logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकरनगर! मंगलवार की देर रात कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर #विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित #अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने कों कहा! उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया!! #positivevibes #PostViral

21 hrs ago
user_Utkarsh Kumar Priyadarshi
Utkarsh Kumar Priyadarshi
Media house अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

अम्बेडकरनगर! मंगलवार की देर रात कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर #विधायक ने नाराजगी जताई और संबंधित #अधिकारियों को व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने कों कहा! उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया!! #positivevibes #PostViral

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ मे आबादी जमीन को लेकर हुआ बवाल *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    1
    बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ मे आबादी जमीन को लेकर हुआ बवाल 
*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोशल मीडिया का नया तमाशा: "बाली उमरिया" और NEET का कोहराम! आजकल सोशल मीडिया का एल्गोरिदम भी लगता है किसी चौराहे के नुक्कड़ नाटक की तरह हो गया है। एक तरफ हमारे देश के नौजवान डॉक्टर बनने के लिए NEET जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की तैयारी में अपनी आँखें फोड़ रहे हैं, रातों की नींद हराम कर रहे हैं और डिप्रेशन की गोलियाँ फांक रहे हैं; वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट की दुनिया में "बाली उमरिया" जैसे गानों पर ठुमके लगाते हुए यह वीडियो इस बात का प्रमाण दे रहा है कि भाई, पढ़ाई-लिखाई तो मोह-माया है, असली टैलेंट तो भीड़ के बीच कैमरे के आगे रील्स बनाने में है! अब इस वीडियो को देखकर भगवान भी सोच में पड़ गए होंगे कि भई, ये कौनसी NEET परीक्षा की तैयारी चल रही है, जिसमें किताब-कॉपी की जगह मोबाइल के कैमरे और नोटों की गड्डियों की बौछार हो रही है? लगता है इन महोदया ने डॉक्टरी की पढ़ाई का नया ही शॉर्टकट ढूंढ निकाला है—इलाज किताबों से नहीं, बल्कि ऐसे ही तड़क-भड़क वाले मुजरे नुमा डांस से होगा! व्यंग्य के आईने में सोशल मीडिया का सच किताबों से बैर: जहाँ एक तरफ छात्र-छात्राएं 14-14 घंटे लाइब्रेरी में बैठकर फिजिक्स और बायोलॉजी के फॉर्मूले रट रहे हैं, वहीं हमारी ये 'स्टूडेंट' महोदया सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज का तापमान बढ़ाने में व्यस्त हैं। भीड़ का उत्साह: वीडियो में चारों तरफ खड़े ऐसे 'कोकरोच' नुक्कड़ प्रेमी (दर्शकों) को देखकर ऐसा लगता है जैसे NEET का सेंटर नहीं, बल्कि कोई मुफ़्त का मेला लगा हो जहाँ हर कोई अपना होश-हवास खो बैठा है। अनोखा करेक्शन: लगता है इस बार NEET के सिलेबस में 'बायोलॉजी' के साथ-साथ 'स्टेज डांस' को भी अनिवार्य विषय बना दिया गया है, तभी तो परीक्षा परिणाम से पहले ही यह परफॉर्मेंस सोशल मीडिया के मार्केट में धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही है।
    1
    सोशल मीडिया का नया तमाशा: "बाली उमरिया" और NEET का कोहराम!

आजकल सोशल मीडिया का एल्गोरिदम भी लगता है किसी चौराहे के नुक्कड़ नाटक की तरह हो गया है। एक तरफ हमारे देश के नौजवान डॉक्टर बनने के लिए NEET जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की तैयारी में अपनी आँखें फोड़ रहे हैं, रातों की नींद हराम कर रहे हैं और डिप्रेशन की गोलियाँ फांक रहे हैं; वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट की दुनिया में "बाली उमरिया" जैसे गानों पर ठुमके लगाते हुए यह वीडियो इस बात का प्रमाण दे रहा है कि भाई, पढ़ाई-लिखाई तो मोह-माया है, असली टैलेंट तो भीड़ के बीच कैमरे के आगे रील्स बनाने में है!
