logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी सफलता: 4.471 किलो सूखा गांजा बरामद, डूंगरसारण से एक को किया  गिरफ्तार ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी सफलता: 4.471 किलो सूखा गांजा बरामद, डूंगरसारण से एक को किया  गिरफ्तार जिला विशेष टीम (DST) व पुलिस थाना कुओं की संयुक्त कार्रवाई, आईजी रेंज उदयपुर के विशेष अभियान के तहत मिली सफलता डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर द्वारा संचालित "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत  मनीष कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर के निर्देशन में जिला विशेष टीम (DST) एवं पुलिस थाना कुआं  ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया की 01 अगस्त 2026 को जिला विशेष टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना कुओं क्षेत्र के गांव डूंगरसारण स्थित एक मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शंकर पुत्र रतना रोत, उम्र 45 वर्ष, निवासी गांव डूंगरसारण, पुलिस थाना कुओं, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था तथा इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। इस सफल कार्रवाई में पुलिस थाना कुओं के थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में मोहनपाल सिंह (उप निरीक्षक एवं प्रभारी कांस्टेबल मगन लाल, जितेन्द्र , आशीष एवं कांस्टेबल जितेन्द्र  शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक  मनीष कुमार (IPS) ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

1 hr ago
user_राकेश कलाल रिपोर्टर
राकेश कलाल रिपोर्टर
Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 hr ago

ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी सफलता: 4.471 किलो सूखा गांजा बरामद, डूंगरसारण से एक को किया  गिरफ्तार ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी सफलता: 4.471 किलो सूखा गांजा बरामद, डूंगरसारण से एक को किया  गिरफ्तार जिला विशेष टीम (DST) व पुलिस थाना कुओं की संयुक्त कार्रवाई, आईजी रेंज उदयपुर के विशेष अभियान के तहत मिली सफलता डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर द्वारा संचालित "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत  मनीष कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर के निर्देशन में जिला विशेष टीम (DST) एवं पुलिस थाना कुआं  ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया की 01 अगस्त 2026 को जिला विशेष टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना कुओं क्षेत्र के गांव डूंगरसारण स्थित एक मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शंकर पुत्र रतना रोत, उम्र 45 वर्ष, निवासी गांव डूंगरसारण, पुलिस थाना कुओं, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था तथा इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। इस सफल कार्रवाई में पुलिस थाना कुओं के थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में मोहनपाल सिंह (उप निरीक्षक एवं प्रभारी कांस्टेबल मगन लाल, जितेन्द्र , आशीष एवं कांस्टेबल जितेन्द्र  शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक  मनीष कुमार (IPS) ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वृक्ष हमारे पृथ्वी की धरोहर है इसका संतुलन बनाए रखना हमारा कर्तव्य लालजी भाई पाटीदार बिलोदा घोड़ी वाले ने मेरी नाव बस्ती में जबकि मैं वह उपस्थित नहीं था और वहां उसने मेरे नेम कटवा दिए इसलिए मैं शिकायत कर रहा हूं क्योंकि जिला वृक्ष काटना मतलब एक जीवित मनुष्य के काटने के बराबर है इसलिए मैंने वीडियो अपलोड किया कृपया करके प्रशासन कोई सख्त कदम उठाए तो अच्छी बात है मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन जिला अध्यक्ष डेनी पटेल
    1
    वृक्ष हमारे पृथ्वी की धरोहर है इसका संतुलन बनाए रखना हमारा कर्तव्य 
लालजी भाई पाटीदार बिलोदा घोड़ी वाले ने मेरी नाव बस्ती में जबकि मैं वह उपस्थित नहीं था और वहां उसने मेरे नेम कटवा दिए इसलिए मैं शिकायत कर रहा हूं क्योंकि जिला वृक्ष काटना मतलब एक जीवित मनुष्य के काटने के बराबर है इसलिए मैंने वीडियो अपलोड किया कृपया करके प्रशासन कोई सख्त कदम उठाए तो अच्छी बात है मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन जिला अध्यक्ष डेनी पटेल
    user_Dainy patel
    Dainy patel
    Building society अरथुना, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • झौथरी को मॉडल ब्लॉक बनाने की कवायद तेज: केंद्रीय प्रभारी राकेश मीणा ने जमीनी हकीकत परखी, कुपोषण उन्मूलन व शिक्षा सुधार पर दिए सख्त निर्देश सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चयनित झौथरी ब्लॉक के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं नई दिल्ली स्थित डीपीआईआईटी के निदेशक राकेश कुमार मीणा ने ब्लॉक का विस्तृत दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा पंचायत समिति सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्य करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं से किया संवाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र अमरपुरा एवं आंगनबाड़ी केंद्र झौथरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, पेयजल, बच्चों की दैनिक गतिविधियों तथा गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषाहार की उपलब्धता की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति, पोषण ट्रैकर में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं पोषण सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद कर पोषण सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया। महिलाओं ने समय पर सभी सुविधाएं मिलने की जानकारी दी, जिस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर सीडीपीओ संगीता रोत ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों एवं पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। पीएम श्री विद्यालय में शिक्षा और पोषण व्यवस्था की जांच इसके बाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकासनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 1 से 8 तक संचालित पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया। भोजनशाला, स्टोर कक्ष, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रखरखाव का निरीक्षण करते हुए भोजन तैयार करने वाले कार्मिकों एवं हेल्परों से मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध वितरण, साप्ताहिक भोजन मेन्यू, पोषाहार की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता एवं भोजन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। विद्यालय में उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन, पुस्तकालय, खेल गतिविधियों, पेयजल व्यवस्था एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं का भी अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन कर जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में उन्होंने "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत कदम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। समीक्षा बैठक में विभागवार प्रगति की हुई गहन समीक्षा दौरे के अंतिम चरण में पंचायत समिति झौथरी सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, जल संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विभाग निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करे तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। "मिशन महुआ" के सकारात्मक परिणामों की सराहना बैठक में सीडीपीओ संगीता रोत ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं पोषण जागरूकता शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि "मिशन महुआ" के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में आयरन की कमी दूर करने के लिए नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पोषण पखवाड़ा के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा राजीविका, आईसीडीएस, आयुर्वेद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कुपोषण उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, तहसीलदार लाल सिंह सरपोटा, मुख्य आयोजना अधिकारी अमित शर्मा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा, ब्लॉक विकास अधिकारी शंकरलाल मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी असलम अली, एपीबी फेलो राहुल भोई, सहायक विकास अधिकारी महेश यादव, सीडीपीओ संगीता रोत, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    झौथरी को मॉडल ब्लॉक बनाने की कवायद तेज: केंद्रीय प्रभारी राकेश मीणा ने जमीनी हकीकत परखी, कुपोषण उन्मूलन व शिक्षा सुधार पर दिए सख्त निर्देश
सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत चयनित झौथरी ब्लॉक के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय प्रभारी अधिकारी एवं नई दिल्ली स्थित डीपीआईआईटी के निदेशक राकेश कुमार मीणा ने ब्लॉक का विस्तृत दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया तथा पंचायत समिति सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्य करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं से किया संवाद
केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र अमरपुरा एवं आंगनबाड़ी केंद्र झौथरी का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषाहार की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था, पेयजल, बच्चों की दैनिक गतिविधियों तथा गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषाहार की उपलब्धता की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति, पोषण ट्रैकर में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं पोषण सेवाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद कर पोषण सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में फीडबैक लिया। महिलाओं ने समय पर सभी सुविधाएं मिलने की जानकारी दी, जिस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर सीडीपीओ संगीता रोत ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों एवं पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की।
पीएम श्री विद्यालय में शिक्षा और पोषण व्यवस्था की जांच
