Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली का असली धमाका! 💥 ग्राम महू गांव (जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश) के भाई लोगों का जबरदस्त डांस! 🕺✨ बुरा न मानो होली है! 🌈"
लोटन सिंह धुर्वे
होली का असली धमाका! 💥 ग्राम महू गांव (जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश) के भाई लोगों का जबरदस्त डांस! 🕺✨ बुरा न मानो होली है! 🌈"
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by लोटन सिंह धुर्वे1
- डिंडोरी -- फाल्गुन पूर्णिमा की पावन रात्रि में कस्बा शाहपुर सहित ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। जैसे ही शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित हुई, पूरा वातावरण “होलिका माता की जय” के जयघोष से गूंज उठा। होलिका दहन स्थल पर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की दीर्घायु की कामना की। युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। फाग गीतों, ढोल-नगाड़ों और रंग-बिरंगी सजावट ने माहौल को पूरी तरह उत्सवी बना दिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों ने लोगों से आपसी वैमनस्य भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। कुछ स्थानों पर प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अग्निशमन दल भी सतर्कता के साथ मौजूद रहा। होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी जोरों पर रही। नगर में चारों ओर उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है, और लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। होलिका दहन का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सद्भाव का भी संदेश देकर गया।वहीं बुधवार को रंगोत्सव ( धुलेड़ी ) हर्षोल्लासके साथ मनाया जाएगा!3
- #umaria #mp1
- शहडोल जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही खत्म हुई शुगर टेस्ट करने वाली स्ट्रिप, लैंसेट डिवाइस, मरीजों के जान के साथ खुली खिलवाड़ की जा रहा है इसका जवाब दीजिए सिविल सर्जन, CMHO साहब जी,प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ,मुख्यमंत्री जी इसका जवाब दीजिए कि शहडोल जिला में लाखों करोड़ों का बजट आता है किन्तु किसके जेब में जाता है ?मरीजों के सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है शहडोल जिला अस्पताल में ,1
- राहुल सिंह राणा, 9407812522, 6260146722 शहडोल। होली के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा स्थानीय गांधी चौक में ऑर्गेनिक गुलाल का विशेष स्टॉल लगाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाते हुए प्राकृतिक और सुरक्षित होली मनाने के लिए प्रेरित करना है। स्टॉल पर वन विभाग द्वारा निर्मित हर्बल एवं ऑर्गेनिक गुलाल उपलब्ध कराया गया, जिसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया गया है। यह गुलाल न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता। इस अवसर पर वनरक्षक सोहागपुर रामनरेश विश्वकर्मा एवं वनरक्षक बुढार सलीम खान ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे इस होली पर रासायनिक रंगों के स्थान पर ऑर्गेनिक गुलाल का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि केमिकल युक्त रंग त्वचा, आंखों और श्वसन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जबकि प्राकृतिक रंग पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। गांधी चौक में लगे इस स्टॉल पर लोगों ने उत्साहपूर्वक ऑर्गेनिक गुलाल की खरीदारी की और वन विभाग की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम हैं। वन विभाग की यह पहल संदेश देती है कि त्योहारों की खुशियां प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर भी मनाई जा सकती हैं। यदि हर नागरिक पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाए, तो त्योहारों की रौनक के साथ-साथ प्रकृति की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Ashok Sondhiya3