logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख डिबाई, बुलंदशहर। हनुमान चौराहा स्थित संजय किराना स्टोर में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार संजय किराना स्टोर फुटकर एवं थोक कारोबार की दुकान है, जिसका संचालन संजय कुमार निवासी नगला छतु, तहसील डिबाई, तथा उनके पार्टनर द्वारा किया जाता है। घटना के समय संजय कुमार अपने गांव स्थित घर चले गए थे, जबकि उनके पार्टनर दुकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे दुकान से धुआं उठने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दुकान की दीवारों के प्लास्टर तक उखड़ गए। दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सके। अधिक जानकारी के लिए आप किराना स्टोर संचालक संजय कुमार जी से संपर्क कर सकते हैं उनका संपर्क सूत्र +91 63950 77361 है

18 hrs ago
user_Madan Patrakar
Madan Patrakar
Graphic designer अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख डिबाई, बुलंदशहर। हनुमान चौराहा स्थित संजय किराना स्टोर में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार संजय किराना स्टोर फुटकर एवं थोक कारोबार की दुकान है, जिसका संचालन संजय कुमार निवासी नगला छतु, तहसील डिबाई, तथा उनके पार्टनर द्वारा किया जाता है। घटना के समय संजय कुमार अपने गांव स्थित घर चले गए थे, जबकि उनके पार्टनर दुकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे दुकान से धुआं उठने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दुकान की दीवारों के प्लास्टर तक उखड़ गए। दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सके। अधिक जानकारी के लिए आप किराना स्टोर संचालक संजय कुमार जी से संपर्क कर सकते हैं उनका संपर्क सूत्र +91 63950 77361 है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारी बारिश में भी ड्यूटी पर डटे रहे एसडीएम पुलिस के साथ सड़क पर उतरकर खुलवाया जाम बुलन्दशहर : डिबाई श्राद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भारी बारिश और कड़ाके की ठण्ड भी डिबाई प्रशासन के हौसले को नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते भीमपुर दोराहे पर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई सूचना मिलते ही डिबाई एसडीएम रविकान्त चौबे स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतर कर यातायात व्यवस्था सम्भाली अलीगढ़ और बुलन्दशहर की ओर से आने वाले श्रद्धालु भीमपुर दोराहे से होकर डिबाई, अनूपशहर, नरौरा, रामघाट, और कर्णवास, की ओर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ ऐसे में एसडीएम रविकान्त चौबे, ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों के साथ जाम खुलवाया और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवा कर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू कराई भारी बारिश के बीच एसडीएम को स्वयं मौके पर मौजूद रह कर व्यवस्था सम्भालते देख पुलिस कर्मियों का भी उत्साह बढ़ा दौलतपुर खुर्द चौकी प्रभारी राहुल राजपूत, ट्रैफिक पुलिस के ललित कुमार, अंकित वशिष्ठ, सहित पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे पुलिस कर्मियों ने बारिश की परवाह किए बिना सड़क पर मोर्चा सम्भाले रखा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लगातार प्रयास किए स्थानीय लोगों ने एसडीएम रविकान्त चौबे, की सक्रियता और पुलिस-प्रशासन की तत्परता की सराहना की लोगों का कहना था कि भारी बारिश और ठण्ड के बावजूद अधिकारी एवं पुलिसकर्मी स्वयं सड़क पर डटे रहे जिसके चलते यातायात व्यवस्था को जल्द नियंत्रित करने में मदद मिली प्रशासन की इस सक्रियता से श्रद्धालुओं को राहत मिली और गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रही ।
    1
    भारी बारिश में भी ड्यूटी पर डटे रहे एसडीएम पुलिस के साथ सड़क पर उतरकर खुलवाया जाम
बुलन्दशहर : डिबाई श्राद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भारी बारिश और कड़ाके की ठण्ड भी डिबाई प्रशासन के हौसले को नहीं डिगा सकी श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते भीमपुर दोराहे पर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई सूचना मिलते ही डिबाई एसडीएम रविकान्त चौबे स्वयं मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतर कर यातायात व्यवस्था सम्भाली अलीगढ़ और बुलन्दशहर की ओर से आने वाले श्रद्धालु भीमपुर दोराहे से होकर डिबाई, अनूपशहर, नरौरा, रामघाट, और कर्णवास, की ओर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ ऐसे में एसडीएम रविकान्त चौबे, ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कर्मियों के साथ जाम खुलवाया और वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवा कर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू कराई भारी बारिश के बीच एसडीएम को स्वयं मौके पर मौजूद रह कर व्यवस्था सम्भालते देख पुलिस कर्मियों का भी उत्साह बढ़ा दौलतपुर खुर्द चौकी प्रभारी राहुल राजपूत, ट्रैफिक पुलिस के ललित कुमार, अंकित वशिष्ठ, सहित पुलिसकर्मी लगातार यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे पुलिस कर्मियों ने बारिश की परवाह किए बिना सड़क पर मोर्चा सम्भाले रखा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लगातार प्रयास किए स्थानीय लोगों ने एसडीएम रविकान्त चौबे, की सक्रियता और पुलिस-प्रशासन की तत्परता की सराहना की लोगों का कहना था कि भारी बारिश और ठण्ड के बावजूद अधिकारी एवं पुलिसकर्मी स्वयं सड़क पर डटे रहे जिसके चलते यातायात व्यवस्था को जल्द नियंत्रित करने में मदद मिली प्रशासन की इस सक्रियता से श्रद्धालुओं को राहत मिली और गंगा स्नान के लिए आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रही ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जेपी विद्या मंदिर में मनाया शैक्षिक एडवेंचर फन व स्पोर्ट्स का मनोरंजक संगम अनूपशहर: जेपी विद्या मंदिर द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ‌। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में ही हुआ। