logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

_रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण_ चतरा: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने आज चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री जी से विधिवत कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि वे जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने पेयजल की समस्याओं के समाधान हेतु सभी प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी पेयजल संबंधी समस्या चिन्हित होगी, वहां 48 घंटे के अंदर चापानल की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

6 hrs ago
user_Headline jharkhand
Headline jharkhand
Press-Media Pratappur, Chatra•
6 hrs ago

_रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण_ चतरा: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने आज चतरा जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री जी से विधिवत कार्यभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि वे जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने पेयजल की समस्याओं के समाधान हेतु सभी प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी पेयजल संबंधी समस्या चिन्हित होगी, वहां 48 घंटे के अंदर चापानल की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत दर्ज चतरा: चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्थलगड़ा के अनगड़ा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने पत्थलगड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे सुनील कुमार यादव अपने साथियों सोनू यादव और अनाश मुंडी के साथ बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नोनगांव के समीप जंगल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे सुनील कुमार यादव घायल हो गए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि हमलावरों ने गले से चांदी की चेन छीन ली तथा साथियों के पास रखे नकद रुपये भी ले लिए। साथ ही उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ितों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन आरोप है कि हमलावर पीछा करते हुए आगे भी पहुंचे और दोबारा मारपीट की। बाद में आसपास के ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घटना में घायल युवकों ने इलाज कराने के बाद 17 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट, थाना में शिकायत दर्ज
चतरा: चोर होने की अफवाह में तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पत्थलगड़ा के अनगड़ा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने पत्थलगड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे सुनील कुमार यादव अपने साथियों सोनू यादव और अनाश मुंडी के साथ बहन के घर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नोनगांव के समीप जंगल के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और चोर होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे सुनील कुमार यादव घायल हो गए। आवेदन में यह भी कहा गया है कि हमलावरों ने गले से चांदी की चेन छीन ली तथा साथियों के पास रखे नकद रुपये भी ले लिए। साथ ही उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
पीड़ितों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई, लेकिन आरोप है कि हमलावर पीछा करते हुए आगे भी पहुंचे और दोबारा मारपीट की। बाद में आसपास के ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
घटना में घायल युवकों ने इलाज कराने के बाद 17 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • बरवाडीह,लातेहार:-प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह में स्कूल रुआर कार्यक्रम 2026 का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आर प्लस टू उच्च विद्यालय बरवाडीह के प्रांगण में किया गया|कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, शिक्षा विभाग के सीआरपी श्याम मनोहर यादव और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से प्रज्वलित कर किया|यह एकदिवसीय रुआर कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने की|इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज को पुष्प गुच्छ और माला पहनकर स्वागत किया|कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी और नामांकित बच्चों को सत प्रतिशत विद्यालय में अनामांकित का नामांकन सुनिश्चित करना तथा स्कूल छोड़ चुके उन सभी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना रहा|अधिकारियों ने बताया कि यह नामांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में चलाया जाएगा|कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षक कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वह घर-घर जाकर सर्व करें, स्कूल से बाहरी बच्चों की पहचान करें और उनके अभिभावक को शिक्षा के प्रति जागरूक करें|विशेष रूप से उन बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर दे जिन्होंने किसी कारण बस विद्यालय छोड़ दिया हैं|
    1
    बरवाडीह,लातेहार:-प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह में स्कूल रुआर कार्यक्रम 2026 का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आर प्लस टू उच्च विद्यालय बरवाडीह के प्रांगण में किया गया|कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, शिक्षा विभाग के सीआरपी श्याम मनोहर यादव और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से प्रज्वलित कर किया|यह एकदिवसीय रुआर कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने की|इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज को पुष्प गुच्छ और माला पहनकर स्वागत किया|कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी और नामांकित बच्चों को सत प्रतिशत विद्यालय में अनामांकित का नामांकन सुनिश्चित करना तथा स्कूल छोड़ चुके उन सभी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना रहा|अधिकारियों ने बताया कि यह नामांकन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में चलाया जाएगा|कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षक कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वह घर-घर जाकर सर्व करें, स्कूल से बाहरी बच्चों की पहचान करें और उनके अभिभावक को शिक्षा के प्रति जागरूक करें|विशेष रूप से उन बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर दे जिन्होंने किसी कारण बस विद्यालय छोड़ दिया हैं|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    21 min ago
  • getha bazar se dabra road best hai 👍
    1
    getha bazar se  dabra road best hai 👍
    user_Hasib 56
    Hasib 56
    सतबरवा, पलामू, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुरुकुल इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय मनिका के प्रधानाध्यापक दीपक यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के द्वारा नेतरहाट, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय, एकलव्य विद्यालय , समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है सफलता 100% प्रतिशत
    1
    गुरुकुल इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय मनिका के प्रधानाध्यापक दीपक यादव ने बताया कि हमारे विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के द्वारा नेतरहाट, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय, एकलव्य विद्यालय , समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है सफलता 100% प्रतिशत
