डूंगरपुर में गूंजा नवकार महामंत्र : 15 हजार बच्चों और 800 श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए किया सामूहिक जाप संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो), श्री जैन नवयुवक मण्डल एवं जैन सोशल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डूंगरपुर में विश्व नवकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्री नेमिनाथ जी मंदिर परिसर स्थित पुण्य प्रवचन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष शैलेश मेहता ने स्वागत उद्बोधन दिया। जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सिद्धार्थ मेहता ने मंत्र की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य सामूहिक जप के माध्यम से विश्व में अहिंसा और सकारात्मकता का संदेश फैलाना है। वैश्विक स्तर पर 122 देशों में गूंजा मंत्र :- जीतो के संयोजक नीरव जैन ने बताया कि वर्ष 2025 की सफलता के बाद इस वर्ष भी 122 से अधिक देशों में वन नेशन, वन मंत्र, वन वाइब्रेशन के संकल्प के साथ यह दिवस मनाया गया। दुनिया भर में 6000 से अधिक स्थानों पर सामूहिक जाप और रथ यात्राओं के माध्यम से विश्व शांति की प्रार्थना की गई। इसी कड़ी में डूंगरपुर के नेमिनाथ मंदिर में 800 श्रद्धालुओं ने एक स्वर में मंत्रोच्चार किया, वहीं शहर के वरदान, बोस्टन, गुरुकुल, एसडी सहित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के लगभग 15,000 बच्चों ने सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। विशेष आग्रह पर मॉडर्न स्कूल में स्वच्छता सदस्यों ने भी इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई। अशांति के युग में शांति का मार्ग है नवकार: आचार्य मृदुरत्न सागर जी :- महोत्सव में सानिध्य प्रदान कर रहे मुनि पवित्र रत्न सागर जी महाराज सा. ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युद्ध की आग में जलते विश्व को केवल नवकार मंत्र ही शांति की ओर ले जा सकता है। वहीं, वागड़ विभूषण आचार्य देवश्री मृदुरत्न सागर जी महाराज सा. ने मंत्र की शक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि नवकार महामंत्र पापों का नाश करने वाला सबसे शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने बताया कि नौ लाख बार मंत्र जप से नरक गति का निवारण होता है और पूर्ण श्रद्धा से किया गया जप साधक को मोक्ष की प्राप्ति कराता है। कार्यक्रम के अंत में सुनील जैन और पंकज नवकार ने आभार व्यक्त किया, जबकि जैन सोशल ग्रुप के सचिव नरेश जैन गुजरात ने बताया कि ग्रुप द्वारा सभी भक्तों को प्रभावना वितरित की गई।

- सागवाड़ा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से पिता की मौत, मासूम बेटी गंभीर घायल राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। आसपुर रोड पर पुराने चुंगी नाके के पास एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 7 वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटारवाड़ा निवासी अशोक पुत्र शंकर मईडा (उम्र लगभग 38 वर्ष) अपनी बेटी निधि (7 वर्ष) के साथ बाइक लेकर चुंगी नाके के पास खड़े थे। इसी दौरान आसपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटी निधि गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर प्रशिक्षु पुलिस उप अधीक्षक पारसमल और पुलिस उप अधीक्षक रूप सिंह राठौड़ पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उठाकर राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया। इधर, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि वे चाहते थे कि समाज के लोग इकट्ठा होने तक शव को मौके से न हटाया जाए, लेकिन पुलिस के एक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन शव को वहां से हटवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सीमलवाड़ा । डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बंद पड़ी मार्बल माइंस में भरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नहाने के लिए पानी में उतरा था, तभी हादसा हो गया। बॉडी - धंबोला थाना क्षेत्र के बोड़ामली गांव में शुक्रवार को एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोड़ामली निवासी दिनेश परमार, उम्र 27 साल, बंद पड़ी मार्बल माइंस में जमा पानी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एएसआई चेतन लाल कलाल ने बताया कि मृतक के पिता कांतिलाल परमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी, लेकिन पिछले तीन साल से पत्नी पीहर में रह रही थी। युवक की कोई संतान नहीं है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं ग्रामीणों ने बंद पड़ी खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं इस हादसे ने एक बार फिर बंद पड़ी खदानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - चेतन लाल कलाल एएसआई1
