Shuru
Apke Nagar Ki App…
पण्डोखर सरकार धाम में 30 वें वार्षिक महोत्सव में सांस्कृतिक मंच से प्रस्तुति धमाके दार भजन संध्या में प्रस्तुति देती प्रसिद्ध कलाकार शहनाज अख्तर।
AD SINGH DHAKAD
पण्डोखर सरकार धाम में 30 वें वार्षिक महोत्सव में सांस्कृतिक मंच से प्रस्तुति धमाके दार भजन संध्या में प्रस्तुति देती प्रसिद्ध कलाकार शहनाज अख्तर।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सरसई थाना क्षेत्र के धमना गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर सरसई पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार धमना निवासी मृतका महिला भूरी पत्नी रवि कुशवाहा उम्र 29 वर्ष बुधवार दोपहर को खाना खाने के बाद कमरे में चली गई। जब वह शाम के साढ़े 04 बजे तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने गेट तोड़कर अंदर गए तो महिला कमरे में छत के कुंदे से दुपट्टे के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल सरसई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर सबको पीएम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है की महिला के तीन बच्चे हैं और महिला दिमाग से कमजोर थी उसने यह कदम क्यों उठाया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया। डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जन्मदिन शहर में आज बुधवार बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दतिया के रतन महल होटल में शाम 5 बजे भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान 108 केक सजाकर विशेष रूप से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद डॉ. मिश्रा ने सभी के साथ मिलकर केक काटे और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंडितों द्वारा विधिवत स्वस्तिवाचन किया गया तथा उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में समर्थक और नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया।1
- Post by S News1
- Post by Abhishek Jain1
- Post by Mohammad Irshad3
- दतिया। जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में बुधवार रात भक्ति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर टीवी जगत के चर्चित हास्य कलाकार योगेश त्रिपाठी उर्फ हप्पू सिंह धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर उन्होंने पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही योगेश त्रिपाठी मंच पर पहुंचे, पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने अपनी खास कॉमिक टाइमिंग और अंदाज से ऐसा माहौल बनाया कि श्रद्धालु ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। भक्ति के बीच हास्य का यह संगम लोगों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुए, वहीं दूसरी ओर हास्य के रंग में रंगकर सभी ने भरपूर आनंद उठाया। पंडोखर धाम में आयोजित यह आयोजन लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहेगा।2
- भांडेर क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में आयोजित 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव के तहत भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज़ अख्तर की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही उन्होंने अपना लोकप्रिय भजन “माथे इनके बिंदिया शोभे” प्रस्तुत किया, पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे और माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार रात 10 बजे हुई, जो देर रात तक जारी रहा। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि यह महोत्सव 30 अप्रैल तक निरंतर चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1