Shuru
Apke Nagar Ki App…
कंगना रनौत का दिखा दबंग अंदाज, अधिकारियों की लगाई क्लास!
Birendra Kumar Reporter
कंगना रनौत का दिखा दबंग अंदाज, अधिकारियों की लगाई क्लास!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, महिंद्रा थार समेत तीन मोबाइल बरामद ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत बनकटा पुलिस की कार्रवाई, खातों में रकम मंगाकर कमीशन देने का था तरीका देवरिया। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत बनकटा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और एक महिंद्रा थार बरामद की है। तीनों आरोपित बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस टीम ने 5 सितंबर की रात करीब 2:20 बजे सोहनपुर बाइपास से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। खातों में रकम मंगाकर देते थे कमीशन पूछताछ में सामने आया कि आरोपित साइबर अपराध के लिए अलग-अलग बैंक खातों में ठगी की रकम मंगवाते थे। इसके बदले संबंधित खाताधारकों को कुछ रकम कमीशन के रूप में दी जाती थी। इस तरह ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने का काम किया जाता था। इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इरशाद अंसारी (30) पुत्र नसरुल्लाह अंसारी निवासी ग्राम ठाकुर के रामपुर, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार, मुकेश कुमार यादव (24) पुत्र मुंद्रिका यादव निवासी ग्राम गंधर्पा, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार तथा राजकुमार सिंह (35) पुत्र कृष्णा सिंह निवासी ग्राम रामगढ़, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना बनकटा में मुकदमा अपराध संख्या 210/26 के तहत धारा 319(2), 318(4) बीएनएस तथा धारा 66डी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थार और तीन मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और महिंद्रा थार वाहन संख्या BR 29BE 8059 बरामद किया गया है। पुलिस टीम रही शामिल गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, कांस्टेबल विद्यासागर, कांस्टेबल विकास यादव और रिजर्व कांस्टेबल संगम सिंह शामिल रहे।1
- शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने गुरुजनों और शिक्षकों को दी हार्दिक बधाई लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त गुरुजनों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक उत्तर प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए नई पीढ़ी के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रही है। काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज हमारी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 5,000 वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम वाचन किया था। नैमिषारण्य में 88,000 ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी भूमि से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराएं विकसित हुईं। सीएम योगी ने कहा कि तक्षशिला और नालंदा जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों ने भारत की ज्ञान परंपरा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया। आज के शिक्षक उसी गौरवशाली परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश के सभी गुरुजनों एवं शिक्षकों के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं।1
- चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भोज चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भोज देवरिया। चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को 500लोगों के लिए भोज एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता जी के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक गुप्ता जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस भोज में वार्ड नंबर-1 के लोगों के साथ ही आसपास के श्रद्धालुओं को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोगों के साथ मिलकर खुशियां साझा करना और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। भोज कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के बैठने, भोजन एवं प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोजकों और सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धार्मिक पर्व के अवसर पर इस तरह के सामूहिक आयोजन से लोगों को एक-दूसरे से मिलने और पर्व की खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है। जन्माष्टमी को लेकर वार्ड में पहले से ही उत्सव जैसा माहौल है। आयोजक गुप्ता जी ने क्षेत्र के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से रविवार को आयोजित भोज कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है।5
- कंगना रनौत का दिखा दबंग अंदाज, अधिकारियों की लगाई क्लास!1
- समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्रों और नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करना चाहिए बंद प्राथमिक विद्यालय को फिर से खोलने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन PDA जागरूकता अभियान के तहत पथरहट गांव में आयोजित हुआ विरोध-प्रदर्शन देवरिया। समाजवादी छात्र सभा के तत्वावधान में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को छात्र, नौजवान एवं PDA जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पथरहट गांव में विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पथरहट दक्षिणी के पास किया गया। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी छात्र सभा एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को पुनः खोलने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाते हुए बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार स्कूलों को बंद कर PDA समाज के बच्चों को शिक्षा के अधिकार से दूर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी छात्र सभा छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। वहीं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में छात्रों और नौजवानों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को जल्द से जल्द पुनः शुरू करना चाहिए। यदि बंद विद्यालयों को चालू नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यालय को पुनः खोलने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से ग्रामीण बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की अपील की। कार्यक्रम में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, महेश यादव, देवेंद्र यादव, अमित प्रधान, जितेश यादव, आजम अहमद, एहतेशाम खान दीपू, बलवंत पहलवान, नीतीश मधेसिया, विवेक, अंकुल, विकास, धीरज, अनूप राजभर, मुनीब कुशवाहा, लारेब रहमान, डीएम यादव, मिठाईलाल कन्नौजिया, आस मोहम्मद, राधेश्याम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट: इरफान अहमद, देवरिया जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 242
- इलाज की गुहार लेकर टावर पर चढ़ी मां, बताई बेटी की दर्दनाक आपबीती1
- भाटपार रानी में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन केआदेश के बाद नहीं मिला न्याय जिलाधिकारी और तहसील प्रशासन से न्याय की मांग1
- जिले में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट ने घर-घर पहुंचकर सुरक्षा का दिलाया भरोसा, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय देवरिया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देश पर वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के प्रत्येक थाने पर गठित कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के घरों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सके। पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों को आपात स्थिति, सामाजिक समस्या, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी अथवा किसी अन्य परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देते हुए पुलिस हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। मौके पर सुनी समस्याएं, कराया निस्तारण संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की ओर से बताई गई शिकायतों एवं समस्याओं का पुलिस टीमों ने यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना बढ़ती है और पुलिस तथा समाज के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत होता है। देवरिया पुलिस की ओर से बताया गया कि कम्यूनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएंगे।1