logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला में नीति आयोग की समीक्षा बैठक, औरापाठ गांव का किया भ्रमण गुमला: एक दिवसीय गुमला भ्रमण पर आए नीति आयोग के उप सचिव अरविंद कुमार एवं हेमन्त कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (एबीपी) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात अधिकारियों ने औरापाठ गांव का क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया तथा लाभुकों से मुलाकात कर आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के दौरान गुमला जिले में चल रहे विकास कार्यों और आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। नीति आयोग के तहत संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, आधारभूत संरचना, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा फाइनेंशियल इंक्लूजन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई।समीक्षा के क्रम में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित 39 संकेतकों (इंडिकेटर्स) में से कम प्रदर्शन वाले संकेतकों पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए नियमित रूप से डेटा अपडेट करने और प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आधारभूत संरचना की समीक्षा के दौरान आकांक्षी प्रखंड में इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए बेहतर इंटरनेट सुविधा आवश्यक है। इसके साथ ही फाइनेंशियल इंक्लूजन के तहत मुद्रा ऋण योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई और निर्देश दिया गया कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा की जाए।बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विकासात्मक कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।इसके पश्चात अधिकारियों ने औरापाठ गांव का भी भ्रमण किया, जो कि नीति आयोग तथा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत एक मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान गांव में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने गांव के लाभुकों से सीधे संवाद कर उन्हें प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साथ ही गांव में संचालित आधारभूत सुविधाओं, आजीविका गतिविधियों और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों का भी जायजा लिया गया।इस दौरान आधार कार्ड और बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों ने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और गांवों का दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल), जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, अवधेश कुमार (PPIA फेलो), अंजली (AB फेलो), एकांश सोमानी (PPIA फेलो), पिरामल फाउंडेशन की टीम, प्रदान प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

6 hrs ago
user_Sunderam Keshri
Sunderam Keshri
चैनपुर, गुमला, झारखंड•
6 hrs ago
cddd59a3-55fa-464e-b4ed-a73c8ae7c5c5

गुमला में नीति आयोग की समीक्षा बैठक, औरापाठ गांव का किया भ्रमण गुमला: एक दिवसीय गुमला भ्रमण पर आए नीति आयोग के उप सचिव अरविंद कुमार एवं हेमन्त कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (एबीपी) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात अधिकारियों ने औरापाठ गांव का क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया तथा लाभुकों से मुलाकात कर आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के दौरान गुमला जिले में चल रहे विकास कार्यों और आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। नीति आयोग के तहत संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, आधारभूत संरचना, पेयजल, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा फाइनेंशियल इंक्लूजन सहित विभिन्न क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई।समीक्षा के क्रम में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित 39 संकेतकों (इंडिकेटर्स) में से कम प्रदर्शन वाले संकेतकों पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर

48ed3353-33f8-456f-815c-55b5cab780dc

जोर देते हुए नियमित रूप से डेटा अपडेट करने और प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आधारभूत संरचना की समीक्षा के दौरान आकांक्षी प्रखंड में इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए बेहतर इंटरनेट सुविधा आवश्यक है। इसके साथ ही फाइनेंशियल इंक्लूजन के तहत मुद्रा ऋण योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई और निर्देश दिया गया कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा की जाए।बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विकासात्मक कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।इसके पश्चात अधिकारियों ने औरापाठ गांव का भी भ्रमण किया, जो कि नीति आयोग तथा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत एक मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान गांव में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित

67a633f1-9cf6-489e-8e87-ae7bc817c8e8

विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने गांव के लाभुकों से सीधे संवाद कर उन्हें प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साथ ही गांव में संचालित आधारभूत सुविधाओं, आजीविका गतिविधियों और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों का भी जायजा लिया गया।इस दौरान आधार कार्ड और बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों ने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और गांवों का दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल), जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, अवधेश कुमार (PPIA फेलो), अंजली (AB फेलो), एकांश सोमानी (PPIA फेलो), पिरामल फाउंडेशन की टीम, प्रदान प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे जंगली हाथी ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
    1
    चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे जंगली हाथी ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।
    2
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गुमला: आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे। ==============================
    5
    गुमला: आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया  तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।
==============================
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • Post by Dipak gupta
    2
    Post by Dipak gupta
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित परेड की सलामी ली तथा रक्षित केंद्र में आयोजित पुलिस दरबार में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। ⚖️ उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को उत्तम गणवेश में रहकर सख्त अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए। 💻 वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर की अनिवार्य जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके। 🏢 निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र जशपुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं तथा सिटी कोतवाली जशपुर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    इस दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित परेड की सलामी ली तथा रक्षित केंद्र में आयोजित पुलिस दरबार में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। कई समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।
⚖️ उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हमेशा अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को उत्तम गणवेश में रहकर सख्त अनुशासन का पालन करने के निर्देश दिए।
💻 वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कंप्यूटर की अनिवार्य जानकारी रखने की सलाह दी, ताकि आधुनिक पुलिसिंग और कार्यालयीन कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सके।
🏢 निरीक्षण के दौरान रक्षित केंद्र जशपुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं तथा सिटी कोतवाली जशपुर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    1 hr ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सड़क हादसे में इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में हुई मौत बोध टोली में पसरा मातम
    1
    सड़क हादसे में इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में हुई मौत बोध टोली में पसरा मातम
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के दतरा गांव स्थित गुलाबगंज नदी और केड़ेंग गांव के बाला नदी पर बन रहे पुल पिछले तीन वर्षों से अधूरे पड़े हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिप सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
    1
    चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के दतरा गांव स्थित गुलाबगंज नदी और केड़ेंग गांव के बाला नदी पर बन रहे पुल पिछले तीन वर्षों से अधूरे पड़े हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिप सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व  में जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.