logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च से 11 मार्च तक उमरिया/उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक किया जाना है। यह मेला कृषि उपज मंडी प्रांगण, उमरिया में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ विधायक मानपुर द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह करेंगे। ☑️ उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है।इसी परिपेक्ष्य में कृषि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज (मिलेट्स/श्री अन्न) की खेती को बढ़ावा देना,किसानों की आय बढ़ाना और पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है। ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, सांवा आदि फसलों के उत्पादन, खादय प्रसंस्करण और विपणन को प्रोत्साहित, किसानों को कृषि के नवीनतम तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, उद्यानिकी, पशुपालन तथा कृषि यंत्रीकरण एवं ई विकास प्रणाली हेतु कृषक एवं रिटेलर के लिए प्रक्रिया संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले के दौरान किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों का प्रदर्शन,कृषि योजनाओं की जानकारी, तथा वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा। ☑️उप संचालक कृषि उमरिया ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि विज्ञान मेले का लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें

on 7 March
user_Neeraj Singh Raghuvanshi
Neeraj Singh Raghuvanshi
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
on 7 March

कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च से 11 मार्च तक उमरिया/उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक किया जाना है। यह मेला कृषि उपज मंडी प्रांगण, उमरिया में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ विधायक मानपुर द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह करेंगे। ☑️ उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है।इसी परिपेक्ष्य में कृषि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज (मिलेट्स/श्री अन्न) की खेती को बढ़ावा देना,किसानों की आय बढ़ाना और पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है। ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, सांवा आदि फसलों के उत्पादन, खादय प्रसंस्करण और विपणन को प्रोत्साहित, किसानों को कृषि के नवीनतम तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, उद्यानिकी, पशुपालन तथा कृषि यंत्रीकरण एवं ई विकास प्रणाली हेतु कृषक एवं रिटेलर के लिए प्रक्रिया संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले के दौरान किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों का प्रदर्शन,कृषि योजनाओं की जानकारी, तथा वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा। ☑️उप संचालक कृषि उमरिया ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि विज्ञान मेले का लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें

More news from Shahdol and nearby areas
  • किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों कों शिष्टाचार और संस्कार भी सिखाएं शिक्षक- कलेक्टर .. कलेक्टर बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया पाठ .... बच्चों से पूछे प्रश्न, सटीक उत्तर मिलने पर हुए प्रसन्न शहडोल 4 अप्रैल 2026- मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित “स्कूल चलें हम” अभियान (2026-27) के अंतर्गत जिले में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में अध्यापन कराया तथा विद्यार्थियों से विलोम शब्द, पर्यायवाची, पहाड़े एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सटीक उत्तरों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिष्टाचार और संस्कार भी सीखना चाहिए, यही उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बैग, पेन, कंपास सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री संजय पांडे, शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती जयश्री जायसवाल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों कों शिष्टाचार और संस्कार भी सिखाएं शिक्षक- कलेक्टर 
..
कलेक्टर बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया पाठ
....
