logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज उस्मानिया खेल मैदान नौघरा चैनपुर कैमूर में, माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्मानित करते हुए माननीय मंत्री मोo जमा खान साहब।

14 hrs ago
user_आजाद जमावादी
आजाद जमावादी
Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
14 hrs ago

आज उस्मानिया खेल मैदान नौघरा चैनपुर कैमूर में, माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्मानित करते हुए माननीय मंत्री मोo जमा खान साहब।

More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
  • भभुआ (कैमूर)। नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने आगामी श्री रामनवमी पर्व को लेकर शहरवासियों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामनवमी आस्था, श्रद्धा और मर्यादा का पर्व है, जिसे भभुआ शहर में हर वर्ष परंपरागत उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया जाता रहा है। सभापति श्री तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्री रामनवमी पूजा महोत्सव श्रद्धा एवं विश्वास के साथ आयोजित किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां, भव्य सजावट, आरती-पूजन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। उन्होंने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अभिनंदन समिति द्वारा श्रीराम भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाता है, जो भभुआ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता की पहचान बन चुकी है। इस परंपरा से सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम का संदेश मिलता है। सभापति ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मिलकर इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि भभुआ की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के रूप में बनी रहे। अंत में उन्होंने नगर परिषद की ओर से सभी नगरवासियों को श्री रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन दिया तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी
    1
    भभुआ (कैमूर)। नगर परिषद भभुआ के सभापति विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने आगामी श्री रामनवमी पर्व को लेकर शहरवासियों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रामनवमी आस्था, श्रद्धा और मर्यादा का पर्व है, जिसे भभुआ शहर में हर वर्ष परंपरागत उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया जाता रहा है।
सभापति श्री तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्री रामनवमी पूजा महोत्सव श्रद्धा एवं विश्वास के साथ आयोजित किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक झांकियां, भव्य सजावट, आरती-पूजन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
उन्होंने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अभिनंदन समिति द्वारा श्रीराम भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाता है, जो भभुआ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक एकता की पहचान बन चुकी है। इस परंपरा से सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम का संदेश मिलता है।
सभापति ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मिलकर इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि भभुआ की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के रूप में बनी रहे।
अंत में उन्होंने नगर परिषद की ओर से सभी नगरवासियों को श्री रामनवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन दिया तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    7 hrs ago
  • “श्री सवेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम पड़ाव वाराणसीयह संस्था पड़ाव (Padav) क्षेत्र में स्थित है, जो वाराणसी के पास गंगा किनारे का इलाका है। यह संस्थान आमतौर पर धार्मिक गतिविधियों, सत्संग, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। यहां पर भक्तों के लिए आवास, भोजन (भंडारा), और धार्मिक आयोजन भी होते हैं।क्या खास है: साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख केंद्र धार्मिक अनुष्ठान और सामूहिक कार्यक्रम सेवा और समाज कल्याण से जुड़े कार्य अगर आप वहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो मैं आपको: सही लोकेशन / रास्ता वहां रुकने की सुविधा या कार्यक्रम की जानकारी
    1
    “श्री सवेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम पड़ाव वाराणसीयह संस्था पड़ाव (Padav) क्षेत्र में स्थित है, जो वाराणसी के पास गंगा किनारे का इलाका है।
यह संस्थान आमतौर पर धार्मिक गतिविधियों, सत्संग, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।
यहां पर भक्तों के लिए आवास, भोजन (भंडारा), और धार्मिक आयोजन भी होते हैं।क्या खास है:
साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख केंद्र
धार्मिक अनुष्ठान और सामूहिक कार्यक्रम
सेवा और समाज कल्याण से जुड़े कार्य
अगर आप वहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो मैं आपको:
सही लोकेशन / रास्ता
वहां रुकने की सुविधा
या कार्यक्रम की जानकारी
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    8 hrs ago