अब इस वीडियो को देखकर भगवान भी सोच में पड़ गए होंगे कि भई, ये कौनसी NEET परीक्षा की तैयारी चल रही है, जिसमें किताब-कॉपी की जगह मोबाइल के कैमरे और नोटों की गड्डियों की बौछार हो रही है? लगता है इन महोदया ने डॉक्टरी की पढ़ाई का नया ही शॉर्टकट ढूंढ निकाला है—इलाज किताबों से नहीं, बल्कि ऐसे ही तड़क-भड़क वाले मुजरे नुमा डांस से होगा!
व्यंग्य के आईने में सोशल मीडिया का सच
किताबों से बैर: जहाँ एक तरफ छात्र-छात्राएं 14-14 घंटे लाइब्रेरी में बैठकर फिजिक्स और बायोलॉजी के फॉर्मूले रट रहे हैं, वहीं हमारी ये 'स्टूडेंट' महोदया सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज का तापमान बढ़ाने में व्यस्त हैं।
भीड़ का उत्साह: वीडियो में चारों तरफ खड़े ऐसे 'कोकरोच' नुक्कड़ प्रेमी (दर्शकों) को देखकर ऐसा लगता है जैसे NEET का सेंटर नहीं, बल्कि कोई मुफ़्त का मेला लगा हो जहाँ हर कोई अपना होश-हवास खो बैठा है।
अनोखा करेक्शन: लगता है इस बार NEET के सिलेबस में 'बायोलॉजी' के साथ-साथ 'स्टेज डांस' को भी अनिवार्य विषय बना दिया गया है, तभी तो परीक्षा परिणाम से पहले ही यह परफॉर्मेंस सोशल मीडिया के मार्केट में धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही है।
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद। गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद। बस्ती- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बस्ती पहुंचे पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में उन्होंने गुरुओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, विद्यामणि सिंह, प्रिंस शुक्ला, दिलीप कुमार पांडेय , अश्वनी उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, विशुद्धानंद त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष बस्ती सदर, आजाद पुरी, अमित चौधरी और राजन चौहान मौजूद रहे। हरीश द्विवेदी ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है। गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    1
    गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद।
गुरु पूर्णिमा पर बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, गुरुओं का लिया आशीर्वाद।
बस्ती- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बस्ती पहुंचे पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने बाबा भदेश्वर नाथ शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
मंदिर परिसर में उन्होंने गुरुओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता प्रमोद पांडेय , वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, विद्यामणि सिंह, प्रिंस शुक्ला, दिलीप कुमार पांडेय , अश्वनी उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, अर्जुन उपाध्याय, विशुद्धानंद त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष बस्ती सदर, आजाद पुरी, अमित चौधरी और राजन चौहान मौजूद रहे।
हरीश द्विवेदी ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे ऊंचा है। गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है। गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है।
    user_सुनील दूबे
    सुनील दूबे
    Local News Reporter बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जयसिंहपुर में संचारी रोग अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय कांदीपुर, जयसिंहपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को इंग्लिश ग्रामर बुक एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल जायसवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ जनजागरूकता का भी प्रेरणादायी उदाहरण बना।
    1
