logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट : कॉमर्स में जिला टॉपर छात्रों का वाइजर एकेडमी ने निकाला भव्य रोड शो, कई गणमान्य रहे मौजूद वाइजर एकेडमी के टॉपर्स का भव्य रोड शो लालसोट। वाइजर एकेडमी ने कॉमर्स में जिला टॉपर छात्रों के सम्मान में भव्य रोड शो निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए टॉपर्स का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस वर्ष अनीषा मीणा प्रथम, गीत गंगवाल द्वितीय व दक्षिता जैन तृतीय रही। टॉप-10 में 5 स्थान भी संस्थान के छात्रों ने हासिल किए। निदेशक अनिल जैन ने लगातार 6 वर्षों से टॉप रिजल्ट का श्रेय मेहनत व बेहतर मार्गदर्शन को दिया।

8 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
Lalsot, Dausa•
8 hrs ago
a52b85fc-15bd-44e5-ba48-f9abc4fe0942
2ea2f175-db80-432f-97d6-8738b3ce7143

लालसोट : कॉमर्स में जिला टॉपर छात्रों का वाइजर एकेडमी ने निकाला भव्य रोड शो, कई गणमान्य रहे मौजूद वाइजर एकेडमी के टॉपर्स का भव्य रोड शो लालसोट। वाइजर एकेडमी ने कॉमर्स में जिला टॉपर छात्रों के सम्मान में भव्य रोड शो निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए टॉपर्स का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस वर्ष अनीषा मीणा प्रथम, गीत गंगवाल द्वितीय व दक्षिता जैन तृतीय रही। टॉप-10 में 5 स्थान भी संस्थान के छात्रों ने हासिल किए। निदेशक अनिल जैन ने लगातार 6 वर्षों से टॉप रिजल्ट का श्रेय मेहनत व बेहतर मार्गदर्शन को दिया।