  • रामनवमी पर कदना, गड़खा में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन छपरा (संवाददाता)। रामनवमी के पावन अवसर पर सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत कदना स्थित मां सती अनुसुईया कोल्ड स्टोरेज प्रांगण में पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संध्या में आयोजित होगा। इस अवसर पर परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य श्री गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज (पूर्व डीजीपी, बिहार) के श्रीमुख से राम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजनकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यह कथा केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रसार का एक सशक्त माध्यम है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिनमें बैठने, प्रकाश, ध्वनि तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था शामिल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजनकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।
    1
    रामनवमी पर कदना, गड़खा में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन
छपरा (संवाददाता)। रामनवमी के पावन अवसर पर सारण जिले के गड़खा प्रखंड अंतर्गत कदना स्थित मां सती अनुसुईया कोल्ड स्टोरेज प्रांगण में पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च से 31 मार्च 2026 तक प्रतिदिन संध्या में आयोजित होगा।
इस अवसर पर परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य गोविंदाचार्य श्री गुप्तेश्वर पांडेय जी महाराज (पूर्व डीजीपी, बिहार) के श्रीमुख से राम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजनकर्ताओं द्वारा बताया गया कि यह कथा केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रसार का एक सशक्त माध्यम है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिनमें बैठने, प्रकाश, ध्वनि तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था शामिल है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजनकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।
    user_Raman Kishor Chaubey
    Raman Kishor Chaubey
    Rohtas, Bihar•
    5 hrs ago
  • मंगलवार को दोपहर क़रीब 3 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोन नदी पर बन रहे WEIR निर्माण स्थल का भी जायजा लिया तथा वहां चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 3D मॉडल का अवलोकन कर परियोजना की रूपरेखा को समझा। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
    1
    मंगलवार को दोपहर क़रीब 3 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान रोहतास जिले के डेहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के इंटेक वेल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोन नदी पर बन रहे WEIR निर्माण स्थल का भी जायजा लिया तथा वहां चल रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के 3D मॉडल का अवलोकन कर परियोजना की रूपरेखा को समझा। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    8 hrs ago
  • wyndhamganj saliyadi par hua ha
    1
    wyndhamganj saliyadi par  hua ha
    user_Sani Kumar
    Sani Kumar
    Voice of people Basawa Nisph•
    16 hrs ago
  • *थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा दो नाबालिग बच्चियों के साथ अनुचित स्पर्श (Bad Touch) करने व पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र, श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट।👆🏾👆🏾*
    1
    *थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा दो नाबालिग बच्चियों के साथ अनुचित स्पर्श (Bad Touch) करने व पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पिपरी सोनभद्र, श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट।👆🏾👆🏾*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    17 hrs ago
  • भभुआ (कैमूर)। नगर परिषद भभुआ के चेयरमैन विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2026 तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर टैक्स के बकाया ब्याज को पूरी तरह माफ किया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने सभी नगरवासियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। नगर परिषद द्वारा दी गई इस छूट को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग ब्याज माफी योजना का लाभ लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर टैक्स जमा कर रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन ने भी नागरिकों से समय रहते टैक्स जमा कर सुविधा का लाभ लेने तथा नगर के विकास में सहयोग करने की अपील की है। रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी
    2
    भभुआ (कैमूर)। नगर परिषद भभुआ के चेयरमैन विकास तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि नगर परिषद द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2026 तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर टैक्स के बकाया ब्याज को पूरी तरह माफ किया जाएगा।
चेयरमैन ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने सभी नगरवासियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।
नगर परिषद द्वारा दी गई इस छूट को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग ब्याज माफी योजना का लाभ लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर टैक्स जमा कर रहे हैं।