बच्चों से पूछे प्रश्न, सटीक उत्तर मिलने पर हुए प्रसन्न
शहडोल 4 अप्रैल 2026- मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित “स्कूल चलें हम” अभियान (2026-27) के अंतर्गत जिले में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में अध्यापन कराया तथा विद्यार्थियों से विलोम शब्द, पर्यायवाची, पहाड़े एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सटीक उत्तरों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिष्टाचार और संस्कार भी सीखना चाहिए, यही उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बैग, पेन, कंपास सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री संजय पांडे, शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती जयश्री जायसवाल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    40 min ago
  • चक्की घाट खिरहनी फाटक स्थित आसमानी माता मंदिर में पूर्णिमा को महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया सुमित साहू द्वारा महाआरती हुई और प्रशाद वितरित किया गया आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    1
    चक्की घाट खिरहनी फाटक स्थित आसमानी माता मंदिर में पूर्णिमा को महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया सुमित साहू द्वारा महाआरती हुई और प्रशाद वितरित किया गया
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेशन* पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में विगत रात्रि काम्बिंग आपरेशन चलाया गया, आपरेशन की तैयारी एवं क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा कन्ट्रोल रूम में आपरेशन में शामिल अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। आपरेशन में शामिल टीमः काम्बिंग आपरेशन दौरान थाना रीठी के आपराधिक डेरा बिरुहली एवं कुठला क्षेत्र में ग्राम खडोला डेरा में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की तलाश में दबिश दी गई। दबिश हेतु उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कटनी रत्नेश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में 02 टीमों द्वारा, जिनमें निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, विजय विश्वकर्मा, अखलेश दाहिया, अनूप सिंह, शैलेन्द्र यादव, महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, किशोर द्विवेदी, रश्मि सोनकर, सिद्धार्थ राय, अनिल यादव, दिनेश चौहान, राजेश दुबे, नेहा मौर्य, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, संतोष बड़गैयां, कृष्ण कुमार पटेल, अरुणपाल सिंह, मानसिंह मार्को, योगेश मिश्रा, दीपू कुशवाहा, सूबेदार संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा थाना कुठला, रीठी, एनकेजे, बस स्टैन्ड चौकी, पुलिस कार्यालय तथा रक्षित केन्द्र के करीब 100 के संख्या बल शामिल थे, सर्चिग आपरेशन किया गया। काम्बिंग आपरेशन में पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया जिससे आरोपी भागनें में असफल रहे। ▫️सर्चिग आपरेशन में 15 संदिग्ध आरोपी एवं फरारी बदमाश पकड़े गए। ▫️बदमाशों से बरामदगीः 07 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया । ▫️01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस, 01 एयर गन तथा भारी मात्रा में धारदार हथियार बरामद किए गए। ▫️करीब 2500-3000 नकली सोनें के सिक्के बरामद किए गए। 15 संदिग्ध मोटरसाईकिल जप्त की गई। बदमाशों की पूर्व के लंबित अपराधों में गिरफ्तारी कर पूंछताछ, बरामदगी की कार्यवाही जारी है। पवन श्रीवास्तव जिला ब्यूरो,कटनी
    1
    *फरार आरोपी एवं वारंटियों के लिए चलाया गया काम्बिंग आपरेशन*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में विगत रात्रि काम्बिंग आपरेशन चलाया गया, आपरेशन की तैयारी एवं क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा द्वारा कन्ट्रोल रूम में आपरेशन में शामिल अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।
आपरेशन में शामिल टीमः काम्बिंग आपरेशन दौरान थाना रीठी के आपराधिक डेरा बिरुहली एवं कुठला क्षेत्र में