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि रिमझिम फुहारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छात्रों ने इस कार्यक्रम द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने वाली क्रियाएं कीं । स्वच्छ स्वादिष्ट एवं पारंपरिक खानपान की समुचित व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा अनुशासन एवं शैक्षिक उद्देश्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया विद्यालय परिसर में आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों के लिए साहसिक खेल , टीमवर्क एक्टिविटीज , शारीरिक फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां , आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाले खेल आयोजित कराए गए। रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी इस कार्यक्रम में शामिल थीं । इस कार्यक्रम के अंतर्गत एडवेंचर कैम्प,डोम प्लैनिटोरियम और एस्ट्रोनोमी क्लब भी मनाया गया।यह कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास , साहस , अनुशासन एवं मनोरंजन का एक अनूठा अवसर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा की । विद्यालय प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के आगमन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
    1
    जेपी विद्या मंदिर में मनाया शैक्षिक एडवेंचर फन  व स्पोर्ट्स का मनोरंजक संगम 
अनूपशहर: जेपी विद्या मंदिर  द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ‌। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में ही हुआ।
प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि रिमझिम फुहारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छात्रों ने इस कार्यक्रम द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने वाली क्रियाएं कीं ।
स्वच्छ स्वादिष्ट एवं पारंपरिक खानपान की समुचित व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा अनुशासन एवं शैक्षिक उद्देश्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया विद्यालय परिसर में आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों के लिए साहसिक खेल , टीमवर्क एक्टिविटीज , शारीरिक फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां , आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाले खेल आयोजित कराए गए। रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी इस कार्यक्रम में शामिल थीं । इस कार्यक्रम के अंतर्गत एडवेंचर कैम्प,डोम प्लैनिटोरियम और एस्ट्रोनोमी क्लब भी मनाया गया।यह कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास , साहस , अनुशासन एवं मनोरंजन का एक अनूठा अवसर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा की । विद्यालय प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के आगमन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
    user_यशाग्र भारद्वाज
    यशाग्र भारद्वाज
    अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर सासनी क्षेत्र के गांव नया नगला में जल निकासी की बदतर व्यवस्था और छोटी नालियों के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नालियां छोटी होने के कारण आए दिन चौक हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण उठने वाली दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीण प्रशांत का कहना है कि जलभराव के कारण स्कूल जा रहे कई बच्चे पानी और कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं राकेश बीटीसी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास खुद ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया है, लेकिन नाली की समस्या जस की तस बनी रहने के कारण जल निकासी अवरोध हो जाती है और सारा पानी सड़क पर आ जाता है। सोनू कुमार ने चिंता जताई कि इस गंदगी और जलभराव से मक्खी-मच्छरों के पनपने का खतरा काफी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत भी की गई है, लेकिन प्रधान द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। प्रधान की इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कल्याण सिंह ने बताया कि सड़क पर फैला गंदा पानी और कीचड़ बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, जिससे हर समय गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
    1
    सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर
सासनी के गांव नया नगला में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का निकलना हुआ दूभर
सासनी क्षेत्र के गांव नया नगला में जल निकासी की बदतर व्यवस्था और छोटी नालियों के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नालियां छोटी होने के कारण आए दिन चौक हो जाती हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण उठने वाली दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण प्रशांत का कहना है कि जलभराव के कारण स्कूल जा रहे कई बच्चे पानी और कीचड़ में फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं राकेश बीटीसी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास खुद ही इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया है, लेकिन नाली की समस्या जस की तस बनी रहने के कारण जल निकासी अवरोध हो जाती है और सारा पानी सड़क पर आ जाता है। सोनू कुमार ने चिंता जताई कि इस गंदगी और जलभराव से मक्खी-मच्छरों के पनपने का खतरा काफी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत भी की गई है, लेकिन प्रधान द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। प्रधान की इस उदासीनता के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कल्याण सिंह ने बताया कि सड़क पर फैला गंदा पानी और कीचड़ बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है, जिससे हर समय गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पितृपक्ष: पूर्णिमा को भारी बारिश में भी श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त किया सोरों हरि की पैड़ी में जल दान तर्पण पितृपक्ष: पूर्णिमा को भारी बारिश में भी श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त किया सोरों हरि की पैड़ी में जल दान तर्पण
    1
