Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर:: मानटाउन पुलिस थाना द्वारा साइबर अपराधियों व अवैध शराब के विरुद्ध सतत् प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमें थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा प्रकरण संख्या 14/2026 धारा 319(2), 318(4), 61(2) (ए), बीएनएस तथा 66 डीआईटी एक्ट में फरार आरोपी शिवशंकर उर्फ तेजराम पुत्र मुरारीलाल उम्र 20 वर्ष जाति मीना निवासी घुडासी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में पूर्व में दशरथ पुत्र सुखलाल उम्र 18 वर्ष 4 माह जाति मीणा निवासी खांटकलां को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी द्वारा इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर रूपयों को तीन से चार गुना करने का झांसा देकर सर्विस चार्ज, जीएसटी चार्ज, विड्रॉल चार्ज के नाम पर इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग करते हुए साइबर ठगी करके अकाउंट में राशि प्राप्त की जाकर फ्रॉड किया गया। आरोपी एक माह से फरार चल रहा था। इसी प्रकार राजेश स०उ०नि० मय टीम द्वारा एक्साईज एक्ट में फरार आरोपी रविनायक पुत्र राजूलाल जाति नायक उम्र 31 वर्ष निवासी शांति नगर खैरदा को सीमेंट फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। आरोपी देशी शराब के 48 पव्वों को रेलवे पुलिया के नीचे पटकर भाग गया था।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Rajesh meena rajesh meena1
- सवाई माधोपुर। पेड़ बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में आज पुष्प के बालाजी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, शहर में हो रही अवैध वृक्ष कटाई और उसके दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय “पेड़ बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया। संघर्ष समिति में संरक्षक, सलाहकार, समन्वयक, लीगल, सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार, सूचना एवं संपर्क जैसे विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए गए हैं तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आंदोलन को संगठित एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बड़ी बेरहमी और अति-संवेदनहीनता के साथ बिना वैधानिक अनुमति (एनओसी) के पेड़ों की कटाई की गई है, जो एक घोर पर्यावरणीय अपराध है। यह कटाई न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि शहर के पर्यावरण, जलवायु संतुलन और भविष्य के लिए गंभीर खतरा भी है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संघर्ष समिति इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई के साथ-साथ लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन भी करेगी। अभी जो पेड़ बचे हुए हैं, उन्हें हर हाल में बचाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही जिन पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है, उनके पुनः रोपण (री-प्लांटेशन) के लिए भी प्रशासन से मांग की जाएगी। संगोष्ठी में यह भी आरोप लगाया गया कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ी का लदान, परिवहन और बिक्री एक संगठित अपराध के रूप में सामने आ रही है। संघर्ष समिति दोषी व्यक्तियों, ठेकेदारों तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों और न्यायिक लड़ाई लड़ेगी। समिति में समिति में साहित्यकार प्रभाशंकर उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक एडवोकेट जगन्नाथ चौधरी, एडवोकेट भोलाशंकर,एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी,एडवोकेट राजेश मीणा, शंकर लाल ,सोहन सिंह नरूका, राजेश पहाड़िया, अशोक जैन, अवधेश शर्मा, यशवंत भूप्रेमी, के.पी. सिंह, अजय शर्मा, राजकुमार दोसाया, राजीव जैन, हमदम मुकेश, महेश सोनी, डेविड, हेमराज रावल, प्रेमराज मीणा, चंद्रकांत जैन सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है । वहीं सभी संगोष्ठी में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि “विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश स्वीकार नहीं किया जाएगा” और पेड़ों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इसी प्रकार आंदोलन संघर्ष समिति के लोगों ने आज भी दिनभर कटे हुए तथा बचे हुए पेड़ों का जिओ ट्रैकिंग फोटोग्राफी और सूची तैयार की है तथा स्थानीय लोगों के वक्तव्य भी लिए हैं ।1
- गंगापुर सिटी के नगर परिषदसभापति को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया ग्राम संसद राजस्थान द्वारा आयोजित “सरपंच संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन होटल मैरिएट जयपुर में संपन्न हुआ। ग्रामीण विकास एवं परिवर्तन विषय पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता की। मंच पर ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिभाऊ बागड़े रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम संसद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल द्विवेदी तथा ग्राम संसद के संस्थापक ब्रजेश शर्मा उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल के साथ सरपंच लाला अमरगढ़, सरपंच अक्षिता शर्मा, सरपंच अख्याराम गुर्जर एवं सरपंच महेश जादौन भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सभापति शिवरतन अग्रवाल को उनके प्रतिष्ठित कार्यों एवं जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सभापति ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान क्षेत्र की जागरूक जनता, सहयोगी साथियों एवं विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे क्षेत्र के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। ब्रेकिंग न्यूज़1
- हिंडौन सिटी में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में पिता पुत्र और दामाद की हुई मौत पनवेडा गांव से खाना खाकर अलीपुरा जारहे थे बाइक सवार चार जने वापिस जाते समय बाइक को मारी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर जिसमें धर्मेंद्र जाटव,यशवेंन्द्र जाटव,गौरव जाटव इन तीनों की मौके पर हो गई मौत तीनों के शव हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए है मौके पर डीएसपी मुनेश मीणा और हिंडौन सदर थाना पुलिस पहुंची भतीजा मुनीम घायल है जिसका उपचार जारी है बताया जारहा है बाइक पर कुल चार लोग सवार थे जिनको तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी हिंडौन सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम लाल ने हिंडौन जिला अस्पताल पहुंच कर मृतको के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए2
- कोटा,22 फरवरी 2026/ 370 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों का सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा। सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड मंगल सिंह कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड छीतर लाल, रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई आदि सैकड़ों महिला पुरुष मजदूर धरने व प्रदर्शन में शामिल रहे। धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया।2
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1