ग्राम खडोला डेरा में फरार आरोपियों तथा वारंटियों की तलाश में दबिश दी गई। दबिश हेतु उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कटनी रत्नेश मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में 02 टीमों द्वारा, जिनमें निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा, मोहम्मद शाहिद, विजय विश्वकर्मा, अखलेश दाहिया, अनूप सिंह, शैलेन्द्र यादव, महिमा रघुवंशी, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, किशोर द्विवेदी, रश्मि सोनकर, सिद्धार्थ राय, अनिल यादव, दिनेश चौहान, राजेश दुबे, नेहा मौर्य, प्रतीक्षा सिंह चंदेल, संतोष बड़गैयां, कृष्ण कुमार पटेल, अरुणपाल सिंह, मानसिंह मार्को, योगेश मिश्रा, दीपू कुशवाहा, सूबेदार संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा थाना कुठला, रीठी, एनकेजे, बस स्टैन्ड चौकी, पुलिस कार्यालय तथा रक्षित केन्द्र के करीब 100 के संख्या बल शामिल थे, सर्चिग आपरेशन किया गया। काम्बिंग आपरेशन में पहली बार ड्रोन का इस्तेमाल किया गया जिससे आरोपी भागनें में असफल रहे।
▫️सर्चिग आपरेशन में 15 संदिग्ध आरोपी एवं फरारी बदमाश पकड़े गए।
▫️बदमाशों से बरामदगीः 07 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया ।
▫️01 भरमार बंदूक, 02 कारतूस, 01 एयर गन तथा भारी मात्रा में धारदार हथियार बरामद किए गए।
▫️करीब 2500-3000 नकली सोनें के सिक्के बरामद किए गए।
15 संदिग्ध मोटरसाईकिल जप्त की गई। बदमाशों की पूर्व के लंबित अपराधों में गिरफ्तारी कर पूंछताछ, बरामदगी की कार्यवाही जारी है।
पवन श्रीवास्तव 
जिला ब्यूरो,कटनी
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए जाते हैं हमारी न्यूज़ चैनल को अनुभवी जिला तथा तहसील रिपोर्टरों की आवश्यकता है इच्छुक संपर्क करें संपर्क सूत्र9️⃣7️⃣5️⃣2️⃣3️⃣7️⃣4️⃣5️⃣6️⃣5️⃣
    3
    ग्राम डूंगरिया में घटिया रोड निर्माण का खेल जारी है
हमारी न्यूज़ चैनल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के विज्ञापन जारी किए जाते हैं 
हमारी न्यूज़ चैनल को अनुभवी जिला तथा तहसील रिपोर्टरों की आवश्यकता है इच्छुक संपर्क करें संपर्क सूत्र9️⃣7️⃣5️⃣2️⃣3️⃣7️⃣4️⃣5️⃣6️⃣5️⃣
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥* मैहर - नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका। हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।" इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी? पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई? परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।
    1
    *🌹मैहर पुलिस का अमानवीय चेहरा: लापता महिला की तलाश के बदले मांगे 6000 रुपये, SI पर अभद्रता का आरोप।💥*
मैहर -  नवनियुक्त जिले मैहर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार पुलिस को मित्रवत व्यवहार की सीख दे रही है, वहीं मैहर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक पीड़ित परिवार को अपमान और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा। थाने में तैनात उपनिरीक्षक (SI) आर.एन. साकेत पर परिजनों के साथ अभद्रता करने और महिला की तलाश के एवज में रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं।
मामला मैहर थाना क्षेत्र के हरनामपुर (वार्ड नंबर 14) का है। 31 मार्च 2026 की रात हरनामपुर निवासी टीमन दाहिया उर्फ पवन ने अपनी पत्नी सुधा दाहिया के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना के बाद से ही सुधा दाहिया संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हैं। जब सुधा के मायके पक्ष के लोग सतना से उसकी तलाश में मैहर पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें व्यवस्था की कड़वाहट का अहसास हुआ। परिजनों का आरोप है कि 2 अप्रैल को जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो SI आर.एन. साकेत ने सहानुभूति दिखाने के बजाय उनके साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। काफी जद्दोजहद और थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया जा सका।
हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब 3 अप्रैल को पीड़ित परिवार के पास मैहर थाने से जुड़े एक मोबाइल नंबर (8962555074) से कॉल आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
"6000 रुपये दोगे, तभी आगे की कार्यवाही होगी और महिला की तलाश की जाएगी।"
इस घटना ने मैहर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या अब लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए भी पुलिस को 'फीस' देनी होगी?
पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारी पर क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी?
वह मोबाइल नंबर किसका है जिससे रिश्वत की मांग की गई?