नगर परिषद प्रशासन ने भी नागरिकों से समय रहते टैक्स जमा कर सुविधा का लाभ लेने तथा नगर के विकास में सहयोग करने की अपील की है।
रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    7 hrs ago
  • सोनभद्र के डायट परिसर मैदान में सोमवार को संपन्न हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मारकुंडी ग्राम पंचायत की 7 लड़कियों को विवाह में शामिल होने से रोकने के मामले में मारकुंडी के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने जांच की मांग किया है,शिकायती पत्र लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने कहा कि इन लड़कियों का विवाह पहले से ही निर्धारित था,दो-दो बार जांच भी हो चुकी थी लेकिन सामूहिक विवाह कार्यक्रम से एक दिन पहले ही प्रशासन ने उन्हें रोक दिया,जबकि लड़कियों के सभी रिश्तेदार पहुंच चुके थे और उनकी विवाह की अन्य रस्में भी घरवाले संपन्न कर चुके थे,ऐसे में कन्याओं और लड़कियों को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
    1
    सोनभद्र के डायट परिसर मैदान में सोमवार को संपन्न हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मारकुंडी ग्राम पंचायत की 7 लड़कियों को विवाह में शामिल होने से रोकने के मामले में मारकुंडी के ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने जांच की मांग किया है,शिकायती पत्र लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने कहा कि इन लड़कियों का विवाह पहले से ही निर्धारित था,दो-दो बार जांच भी हो चुकी थी लेकिन सामूहिक विवाह कार्यक्रम से एक दिन पहले ही प्रशासन ने उन्हें रोक दिया,जबकि लड़कियों के सभी रिश्तेदार पहुंच चुके थे और उनकी विवाह की अन्य रस्में भी घरवाले संपन्न कर चुके थे,ऐसे में कन्याओं और लड़कियों को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
    user_ANOOP KUMAR
    ANOOP KUMAR
    पत्रकार रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • एक ही मंडप में 304 जोड़े बने जीवनसाथी - लेकिन कई सपने रह गए अधूरे।सामूहिक विवाह योजना के भव्य आयोजन के बीच उठे गंभीर सवाल, पात्र लाभार्थियों को अंतिम समय में बाहर किए जाने का आरोप। ANCHOR :- सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक तरफ जहां 304 जोड़ों ने एक ही मंडप में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की, वहीं दूसरी तरफ इस भव्य आयोजन के बीच एक ऐसा पहलू भी सामने आया, जिसने पूरे कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर दिए।राबर्ट्सगंज के उर्मौरा स्थित डायट परिसर में हुए इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में परंपराओं के साथ विवाह संपन्न कराए गए, सरकारी सहायता और गृहस्थी का सामान देकर नई शुरुआत की उम्मीदें भी जगाई गईं लेकिन इसी बीच एक रोचक और संवेदनशील मोड़ पर कहानी बदलती नजर आई।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर अब आरोप सामने आ रहे हैं कि कई पात्र लाभार्थियों को आखिरी समय में योजना से बाहर कर दिया गया।यानि जहां एक तरफ शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं दूसरी तरफ कुछ घरों में सन्नाटा पसर गया। VO 1 :- सामूहिक विवाह के इस भव्य मंच पर 302 हिंदू और 2 मुस्लिम जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रस्मों के बीच जोड़ों ने सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया।मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया, तो वहीं कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद छोटेलाल खरवार का पारंपरिक गीतों को गाने का अंदाज लोगों को खूब भाया लोकगीतों की गूंज ने माहौल को जीवंत कर दिया।लेकिन इसी भव्य आयोजन के बीच मारकुंडी ग्राम पंचायत से एक शिकायत ने कहानी का दूसरा पहलू उजागर कर दिया।ग्राम प्रधान उदयम सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के कई गरीब परिवारों के युवक-युवतियों का ऑनलाइन आवेदन कर चयन भी हो चुका था, लेकिन शादी की तारीख तय होने के बाद अचानक उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया।तस्वीर में दिख रही यह युवती…जो अपने विवाह के सपने सजा चुकी थी आज इसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली थी…लेकिन “लक्ष्य पूरा हो गया” कहकर उसके सपनों को रोक दिया गया। VO 2 :- आरोप है कि 23 मार्च को प्रस्तावित विवाह के लिए परिवारों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं घरों में रस्में चल रही थीं लेकिन 21 मार्च को खंड विकास अधिकारी की ओर से यह कहकर रोक दिया गया कि लक्ष्य पूरा हो चुका है।यानि जिन घरों में शहनाई बजने वाली थी, वहां मायूसी छा गई।वहीं इस पूरे आयोजन में एक और बड़ा सवाल खड़ा हुआ कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर में विभागीय समाज कल्याण राज्य मंत्री और ओबरा विधायक संजीव गौड़ का नाम मुख्य अतिथि के तौर पर दर्ज था, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।हैरानी की बात ये भी रही कि जिले का एक भी भाजपा विधायक कार्यक्रम स्थल पर नजर नहीं आया।इस पर सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने मंच से ही तंज कसते हुए कहा कि 2027 के बाद ये नेता जनता के बीच नजर नहीं आएंगे…और जनमानस से जुड़े कार्यक्रमों से दूरी बनाना इसी का संकेत है।