logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध शराब के खिलाफ बीना-खिमलासा में कार्रवाई, रामपुर से दो गिरफ्तार - जनसुनवाई में रामपुर और हिंगटी पंचायत के सरपंचों ने ग्रामीणों के साथ की थी शिकायत; खिमलासा क्षेत्र में आबकारी टीम ने तीन आरोपियों पर की कार्रवाई बीना। क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की शिकायतों के बीच बीना और खिमलासा थाना क्षेत्र में पुलिस एवं आबकारी विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई की है। ग्राम रामपुर में शिकायत के एक दिन बाद बीना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 पाव देशी शराब जब्त की। वहीं, खिमलासा थाना क्षेत्र के सदरपुर टाड़ा और जगराई गांव में सागर से पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रामपुर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत रामपुर और हींगटी के सरपंचों ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। इसके बाद बुधवार को बीना थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान रामपुर निवासी हरिशंकर पिता गनेश अहिरवार (45) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 21 पाव देशी लाल मसाला शराब, कीमत 2,100 रुपए, जब्त की गई। इसी कार्रवाई में रामपुर निवासी दीपक पिता भीकम सिंह राजपूत (27) के कब्जे से 19 पाव देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई। दोनों के पास से कुल 40 पाव शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद जेल भेज दिया गया। - खिमलासा क्षेत्र में आबकारी टीम की छापामार कार्रवाई इधर, बीना विधानसभा के खिमलासा थाना क्षेत्र के सदरपुर टाड़ा और जगराई गांव में सागर से आई आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। आबकारी विभाग के अनुसार, सदरपुर टाड़ा निवासी तारा बंजारा पिता कैलाश बंजारा (28), मनोज पिता बाबूलाल बंजारा (28) और लीला बंजारा (40) के कब्जे से कच्ची शराब बरामद की गई। तीनों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर दी गई जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठनों ने 23 अप्रैल 2025 को खिमलासा थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक सागर के नाम लिखित शिकायत देकर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की मांग की थी। आबकारी विभाग की कार्रवाई में निरीक्षक दीपिका धुर्वे, मुख्य आरक्षक प्रदीप दुबे, आरक्षक प्रगति और मनोरमा शामिल रहीं। रामपुर की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक निशांत भगत, उपनिरीक्षक रूपकिशोर जोरम, प्रधान आरक्षक सुनील ठाकुर, आरक्षक गोपाल और आरक्षक प्रमोद की भूमिका रही। बीना टीवी न्यूज़ 24 बिजय चोहान

20 hrs ago
user_बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
बीना टीवी न्यूज़ 24 विजय चौहान
Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago
add4e17e-9535-4c3c-8177-a90e3d6072c5

अवैध शराब के खिलाफ बीना-खिमलासा में कार्रवाई, रामपुर से दो गिरफ्तार - जनसुनवाई में रामपुर और हिंगटी पंचायत के सरपंचों ने ग्रामीणों के साथ की थी शिकायत; खिमलासा क्षेत्र में आबकारी टीम ने तीन आरोपियों पर की कार्रवाई बीना। क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की शिकायतों के बीच बीना और खिमलासा थाना क्षेत्र में पुलिस एवं आबकारी विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई की है। ग्राम रामपुर में शिकायत के एक दिन बाद बीना थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 पाव देशी शराब जब्त की। वहीं, खिमलासा थाना क्षेत्र के सदरपुर टाड़ा और जगराई गांव में सागर से पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रामपुर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत रामपुर और हींगटी के सरपंचों ने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। इसके बाद बुधवार को बीना थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान रामपुर निवासी हरिशंकर पिता गनेश अहिरवार (45) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 21 पाव देशी लाल मसाला शराब, कीमत 2,100 रुपए, जब्त की गई। इसी कार्रवाई में रामपुर निवासी दीपक पिता भीकम सिंह राजपूत (27) के कब्जे से 19 पाव देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई। दोनों के पास से कुल 40 पाव शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद जेल भेज दिया गया। - खिमलासा क्षेत्र में आबकारी टीम की छापामार कार्रवाई इधर, बीना विधानसभा के खिमलासा थाना क्षेत्र के सदरपुर टाड़ा और जगराई गांव में सागर से आई आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापामार कार्रवाई की। आबकारी विभाग के अनुसार, सदरपुर टाड़ा निवासी तारा बंजारा पिता कैलाश बंजारा (28), मनोज पिता बाबूलाल बंजारा (28) और लीला बंजारा (40) के कब्जे से कच्ची शराब बरामद की गई। तीनों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर दी गई जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठनों ने 23 अप्रैल 2025 को खिमलासा थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक सागर के नाम लिखित शिकायत देकर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की मांग की थी। आबकारी विभाग की कार्रवाई में निरीक्षक दीपिका धुर्वे, मुख्य आरक्षक प्रदीप दुबे, आरक्षक प्रगति और मनोरमा शामिल रहीं। रामपुर की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक निशांत भगत, उपनिरीक्षक रूपकिशोर जोरम, प्रधान आरक्षक सुनील ठाकुर, आरक्षक गोपाल और आरक्षक प्रमोद की भूमिका रही। बीना टीवी न्यूज़ 24 बिजय चोहान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा प्रदर्शनः मेज पर बैठाए कुत्ते, अधिकारी को पहनाई नोटों की माला; Video Viral महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ युवा सेना ने अनोखा और उग्र विरोध दर्ज कराया। युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को 4-5 आवारा कुत्तों को सीधा निफाड़ नगर पंचायत कार्यालय के अंदर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मुख्य अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों की माला भी पहनाई। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद जहां एक तरफ स्थानीय लोगों ने इसे सही ठहराया, वहीं दूसरी तरफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने जानवरों के साथ क्रूरता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
