Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंच गौरव एक जिला एक खेल ‘हॉकी‘ भ्रमण शिविर हुआ प्रारम्भ पंच गौरव एक जिला एक खेल ‘हॉकी‘ भ्रमण शिविर प्रारम्भ डूंगरपुर । राज्य सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम ‘एक जिला एक खेल‘ के अन्तर्गत जिले से हॉकी खेल का चयन किया गया । हॉकी का भ्रमण शिविर 05 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक उदयपुर के महाराणा प्रताप मे पूर्व ओलम्पियन हॉकी प्रशिक्षक सुजीत कुमार सिंह डूंगरपुर के 15 बालक व 15 बालिका खिलाडियों को हॉकी खेल की तकनीकी एवं प्रशिक्षण देकर प्रशिशित कर रहे है। जिससे डूंगरपुर जिले के खिलाडियों को इसका फायदा मिल रहा है। जिला खेल अधिकारी ने बताया है कि इस भ्रमण शिविर की डूंगरपुर के जिला प्रशासन एवं खेल विभाग एवं सभी खेल प्रेमियों एवं पुराने हॉकी खिलाडियों ने काफी प्रशंसा की है। यह जानकारी नरेश डामोर जिला खेल अधिकारी डूंगरपुर ने दी।
राकेश कलाल रिपोर्टर
पंच गौरव एक जिला एक खेल ‘हॉकी‘ भ्रमण शिविर हुआ प्रारम्भ पंच गौरव एक जिला एक खेल ‘हॉकी‘ भ्रमण शिविर प्रारम्भ डूंगरपुर । राज्य सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम ‘एक जिला एक खेल‘ के अन्तर्गत जिले से हॉकी खेल का चयन किया गया । हॉकी का भ्रमण शिविर 05 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक उदयपुर के महाराणा प्रताप मे पूर्व ओलम्पियन हॉकी प्रशिक्षक सुजीत कुमार सिंह डूंगरपुर के 15 बालक व 15 बालिका खिलाडियों को हॉकी खेल की तकनीकी एवं प्रशिक्षण देकर प्रशिशित कर रहे है। जिससे डूंगरपुर जिले के खिलाडियों को इसका फायदा मिल रहा है। जिला खेल अधिकारी ने बताया है कि इस भ्रमण शिविर की डूंगरपुर के जिला प्रशासन एवं खेल विभाग एवं सभी खेल प्रेमियों एवं पुराने हॉकी खिलाडियों ने काफी प्रशंसा की है। यह जानकारी नरेश डामोर जिला खेल अधिकारी डूंगरपुर ने दी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- डूंगरपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत पुलिस थाना बिछीवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक ब्रेजा कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के कुल 39 कार्टन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृत्ताधिकारी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार (नंबर GJ 27 DH 6930) में अवैध शराब भरकर बिछीवाड़ा से मालमाथा की ओर लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने धामोद रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध ब्रेजा कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन को करीब 80-90 मीटर पहले छोड़कर खेतों और जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन अंधेरा और जंगल क्षेत्र का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और बीयर के कार्टन मिले। वाहन को थाने लाकर गिनती करने पर कुल 39 कार्टन बरामद हुए, जिनमें ग्रीन लेबल, 8 पीएम स्पेशल, मैजिक मोमेंट और किंगफिशर बीयर शामिल हैं। सभी पर “For Sale in Rajasthan Only” अंकित पाया गया। पुलिस ने मौके से ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही, जबकि टीम में शिवराम, मयंक और रोशन सिंह भी शामिल रहे, जिनके प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई।1
- धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी की क़लम से,, (मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में तो रामलला बिराज गए अब कुशलगढ़ के बने भव्य मंदिर में भी बिराजने वाले हे कोशल्या के प्यारे व दशरथ नंद दुलारे राम) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में बने भव्य व वास्तुकला से परीपुर्ण श्री राम मंदिर में अब कुछ ही दिनों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी बिराजने वाले हे कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र में सनातनियों में कुशलगढ़ में बने मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की हर कोई वाट जो रहा है लोगों में मंदिर तथा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर लोगों का कहना है कि हमें अयोध्या में बने राम मंदिर व प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो नहीं मिला लैकिन हमारे कुशलगढ़ में बने राम मंदिर पर प्राण-प्रतिष्ठा को देखने का शोभाग्य तो प्राप्त होगा हर सनातनियों के दिलों में इस धार्मिक अनुष्ठान को नजदीक से निहारने का जो शोभाग्य मीला उसे ही श्री राम जी का आर्शीवाद समझ रहे हैं हम आपको बतादे की राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ कस्बे में दिनांक 6मई से 10मई तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे, बकायदा वास्तुकला के दिग्गज सोमपुरा ने कुशलगढ़ में होने वाले श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में वैदिक मंत्रों व विधी विधान से ब्रहामणो द्वारा भुमी पुजन किया गया,इस धार्मिक कार्यक्रम में यज्ञ हवन कुंड भी बनाएं जा रहे हैं यज्ञ कुंड मंडल की व पुजा की तैयारियों का श्री गणेश भी हो चुका है इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को अयोध्या की तरह याद गार बनाने में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समिति अग्रसर हो कर दिन रात एक कर इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं, कुशलगढ़ कस्बे सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी संपर्क किया जा रहा है व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण भी घर घर बांटा जा रहा है,इस धार्मिक कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा,यज्ञ, हवन अनुष्ठान,व शोभायात्रा का भी कुशलगढ़ कस्बे में निकलना ताकी हर राम भक्त व सनातनी इस पवित्र धार्मिक अनुष्ठान को अपना भाग्य समझे!3
- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कुशलगढ़ सहित पूरे बांसवाड़ा जिले में पुलिस विभाग द्वारा विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के समस्त कार्यालयों, थानों एवं पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक श्रमदान किया। सभी थाना परिसरों, कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। स्थापना दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करते हैं तथा स्वच्छता और हरियाली के लिए सभी का योगदान आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पुलिस स्थापना दिवस के अंतर्गत 15 एवं 16 अप्रैल को जिला स्तर पर सामाजिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ सहित अन्य खेल शामिल हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ युवा सीएलजी सदस्य एवं पुलिस मित्र भी भाग लेंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरपत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आयोजन पुलिस विभाग की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के साथ मजबूत संबंधों का सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।3
- स्वास्तिक लाइब्रेरी धरियावद ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-नगर के हृदय स्थल में स्थित सुभाष पार्क के समीप स्वास्तिक लाइब्रेरी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया है। स्वास्तिक लाइब्रेरी के संचालक पिंटू खत्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर लाइब्रेरी में तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाड़रियावास के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह भाटी,राज्य पुरस्कृत शिक्षक योगेश कुमार जाटव,भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव, पुष्कर डामोर सहित की बतौर गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन कर डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी द्वारा आए हुए अतिथियों का ओपरने से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉक्टर भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला है। वही वक्ताओं द्वारा स्वास्तिक लाइब्रेरी के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस दौरान स्वास्तिक लाइब्रेरी में अध्ययन करने, कंपटीशन की तैयारी कर सिलेक्शन होने वाले सैंकड़ों प्रतिभागियों का ओपरना व स्वास्तिक लाइब्रेरी का स्मृति चिन्ह देकर एवं पेन भेंटकर स्वागत- अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी स्कूल के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंगलता खत्री द्वारा किया गया।4
- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहले बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। धंबोला थाने के एएसआई नेपाल सिंह के अनुसार, पारड़ा दरियाटी निवासी किशन (19) पुत्र कन्हैया लाल डेंडोर अपने साथी प्रवीण के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा-राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार किशन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक महावीर पुत्र जगदीश बैरवा निवासी बूंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महावीर को प्राथमिक उपचार के बाद डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के शव सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए थे, जबकि ट्रैक्टर चालक के शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। बाद में तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक किशन नर्सिंग तृतीय वर्ष का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं प्रवीण (30) गुजरात का निवासी था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जा रहा है कि प्रवीण, किशन का जीजा था। इधर, किशन के पिता कन्हैया लाल डेंडोर ने धंबोला थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमलवाड़ा अस्पताल में चौकी प्रभारी सकाराम परमार की मौजूदगी में दो शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जबकि एएसआई नेपाल सिंह ने डूंगरपुर अस्पताल में ट्रैक्टर चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़ एवं प्रशासक अरुण कुमार बरजोड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहले बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।3