    जयसिंहपुर में संचारी रोग अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय कांदीपुर, जयसिंहपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को इंग्लिश ग्रामर बुक एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल जायसवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ जनजागरूकता का भी प्रेरणादायी उदाहरण बना।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खाकी की ‘टल्ली’ क्रांति: जब ट्रैफ़िक सुधारने निकला सिपाही खुद ही 'आउट ऑफ़ कंट्रोल' हो गया! ​अयोध्या ​अरे भाई, ज़रा रुकिए, हाथ जोड़िए और इस अद्भुत नज़ारे को प्रणाम कीजिए! अयोध्या के नाका मकबरा चौराहे पर आज ट्रैफिक व्यवस्था एकदम 'झूमती' हुई नज़र आई। वजह? हमारे यातायात विभाग के एक परम कर्तव्यनिष्ठ आरक्षी (सिपाही) साहब! ​साहब ड्यूटी पर थे, वर्दी तन पर थी, लेकिन दिमाग...दिमाग शायद किसी दूसरी ही दुनिया में भ्रमण कर रहा था। वजह साफ थी— उन्हें शराब का ऐसा 'दिव्य ज्ञान' प्राप्त हुआ था कि वो ज़मीन पर सीधे खड़े होने की बजाय 'ज़िग-ज़ैग' स्टाइल में ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे। ​ड्राइविंग लाइसेंस बाद में दिखाओ, पहले सिपाही जी का संतुलन संभालो! ​आम जनता को तो पुलिस वाले यह सिखाते हैं कि "शराब पीकर गाड़ी चलाना मना है", लेकिन हमारे इन वर्दीधारी सिपाही जी ने एक नया कानून बना दिया—"शराब पीकर सड़क पर लहराना बिल्कुल जायज़ है!" नाका मकबरा जैसे व्यस्त चौराहे पर साहब लड़खड़ा रहे थे, कभी इधर झुकते तो कभी उधर। ई-रिक्शा वाले गाड़ी रोक-रोक कर नज़ारा देख रहे थे, सवारी मजे ले रही थी और आसपास के दुकानदार तालियाँ बजाने से बस ज़रा सा ही चूके होंगे। शहर में जब मनोरंजन की कमी हो, तो ऐसी 'मुफ़्त की नौटंकी' से बेहतर और क्या हो सकता है? ​लोग मोबाइल निकाल-निकाल कर वीडियो बनाते रहे, हँसते रहे और साहब अपनी ही 'धुन' में मस्त रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जनता मजे ले रही है और पुलिस महकमे के बड़े अफसरों के सिर पर शर्म का 'हेलमेट' सज चुका है। ​वैसे, ये कोई पहला मामला तो है नहीं। जनता पर रौब झाड़ने वाली खाकी जब खुद बोतल के नशे में टल्ली होकर चौराहे पर तमाशा बनती है, तो सिस्टम का पूरा खोखलापन सड़क पर आकर गिर पड़ता है। ​अब देखना यह है कि बड़े साहब इस 'पवित्र' सिपाही को सिर्फ 'लाइन हाजिर' करके रस्म अदायगी करते हैं या यह बताएंगे कि चौराहे पर ड्यूटी का मतलब यातायात संभालना होता है, या खुद शराब की बोतल का विज्ञापन बनना!
    1
    खाकी की ‘टल्ली’ क्रांति: जब ट्रैफ़िक सुधारने निकला सिपाही खुद ही 'आउट ऑफ़ कंट्रोल' हो गया!

​अयोध्या
​अरे भाई, ज़रा रुकिए, हाथ जोड़िए और इस अद्भुत नज़ारे को प्रणाम कीजिए! अयोध्या के नाका मकबरा चौराहे पर आज ट्रैफिक व्यवस्था एकदम 'झूमती' हुई नज़र आई। वजह? हमारे यातायात विभाग के एक परम कर्तव्यनिष्ठ आरक्षी (सिपाही) साहब!
​साहब ड्यूटी पर थे, वर्दी तन पर थी, लेकिन दिमाग...दिमाग शायद किसी दूसरी ही दुनिया में भ्रमण कर रहा था। वजह साफ थी— उन्हें शराब का ऐसा 'दिव्य ज्ञान' प्राप्त हुआ था कि वो ज़मीन पर सीधे खड़े होने की बजाय 'ज़िग-ज़ैग' स्टाइल में ट्रैफिक कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे।
​ड्राइविंग लाइसेंस बाद में दिखाओ, पहले सिपाही जी का संतुलन संभालो!
​आम जनता को तो पुलिस वाले यह सिखाते हैं कि "शराब पीकर गाड़ी चलाना मना है", लेकिन हमारे इन वर्दीधारी सिपाही जी ने एक नया कानून बना दिया—"शराब पीकर सड़क पर लहराना बिल्कुल जायज़ है!" नाका मकबरा जैसे व्यस्त चौराहे पर साहब लड़खड़ा रहे थे, कभी इधर झुकते तो कभी उधर। ई-रिक्शा वाले गाड़ी रोक-रोक कर नज़ारा देख रहे थे, सवारी मजे ले रही थी और आसपास के दुकानदार तालियाँ बजाने से बस ज़रा सा ही चूके होंगे। शहर में जब मनोरंजन की कमी हो, तो ऐसी 'मुफ़्त की नौटंकी' से बेहतर और क्या हो सकता है?