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि दिशा की बैठक में भी इसी तरह जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी देखने को मिली थी। VO 3 :- वहीं इस पूरे मामले को लेकर जब कार्यक्रम में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की कोई जानकारी अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आई है।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं भी किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन पात्र जोड़ों को इस बार अवसर नहीं मिल सका, उन्हें 26 मार्च को आयोजित होने वाले अगले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या उन अधूरे सपनों को फिर से पूरा होने का मौका मिल पाएगा…या फिर यह मामला भी जांच के दायरे में ही सिमट कर रह जाएगा। Byte: जागृति अवस्थी - सीडीओ, सोनभद्र Byte: छोटेलाल खरवार, सपा सांसद, राबर्ट्सगंज byte: रतन लाल, पीड़ित byte: रामेश्वर प्रसाद, पीड़ित byte: उधम सिंह, ग्राम प्रधान मारकुंडी
    4
    एक ही मंडप में 304 जोड़े बने जीवनसाथी - लेकिन कई सपने रह गए अधूरे।सामूहिक विवाह योजना के भव्य आयोजन के बीच उठे गंभीर सवाल, पात्र लाभार्थियों को अंतिम समय में बाहर किए जाने का आरोप।
ANCHOR :- सोनभद्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक तरफ जहां 304 जोड़ों ने एक ही मंडप में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की, वहीं दूसरी तरफ इस भव्य आयोजन के बीच एक ऐसा पहलू भी सामने आया, जिसने पूरे कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर दिए।राबर्ट्सगंज के उर्मौरा स्थित डायट परिसर में हुए इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में परंपराओं के साथ विवाह संपन्न कराए गए, सरकारी सहायता और गृहस्थी का सामान देकर नई शुरुआत की उम्मीदें भी जगाई गईं लेकिन इसी बीच एक रोचक और संवेदनशील मोड़ पर कहानी बदलती नजर आई।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर अब आरोप सामने आ रहे हैं कि कई पात्र लाभार्थियों को आखिरी समय में योजना से बाहर कर दिया गया।यानि जहां एक तरफ शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं दूसरी तरफ कुछ घरों में सन्नाटा पसर गया।
VO 1 :- सामूहिक विवाह के इस भव्य मंच पर 302 हिंदू और 2 मुस्लिम जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।वैदिक मंत्रों और पारंपरिक रस्मों के बीच जोड़ों ने सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया।मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया, तो वहीं कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद छोटेलाल खरवार का पारंपरिक गीतों को गाने का अंदाज लोगों को खूब भाया लोकगीतों की गूंज ने माहौल को जीवंत कर दिया।लेकिन इसी भव्य आयोजन के बीच मारकुंडी ग्राम पंचायत से एक शिकायत ने कहानी का दूसरा पहलू उजागर कर दिया।ग्राम प्रधान उदयम सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के कई गरीब परिवारों के युवक-युवतियों का ऑनलाइन आवेदन कर चयन भी हो चुका था, लेकिन शादी की तारीख तय होने के बाद अचानक उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया।तस्वीर में दिख रही यह युवती…जो अपने विवाह के सपने सजा चुकी थी आज इसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली थी…लेकिन “लक्ष्य पूरा हो गया” कहकर उसके सपनों को रोक दिया गया।
VO 2 :- आरोप है कि 23 मार्च को प्रस्तावित विवाह के लिए परिवारों ने तैयारियां शुरू कर दी थीं घरों में रस्में चल रही थीं लेकिन 21 मार्च को खंड विकास अधिकारी की ओर से यह कहकर रोक दिया गया कि लक्ष्य पूरा हो चुका है।यानि जिन घरों में शहनाई बजने वाली थी, वहां मायूसी छा गई।वहीं इस पूरे आयोजन में एक और बड़ा सवाल खड़ा हुआ कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर में विभागीय समाज कल्याण राज्य मंत्री और ओबरा विधायक संजीव गौड़ का नाम मुख्य अतिथि के तौर पर दर्ज था, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।हैरानी की बात ये भी रही कि जिले का एक भी भाजपा विधायक कार्यक्रम स्थल पर नजर नहीं आया।इस पर सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने मंच से ही तंज कसते हुए कहा कि 2027 के बाद ये नेता जनता के बीच नजर नहीं आएंगे…और जनमानस से जुड़े कार्यक्रमों से दूरी बनाना इसी का संकेत है।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि दिशा की बैठक में भी इसी तरह जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी देखने को मिली थी।
VO 3 :- वहीं इस पूरे मामले को लेकर जब कार्यक्रम में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की कोई जानकारी अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आई है।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं भी किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन पात्र जोड़ों को इस बार अवसर नहीं मिल सका, उन्हें 26 मार्च को आयोजित होने वाले अगले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या उन अधूरे सपनों को फिर से पूरा होने का मौका मिल पाएगा…या फिर यह मामला भी जांच के दायरे में ही सिमट कर रह जाएगा।
Byte: जागृति अवस्थी - सीडीओ, सोनभद्र
Byte: छोटेलाल खरवार, सपा सांसद, राबर्ट्सगंज
byte: रतन लाल, पीड़ित 
byte: रामेश्वर प्रसाद, पीड़ित
byte: उधम सिंह, ग्राम प्रधान मारकुंडी
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.