Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरना टैटू | जय सरना मां 🙏 #आदिवासी परंपरा🏹🏔️🏔️🏔️ हमारे यहां हर तरह के टैटू बनाएं एवं मिटाऐ जाते हैं
Pawan arya
सरना टैटू | जय सरना मां 🙏 #आदिवासी परंपरा🏹🏔️🏔️🏔️ हमारे यहां हर तरह के टैटू बनाएं एवं मिटाऐ जाते हैं
More news from झारखंड and nearby areas
- चैनपुर प्रखण्ड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के लुरु गांव में अज्ञात अपराधियों ने घर पर सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग शिबू उराँव की मौत हो गयी, वही पत्नी धानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। देर रात जब शादी समारोह से वापस आने पर बहु जाम्बी उरांव घर पहुची तब घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ श्रुति अग्रवाल दलबल के साथ मौके पर पहुची व शव को कब्जे में लिया वही गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में बुजुर्ग सास ससुर के साथ बहू रहती थी जो कल शाम गांव में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी इस दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर के सो रहे बुजुर्ग दंपति की लाठी डंडे से पीटकर व गला दबाकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने की बात कही।2
- Post by Pawan arya1
- गुमला सदर थाना क्षेत्र के करौंदी नायक टोली निवासी संजू नायक के 22 वर्षीय पुत्र राकेश नायक के द्वारा रात के करीब 12:00 बजे अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली।सूचना मिलने पर एसआई विनय कुमार महतो ने शव कब्जे में लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल गुमला भेज पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुट गया है वहीं मौके पर मृतक के परिजन रोशन नायक ने बताया है की एक शादी समारोह में नेतरहाट गया था जंहा एक युवती से उसकी कुछ वर्ष पूर्व दोस्ती हुई थी जो प्रेम में बदल गया। इसके बाद दोनों आपस में फोन में वार्तालाप करते थे घर वाले राजी थे लेकिन कल युवती से फोन पर बात करने के बाद दोनो के बीच अनबन हुई और इसी बीच फांसी लगा खुदकुशी का लिया1
- सिसई(गुमला)। सिसई प्रखण्ड अंतर्गत,ग्राम पंचायत भदौली में मण्डा पूजा के शुभावसर पर "छऊ नृत्य" व "नागपुरी सांस्कृतिक" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राधेश्याम सिंह,अर्ख़ितानंद देवघरिया,अरुण किशोर सिंह,अजय कुमार सिंह ,राहुल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भदौली निवासी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भदौली में मण्डा पूजा सन् 1957 से पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है। जिसे आज की पीढ़ी पूर्वजों के विरासत को आगे लेकर चल रही है और प्रत्येक वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं एवं भक्तों की काफी भीड़ रहती है। लोग दूर दूर से मण्डा पूजा देखने आते हैं। पुरी आस्था और भक्ति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को पाहान पूजारों द्वारा संपन्न कराया जाता है वहीं इस आयोजन में लोटनसेवा, धुंवासी के साथ रात्रि में फुलखुन्दी आग में चलने का रस्म किया जाता है, जिसमें भोक्ता और सोक्ताईन अपनी मनोकामनाओं को लेकर नंगे पांव आग के अंगारों में चलते हुए रस्म को पुरा करते हैं। इसबार फुलखुंदी के पश्चात रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल से आये हुए छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से रामायण के प्रसंग को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर दर्शकगण भावविभोर हो उठे। वहीं अगले दिन मंगलवार की संध्या में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सत्या म्युजिकल ग्रुप के कलाकार कवि किशन,सूरज कुमार,बसीर अंसारी,दिव्या कुमारी,प्रीति बारला,रेशमा कुमारी एवं सपना कुमारी द्वारा एक से बढ़कर एक आधुनिक नागपुरी व भोजपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक भजनों से हुई। इसके बाद भोजपुरी व नागपुरी गीत संगीत और नृत्य का दौर देर रात तक चलता रहा जिसका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ जुटि हुई थी। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाले भक्ति और आस्था से जुड़ी धार्मिक आयोजन "मंडा पूजा" का समापन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में भदौली मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह,सचिव विक्रम ताम्रकर, उपाध्यक्ष शुभम सिंह,अरुण सिंह,नंदकिशोर सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,विकास पंडा,राजेश उराँव,सुरेन्द्र जायसवाल, करण सिंह,राजन गोप,गोपाल सिंह,गौतम ताम्रकर,सहित सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर योगदान रहा।4
- चैनपुर अनुमंडल में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर एक अहम बदलाव देखने को मिला, जब आईपीएस अधिकारी श्रुति अग्रवाल ने सातवीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। झारखंड में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूर्व एसडीपीओ ललित मीणा का तबादला किया गया, जिसके बाद श्रुति अग्रवाल ने चैनपुर की कमान संभाली।1
- विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष का दरवाजा तोड़ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का अज्ञात चोरों ने किया चोरी1
- Post by AAM JANATA1
- गुमला थाना क्षेत्र के गिन्ड़रा महुआटोली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय खुशबू देवी (पति नंदकिशोर सिंह) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले घर में उनकी बेटी का जन्मदिन मनाया गया था और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। बीती शाम महिला ने मेहमानों के वापस लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में सिर्फ खुशबू देवी, उनकी 3 साल की बेटी मौजूद थीं। वहीं पति अपने सास-ससुर को छोड़ने चैनपुर के उरू गांव गए हुए थे। बेटी को सुलाने के बाद मां ने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार पिछले काफी समय से खुशबू के व्यवहार में का परिवर्तन आया था और वह शाम में भी अकेले बाहर निकाल कर घूमते रहती थी, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।2