Shuru
Apke Nagar Ki App…
इलाज की गुहार लेकर टावर पर चढ़ी मां, बताई बेटी की दर्दनाक आपबीती
MANOJ KUMAR YADAV
इलाज की गुहार लेकर टावर पर चढ़ी मां, बताई बेटी की दर्दनाक आपबीती
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इलाज की गुहार लेकर टावर पर चढ़ी मां, बताई बेटी की दर्दनाक आपबीती1
- साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, महिंद्रा थार समेत तीन मोबाइल बरामद ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत बनकटा पुलिस की कार्रवाई, खातों में रकम मंगाकर कमीशन देने का था तरीका देवरिया। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘Cy-Vazra’ के तहत बनकटा पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और एक महिंद्रा थार बरामद की है। तीनों आरोपित बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में बनकटा पुलिस टीम ने 5 सितंबर की रात करीब 2:20 बजे सोहनपुर बाइपास से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। खातों में रकम मंगाकर देते थे कमीशन पूछताछ में सामने आया कि आरोपित साइबर अपराध के लिए अलग-अलग बैंक खातों में ठगी की रकम मंगवाते थे। इसके बदले संबंधित खाताधारकों को कुछ रकम कमीशन के रूप में दी जाती थी। इस तरह ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने का काम किया जाता था। इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इरशाद अंसारी (30) पुत्र नसरुल्लाह अंसारी निवासी ग्राम ठाकुर के रामपुर, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार, मुकेश कुमार यादव (24) पुत्र मुंद्रिका यादव निवासी ग्राम गंधर्पा, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार तथा राजकुमार सिंह (35) पुत्र कृष्णा सिंह निवासी ग्राम रामगढ़, थाना नौतन, जिला सिवान, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना बनकटा में मुकदमा अपराध संख्या 210/26 के तहत धारा 319(2), 318(4) बीएनएस तथा धारा 66डी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थार और तीन मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार आरोपितों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और महिंद्रा थार वाहन संख्या BR 29BE 8059 बरामद किया गया है। पुलिस टीम रही शामिल गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक रंजन सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार मौर्य, कांस्टेबल विद्यासागर, कांस्टेबल विकास यादव और रिजर्व कांस्टेबल संगम सिंह शामिल रहे।1
- पचफेड़ा में 50 वर्षों से चली आ रही डोल मेले की परंपरा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नन्दलाल शर्मा पडरौना/कुशीनगर। विकास खंड विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा पचफेड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य डोल मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास की कई ग्राम सभाओं से भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक डोल झांकियां पहुंचीं, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उमड़े।ग्राम सभा पचफेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस ऐतिहासिक डोल मेले को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम सभा के सम्मानित लोगों की ओर से मेले में सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। डोल के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक करतब प्रस्तुत किए गए, जिसका लोगों ने जमकर आनंद उठाया।ग्रामीणों एवं बुजुर्गों के अनुसार पचफेड़ा का यह डोल मेला पिछले करीब 50 वर्षों से आयोजित होता चला आ रहा है। समय के साथ मेले का स्वरूप भले ही बदला हो, लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर डोल मेला आयोजित करने की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कायम है। आसपास के गांवों से आने वाले आकर्षक डोल मेले का प्रमुख आकर्षण रहे। मेले के आयोजन में पूर्व ग्राम प्रधान गुलाब गोंड़, प्रधान प्रतिनिधि श्रीनिवास चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता सिंटू पाण्डेय, रोजगार सेवक सुनील कुमार पाण्डेय, काशी राजभर, प्रेमचंद शर्मा, मुनेब राजभर, अमर राजभर, महेंद्र राजभर, विनोद उर्फ डोमाई राजभर, स्वामीनाथ चौहान, शैलेश चौहान, नरेश चौहान, धनंजय तिवारी, धीरज राजभर,सिताराम चौहान, कालिका राजभर, आचार्य बिजेंद्र पाण्डेय, संतोष गोंड़, विवेक यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनिष जायसवाल सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। वहीं, मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पडरौना कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रहे और मेले की व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।1
- शिक्षक दिवस पर सीएम योगी ने गुरुजनों और शिक्षकों को दी हार्दिक बधाई लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त गुरुजनों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक उत्तर प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए नई पीढ़ी के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रही है। काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज हमारी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 5,000 वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम वाचन किया था। नैमिषारण्य में 88,000 ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। इसी भूमि से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराएं विकसित हुईं। सीएम योगी ने कहा कि तक्षशिला और नालंदा जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों ने भारत की ज्ञान परंपरा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया। आज के शिक्षक उसी गौरवशाली परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश के सभी गुरुजनों एवं शिक्षकों के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं।1
- चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भोज चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 500श्रद्धालुओं के लिए होगा भव्य भोज देवरिया। चकियवा ढाला वार्ड नंबर-1 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को 500लोगों के लिए भोज एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता जी के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक गुप्ता जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस भोज में वार्ड नंबर-1 के लोगों के साथ ही आसपास के श्रद्धालुओं को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोगों के साथ मिलकर खुशियां साझा करना और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। भोज कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के बैठने, भोजन एवं प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आयोजकों और सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धार्मिक पर्व के अवसर पर इस तरह के सामूहिक आयोजन से लोगों को एक-दूसरे से मिलने और पर्व की खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है। जन्माष्टमी को लेकर वार्ड में पहले से ही उत्सव जैसा माहौल है। आयोजक गुप्ता जी ने क्षेत्र के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से रविवार को आयोजित भोज कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है।5
- कंगना रनौत का दिखा दबंग अंदाज, अधिकारियों की लगाई क्लास!1
- कुशीनगर के पडरौना क्षेत्र का ऐतिहासिक मिश्रौली डोल मेला मुख्य रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक अगले दिन (यानी हर साल जन्माष्टमी के पावन पर्व के बाद) निकाला कुशीनगर के पडरौना क्षेत्र का ऐतिहासिक मिश्रौली डोल मेला मुख्य रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक अगले दिन (यानी हर साल जन्माष्टमी के पावन पर्व के बाद) निकाला जाता है यह मेला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मिश्रौली बाजार में लगता है, जिसमें आसपास के 17 से 19 गांवों से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियां और डोल पहुंचते हैं। ऐतिहासिक संदर्भ: यह मेला और इससे जुड़े पारंपरिक मार्ग कम से कम 1992 या उससे भी पहले से प्रशासनिक दस्तावेजों और चर्चाओं में रहे हैं, जब इसके रास्तों को लेकर पारंपरिक आयोजन की शुरुआत बड़े पैमाने पर सुर्खियों में आई सुरक्षा और प्रशासन: इस ऐतिहासिक आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन हर साल जन्माष्टमी के अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करता है। कोतवाली थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक मिश्रौली डोल मेला इस बार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बाइट. पिछड़ा आयोग सदस्य फूलबदन कुशवाहा बाइट. हिन्दू नेता दूध नाथ वर्मा4
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1