मुंडीखेड़ी के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की लापरवाही से बढ़ा खतरा आष्टा। जनपद पंचायत आष्टा अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम मुंडीखेड़ी के पास स्थित जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने धीरे-धीरे तेज रफ्तार पकड़ ली है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना तुरंत 112 सेवा और फायर ब्रिगेड को दी गई थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने केवल एक ड्रम पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और वापस लौट गई। इसके बाद दोबारा मौके पर नहीं पहुंचने के कारण आग पूरे जंगल में फैलती चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल के आसपास किसानों की खड़ी फसल को भी भारी नुकसान हो सकता है। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग की टीम भेजकर आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए, ताकि जंगल और आसपास की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
मुंडीखेड़ी के जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की लापरवाही से बढ़ा खतरा आष्टा। जनपद पंचायत आष्टा अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम मुंडीखेड़ी के पास स्थित जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने धीरे-धीरे तेज रफ्तार पकड़ ली है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना तुरंत 112 सेवा और फायर ब्रिगेड को दी गई थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने केवल एक ड्रम पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और वापस लौट गई। इसके बाद दोबारा मौके पर नहीं पहुंचने के कारण आग पूरे जंगल में फैलती चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल के आसपास किसानों की खड़ी फसल को भी भारी नुकसान हो सकता है। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग की टीम भेजकर आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए, ताकि जंगल और आसपास की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
- कन्नौद में आदिवासी युवक की संदिग्ध मौत पर चक्काजाम, कन्नौद,कांटाफोड़ थाना अंतर्गत लोहारदा निवासी आदिवासी युवक अंकित उइके की बीते दिनों हुई संदिग्ध मृत्यु को लेकर गुरुवार को सर्व समाज व आदिवासी समाज के लोगों ने कन्नौद में भोपाल चौराहे बस स्टेण्ड स्थित एडिशनल एसपी कार्यालय के सामने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। परिजनों का आरोप है कि 13 जनवरी 2026 को जिनवानी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अंकित को पकड़कर मारपीट की थी। उसके भाई से ₹12 हजार लेकर छोड़ा गया, जिसकी रसीद नहीं दी गई। इसके बाद 12 फरवरी 2026 को अंकित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। समाज के लोगों ने अकरम, शाहरूख, वाहन मालिक नंदकिशोर कुमरे सहित अन्य लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों की जांच व कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एडिशनल एसपी सोम्या जैन मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।1
- ईरान-इजराइल युद्ध से शाजापुर में कमर्शियल गैस सप्लाई रुकी: होटल, रेस्टोरेंट और आयोजनों पर असर की आशंका, घरेलू सप्लाई जारी शाजापुर। | 11/03/26 ईरान-इजराइल के बीच चल रहे तनाव का असर अब शाजापुर की रसोई और कारोबार पर भी दिखने लगा है। शासन के निर्देश पर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और आने वाले शादी-ब्याह के कार्यक्रमों पर संकट गहराने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घर में दस्तेमाल होने वाले लालसिलेंडरों की सप्लाई पहले की तरह जारी है। होटल संचालकों को दिक्कत कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से छोटे दुकानदार और होटल संचालक परेशान हैं। रेस्टोरेंट चलाने वाले अशोक भावसार का कहना है कि अगर सप्लाई जल्द शुरू नहीं हुई, तो धंधा करना मुश्किल हो जाएगा। ऊपर से सिलेंडरों के दाम भी बढ़ गए हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बिकने की खबरें आ रही हैं। वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी का डर बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होने से अब इस बात का डर बढ़ गया है कि लोग घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल इस्तेमाल शुरू कर देंगे। इससे घरेलू गैस की कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है। भारतग बनाइये खाना, परो1
- शुजालपुर के फ्रीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट एवं इवेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।1
- Post by Dharmendra Yogi1
- सुन्दरसी में सड़क हादसा, बाइक से गिरने पर युवक की मौत शाजापुर। जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीएम राइस स्कूल के सामने मोटरसाइकिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दिनेश पिता अमृतलाल केवट (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एएसआई राधेश्याम गोयल, ओमप्रकाश पटेल, अमानउल्लाह खान, माखन सिंह तथा पायलट संतोष देथलिया मौजूद रहे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- एंकर.. गैस सिलेंडर की दिक्कत के बाद अब एक बार फिर चूल्हे ओर भट्टी का दौर वापस आ गया है भोपाल के कई लकड़ी के टाल पर गरीब तबका लकड़ी ओर कोयला खरीद रहा है तो दूसरी तरफ गैस सिलेंडर की कमी के बाद मार्केट में इंडक्शन की बिक्री तेजी से बढ़ गई है दुकानदारों का कहना है की इंडीकशन की कीमत में भी उछाल आया है और मांग भी तेजी से बड़ी है हालात यह है की हम इंडक्शन की पूर्ति नहीं कर पा रहे जबकि रोज 100 के लगभग इंडक्शन की बिक्री हो रही है4
- आष्टा। जनपद पंचायत आष्टा अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम मुंडीखेड़ी के पास स्थित जंगल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग ने धीरे-धीरे तेज रफ्तार पकड़ ली है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना तुरंत 112 सेवा और फायर ब्रिगेड को दी गई थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने केवल एक ड्रम पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और वापस लौट गई। इसके बाद दोबारा मौके पर नहीं पहुंचने के कारण आग पूरे जंगल में फैलती चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल के आसपास किसानों की खड़ी फसल को भी भारी नुकसान हो सकता है। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग की टीम भेजकर आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए, ताकि जंगल और आसपास की फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।1
- शाजापुर में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 5 घायलः एक बाइक पर सवार तीन लोग शादी में और दूसरी बाइक से दो लोग घर जा रहे थे शाजापुर। | 21 घंटे पहले शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में बिजाना के रहने वाले पप्प शर्मा की हालतकाफी नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया है। बाकी चार घायलों का इलाज शाजापुर अस्पताल में ही चल रहा है। शादी में जाते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, नागझिरी निवासी कमल मालवीय, अंकित मालवीय और कमल अहिरवार एक बाइक पर सवार होकर खोरया नयता गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर बिजाना निवासी पप्पू शर्मा और रेखा शर्मा शाजापुर से अपने गांव लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।1
- *भोपाल ब्रेकिंग* कल्पना नगर में अवैध मदरसे पर कार्रवाई... मंत्री विश्वास सारंग के निर्देश पर हुई कार्रवाई... कल्पना नगर के रहवासियों ने मंत्री सारंग के जनदर्शन में की थी अवैध मदरसे की शिकायत.... मंत्री सारंग ने तत्काल कार्रवाई के दिए थे निर्देश... भोपाल में कही भी अवैध निर्माण और अवैध मदरसे के संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई - मंत्री सारंग...1