता। झालावाड़ नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव निर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर शुभ मुहूर्त में झालावाड़ नगर परिषद पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभापति कक्ष पहुंचकर विधि विधान के साथ अपनी कुर्सी संभाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, उपसभापति फारूक अहमद सहित सभी पार्षद गण भी मौजूद रहे। इससे पूर्व जैसे ही नव निर्वाचित सभापति पहली बार झालावाड़ नगरपरिषद पहुंचे, तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ राजेश गुर्जर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपरिषद में एक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद उपसभापति फारूक अहमद ने भी अपना पदभार ग्रहण किया और शहर के विकास को लेकर मीडिया से चर्चा की। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की भरमार है, जिन्हें समय पर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की खस्ताहार सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि शहर में पार्किंग को लेकर भी बड़ी समस्या है। जिसे लेकर एक विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के पार्कों की दुर्दशा को भी जल्द ही सुधारा जाएगा।
    4
    झालावाड़-नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति ने पदभार संभाला,कांग्रेस के राजेश गुर्जर ने सभापति का पदभार संभाला,शुभ मुहूर्त में नगरपरिषद झालावाड़ पहुंचे,भगवान गणेश की पूजा के बाद कुर्सी संभाली,कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर सहित सिद्दीक गौरी,देवकीनंदन वर्मा भी रहे साथ मौजूद,जिलाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने माला पहनाकर नवागत सभापति का अभिनंदन किया,पूर्व सभापति प्रदीप राजावत ने भी माला पहनाकर दी बधाई,सभापति ने क्लीन और ग्रीन झालावाड़ को बताया प्राथमिकता।
झालावाड़ नगरपरिषद के नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नव निर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर शुभ मुहूर्त में झालावाड़ नगर परिषद पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सभापति कक्ष पहुंचकर विधि विधान के साथ अपनी कुर्सी संभाली। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा, उपसभापति फारूक अहमद सहित सभी पार्षद गण भी मौजूद रहे। 
इससे पूर्व जैसे ही नव निर्वाचित सभापति पहली बार झालावाड़ नगरपरिषद पहुंचे, तो वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल नगाड़ों के साथ राजेश गुर्जर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपरिषद में एक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें साथी पार्षदों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इसके बाद उपसभापति फारूक अहमद ने भी अपना पदभार ग्रहण किया और शहर के विकास को लेकर मीडिया से चर्चा की। 
नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण और अवैध कब्जों की भरमार है, जिन्हें समय पर निस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर की खस्ताहार सड़कों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। सभापति राजेश गुर्जर ने कहा कि शहर में पार्किंग को लेकर भी बड़ी समस्या है। जिसे लेकर एक विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के पार्कों की दुर्दशा को भी जल्द ही सुधारा जाएगा।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मोतीपुरा गांव में काम नहीं होने पर भड़के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, ग्राम पंचायत के कार्यों कि जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश ,मेरा मोबाइल नम्बर नोट कर लो 3 दिन में पानी शुरू नहीं हों, तों मुझे फोन कर देना अधिकारियों को देख लूंगा रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन आज गांव मोतीपुरा खुर्द में पदयात्रा के पहुंचने पर काम पूरा नहीं होने पर मंत्री मदन दिलावर नाराज हो गए और ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की क्लास लगा दी। हुआ यू की सभा के दौरान मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत मोतीपुरा खुर्द में कराए गए विकास कार्यों की सूची पढ़कर सुना रहे थे। मंत्री दिलावर ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा में राजाराम के मकान से हंसराज मेहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में नाली निर्माण 5 लाख की लागत से कर दिया गया है। साथ ही भोजराज के मकान से सुंदरलाल मैहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में निर्माण राशि 5 लाख रुपए से किया गया है। यह सुनते ही ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। मंत्री ने तुरंत ग्राम विकास अधिकारी को बुलाकर उससे काम की जानकारी ली तो बताया गया कि काम पूरा हो गया है और भुगतान भी कर दिया गया है। इस पर मंत्री भड़क गए की काम हुआ नहीं तो भुगतान कहां हो गया। मंत्री को आग बबूला होते देखा ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी ने कहा कि यह काम दूसरी जगह हुआ है। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है तुम झूठ बोल रहे हो। काम हुआ नहीं और पैसे का भुगतान भी हो गया। उन्होंने तुरंत अपने निजी सहायक को निर्देश दिए की पत्र बनाकर प्रदेश स्तर से इसकी जांच समिति गठित करने के लिए लिखे। पूरे मामले की जांच कराऊंगा और जो भी अधिकारी दोषी होगा उससे पाई पाई वसूल लूंगा। चाहे फिर उस अधिकारी की पूरी संपत्ति ही क्यों ना बेचनी पड़े ? मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम गांव में काम की घोषणा करके जाते हैं उसके पैसे भी जारी कर देते हैं लेकिन यह अधिकारियों की वजह से काम नहीं हो रहा है और जनता में संदेश जाता है कि हम झूठी घोषणा कर रहे हैं। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वह तो मैं लगातार गांव वालों के बीच में आता रहता हूं इसलिए मेरी जानकारी में भी आ गया यदि मैं यहां नहीं आऊं तो मुझे पता भी नहीं चले कि अधिकारी क्या गुड गोबर कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों की संपूर्ण जांच करने के लिए प्रदेश से ही समिति गठन करने के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। शीघ्र ही समिति यहां आकर ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी की संपूर्ण जांच करेगी। ग्रामीणों ने मंत्री मदन दिलावर को गांव में पेयजल की समस्या होने की भी शिकायत की जिस पर दिलावर ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता अंकित सारस्वत को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता के कहने के अनुसार मंत्री मदन दिलावर ने मोतीपुरा खुर्द गांव में 3 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों को अपना निजी मोबाइल नंबर नोट करवाते हुए कहा कि यदि तीन दिन बाद पीने का पानी पाइप लाइन में नहीं आए तो मुझे इस नंबर पर फोन कर देना मैं अधिकारियों को देख लूंगा। इसके बाद मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा पट्टी खेड़ा हनुमान जी की तरफ आगे बढ़ गई। पदयात्रा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर , भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, भाजपा मंडाना मंडल अध्यक्ष नंदलाल मेघवाल, भाजपा चेचट मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन, नितिन शर्मा, महावीर अग्रवाल,अतुल शर्मा,बिट्टू शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों की अधिकारी कर्मचारी साथ चल रहे हैं। *सी सी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख दिए*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा आज पट्टी खेड़ा हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री मदन दिलावर ने श्री पट्टी खेड़ा हनुमान जी के मैंन गेट से राम दरबार तक सीसी रोड एवं तकली नदी घाट एवं सौंदर्य कारण एवं शौचालय व स्नानागार बनाने के लिए कुल 10 लाख रुपए अपने विधायक कोष से देने की घोषणा की। मंत्री मदन दिलावर ग्राम चंद्रपुरा पहुंचे ग्रामीणों की समस्या सुनकर नरसिंह उद्यान में चेचट पट्टी खेड़ा चौपाल टीन शेड निर्माण 6 लाख, डाकनिया बालाजी चौपाल निर्माण 6 लाख, नरसिंह उद्यान टीन सेट चौपाल निर्माण 5 लाख रुपए का शिलान्यास व चंद्रपुरा शीतला माता चौपाल निर्माण का लोकार्पण किया गया।
