logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उन्नाव एक्सप्रेस वे पर धंसी सड़क ओवरलोड ट्रक पलटा निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल दमदार खबर: उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। किलोमीटर 30.7 के पास सड़क धंसने से एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद एहतियातन वाहनों का संचालन एक लेन से कराया गया। एनएचएआई और निर्माण एजेंसी पीएनसी ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 26 जुलाई को भी इसी एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने की घटना हुई थी, जिसके बाद निर्माण एजेंसी के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा सड़क धंसने की घटना ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

7 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

उन्नाव एक्सप्रेस वे पर धंसी सड़क ओवरलोड ट्रक पलटा निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल दमदार खबर: उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। किलोमीटर 30.7 के पास सड़क धंसने से एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद एहतियातन वाहनों का संचालन एक लेन से कराया गया। एनएचएआई और निर्माण एजेंसी पीएनसी ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 26 जुलाई को भी इसी एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने की घटना हुई थी, जिसके बाद निर्माण एजेंसी के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा सड़क धंसने की घटना ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,, *सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।* प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। *अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।* जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है। *अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।* आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*
    1
    तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल 
सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग 
तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,,
*सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।*
प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। 
*अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।*
जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है।
*अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।*
आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हत्या कर शव छिपाने वाले दंपति को सजा: सुल्तानपुर कोर्ट ने अमेठी के रहने वाले पति-पत्नी को आजीवन कारावास और 50 हजार का जुर्माना लगाया अमेठी जिले में हत्या कर शव छिपाने के मामले में एक दंपति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) श्याम मोहन जायसवाल ने ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को यह सजा सुनाई। उन पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसमें से 80 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे ये फैसला आया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी 27 मार्च 2013 को राजकुमारी (मृतक की पत्नी) ने दर्ज कराई थी। उनके पति अयोध्या प्रसाद 26 मार्च को सेनीपुर गौरीगंज में अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर दोपहर 12 बजे निकले थे। शाम को बेटे चंदन ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वे पुराने सिनेमा घर के पास रिश्तेदार पंकज के घर हैं और जल्द लौट आएंगे। शाम 7 बजे दोबारा फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी अयोध्या प्रसाद का कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह एक महिला ने सूचना दी कि गांव से एक किलोमीटर दूर नहर में अयोध्या प्रसाद का शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखने पर शव की पुष्टि हुई। राजकुमारी ने गोमती पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम टेरी, थाना मुंशीगंज और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में राहुल वर्मा, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को भी हत्या में आरोपी पाया गया। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए। पत्रावली के अवलोकन के बाद गोमती और राहुल को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण बरी कर दिया गया। जबकि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को दोषी ठहराते हुए सजा काटने के लिए जेल भेज दिया गया।
    1
    हत्या कर शव छिपाने वाले दंपति को सजा: सुल्तानपुर कोर्ट ने अमेठी के रहने वाले पति-पत्नी को आजीवन कारावास और 50 हजार का जुर्माना लगाया
अमेठी जिले में हत्या कर शव छिपाने के मामले में एक दंपति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) श्याम मोहन जायसवाल ने ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को यह सजा सुनाई। उन पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसमें से 80 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे ये फैसला आया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी 27 मार्च 2013 को राजकुमारी (मृतक की पत्नी) ने दर्ज कराई थी। उनके पति अयोध्या प्रसाद 26 मार्च को सेनीपुर गौरीगंज में अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर दोपहर 12 बजे निकले थे। शाम को बेटे चंदन ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वे पुराने सिनेमा घर के पास रिश्तेदार पंकज के घर हैं और जल्द लौट आएंगे।
शाम 7 बजे दोबारा फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी अयोध्या प्रसाद का कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह एक महिला ने सूचना दी कि गांव से एक किलोमीटर दूर नहर में अयोध्या प्रसाद का शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखने पर शव की पुष्टि हुई। राजकुमारी ने गोमती पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम टेरी, थाना मुंशीगंज और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस की विवेचना में राहुल वर्मा, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को भी हत्या में आरोपी पाया गया। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए। पत्रावली के अवलोकन के बाद गोमती और राहुल को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण बरी कर दिया गया। जबकि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को दोषी ठहराते हुए सजा काटने के लिए जेल भेज दिया गया।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे। " कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*
    1
    आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे।
" कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*
    user_विभा
    विभा
    Court reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।
    1
    *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश*
अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया।
निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
    1
    दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी 
दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया।
इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उन्नाव एक्सप्रेस वे पर धंसी सड़क ओवरलोड ट्रक पलटा निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल दमदार खबर: उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। किलोमीटर 30.7 के पास सड़क धंसने से एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद एहतियातन वाहनों का संचालन एक लेन से कराया गया। एनएचएआई और निर्माण एजेंसी पीएनसी ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 26 जुलाई को भी इसी एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने की घटना हुई थी, जिसके बाद निर्माण एजेंसी के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा सड़क धंसने की घटना ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
    1
    उन्नाव एक्सप्रेस वे पर धंसी सड़क ओवरलोड ट्रक पलटा निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल 
दमदार खबर:
उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। किलोमीटर 30.7 के पास सड़क धंसने से एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद एहतियातन वाहनों का संचालन एक लेन से कराया गया। एनएचएआई और निर्माण एजेंसी पीएनसी ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
गौरतलब है कि 26 जुलाई को भी इसी एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने की घटना हुई थी, जिसके बाद निर्माण एजेंसी के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा सड़क धंसने की घटना ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.