- कुशलगढ़ स्थित अंबेडकर भवन में सनातन धर्म समिति की प्रभावशाली बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजस्थान, गुजरात व मालवा से संतों व समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्षता पूज्य जगदीश पुरी महाराज (प्रतापगढ़) ने की। घोटिया आंबा धाम के रामगिरी महाराज, पेटलावद के कमल गिरी जी, छगनजी खड़िया पोटलिया, नरसिंह गिरी जी सहित संतों ने समाज को एकजुट रहने व संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। भूमि सुपोषण अभियान के तहत भरत कुमावत ने जैविक खेती, जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। जगदीश पुरी महाराज ने धर्मांतरण रोकने, गौ संरक्षण व संगठन मजबूती पर बल दिया। कैलाश राव खंड संघ चालक व रामगिरी महाराज ने जागरूकता व एकता का आह्वान किया। बैठक में रामसिंह जी को समिति अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. वैगिंग मैडम ने डी-लिस्टिंग मुद्दे पर 24 मई दिल्ली रैली में भागीदारी का आह्वान किया। अंत में सभी ने धर्म, संस्कृति व प्रकृति संरक्षण हेतु संकल्प लिया!1
- उदयपुर जिले के नवानिया में जणवा समाज के सदस्यों ने शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी किरणपाल के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर समाज के खिलाफ की जारही आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन तहसीलदार वल्लभनगर सुरेंद्र कुमार छिपा को सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि 3 अप्रैल से लगातार फेसबुक पर चंदन नागदा नाम की आईडी के माध्यम से जणवा समाज तथा समाज के सदस्यों के विरुद्ध आपत्तिजनक, भ्रामक एवं व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं।1
- डूंगला- उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में नवकार महामंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डूंगला के महावीर भवन में प्रातः 8:00 बजे से नवकार महामंत्र का जाप प्रारंभ हुआ। इस मौके पर समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। महावीर भवन में विराजित महासती आदि ठाणा तीन ने नवकार महामंत्र के जाप को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाओं के साथ बताया कि नवकार मंत्र एक मंत्र ही नहीं विश्व के कल्याण को सार्थक बनाता है यही नहीं इस मंत्र से सारे राग द्वेष दुख दर्द दूर हो जाते हैं। इसको दिवस के रूप में ही नहीं प्रतिदिन करने से जहां एक और मन में आ रहे विभिन्न प्रकार के उद्देग को शांत करता है । वहीं समाज कल्याण के साथ विश्व का कल्याण हो ऐसा इस मंत्र में शक्ति बसी हुई। कार्यक्रम में नवकारसी का भी आयोजन हुआ । इस मौके पर जैन श्रावक संघ के मंत्री कनकमाल दक, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेश पितलिया, मंत्री रमेश मेहता, नवयुग मंडल अध्यक्ष नमन दक, मंत्री धीरज मेहता सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारीयो के साथ समाज जन उपस्थित थे। इस मौके पर मनीष दाणी द्वारा बताया गया कि दिवाकर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विश्व कल्याण को लेकर नवकार महामंत्र का जाप किया । इसके साथ ही चिकारड़ा में भी विश्व नवकार दिवस पर पूरे विश्व शांति के लिए नवकार मंत्र का जाप गुरुवार सुबह 8,01 बजे से 9,01 बजे तक समता भवन में आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने भाग लेते हुए मंत्रो का जाप किया। इसमें युवा वर्ग के साथ बालिकाओ एवं महिला मंडल ने पूरे जोश के साथ कार्यकम को सफल बनाया। जाप पश्चात मांगलिक श्रवण बद्रीलाल जैन ने कराया। शांत क्रांति जैन संघ द्वारा प्रभावना वितरक की गई। इस मौके पर संग मंत्री पप्पल बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संघ अध्यक्ष संपत लाल छाजेड़ एवं कोषाध्यक्ष सुरेश जैन सहित कार्यकारिणी अन्य सदस्य मौजूद थे।3