इसके बाद केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकासनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा 1 से 8 तक संचालित पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का अवलोकन किया। भोजनशाला, स्टोर कक्ष, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रखरखाव का निरीक्षण करते हुए भोजन तैयार करने वाले कार्मिकों एवं हेल्परों से मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत दूध वितरण, साप्ताहिक भोजन मेन्यू, पोषाहार की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता एवं भोजन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विद्यालय में उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन, पुस्तकालय, खेल गतिविधियों, पेयजल व्यवस्था एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं का भी अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया तथा उन्हें नियमित अध्ययन कर जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिसर में उन्होंने "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत कदम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
समीक्षा बैठक में विभागवार प्रगति की हुई गहन समीक्षा
दौरे के अंतिम चरण में पंचायत समिति झौथरी सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजीविका, जल संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विभाग निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करे तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी बाधा के पहुंचे।
"मिशन महुआ" के सकारात्मक परिणामों की सराहना
बैठक में सीडीपीओ संगीता रोत ने आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं पोषण जागरूकता शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि "मिशन महुआ" के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों में आयरन की कमी दूर करने के लिए नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
इस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने पोषण पखवाड़ा के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा राजीविका, आईसीडीएस, आयुर्वेद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कुपोषण उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए।
अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, तहसीलदार लाल सिंह सरपोटा, मुख्य आयोजना अधिकारी अमित शर्मा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा, ब्लॉक विकास अधिकारी शंकरलाल मीणा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी असलम अली, एपीबी फेलो राहुल भोई, सहायक विकास अधिकारी महेश यादव, सीडीपीओ संगीता रोत, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सुरंग हिंडोले में झूले श्रीनाथजी, संध्या बेला में उमड़ा भक्ति का सैलाब पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार को शाम 7 बजे से 8 बजे तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हिंडोला उत्सव का आयोजन हुआ। मनोरथी प्रदीप महेंद्र प्रसाद पंड्या परिवार की ओर से सुरंग के हिंडोले का मनोरथ संपन्न कराया गया। विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक सुरंग स्वरूप हिंडोले में विराजित ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप हिंडोला पदों का मधुर गान किया गया। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से एक घंटे तक संपूर्ण हवेली परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या ने ठाकुरजी को हिंडोला झुलाकर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर को मनोहारी सजावट से सजाया गया, जिससे उत्सव की छटा देखते ही बन रही थी। संध्या बेला में आयोजित इस हिंडोला उत्सव में वैष्णव समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप भक्ति-भाव से ठाकुरजी की सेवा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया।
    4
    सुरंग हिंडोले में झूले श्रीनाथजी, संध्या बेला में उमड़ा भक्ति का सैलाब
पुष्टिमार्गीय श्री गोवर्धन नाथजी हवेली मंदिर, धंबोला में गुरुवार को शाम 7 बजे से 8 बजे तक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हिंडोला उत्सव का आयोजन हुआ। मनोरथी प्रदीप महेंद्र प्रसाद पंड्या परिवार की ओर से सुरंग के हिंडोले का मनोरथ संपन्न कराया गया। विशेष श्रृंगार एवं आकर्षक सुरंग स्वरूप हिंडोले में विराजित ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालु उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप हिंडोला पदों का मधुर गान किया गया। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से एक घंटे तक संपूर्ण हवेली परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंजता रहा। मुखिया अजय भोगीलाल पंड्या ने ठाकुरजी को हिंडोला झुलाकर सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर को मनोहारी सजावट से सजाया गया, जिससे उत्सव की छटा देखते ही बन रही थी। संध्या बेला में आयोजित इस हिंडोला उत्सव में वैष्णव समाज के महिला-पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुरूप भक्ति-भाव से ठाकुरजी की सेवा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त किया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • महावीर पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, निहाल जैन अध्यक्ष व जियांशु बसेर उपाध्यक्ष निर्वाचित प्राइम न्यूज राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा कुशलगढ़। महावीर पब्लिक स्कूल, कुशलगढ़ में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव में महाराणा प्रताप स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर कृत्यम जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर रोशन प्रजापत ने चुनाव लड़ा। वहीं शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर निहाल जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर जियांशु बसेर मैदान में रहे। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन के निहाल जैन अध्यक्ष तथा जियांशु बसेर उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं का तालियों और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की शिक्षिकाओं दीपिका महनत, प्रियानु पंचाल तथा शिक्षक अक्षत पंड्या की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावना की सराहना करते हुए विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