    3
    मोतीपुरा गांव में काम नहीं होने पर भड़के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, ग्राम पंचायत के कार्यों कि जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश ,मेरा मोबाइल नम्बर नोट कर लो 3 दिन में पानी शुरू नहीं हों, तों मुझे फोन कर देना अधिकारियों को देख लूंगा 
रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन आज गांव मोतीपुरा खुर्द में पदयात्रा के पहुंचने पर काम पूरा नहीं होने पर मंत्री मदन दिलावर नाराज हो गए और ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों की क्लास लगा दी। 
हुआ यू की सभा के दौरान मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत मोतीपुरा खुर्द में कराए गए विकास कार्यों की सूची पढ़कर सुना रहे थे। मंत्री दिलावर ने बताया कि ग्राम मोतीपुरा में राजाराम के मकान से हंसराज मेहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में नाली निर्माण 5 लाख की लागत से कर दिया गया है। साथ ही भोजराज के मकान से सुंदरलाल मैहर के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजा में निर्माण राशि 5 लाख रुपए से किया गया है। यह सुनते ही ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। मंत्री ने तुरंत ग्राम विकास अधिकारी को बुलाकर उससे काम की जानकारी ली तो बताया गया कि काम पूरा हो गया है और भुगतान भी कर दिया गया है। 
इस पर मंत्री भड़क गए की काम हुआ नहीं तो भुगतान कहां हो गया। मंत्री को आग बबूला होते देखा ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी ने कहा कि यह काम दूसरी जगह हुआ है। इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है तुम झूठ बोल रहे हो। काम हुआ नहीं और पैसे का भुगतान भी हो गया। उन्होंने तुरंत अपने निजी सहायक को निर्देश दिए की पत्र बनाकर प्रदेश स्तर से इसकी जांच समिति गठित करने के लिए लिखे। पूरे मामले की जांच कराऊंगा और जो भी अधिकारी दोषी होगा उससे पाई पाई वसूल लूंगा। चाहे फिर उस अधिकारी की पूरी संपत्ति ही क्यों ना बेचनी पड़े ? 
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हम गांव में काम की घोषणा करके जाते हैं उसके पैसे भी जारी कर देते हैं लेकिन यह अधिकारियों की वजह से काम नहीं हो रहा है और जनता में संदेश जाता है कि हम झूठी घोषणा कर रहे हैं। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वह तो मैं लगातार गांव वालों के बीच में आता रहता हूं इसलिए मेरी जानकारी में भी आ गया यदि मैं यहां नहीं आऊं तो मुझे पता भी नहीं चले कि अधिकारी क्या गुड गोबर कर रहे हैं। 
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों की संपूर्ण जांच करने के लिए प्रदेश से ही समिति गठन करने के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। शीघ्र ही समिति यहां आकर ग्राम पंचायत हथिया खेड़ी की संपूर्ण जांच करेगी। 
ग्रामीणों ने मंत्री मदन दिलावर को गांव में पेयजल की समस्या होने की भी शिकायत की जिस पर दिलावर ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता अंकित सारस्वत को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। 
अधिशासी अभियंता के कहने के अनुसार मंत्री मदन दिलावर ने मोतीपुरा खुर्द गांव में 3 दिन बाद पेयजल आपूर्ति शुरू होने के निर्देश दिए। 
मंत्री ने ग्रामीणों को अपना निजी मोबाइल नंबर नोट करवाते हुए कहा कि यदि तीन दिन बाद पीने का पानी पाइप लाइन में नहीं आए तो मुझे इस नंबर पर फोन कर देना मैं अधिकारियों को देख लूंगा। 
इसके बाद मंत्री मदन दिलावर की पदयात्रा पट्टी खेड़ा हनुमान जी की तरफ आगे बढ़ गई। 
पदयात्रा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर , भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, भाजपा मंडाना मंडल अध्यक्ष नंदलाल मेघवाल, भाजपा चेचट मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन, नितिन शर्मा, महावीर अग्रवाल,अतुल शर्मा,बिट्टू शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों की अधिकारी कर्मचारी साथ चल रहे हैं।