​लोग मोबाइल निकाल-निकाल कर वीडियो बनाते रहे, हँसते रहे और साहब अपनी ही 'धुन' में मस्त रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है, जनता मजे ले रही है और पुलिस महकमे के बड़े अफसरों के सिर पर शर्म का 'हेलमेट' सज चुका है।
​वैसे, ये कोई पहला मामला तो है नहीं। जनता पर रौब झाड़ने वाली खाकी जब खुद बोतल के नशे में टल्ली होकर चौराहे पर तमाशा बनती है, तो सिस्टम का पूरा खोखलापन सड़क पर आकर गिर पड़ता है।
​अब देखना यह है कि बड़े साहब इस 'पवित्र' सिपाही को सिर्फ 'लाइन हाजिर' करके रस्म अदायगी करते हैं या यह बताएंगे कि चौराहे पर ड्यूटी का मतलब यातायात संभालना होता है, या खुद शराब की बोतल का विज्ञापन बनना!
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप
महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा का बाघा नाला देशी शराब की दुकान पर बैठे लोगों को लात से मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा कर रहे गुंडागर्दी देशी शराब की दुकान पर बैठें लोगों से बिना कुछ पूछे लात से मार कर भगाना छावनी पुलिस की कार्य शैली पर खड़ा कर रहा बड़ा सवाल उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा के गुंडई के चलते बाघा नाला देशी शराब की दुकान पर ग्राहक आने से है डरते उपनिरीक्षक के आतंक से ग्राहकों में बना रहता है डर और ग्राहकों के न आने से बाघा नाला देशी शराब की दुकान पर शराब की बिक्री हो रही प्रभावित सूत्रों की माने तो उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा हमेशा शराब के नशे में रहते हैं चूर और हमेशा अवैध वसूली की फिराक में है रहते एवं अवैध वसूली में नाकाम होने पर लोगों के बीच बनाते हैं अपना भौकाल बाघा नाला पर अनेक स्थानों पर बिकती है कच्ची शराब फिर उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा बने रहते हैं अंजान उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा के कारनामों से परेशान होकर कल देशी शराब की दुकान के ठेकेदार रण विजय चौधरी करेंगे पुलिस अधीक्षक बस्ती से शिकायत बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के अर्न्तगत विक्रमजोत चौकी पर कार्यरत उप निरीक्षक सूर्यभान शर्मा से जुड़ा मामला ।
    1
    उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा का बाघा नाला देशी शराब की दुकान पर बैठे लोगों को लात से मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा कर रहे गुंडागर्दी
देशी शराब की दुकान पर बैठें लोगों से बिना कुछ पूछे लात से मार कर भगाना छावनी पुलिस की कार्य शैली पर खड़ा कर रहा बड़ा सवाल
उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा के गुंडई के चलते बाघा नाला देशी शराब की दुकान पर ग्राहक आने से है डरते
उपनिरीक्षक के आतंक से ग्राहकों में बना रहता है डर और ग्राहकों के न आने से बाघा नाला देशी शराब की दुकान पर शराब की बिक्री हो रही प्रभावित 
सूत्रों की माने तो उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा हमेशा शराब के नशे में रहते हैं चूर
और हमेशा अवैध वसूली की फिराक में है रहते एवं अवैध वसूली में नाकाम होने पर लोगों के बीच बनाते हैं अपना भौकाल
बाघा नाला पर अनेक स्थानों पर बिकती है कच्ची शराब फिर उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा बने रहते हैं अंजान
उपनिरीक्षक सूर्यभान शर्मा के कारनामों से परेशान होकर कल देशी शराब की दुकान के ठेकेदार रण विजय चौधरी करेंगे पुलिस अधीक्षक बस्ती से शिकायत 
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के अर्न्तगत विक्रमजोत चौकी पर कार्यरत उप निरीक्षक सूर्यभान शर्मा से जुड़ा मामला ।
    user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.