अज्ञात अपराधियों ने सो रहे वृद्ध दंपति पर किया जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर* चैनपुर प्रखण्ड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के लुरु गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग शिबू उराँव की मौत हो गयी, वही पत्नी धानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। देर रात जब शादी समारोह से वापस आने पर बहु जाम्बी उरांव घर पहुची तब घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल दलबल के साथ मौके पर पहुची व शव को कब्जे में लिया वही गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में बुजुर्ग सास ससुर के साथ बहू रहती थी जो कल शाम गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी इस दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर के सो रहे बुजुर्ग दंपति की लाठी डंडे से पीटकर व गला दबाकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की बात कही।
अज्ञात अपराधियों ने सो रहे वृद्ध दंपति पर किया जानलेवा हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर* चैनपुर प्रखण्ड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के लुरु गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग शिबू उराँव की मौत हो गयी, वही पत्नी धानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। देर रात जब शादी समारोह से वापस आने पर बहु जाम्बी उरांव घर पहुची तब घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल दलबल के साथ मौके पर पहुची व
शव को कब्जे में लिया वही गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में बुजुर्ग सास ससुर के साथ बहू रहती थी जो कल शाम गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी इस दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर के सो रहे बुजुर्ग दंपति की लाठी डंडे से पीटकर व गला दबाकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की बात कही।
- चैनपुर प्रखण्ड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के लुरु गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग शिबू उराँव की मौत हो गयी, वही पत्नी धानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। देर रात जब शादी समारोह से वापस आने पर बहु जाम्बी उरांव घर पहुची तब घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल दलबल के साथ मौके पर पहुची व शव को कब्जे में लिया वही गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में बुजुर्ग सास ससुर के साथ बहू रहती थी जो कल शाम गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी इस दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर के सो रहे बुजुर्ग दंपति की लाठी डंडे से पीटकर व गला दबाकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की बात कही।2
- Post by Pawan arya1
- गुमला सदर थाना क्षेत्र के करौंदी नायक टोली निवासी संजू नायक के 22 वर्षीय पुत्र राकेश नायक के द्वारा रात के करीब 12:00 बजे अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली।सूचना मिलने पर एसआई विनय कुमार महतो ने शव कब्जे में लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल गुमला भेज पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुट गया है वहीं मौके पर मृतक के परिजन रोशन नायक ने बताया है की एक शादी समारोह में नेतरहाट गया था जंहा एक युवती से उसकी कुछ वर्ष पूर्व दोस्ती हुई थी जो प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों आपस में फोन में वार्तालाप करते थे घर वाले राजी थे लेकिन कल युवती से फोन पर बात करने के बाद दोनो के बीच अनबन हुई और इसी बीच फांसी लगा खुदकुशी का लिया1
- झारखंड अधिविध परिषद रांची ने दिन बृहस्पतिवार को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। गुमला के सिसई प्रखंड अंतर्गत रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा सिसई का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा। विद्यालय में टॉप टेन में प्रथम स्थान पर सोनी लकड़ा 98 %, द्वितीय स्थान पर सोनाली कुमारी 94.2 % तृतीय स्थान पर रौशनी कुमारी 93.60%, चतुर्थ स्थान पर नंदनी राज 93.4%पांचवा स्थान पर कात्यायनी कुमारी 91.6 %, 6. रानी कुमारी 91 % 7. नीतेश कु. महतो 91 % 8. हर्षित सिंह 90 % लाकर विद्यालय, परिवार सहित प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। परिणाम जारी होने के बाद शिक्षक सोनी लकड़ा सहित अन्य विद्यार्थियों के घर पहुंचे और मुंह मीठा करा कर उज्वल भविष्य की कामना की। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर हैं।1
- चैनपुर : चैनपुर मुख्यालय स्थित बारवे हाई स्कूल ने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जहाँ सभी 143 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्राचार्य राजेंद्र तिर्की ने इस उपलब्धि को सुदूरवर्ती क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और इसका श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन व छात्रों की मेहनत को दिया।1
- आज रांची के बाजारों में विभिन्न सब्जियों के रेट कुछ इस प्रकार है आलू 20–30 रु प्रति केजी प्याज 25–30 रु प्रति केजी टमाटर 20–30 रु प्रति केजी करेला 49 – 60 रु प्रति केजी फूल गोभी 50– 60 रु प्रति केजी लौकी 20–30 रु प्रति केजी बीन्स 30– 40 रु प्रति केजी भिंडी 20–30 प्रति केजी खीरा 20 – 40 रु प्रति केजी गाजर 30 – 40 रु प्रति केजी हरि मिर्च 60 – 70 प्रति केजी सिमल मिर्च 60 –80 रु प्रति केजी नींबू 80 से 100 रु प्रात केजी आकर के अनुसार, बोडा 60 से 80 रु प्रति केजी नेनुआ 40– 50 प्रति केजी हरि साग 30 – 40 रु प्रति केजी केला कच्चा 40 – 60 प्रति केजी पपीता 30– 40 प्रति केजी नोट:यह रेट अलग-अलग बाजार में कुछ अलग-अलग हो सकता है1
- Post by AAM JANATA1
- गुमला थाना क्षेत्र के गिन्ड़रा महुआटोली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय खुशबू देवी (पति नंदकिशोर सिंह) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले घर में उनकी बेटी का जन्मदिन मनाया गया था और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। बीती शाम महिला ने मेहमानों के वापस लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में सिर्फ खुशबू देवी, उनकी 3 साल की बेटी मौजूद थीं। वहीं पति अपने सास-ससुर को छोड़ने चैनपुर के उरू गांव गए हुए थे। बेटी को सुलाने के बाद मां ने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार पिछले काफी समय से खुशबू के व्यवहार में का परिवर्तन आया था और वह शाम में भी अकेले बाहर निकाल कर घूमते रहती थी, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।2