*सी सी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख दिए*-- शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा आज पट्टी खेड़ा हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने के बाद मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित किया। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री मदन दिलावर ने श्री पट्टी खेड़ा हनुमान जी के मैंन गेट से राम दरबार तक सीसी रोड एवं तकली नदी घाट एवं सौंदर्य कारण एवं शौचालय व स्नानागार बनाने के लिए कुल 10 लाख रुपए अपने विधायक कोष से देने की घोषणा की।
मंत्री मदन दिलावर  ग्राम चंद्रपुरा पहुंचे ग्रामीणों की समस्या सुनकर नरसिंह उद्यान में चेचट पट्टी खेड़ा चौपाल टीन शेड निर्माण 6 लाख, डाकनिया बालाजी चौपाल निर्माण 6 लाख, नरसिंह उद्यान टीन सेट चौपाल निर्माण 5 लाख रुपए का शिलान्यास व चंद्रपुरा शीतला माता चौपाल निर्माण का लोकार्पण किया गया।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जिला विजेता फुटबॉल टीम का पीएम श्री दानमल विद्यालय में भव्य सम्मान जिला विजेता फुटबॉल टीम का पीएम श्री दानमल विद्यालय में भव्य सम्मान छीपाबड़ौद / बारां 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर पर विजय प्राप्त करने पर पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद की टीम का विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश चंद्र शर्मा ने की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया कि संसाधन कम होने के बावजूद हौसलों से बड़ी जीत हासिल की जा सकती है। इस सफलता में कोच एवं शारीरिक शिक्षक व्याख्याता वीरेंद्र राजोरिया की कड़ी मेहनत और रणनीति का विशेष योगदान रहा। छात्रा टीम प्रभारी पूजा शर्मा एवं छात्र टीम प्रभारी सारोन डिक्सन के मार्गदर्शन में टीम ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। कोच राजोरिया ने कहा कि बच्चे लगातार सुबह-शाम अभ्यास कर रहे थे, यह जीत उसी तपस्या का परिणाम है। अब टीम संभाग स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेगी। विद्यालय परिवार द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य चेतन्यस्वरूप माहेश्वरी, देशराज मीणा, लोकेश नागर, सुरेंद्र पंकज, प्राणनाथ गौतम, महेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सीताराम सुमन, प्रिया योगी, लक्ष्मी मीणा, चंचल राठौर, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक राजपूत, रोहित कुशवाह, गजेंद्र माली एवं समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    3
    जिला विजेता फुटबॉल टीम का पीएम श्री दानमल विद्यालय में भव्य सम्मान

जिला विजेता फुटबॉल टीम का पीएम श्री दानमल विद्यालय में भव्य सम्मान
छीपाबड़ौद / बारां
70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर पर विजय प्राप्त करने पर पीएम श्री दानमल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छीपाबड़ौद की टीम का विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश चंद्र शर्मा ने की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया कि संसाधन कम होने के बावजूद हौसलों से बड़ी जीत हासिल की जा सकती है।
इस सफलता में कोच एवं शारीरिक शिक्षक व्याख्याता वीरेंद्र राजोरिया की कड़ी मेहनत और रणनीति का विशेष योगदान रहा। छात्रा टीम प्रभारी पूजा शर्मा एवं छात्र टीम प्रभारी सारोन डिक्सन के मार्गदर्शन में टीम ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया।
कोच राजोरिया ने कहा कि बच्चे लगातार सुबह-शाम अभ्यास कर रहे थे, यह जीत उसी तपस्या का परिणाम है। अब टीम संभाग स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेगी।
विद्यालय परिवार द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य चेतन्यस्वरूप माहेश्वरी, देशराज मीणा, लोकेश नागर, सुरेंद्र पंकज, प्राणनाथ गौतम, महेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सीताराम सुमन, प्रिया योगी, लक्ष्मी मीणा, चंचल राठौर, सुनील सुमन, सुरेश कुशवाह, अभिषेक राजपूत, रोहित कुशवाह, गजेंद्र माली एवं समस्त विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.