    पितृपक्ष: पूर्णिमा को भारी बारिश में भी श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त किया सोरों हरि की पैड़ी में जल दान तर्पण 
पितृपक्ष: पूर्णिमा को भारी बारिश में भी श्रद्धालुओं ने पितरों के निमित्त किया सोरों हरि की पैड़ी में जल दान तर्पण
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार मंजिला इमारत से गिरने की घटना मथुरा वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिष्य चार मंजिला इमारत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण के रूप में बताई जा रही है। वह जबलपुर के रहने वाले थे और वृंदावन में गुरु कृपा कुंज परिसर में रह रहे थे। बताया गया है कि वह संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षित शिष्य थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है, हालांकि अभी तक इसे आत्महत्या की पुष्टि नहीं माना गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक के कमरे से कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वृंदावन पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिष्य आखिर चार मंजिल से नीचे कैसे गिरे और घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।
    1
    वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार मंजिला इमारत से गिरने की घटना

मथुरा वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिष्य चार मंजिला इमारत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण के रूप में बताई जा रही है। वह जबलपुर के रहने वाले थे और वृंदावन में गुरु कृपा कुंज परिसर में रह रहे थे। बताया गया है कि वह संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षित शिष्य थे।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है, हालांकि अभी तक इसे आत्महत्या की पुष्टि नहीं माना गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बताया गया है कि मृतक के कमरे से कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल वृंदावन पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शिष्य आखिर चार मंजिल से नीचे कैसे गिरे और घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हुजूर गौसे आज़म की शान में जुलूस निकाला गया नूरी मस्जिद कासगंज
    1
    हुजूर गौसे आज़म की शान में जुलूस निकाला गया नूरी मस्जिद कासगंज
    user_Maulana Chand Miyan alvi barkati
    Maulana Chand Miyan alvi barkati
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत में 3 घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर गांव किन्दोली नाले के पास बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
    1
    मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत में 3 घायल, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
जनपद हाथरस के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर गांव किन्दोली नाले के पास बाइक और बुलट की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें....... हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एसपी हाथरस, सीओ सिटी हाथरस, बुके भेटकर स्वागत किया। थाना समाधान दिवस में नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, सीओ हिमांशु माथुर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से अधिकारियों ने सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित सामने आए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम और लेखपालों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने तथा दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधिकारियों को भी शिकायतों के निस्तारण में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
    1
    थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें.......
हाथरस के थाना कोतवाली हाथरस गेट परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में पहुंचे नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एसपी हाथरस, सीओ सिटी हाथरस, बुके भेटकर स्वागत किया।
थाना समाधान दिवस में नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह, सीओ हिमांशु माथुर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
समाधान दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों से अधिकारियों ने सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित सामने आए। 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने संबंधित एसडीएम और लेखपालों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने तथा दोनों पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
वहीं पुलिस अधिकारियों को भी शिकायतों के निस्तारण में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम अनूपशहर: एलडीएवी इंटर कालेज में पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी तथा प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से असुरक्षित परिस्थितियों को पहचानने और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने का आह्वान किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक हैं। संचालन प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अभय सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार गिरी, विनोद कुमार, संजय सैनी, धीरज कुमार, रजनी रावल व चिंकी राघव आदि मौजूद रहे।
    1
    पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम
अनूपशहर: एलडीएवी इंटर कालेज में पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी तथा प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से असुरक्षित परिस्थितियों को पहचानने और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने का आह्वान किया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक हैं। संचालन प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अभय सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार गिरी, विनोद कुमार, संजय सैनी, धीरज कुमार, रजनी रावल व चिंकी राघव आदि मौजूद रहे।
    user_यशाग्र भारद्वाज
    यशाग्र भारद्वाज
    अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.