जेपी विद्या मंदिर में मनाया शैक्षिक एडवेंचर फन व स्पोर्ट्स का मनोरंजक संगम अनूपशहर: जेपी विद्या मंदिर द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में ही हुआ। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि रिमझिम फुहारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छात्रों ने इस कार्यक्रम द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने वाली क्रियाएं कीं । स्वच्छ स्वादिष्ट एवं पारंपरिक खानपान की समुचित व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा अनुशासन एवं शैक्षिक उद्देश्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया विद्यालय परिसर में आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों के लिए साहसिक खेल , टीमवर्क एक्टिविटीज , शारीरिक फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां , आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाले खेल आयोजित कराए गए। रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी इस कार्यक्रम में शामिल थीं । इस कार्यक्रम के अंतर्गत एडवेंचर कैम्प,डोम प्लैनिटोरियम और एस्ट्रोनोमी क्लब भी मनाया गया।यह कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास , साहस , अनुशासन एवं मनोरंजन का एक अनूठा अवसर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा की । विद्यालय प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के आगमन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
जेपी विद्या मंदिर में मनाया शैक्षिक एडवेंचर फन व स्पोर्ट्स का मनोरंजक संगम अनूपशहर: जेपी विद्या मंदिर द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में ही हुआ। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि रिमझिम फुहारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छात्रों ने इस कार्यक्रम द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने वाली क्रियाएं कीं । स्वच्छ स्वादिष्ट एवं पारंपरिक खानपान की समुचित व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा अनुशासन एवं शैक्षिक उद्देश्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया विद्यालय परिसर में आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों के लिए साहसिक खेल , टीमवर्क एक्टिविटीज , शारीरिक फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां , आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाले खेल आयोजित कराए गए। रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी इस कार्यक्रम में शामिल थीं । इस कार्यक्रम के अंतर्गत एडवेंचर कैम्प,डोम प्लैनिटोरियम और एस्ट्रोनोमी क्लब भी मनाया गया।यह कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास , साहस , अनुशासन एवं मनोरंजन का एक अनूठा अवसर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा की । विद्यालय प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के आगमन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
- जेपी विद्या मंदिर में मनाया शैक्षिक एडवेंचर फन व स्पोर्ट्स का मनोरंजक संगम अनूपशहर: जेपी विद्या मंदिर द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षिक मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में ही हुआ। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि रिमझिम फुहारों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। छात्रों ने इस कार्यक्रम द्वारा शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने वाली क्रियाएं कीं । स्वच्छ स्वादिष्ट एवं पारंपरिक खानपान की समुचित व्यवस्था बच्चों की सुरक्षा अनुशासन एवं शैक्षिक उद्देश्य पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया गया विद्यालय परिसर में आयोजित एडवेंचर कैंप में विद्यार्थियों के लिए साहसिक खेल , टीमवर्क एक्टिविटीज , शारीरिक फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां , आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाले खेल आयोजित कराए गए। रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी इस कार्यक्रम में शामिल थीं । इस कार्यक्रम के अंतर्गत एडवेंचर कैम्प,डोम प्लैनिटोरियम और एस्ट्रोनोमी क्लब भी मनाया गया।यह कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास , साहस , अनुशासन एवं मनोरंजन का एक अनूठा अवसर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा की । विद्यालय प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के आगमन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।1
- कानून-व्यवस्था तार-तार सरेबाजार युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी एक महीने बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर बुलन्दशहर : अनूपशहर अनूपशहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेबाजार एक युवक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है घटना बीते 19 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है पीड़ित सतेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र ईशू निवासी मौहल्ला देहली गेट बाजार से घर लौट रहा था इसी दौरान डॉ. महेश के क्लीनिक के पास घात लगाए बैठे अयान उर्फ अबूजर, मोहब्बत, उवैद और उनके अज्ञात साथियों ने लाठी, डंडों और धारदार चाकू से ईशू पर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया इस बर्बर हमले में ईशू के सिर और छाती पर गम्भीर चोटें आई ईशू के शोर मचाने पर स्थानीय निवासी समर्थ गौरक्षक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है घटना के सम्बन्ध में अनूपशहर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है हालांकि घटना को एक महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अनूपशहर पुलिस के हाथ खाली है पीड़ित परिवार न्याय के लिए लगातार कोतवाली के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है ।1
- Is Your District in List? 10 UP Districts Schools Closed! Red Alert Today #upnews #shorts1
- *बरसात का कहर से किसानों की लहलहाती धान की फसल बर्बाद, माथे पर चिंता की लकीरें* संभल । जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा में 26 सितंबर 2026 को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है अचानक हुई इस बरसात के कारण खेतों में तैयार खड़ी धान की लहलहाती फसल या तो पूरी तरह बिछ (लेट) गई है या जलभराव के चलते डूब गई है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे पर भारी चिंता और मायूसी छा गई है। फसल कटाई के समय कुदरत की मार धान की फसल को बर्बाद कर दिया किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी कहीं कहीं कटाई शुरू हो चुकी थी और कहीं कुछ ही दिनों में इसकी कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई इस बेमौसम और भारी बरसात ने किसानों के सपनों को बड़ा झटका दिया है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों में नमी बढ़ने लगी है, जिससे धान के दाने काले पड़ने और सड़ने का अंदेशा पैदा हो गया है। गांव के प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को उगाने के लिए महंगे बीज, खाद, और सिंचाई का भारी खर्च उठाया था। फसल के इस तरह बर्बाद हो जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने और साहूकारों या बैंकों का कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांव सिरसा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाए और मुआवजे (आर्थिक सहायता) उपलब्ध कराई जाए ताकि इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। (संभल से विजय कुमार की रिपोर्ट)2
- संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है संभल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो का खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय और अनट्रेसेबल नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। दो-तीन दिन पहले एक ऑडियो मैसेज के जरिए उन्हें बम से उड़ाने और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की धमकी दी गई। आचार्य ने धमकी भरे ऑडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने की बात कही है। संभल में श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमकी भरे ऑडियो को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया है। आचार्य ने बताया कि धमकी भरे ऑडियो और संबंधित नंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस, संभल के एसएसपी, पंजाब पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया गया है। साथ ही ऑडियो की ट्रांसक्रिप्ट भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से धमकी देने वाले को बब्बर खालसा से जुड़ा बताया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ ताकतें देश को बांटने और हिंदू-सिखों के बीच अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की प्रतिमा कल्कि धाम में स्थापित होकर रहेगी और निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी हत्या हो जाती है, तब भी कल्कि धाम का निर्माण कार्य नहीं रुकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार से कल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन लेने की अपील की। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दोहराया कि वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे और श्री कल्कि धाम में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का विग्रह स्थापित करके रहेंगे।1
- शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख डिबाई, बुलंदशहर। हनुमान चौराहा स्थित संजय किराना स्टोर में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार संजय किराना स्टोर फुटकर एवं थोक कारोबार की दुकान है, जिसका संचालन संजय कुमार निवासी नगला छतु, तहसील डिबाई, तथा उनके पार्टनर द्वारा किया जाता है। घटना के समय संजय कुमार अपने गांव स्थित घर चले गए थे, जबकि उनके पार्टनर दुकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे दुकान से धुआं उठने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दुकान की दीवारों के प्लास्टर तक उखड़ गए। दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से पीड़ित व्यापारी को हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना कारोबार शुरू कर सके। अधिक जानकारी के लिए आप किराना स्टोर संचालक संजय कुमार जी से संपर्क कर सकते हैं उनका संपर्क सूत्र +91 63950 77361 है1
- जेवर में यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस में जलकर कीरतपुर के युवक की मौत छतारी। क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी युवक की जेवर क्षेत्र में स्लीपर बस में आग लगने से जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान ऑनलाइन टिकट बुकिंग और गले में पहने लॉकेट के आधार पर हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव कीरतपुर निवासी ओमप्रकाश (40) नोएडा के सूरजपुर में परिवार के साथ रहते थे। मृतक के भाई जीतू सिंह ने बताया कि महोबा में उनके छोटे भाई अनमोल की सास की मौत होने पर ओमप्रकाश स्लीपर बस से महोबा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में गांव सिवारा के समीप रात के समय अचानक स्लीपर बस में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ओमप्रकाश उसकी चपेट में आ गए और जलकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने बस की ऑनलाइन टिकट बुकिंग से और गले में पहने लॉकेट से भी पहचान की पुष्टि की। पुलिस ने हादसे की सूचना उनकी पत्नी सीमा को दी। पहचान होने की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की रात पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक का शव गांव कीरतपुर पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच गए। : नोएडा में कंस्ट्रक्शन का काम करता था मृतक ओमप्रकाश परिवार की जिम्मेदारियां संभालने वाला मुख्य सहारा था। छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा होने के कारण बचपन से ही उस पर परिवार की जिम्मेदारियां थीं। वह नोएडा में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता था और सूरजपुर में पत्नी सीमा पुत्री मानवी व पुत्र विवेक और यश के साथ रहता था। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम से परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। ओमप्रकाश के बुजुर्ग मां किरण देवी पिता थान सिंह गांव कीरतपुर में ही रहते हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद से बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। : पत्नी सीमा ने लॉकेट देखकर की ओमप्रकाश की पहचान स्लीपर बस में आग लगने के बाद ओमप्रकाश का शव बुरी तरह झुलस गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। हादसे के बाद परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया गया। पत्नी सीमा ने ओमप्रकाश के गले में पहने चैन लॉकेट को देखकर उसकी पहचान की। लॉकेट देखते ही सीमा फफक पड़ीं। पति की मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया। ऑनलाइन टिकट बुकिंग से मिले यात्री विवरण से भी मृतक की पहचान की पुष्टि हुई। -दो महीने पहले ही गांव आया था ओमप्रकाश ओमप्रकाश करीब दो महीने पहले ही बुजुर्ग माता पिता से मिलने गांव कीरतपुर आया था। परिजनों के साथ कुछ दिन बिताने के बाद वह वापस नोएडा चला गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि यही उसकी गांव में आखिरी वापसी होगी। स्लीपर बस हादसे में ओमप्रकाश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शव गांव पहुंचते ही पत्नी सीमा, बुजुर्ग माता-पिता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।4
- पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम अनूपशहर: एलडीएवी इंटर कालेज में पाक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी तथा प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को पाक्सो एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से असुरक्षित परिस्थितियों को पहचानने और किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने का आह्वान किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचि भाटी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक हैं। संचालन प्रवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान अभय सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार गिरी, विनोद कुमार, संजय सैनी, धीरज कुमार, रजनी रावल व चिंकी राघव आदि मौजूद रहे।1