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    10 hrs ago
  • रफीगंज (औरंगाबाद)। एक अज्ञात महिला, जिनकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है, रास्ता भटककर पौथू पहुंच गई हैं। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित रखा गया है और फिलहाल वे पौथू थाना में हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके परिजनों की तलाश की जा रही है। पौथू मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार रंजन उर्फ गोरा शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता हो या उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तुरंत पौथू थाना से संपर्क करें। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला के परिजनों तक यह खबर जल्द से जल्द पहुंच सके और उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा सके।
    1
    रफीगंज (औरंगाबाद)। एक अज्ञात महिला, जिनकी मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है, रास्ता भटककर पौथू पहुंच गई हैं। महिला अपना नाम और पता बताने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित रखा गया है और फिलहाल वे पौथू थाना में हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उनके परिजनों की तलाश की जा रही है।
पौथू मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार रंजन उर्फ गोरा शर्मा ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता हो या उनके बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी रखता हो, तो तुरंत पौथू थाना से संपर्क करें।
उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि महिला के परिजनों तक यह खबर जल्द से जल्द पहुंच सके और उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा सके।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत के चेतमा सहित पूरे प्रखंड में जल नल योजना की हकीकत कुछ ऐसी है, जहां टंकियां तो आसमान छूती नजर आती हैं, लेकिन उनमें पानी का नामोनिशान नहीं है। पाइपलाइन बिछी है, नल लगे हैं, पर उनमें से बूंद तक नहीं गिरती। करीब तीन हजार की आबादी वाला यह गांव आज भी पुराने जमाने की तरह कुआं और नदी के सहारे जीवन गुजारने को मजबूर है। *हर दिन पानी के लिए जंग* गांव के लोगों के लिए हर दिन पानी जुटाना किसी जंग से कम नहीं है। सुबह होते ही महिलाएं और बच्चे बाल्टी और बर्तन लेकर निकल पड़ते हैं। कई बार दूर-दराज के कुओं और नदी तक जाना पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ जाते हैं। नदी सिकुड़ने लगती है और कुएं भी जवाब देने लगते हैं। ऐसे में एक-एक बूंद पानी की कीमत समझ में आती है। *जल मीनारें बनीं बेकार ढांचा* गांव में जल नल योजना के तहत लगाए गए सभी जल मीनार खराब पड़े हैं। कहीं मोटर जल चुकी है, कहीं पाइपलाइन टूट गई है, तो कहीं देखरेख के अभाव में पूरी व्यवस्था जाम हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना तो आई, लेकिन उसका रखरखाव और जिम्मेदारी कहीं रास्ते में ही छूट गई। अब ये टंकियां सिर्फ यह याद दिलाती हैं कि कभी यहां पानी आने का वादा किया गया था। *आश्वासन की वर्षा, लेकिन पानी नहीं* पुल्सी देवी,अब्राहम मिंज, केल्टुस कुजूर,अगापित मिंज,अग्नासीयश मिंज,अंजुलुश कुजूर, कोरनेल्यूस मिंज समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार विभाग को इसकी सूचना दे चुके हैं। हर बार अधिकारी आते हैं, देखते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। गांव में यह चर्चा आम है कि यहां पाइपलाइन से ज्यादा वादे बहते हैं, लेकिन पानी नहीं।
    1
    महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत के चेतमा सहित पूरे प्रखंड में जल नल योजना की हकीकत कुछ ऐसी है, जहां टंकियां तो आसमान छूती नजर आती हैं, लेकिन उनमें पानी का नामोनिशान नहीं है। पाइपलाइन बिछी है, नल लगे हैं, पर उनमें से बूंद तक नहीं गिरती। करीब तीन हजार की आबादी वाला यह गांव आज भी पुराने जमाने की तरह कुआं और नदी के सहारे जीवन गुजारने को मजबूर है।
*हर दिन पानी के लिए जंग* 
गांव के लोगों के लिए हर दिन पानी जुटाना किसी जंग से कम नहीं है। सुबह होते ही महिलाएं और बच्चे बाल्टी और बर्तन लेकर निकल पड़ते हैं। कई बार दूर-दराज के कुओं और नदी तक जाना पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ जाते हैं। नदी सिकुड़ने लगती है और कुएं भी जवाब देने लगते हैं। ऐसे में एक-एक बूंद पानी की कीमत समझ में आती है।
*जल मीनारें बनीं बेकार ढांचा* 
गांव में जल नल योजना के तहत लगाए गए सभी जल मीनार खराब पड़े हैं। कहीं मोटर जल चुकी है, कहीं पाइपलाइन टूट गई है, तो कहीं देखरेख के अभाव में पूरी व्यवस्था जाम हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना तो आई, लेकिन उसका रखरखाव और जिम्मेदारी कहीं रास्ते में ही छूट गई। अब ये टंकियां सिर्फ यह याद दिलाती हैं कि कभी यहां पानी आने का वादा किया गया था।
*आश्वासन की वर्षा, लेकिन पानी नहीं* 
पुल्सी देवी,अब्राहम मिंज, केल्टुस कुजूर,अगापित मिंज,अग्नासीयश मिंज,अंजुलुश कुजूर, कोरनेल्यूस मिंज समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार विभाग को इसकी सूचना दे चुके हैं। हर बार अधिकारी आते हैं, देखते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। गांव में यह चर्चा आम है कि यहां पाइपलाइन से ज्यादा वादे बहते हैं, लेकिन पानी नहीं।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Om Singh
    1
    Post by Om Singh
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कांड संख्या 375 से जुड़े मामले में पीड़ित सत्यम के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि वरिय पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बावजूद स्थानीय थाना स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 29 दिसंबर 2025 को वरिय पुलिस अधिकारियों द्वारा विष्णुपद थाना को लिखित आवेदन भेजा गया था, जिसमें मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी थाना की ओर से न तो कोई जानकारी दी गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। पीड़ित परिवार अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिरकार जब वरिय अधिकारियों के निर्देश मौजूद हैं, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब जागता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।
    1
    कांड संख्या 375 से जुड़े मामले में पीड़ित सत्यम के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि वरिय पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बावजूद स्थानीय थाना स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि 29 दिसंबर 2025 को वरिय पुलिस अधिकारियों द्वारा विष्णुपद थाना को लिखित आवेदन भेजा गया था, जिसमें मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी थाना की ओर से न तो कोई जानकारी दी गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
पीड़ित परिवार अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। परिजनों ने सवाल उठाया है कि आखिरकार जब वरिय अधिकारियों के निर्देश मौजूद हैं, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब जागता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter मानपुर, गया, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.