    2
    आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा प्रदर्शनः मेज पर बैठाए कुत्ते, अधिकारी को पहनाई नोटों की माला; Video Viral
महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ युवा सेना ने अनोखा और उग्र विरोध दर्ज कराया।
युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को 4-5 आवारा कुत्तों को सीधा निफाड़ नगर पंचायत कार्यालय के अंदर छोड़ दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मुख्य अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों की माला भी पहनाई।
हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद जहां एक तरफ स्थानीय लोगों ने इसे सही ठहराया, वहीं दूसरी तरफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने जानवरों के साथ क्रूरता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
    user_रिजवान खान "भारत" (सनी)
    रिजवान खान "भारत" (सनी)
    Pharmacist मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मड़ावरा में 20 फीट ऊंची दही मटकी 6 प्रयास में टूटी: कारस देव मंदिर पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, तालियों से गूंजा परिसर। ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में बुधवार शाम कारस देव मंदिर पर दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बंधी दही से भरी मटकी को तोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने कई कोशिशें कीं। छह प्रयासों के बाद युवाओं को मटकी फोड़ने में कामयाबी मिली। मटकी टूटते ही मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।बुंदेलखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद कारस देव मंदिरों पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम करने की परंपरा है। इसी कड़ी में कारस देव मंदिर पर बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने मंदिर परिसर में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर दही से भरी मटकी बांधी थी। इसे फोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। युवाओं के लिए इसे मुश्किल बनाने के लिए मटकी को रस्सी के सहारे लगातार हिलाया जा रहा था। इस वजह से मटकी फोड़ना युवाओं के लिए चुनौती भरा रहा।मटकी फोड़ने के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह दिखा। हर कोशिश के साथ लोगों की नजरें मटकी पर टिकी थीं और परिसर में खुशनुमा माहौल बना रहा। करीब छह प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़ दी, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।इस मौके पर कारस देव मंदिर में दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। गोट गायन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
    3
    मड़ावरा में 20 फीट ऊंची दही मटकी 6 प्रयास में टूटी: कारस देव मंदिर पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, तालियों से गूंजा परिसर।
ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में बुधवार शाम कारस देव मंदिर पर दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बंधी दही से भरी मटकी को तोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने कई कोशिशें कीं। छह प्रयासों के बाद युवाओं को मटकी फोड़ने में कामयाबी मिली। मटकी टूटते ही मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।बुंदेलखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद कारस देव मंदिरों पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम करने की परंपरा है। इसी कड़ी में कारस देव मंदिर पर बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने मंदिर परिसर में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर दही से भरी मटकी बांधी थी। इसे फोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। युवाओं के लिए इसे मुश्किल बनाने के लिए मटकी को रस्सी के सहारे लगातार हिलाया जा रहा था। इस वजह से मटकी फोड़ना युवाओं के लिए चुनौती भरा रहा।मटकी फोड़ने के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह दिखा। हर कोशिश के साथ लोगों की नजरें मटकी पर टिकी थीं और परिसर में खुशनुमा माहौल बना रहा। करीब छह प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़ दी, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।इस मौके पर कारस देव मंदिर में दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। गोट गायन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • today news | मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना |#breakingnews मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-स्कूटी योजना के नए चरण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी क्रय की राशि डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
    1
    today news | मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना |#breakingnews 
मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरण योजना
राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए ई-स्कूटी योजना के नए चरण की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को राज्य स्तरीय समारोह में चयनित मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ई-स्कूटी क्रय की राशि डिजिटल ट्रांसफर करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,* *14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने  का आरोप,* *वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,* *फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,* *पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।* ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले  में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,*
*14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने  का आरोप,*
*वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,*
*फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,*
*पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।*
ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं।
पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है।
पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई।
इस मामले  में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी तथा जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मुकदमे में नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को गब्बर अहिरवार ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में खालिद पठान उर्फ बादशाह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी थी। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को रिफाद उर्फ रिफआन खान करीब 20 वर्ष निवासी गोविन्दनगर तथा अरबाज खां करीब 19 वर्ष निवासी डोंगराकला हाल निवासी गोविन्दनगर, ललितपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में की गई। मामले में अब पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी तथा जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मुकदमे में नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को गब्बर अहिरवार ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में खालिद पठान उर्फ बादशाह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी थी।
शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को रिफाद उर्फ रिफआन खान करीब 20 वर्ष निवासी गोविन्दनगर तथा अरबाज खां करीब 19 वर्ष निवासी डोंगराकला हाल निवासी गोविन्दनगर, ललितपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में की गई।
मामले में अब पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    18 hrs ago
  • NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर ललितपुर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना का विवरण: * स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर। * घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। * नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है। क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    1
    NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
ललितपुर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना का विवरण:
* स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर।
* घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।
* नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है।
क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।
    1
    मौसम का मिजाज: विदाई से पहले 19 सितंबर से सक्रिय होगा नया सिस्टम
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार राज्य में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हैं, जिससे अधिकांश जिलों में तीखी धूप और उमस बढ़ गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से 19 सितंबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य बारिश के कोटे से लगभग 4 से 6 प्रतिशत कम पानी गिरा है।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 किलो 980 ग्राम गांजे के साथ एक महिला एक पुरुष गिरफ्तार
    1
    हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 किलो 980 ग्राम गांजे के साथ एक महिला एक पुरुष गिरफ्तार
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों को किया सम्मानित टीकमगढ़, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला चिकित्सालय तथा एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं के साथ ही एनजीओ तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन से श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय की टीम एवं ईशानिका फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी , सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ईशानिका फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।
    1
    भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों को किया सम्मानित
टीकमगढ़, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला चिकित्सालय तथा एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं के साथ ही एनजीओ तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया। 
मध्यप्रदेश शासन से श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय की टीम एवं ईशानिका फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया।
भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के 
अवसर पर श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी , सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ईशानिका फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।
    user_Deepak kushwaha
    Deepak kushwaha
    Credit reporting agency टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.