परिजनों ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस भ्रष्टाचार के खेल की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो और जल्द से जल्द लापता सुधा दाहिया का पता लगाया जाए।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    2
    Post by अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
    रिपोर्टर Katni Nagar, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भविष्य भेंट" कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी पहुंचकर विद्यार्थियों से पुस्तक पढ़वाई। #शहडोल #स्कूल_चलें_हम
    2
    भविष्य भेंट" कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय  मैकी पहुंचकर विद्यार्थियों से पुस्तक पढ़वाई।
#शहडोल #स्कूल_चलें_हम
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    5 hrs ago
  • *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी* *नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर* विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।
    4
    *कैमोर नगर परिषद में लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,विधायक ने करोड़ों की सौगात दी*
*नेता बहुत आते जाते है किन्तु संजू भैया जैसा कोई नही वह सिर्फ विधायक नही परिवार का हिस्सा है... पलक ग्रोवर*
विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र अंतर्गत कैमोर  नगर परिषद द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम गुरुवार को भावविभोर वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फाउण्डेशन निर्माण कार्यों के साथ मुख्य सड़क चौड़ीकरण सौंदर्यीकरण सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण एवं मरम्मत जैसे कार्यों की सौगात दी गई। लोकार्पण कार्य लगभग 15 लाख रुपए तथा भूमिपूजन कार्य लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन एवं भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात बजरंग बाल रामायण सेवा समाज कटनी के कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का स्वागत सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य रूप से किया गया। प्रमुख रूप से मनीष नावेद ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए विधायक को विशाल गदा भेंट की। वहीं कैमोर के युवाओं ने मिलकर पुष्पों से बनी विशाल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया जिससे पूरा माहौल उत्साह और श्रद्धा से भर उठा।नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर का विकास उनके द्वारा नहीं बल्कि उनके मार्गदर्शक विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में संभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे केवल उस विकास श्रृंखला को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पलक नमीत ग्रोवर ने भावुक होते हुए कहा कि संजू भैया हम सभी के लिए परिवार के सदस्य जैसे हैं किसी के भाई तो किसी के बेटे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विधायक स्वयं को जनसेवक मानते हैं और जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं। अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष ने परिषद की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए नगर परिषद द्वारा टोल नंबर के साथ एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।पलक नमीत ग्रोवर के उद्बोधन से भावविभोर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि कैमोर नगर की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब यहां सूनापन दिखाई देता था किन्तु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा और वर्तमान अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर के प्रयासों से नगर आज सुसज्जित और विकसित हो चुका है। उन्होंने एसीसी मैनेजमेंट द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर विकास हेतु प्रस्तुत करोड़ों की मांगों को स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।विधायक ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व वे स्वयं क्षेत्र का सर्वे करेंगे और जनता की सहमति मिलने पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक का पद कमाई का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उनके इस वक्तव्य पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष केवट ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में कई नेता हैं लेकिन सच्चे जनसेवक के रूप में संजय सत्येंद्र पाठक ही सामने आते हैं, जो अपना समय संसाधन और समर्पण जनता के लिए समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी दिग्गज मैदान में आए जीत अंततः संजय सत्येंद्र पाठक की ही होगी।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर उपाध्यक्ष संतोष केवट मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते जिला उपाध्यक्ष सुनीता दाहिया मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा की भी उपस्थिति रही। इसके अलावा जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या कोल उपाध्यक्ष दादा उदयराज सिंह नगर परिषद विजयराघवगढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे, उपाध्यक्ष हरिओम अधिवक्ता बृम्हमूर्ती तिवारी डाक्टर शारदा साहू वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर ग्रोवर सहित कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।विशिष्ट अतिथियों में एसीसी सीमेंट एम.ओ. इंडस्ट्रीज के अतुल दत्ता एसीसी हेड एचआर दिनेश पाठक महाप्रबंधक एवरस्ट सनी खण्डूजा एवरस्ट एचआर हेड विवेक कपूर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों में श्रीराम सोनी विवेक सिंह बघेल जगदीश गुप्ता प्रमोद सोनी एवं शिवगोपाल की उपस्थिति रही। साथ ही श्रीमती रचना मनीष नवेत श्रीमती अनीता राजमन कोल श्रीमती विनिता कोल श्रीमती शांति यादव श्रीमती अनीता सेन श्रीमती रिजवाना सद्दाम खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।नवनियुक्त पार्षदों में सुनीता मोंगिया किरण बर्मन, शोभा सोनी एवं अरुण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.