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, कानून के रखवाले हो या साधु संत सबके लिए गो माता , तो,माता है, गो भक्तो का कारवा अब नहीं रुकेगा,नहीं झुकेगा,ये संकल्प,सभी देशवासियों का है राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में इन दिनों गो माता के भक्तों ने अब पुरी तरह कमर कस ली है चाहे पदो पर बैठे पदाधिकारी हो या कानून के रखवाले या हो साधु संत सभी आवाम ने अबकी बार एक संकल्प के साथ गो माता को राष्ट माता का दर्जा दिलाने,गो हत्या पुर्ण रुप से बंद हो का बिडा अब रफ्तार पकड़ रहा है 27अप्रेल को कुशलगढ़ , सज्जनगढ़ सहित पुरे प्रदेश व देश में 5000हजार से अधिक तहसिलो उपखंडो पर गो माता के सम्मान में प्रधानमंत्री को एक प्रार्थना पत्र देकर गो माता को सम्मान दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं4
- आंतरी रेंज के जंगलों में बेकाबू हुई आग, हवाओं ने बढ़ाई तपिश, तमाशबीन बना विभाग संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले की आंतरी वन रेंज के अंतर्गत आने वाले भासोर, पुनाली और मांडव के पहाड़ी जंगलों में पिछले कुछ समय से भीषण आग ने तांडव मचा रखा है। सैकड़ों हेक्टेयर में फैली बेशकीमती वन संपदा धू-धू कर जल रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को भारी क्षति पहुँच रही है, बल्कि वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का दौर अभी शुरू भी नहीं हुआ है, ऐसे में असमय भड़की इस आग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और जानकारों का मानना है कि यह प्राकृतिक आग नहीं, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ असामाजिक तत्वों की सोची-समझती साजिश या लापरवाही का नतीजा है। वन्यजीवों के आशियाने पर संकट :- विदित रहे कि इन सघन जंगलों में पैंथर, नीलगाय, जंगली सूअर, सेही, भेड़िये और राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई दुर्लभ प्रजातियों का वास है। वर्तमान में आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जो रात के अंधेरे में पहाड़ियों पर और भी भयानक और डरावनी प्रतीत होती हैं। तेज हवाओं के झोंके आग की लपटों में घी का काम कर रहे हैं, जिससे आग तेजी से नए इलाकों को अपनी चपेट में ले रही है। आग के कारण कई छोटे वन्यजीव और रेंगने वाले जीव काल के ग्रास बन चुके हैं, वहीं, बड़े जानवर जान बचाने के लिए रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। प्रशासनिक सख्ती की दरकार :- आग की भयावहता को देखते हुए क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और वन विभाग को न केवल आग बुझाने के संसाधनों में तेजी लानी चाहिए, बल्कि उन असामाजिक तत्वों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए जो निजी स्वार्थ या शरारतवश जंगलों को आग के हवाले कर रहे हैं। यदि समय रहते इन पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो डूंगरपुर की यह हरी-भरी वन संपदा और वन्यजीव केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएंगे।1
- महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा रैयाना निवासी देहदान घोषणा करने वाली दंपत्ति विनोद पंचाल और उनकी धर्म पत्नी अनीता पंचाल को देहदान घोषणा परिचय पत्र भेंट कर बहुमान किया गया। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के संरक्षक अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल ने इस अवसर पर पंचाल दंपत्ति की देहदान की घोषणा को सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरक बताते हुए सभी लोगों से इस पावन कार्य में सहयोग करने आग्रह किया। देहदान सबसे बड़ा दान है जिसके माध्यम से मेडिकल कॉलेज के माध्यम से योग्यतम चिकित्सक सृजन में सहयोग मिलता है जिससे गंभीर रोगों से पीड़ित कई रोगियों को नव जीवन देने का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर विनोद पंचाल ने कहा की इस नश्वर शरीर का उपयोग मरणोपरांत देहदान से बेहतर ओर कुछ भी नहीं हो सकता। हम दोनो पति पत्नी मरणोपरांत देहदान की घोषणा कर अति प्रसन्न है।3
- उदयपुर जिले के तुलसीदास जी की सराय गांव में फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। कार्यालय से शटडाउन लेने के बाद किसी ने लापरवाही से लाइन चालू कर दी थी। इस हादसे में ब्लास्ट के साथ लाइनमैन का शरीर बुरी तरह फटकर पोल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद शुक्रवार को डबोक हॉस्पिटल के बाहर परिजनों व ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मावली तहसीलदार, डबोक थानाधिकारी गणपत नाथ, अधीक्षण अभियंता राकेश करण मौके पर पहुंचे।1