    4
    महावीर पब्लिक स्कूल में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, निहाल जैन अध्यक्ष व जियांशु बसेर उपाध्यक्ष निर्वाचित
प्राइम न्यूज राजस्थान 
रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा 
कुशलगढ़। महावीर पब्लिक स्कूल, कुशलगढ़ में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव उत्साह, अनुशासन और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
चुनाव में महाराणा प्रताप स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर कृत्यम जैन तथा उपाध्यक्ष पद पर रोशन प्रजापत ने चुनाव लड़ा। वहीं शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष पद पर निहाल जैन एवं उपाध्यक्ष पद पर जियांशु बसेर मैदान में रहे।
मतगणना के बाद घोषित परिणामों में शिवाजी स्टूडेंट्स यूनियन के निहाल जैन अध्यक्ष तथा जियांशु बसेर उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं का तालियों और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया।
संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विद्यालय की शिक्षिकाओं दीपिका महनत, प्रियानु पंचाल तथा शिक्षक अक्षत पंड्या की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भावना की सराहना करते हुए विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे विद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.471 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार डीएसटी की गुप्त सूचना पर कुआँ थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी, 45 वर्षीय आरोपी चढ़ा हत्थे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को लेकर डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर द्वारा संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - मकान में दबिश देकर पकड़ा गांजा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीएसटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुआँ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरसारण में एक मकान के भीतर अवैध गांजे का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चिन्हित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके पर गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर वह 4.471 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (उम्र 45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुआँ, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी कुआँ द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी सुराग लगने की संभावना है।
    1
    ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.471 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
डीएसटी की गुप्त सूचना पर कुआँ थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी, 45 वर्षीय आरोपी चढ़ा हत्थे
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को लेकर डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर द्वारा संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- मकान में दबिश देकर पकड़ा गांजा
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीएसटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुआँ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरसारण में एक मकान के भीतर अवैध गांजे का भंडारण किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चिन्हित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके पर गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर वह 4.471 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (उम्र 45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुआँ, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी कुआँ द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी सुराग लगने की संभावना है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान। डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सर्किट हाउस, डूंगरपुर में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा दोनों निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की असली शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, इसलिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क करें तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय, विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएगा तो डूंगरपुर नगर परिषद एवं सागवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस की विजय निश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की मजबूती की परीक्षा हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा कर प्रत्येक मतदाता तक पहुँचना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाने वाली पार्टी रही है और इसी विश्वास के आधार पर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन से कांग्रेस दोनों नगर निकायों में शानदार विजय प्राप्त करेगी। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, पूर्व उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, कैलाश रोत, पूर्व प्रधान बसन्ती बगड़िया, निमिषा भगोरा, कांता देवी कोटेड, नगर अध्यक्ष सागवाड़ा ललित पंचाल, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता, विनोद कटारा, दीक्षांत पाटीदार, बंशीलाल साद, मनोज पाटीदार, गुलशन मनात, सुखदेव यादव, उर्मिला अहारी, डॉ. गोविंद पटेल, अंशुमाला पंचाल, मोहम्मद इकबाल, जाहिद मलिक, चुन्नीलाल, नीलेश पटेल, मस्तक मलिक, हीरालाल पटेल, शार्दुल चोबीसा, मनोहर सिंह, कारीलाल सालेडा, शंकर डामोर, बच्चूलाल खराड़ी, नारायण भगोरा, बालकृष्ण परमार, रूपचंद भगोरा, दशरथ ननोमा, केवलाराम कोटेड, जवाहरलाल पंचाल, उमेश रावल, नारायण भराड़ा, रमेश वरहाट, सुरेश फूमतिया, हेमेंद्र सिंह, गणेश कटारा, शांतिलाल, नरेश कलासुआ, अब्दुल रहमान, भगवती प्रसाद पंड्या, कारूलाल, कालूराम कलासुआ, जीवतलाल कलासुआ, गौतमलाल खराड़ी, भरत जोशी, डायालाल पाटीदार, विनोद कुमार, विमल भाई, वालजी पाटीदार, मगनलाल मोर, रवि जादू, हंसा रावत, हेमेंद्र सिंह राठौड़, सरोज जोहियाला, हसमेन शेख, रमीज राजा, गुड्डू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया तथा आभार डायरेक्टर क्रय-विक्रय सहकारी समिति अंशुमाला पंचाल ने व्यक्त किया।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर मंथन, कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का आह्वान।
डूंगरपुर। आगामी नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगर पालिका सागवाड़ा चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को सर्किट हाउस, डूंगरपुर में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी एवं जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा दोनों निकायों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी हीरालाल दरांगी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की असली शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, इसलिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क करें तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, सामाजिक न्याय, विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरना है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएगा तो डूंगरपुर नगर परिषद एवं सागवाड़ा नगर पालिका में कांग्रेस की विजय निश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और आगामी नगर निकाय चुनाव संगठन की मजबूती की परीक्षा हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा कर प्रत्येक मतदाता तक पहुँचना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाने वाली पार्टी रही है और इसी विश्वास के आधार पर कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और जनता के समर्थन से कांग्रेस दोनों नगर निकायों में शानदार विजय प्राप्त करेगी।
बैठक में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामणिया, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, पूर्व उप जिला प्रमुख सुरता परमार, वरिष्ठ नेता करणसिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, कैलाश रोत, पूर्व प्रधान बसन्ती बगड़िया, निमिषा भगोरा, कांता देवी कोटेड, नगर अध्यक्ष सागवाड़ा ललित पंचाल, ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता, विनोद कटारा, दीक्षांत पाटीदार, बंशीलाल साद, मनोज पाटीदार, गुलशन मनात, सुखदेव यादव, उर्मिला अहारी, डॉ. गोविंद पटेल, अंशुमाला पंचाल, मोहम्मद इकबाल, जाहिद मलिक, चुन्नीलाल, नीलेश पटेल, मस्तक मलिक, हीरालाल पटेल, शार्दुल चोबीसा, मनोहर सिंह, कारीलाल सालेडा, शंकर डामोर, बच्चूलाल खराड़ी, नारायण भगोरा, बालकृष्ण परमार, रूपचंद भगोरा, दशरथ ननोमा, केवलाराम कोटेड, जवाहरलाल पंचाल, उमेश रावल, नारायण भराड़ा, रमेश वरहाट, सुरेश फूमतिया, हेमेंद्र सिंह, गणेश कटारा, शांतिलाल, नरेश कलासुआ, अब्दुल रहमान, भगवती प्रसाद पंड्या, कारूलाल, कालूराम कलासुआ, जीवतलाल कलासुआ, गौतमलाल खराड़ी, भरत जोशी, डायालाल पाटीदार, विनोद कुमार, विमल भाई, वालजी पाटीदार, मगनलाल मोर, रवि जादू, हंसा रावत, हेमेंद्र सिंह राठौड़, सरोज जोहियाला, हसमेन शेख, रमीज राजा, गुड्डू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन संगठन महासचिव नारायण पंड्या ने किया तथा आभार डायरेक्टर क्रय-विक्रय सहकारी समिति अंशुमाला पंचाल ने व्यक्त किया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार: घर में छिपाकर रखा 4.471 किलो गांजा बरामद, जिला विशेष टीम ने आरोपी को दबोचा सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत जिला विशेष टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला विशेष टीम को गोपनीय सूचना मिली कि पुलिस थाना कुओं क्षेत्र के डूंगरसारण गांव स्थित एक मकान में अवैध रूप से गांजे का संग्रहण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला विशेष टीम ने बिना देर किए चिन्हित मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से भारी मात्रा में सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब मादक पदार्थ का वजन कराया तो वह 4.471 किलोग्राम निकला। मौके पर मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुओं, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी सहित आगे की कार्रवाई के लिए थाना कुओं पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा यह पता लगाने के लिए विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना कुओं के थानाधिकारी रघुवीर सिंह अपनी टीम के साथ, जिला विशेष टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक मोहनपाल सिंह तथा टीम के सदस्य मगन, जितेन्द्र, आशीष और जितेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
    2
    ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार: घर में छिपाकर रखा 4.471 किलो गांजा बरामद, जिला विशेष टीम ने आरोपी को दबोचा

सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत जिला विशेष टीम  ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला विशेष टीम को गोपनीय सूचना मिली कि पुलिस थाना कुओं क्षेत्र के डूंगरसारण गांव स्थित एक मकान में अवैध रूप से गांजे का संग्रहण किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही जिला विशेष टीम ने बिना देर किए चिन्हित मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से भारी मात्रा में सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब मादक पदार्थ का वजन कराया तो वह 4.471 किलोग्राम निकला। मौके पर मौजूद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुओं, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी सहित आगे की कार्रवाई के लिए थाना कुओं पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा यह पता लगाने के लिए विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना कुओं के थानाधिकारी रघुवीर सिंह अपनी टीम के साथ, जिला विशेष टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक मोहनपाल सिंह तथा टीम के सदस्य मगन, जितेन्द्र, आशीष और जितेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी सफलता: 4.471 किलो सूखा गांजा बरामद, डूंगरसारण से एक को किया  गिरफ्तार ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी सफलता: 4.471 किलो सूखा गांजा बरामद, डूंगरसारण से एक को किया  गिरफ्तार जिला विशेष टीम (DST) व पुलिस थाना कुओं की संयुक्त कार्रवाई, आईजी रेंज उदयपुर के विशेष अभियान के तहत मिली सफलता डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर द्वारा संचालित "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत  मनीष कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर के निर्देशन में जिला विशेष टीम (DST) एवं पुलिस थाना कुआं  ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया की 01 अगस्त 2026 को जिला विशेष टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना कुओं क्षेत्र के गांव डूंगरसारण स्थित एक मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शंकर पुत्र रतना रोत, उम्र 45 वर्ष, निवासी गांव डूंगरसारण, पुलिस थाना कुओं, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था तथा इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। इस सफल कार्रवाई में पुलिस थाना कुओं के थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में मोहनपाल सिंह (उप निरीक्षक एवं प्रभारी कांस्टेबल मगन लाल, जितेन्द्र , आशीष एवं कांस्टेबल जितेन्द्र  शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक  मनीष कुमार (IPS) ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी सफलता: 4.471 किलो सूखा गांजा बरामद, डूंगरसारण से एक को किया  गिरफ्तार
ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ की बड़ी सफलता: 4.471 किलो सूखा गांजा बरामद, डूंगरसारण से एक को किया  गिरफ्तार
जिला विशेष टीम (DST) व पुलिस थाना कुओं की संयुक्त कार्रवाई, आईजी रेंज उदयपुर के विशेष अभियान के तहत मिली सफलता
डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर द्वारा संचालित "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत  मनीष कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर के निर्देशन में जिला विशेष टीम (DST) एवं पुलिस थाना कुआं  ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया की 01 अगस्त 2026 को जिला विशेष टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना कुओं क्षेत्र के गांव डूंगरसारण स्थित एक मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शंकर पुत्र रतना रोत, उम्र 45 वर्ष, निवासी गांव डूंगरसारण, पुलिस थाना कुओं, जिला डूंगरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था तथा इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस थाना कुओं के थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में मोहनपाल सिंह (उप निरीक्षक एवं प्रभारी कांस्टेबल मगन लाल, जितेन्द्र , आशीष एवं कांस्टेबल जितेन्द्र  शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली।
पुलिस अधीक्षक  मनीष कुमार (IPS) ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.