सांसद कार्यालय के सामने कांग्रेस का चक्काजाम, बुधवार से सड़क निर्माण के आश्वासन पर माने कांग्रेसी सांसद कार्यालय के सामने कांग्रेस का चक्काजाम, बुधवार से सड़क निर्माण के आश्वासन पर माने कांग्रेसी सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा में सांसद कार्यालय के सामने नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुदी पड़ी सड़क और पिछले दो सप्ताह से बंद पड़े निर्माण कार्य के विरोध में गुरुवार को नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम करीब डेढ़ घंटे तक चला। हालांकि पुलिस ने समय रहते यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया, लेकिन इसके बावजूद आवागमन करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, स्थानीय सांसद एवं विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सड़क निर्माण कार्य पिछले लगभग दो सप्ताह से पूरी तरह बंद पड़ा है। खुदी हुई सड़क और गहरे गड्ढों के कारण आम नागरिकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है तथा लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार नितिन झोड़ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक सड़क निर्माण करने वाला ठेकेदार मौके पर आकर कार्य शुरू करने की स्पष्ट समय-सीमा नहीं देगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद तहसीलदार ने मौके से ही एमपीआरडीसी के अधिकारियों एवं सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार शैलेन्द्र सिंह को बुलाया। मौके पर पूर्व सेवादल अध्यक्ष जितेन्द्र सोलंकी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने ठेकेदार से चर्चा करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस पर ठेकेदार शैलेन्द्र सिंह ने आश्वासन दिया कि अगले बुधवार तक सड़क निर्माण कार्य दोबारा प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने तक सड़क पर मौजूद गड्ढों के पास संकेतक, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। ठेकेदार और एमपीआरडीसी अधिकारियों के आश्वासन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया। प्रशासन ने भी निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का भरोसा दिलाया।

- Gramin Vikas na hone ki samasya1
- इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। #ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। #ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates1
- एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया एकलव्य विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, तिनका संस्था ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया हरदा/रहटगांव- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, रहटगांव में कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं एवं महिला स्टॉफ के लिए तिनका सामाजिक संस्था एवं जिला कराटे संघ के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क एक दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो घंटे तक चले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं सजग बनाना था। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं एवं महिला स्टाफ को हाथ पकड़ने, पीछे से पकड़ने, बाल खींचने, धक्का देने तथा अन्य आपात परिस्थितियों से सुरक्षित निकलने की प्रभावी आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों को केवल पारंपरिक आत्मरक्षा तकनीकों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं का अपनी सुरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग कैसे किया जा सकता है। प्रशिक्षण में पानी की बोतल, पेन, किताब, नोटबुक, घड़ी, हेयर क्लिप, चाबी के गुच्छे तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का सुरक्षा के साधन के रूप में सुरक्षित एवं व्यवहारिक उपयोग समझाया गया। साथ ही संकट की स्थिति में बिना घबराए त्वरित निर्णय लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए गए। संस्था की ओर से बताया गया कि यह दो घंटे का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं एवं महिलाओं को जीवनभर के लिए आत्मविश्वासी और सजग बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। संस्था अब तक 94,423 बालिकाओं, महिलाओं एवं बच्चों को आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, महिला स्टाफ, कॉर्पोरेट संस्थानों तथा अन्य संस्थाओं में यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएँ और महिलाएँ स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, महिला स्टाफ एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बालिका के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास और साहस का विकास करते हैं, बल्कि किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।4
- Sivani Malwa Hastinapur Se lekar Kurla Nanpara road yah samasya Hai road ki1
- हज-2027 के लिए मध्य प्रदेश के आज़मीने-हज (हज आवेदकों) की चयन प्रक्रिया (कुर्रा-अंदाज़ी) सफलतापूर्वक संपन्न हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में आयोजित इस मुख्य डिजिटल रैंडम सिलेक्शन प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग राज्य हज कमेटी कार्यालय, हज हाउस भोपाल में की गई थी, जहाँ कई गणमान्य नागरिक और आवेदक मौजूद रहे। इस चयन प्रक्रिया और सीटों के आवंटन से जुड़े मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:मध्य प्रदेश हज-2027 चयन के मुख्य आंकड़ेकुल आवंटित सीटें: मध्य प्रदेश को इस वर्ष 5,998 हज सीटें मिली हैं।कुल वैध आवेदन: प्रदेश से कुल 10,058 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे। बिना लॉटरी (कुर्रा) के चयन: आरक्षित श्रेणियों (जैसे 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और बिना मेहरम महिलाओं) के 1,300 आवेदकों का चयन सीधे किया गया। कुर्रा (लॉटरी) से चयन: सामान्य श्रेणी की बची हुई 4,698 सीटों के लिए कुल 8,758 आवेदकों के बीच ऑनलाइन डिजिटल कुर्रा निकाला गया। प्रतीक्षा सूची: बाकी बचे सभी सामान्य श्रेणी के आवेदकों को वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षासूची) में रखा गया है।1
- खातेगांव के बरवाई खेड़ा टोल टैक्स के कर्मचारियों ने गौ माता के बछड़े को डंडे से मार-मारकर की हत्या,गो रक्षकों ने इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे किया जाम..1
- गुरु पूर्णिमा एवं नाती के जन्मदिन के उपलक्ष में जरूरतमंद असहाय लोगों को कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) 🌸सेवा ही सबसे बड़ा धर्म 🍲 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एवं अपने प्रिय नाती राजा (गुरुदीप पटेल) के जन्म दिवस की खुशी में समीपस्थ ग्राम नगतरा के प्रतिष्ठित कृषक परिवार से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी आदरणीय श्री रामबाबू पटेल जी ने ग्राम में विशाल भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसादी वितरित की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सेवाभाव से ओतप्रोत पुत्रों श्री कुलदीप पटेल एवं श्री पवनदीप पटेल के कर-कमलों से राम रहीम रोटी बैंक में भी जरूरतमंद, बेघर और बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर पुण्य और सराहनीय कार्य किया। श्री रामबाबू पटेल जी का सहयोग सदैव इन जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में मिलता रहता है। यह उनकी संवेदना और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राम रहीम रोटी बैंक समिति, पटेल परिवार के इस सेवा भाव को नमन करती है। एवं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है। "जो दूसरों का पेट भरता है, भगवान उसका घर भरते हैं" 💐1
- इटारसी में दर्दनाक हादसा: टीन शेड के कमरे पर गिरी दीवार, महिला मलबे में दबी, लाखों का सामान तबाह। 5 हैशटैग: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #BreakingNewsMP #Itarsi #AccidentNews इटारसी में दर्दनाक हादसा: टीन शेड के कमरे पर गिरी दीवार, महिला मलबे में दबी, लाखों का सामान तबाह। 5 हैशटैग: #ItarsiNews #ItarsiUpdate #BreakingNewsMP #Itarsi #AccidentNews1