More news from Dausa and nearby areas
  • वाइजर एकेडमी के टॉपर्स का भव्य रोड शो लालसोट। वाइजर एकेडमी ने कॉमर्स में जिला टॉपर छात्रों के सम्मान में भव्य रोड शो निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए टॉपर्स का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस वर्ष अनीषा मीणा प्रथम, गीत गंगवाल द्वितीय व दक्षिता जैन तृतीय रही। टॉप-10 में 5 स्थान भी संस्थान के छात्रों ने हासिल किए। निदेशक अनिल जैन ने लगातार 6 वर्षों से टॉप रिजल्ट का श्रेय मेहनत व बेहतर मार्गदर्शन को दिया।
    3
    वाइजर एकेडमी के टॉपर्स का भव्य रोड शो
लालसोट। वाइजर एकेडमी ने कॉमर्स में जिला टॉपर छात्रों के सम्मान में भव्य रोड शो निकाला। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए टॉपर्स का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस वर्ष अनीषा मीणा प्रथम, गीत गंगवाल द्वितीय व दक्षिता जैन तृतीय रही। टॉप-10 में 5 स्थान भी संस्थान के छात्रों ने हासिल किए। निदेशक अनिल जैन ने लगातार 6 वर्षों से टॉप रिजल्ट का श्रेय मेहनत व बेहतर मार्गदर्शन को दिया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    8 hrs ago
  • RBSE 12वीं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर 99.60% अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाशाली बेटी नव्या मीणा से आज फोन पर बात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। नव्या की यह अद्भुत उपलब्धि सिर्फ उनके निरंतर परिश्रम, धैर्य और समर्पण का परिणाम नहीं है, बल्कि यह उस उज्जवल भविष्य की प्रथम किरण है, जिसकी चमक आने वाले कल में न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करेगी। उनकी इस अनमोल सफलता ने परिवार, विद्यालय और हमारे समाज—सभी का मान बढ़ाया है। नव्या को ढेरों शुभकामनाएं—यूँ ही अपने सपनों को नई उड़ानें देती रहें, नई ऊंचाइयों को छूती रहें। बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए, साथ ही ग्रामीण जनों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।
    1
    RBSE 12वीं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर 99.60% अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाशाली बेटी नव्या मीणा से आज फोन पर बात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
नव्या की यह अद्भुत उपलब्धि सिर्फ उनके निरंतर परिश्रम, धैर्य और समर्पण का परिणाम नहीं है, बल्कि यह उस उज्जवल भविष्य की प्रथम किरण है, जिसकी चमक आने वाले कल में न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित करेगी।
उनकी इस अनमोल सफलता ने परिवार, विद्यालय और हमारे समाज—सभी का मान बढ़ाया है।
नव्या को ढेरों शुभकामनाएं—यूँ ही अपने सपनों को नई उड़ानें देती रहें, नई ऊंचाइयों को छूती रहें।
बेटी की आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन देते हुए, साथ ही ग्रामीण जनों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जब हम ख़ुर्रा ग्राम के बीजासणी माता मेले के इतिहास की बात करते हैं, तो यह केवल सुनी-सुनाई बातें नहीं हैं। आज के 'कॉन्ट्रैक्ट' और 'तलाक' वाले दौर में, माता के मेले में तय हुए रिश्ते आज भी चट्टान की तरह मजबूत खड़े हैं। मैं, खेमराज जोशी, खुद इस परंपरा का एक जीता-जागता उदाहरण हूँ—मेरा अपना रिश्ता इसी पावन मेले में तय हुआ था, जो बिना किसी बिखराव के आज भी पूरी मजबूती के साथ चल रहा है। ​रिश्तों की वह 'अदृश्य' डोर ​आज से ४० साल पहले, जब समाज बीजासणी माता के आँगन में इकट्ठा होता था, तो वहां केवल व्यापार नहीं होता था, बल्कि परिवारों का मिलन होता था। ​शब्द की कीमत: उस समय न कोई लिखित एग्रीमेंट था, न कोई कानूनी कागज़। माता की चौखट पर दी गई 'जुबान' ही सबसे बड़ा कानून थी। ​अटूट बंधन: मेरा स्वयं का उदाहरण गवाह है कि उस समय के रिश्तों में जो 'ठहराव' था, वह माता के प्रति अटूट श्रद्धा और आपसी विश्वास का परिणाम था। आज की चकाचौंध वाले वैवाहिक आयोजनों के मुकाबले, मेले की उस सादगी में बंधे रिश्ते कहीं ज्यादा टिकाऊ साबित हुए हैं। ​संस्कृति का गिरता स्तर और हमारी जिम्मेदारी ​पहले मेहमानों के लिए दरवाजे चौबीस घंटे खुले रहते थे। गाँवों में उत्साह ऐसा होता था कि लोग अपने घर आए मेहमान को भगवान का रूप मानते थे। आज इंतजाम सरकारी हैं, व्यवस्थाएं आधुनिक हैं, लेकिन वह 'अपनापन' गायब है बीजासणी माता के मेले की वह ४० साल पुरानी विरासत आज भी उन लोगों की यादों में और उनके सफल वैवाहिक जीवन में जीवित है, जिन्होंने उस दौर को जिया है। मेरा रिश्ता मात्र एक संयोग नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर की एक कड़ी है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को समझने और सहेजने की जरूरत है ग्राऊंड रिपोर्ट :खेमराज जोशी, शुरू न्यूज़,
    2
    जब हम ख़ुर्रा ग्राम के बीजासणी माता मेले के इतिहास की बात करते हैं, तो यह केवल सुनी-सुनाई बातें नहीं हैं। आज के 'कॉन्ट्रैक्ट' और 'तलाक' वाले दौर में, माता के मेले में तय हुए रिश्ते आज भी चट्टान की तरह मजबूत खड़े हैं। मैं, खेमराज जोशी, खुद इस परंपरा का एक जीता-जागता उदाहरण हूँ—मेरा अपना रिश्ता इसी पावन मेले में तय हुआ था, जो बिना किसी बिखराव के आज भी पूरी मजबूती के साथ चल रहा है।
​रिश्तों की वह 'अदृश्य' डोर
​आज से ४० साल पहले, जब समाज बीजासणी माता के आँगन में इकट्ठा होता था, तो वहां केवल व्यापार नहीं होता था, बल्कि परिवारों का मिलन होता था।
​शब्द की कीमत: उस समय न कोई लिखित एग्रीमेंट था, न कोई कानूनी कागज़। माता की चौखट पर दी गई 'जुबान' ही सबसे बड़ा कानून थी।
​अटूट बंधन: मेरा स्वयं का उदाहरण गवाह है कि उस समय के रिश्तों में जो 'ठहराव' था, वह माता के प्रति अटूट श्रद्धा और आपसी विश्वास का परिणाम था। आज की चकाचौंध वाले वैवाहिक आयोजनों के मुकाबले, मेले की उस सादगी में बंधे रिश्ते कहीं ज्यादा टिकाऊ साबित हुए हैं।
​संस्कृति का गिरता स्तर और हमारी जिम्मेदारी
​पहले मेहमानों के लिए दरवाजे चौबीस घंटे खुले रहते थे। गाँवों में उत्साह ऐसा होता था कि लोग अपने घर आए मेहमान को भगवान का रूप मानते थे। आज इंतजाम सरकारी हैं, व्यवस्थाएं आधुनिक हैं, लेकिन वह 'अपनापन' गायब है
बीजासणी माता के मेले की वह ४० साल पुरानी विरासत आज भी उन लोगों की यादों में और उनके सफल वैवाहिक जीवन में जीवित है, जिन्होंने उस दौर को जिया है। मेरा रिश्ता मात्र एक संयोग नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर की एक कड़ी है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को समझने और सहेजने की जरूरत है
ग्राऊंड रिपोर्ट :खेमराज जोशी, शुरू न्यूज़,
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Vijendra jangid
    1
    Post by Vijendra jangid
    user_Vijendra jangid
    Vijendra jangid
    Bonli, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • कुण्डल तहसील मुख्यालय पर निर्माणाधीन 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन में कथित घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। करोड़ों की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से समझौते के आरोपों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    2
    कुण्डल तहसील मुख्यालय पर निर्माणाधीन 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन में कथित घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। करोड़ों की लागत से बन रहे इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से समझौते के आरोपों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना देर रात डाउन लाइन में प्लेटफॉर्म नंबर दो के खंभा संख्या 1059/4 के पास हुई। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीलक्स एक्सप्रेस के ड्राइवर ने रेलवे लाइन पर एक महिला के पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा को दी। मौके पर पहुंची टीम को महिला 50 से 60 वर्ष की प्रतीत हुई, जिसने लाल-गुलाबी साड़ी पहन रखी थी। उसके पैरों में पायल और चप्पलें थीं, और रंग गोरा था। महिला के पास से एक गुलाबी रंग का लेडीज पर्स मिला, जिसमें 360 रुपये नकद थे। हालांकि, पर्स में पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा ने पोटर माजीद खान को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरपीएफ, जीआरपीएफ और राजस्थान पुलिस थाना मलारना डूंगर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मलारना स्टेशन चौकी से कांस्टेबल सतवीर सिंह बैंसला, रेलवे कर्मचारी विनोद गुर्जर और विक्की मेहरा मौके पर पहुंचे। आरपीएफ से एएसआई पृथ्वीराज मीणा और हेड कांस्टेबल अमर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल महेंद्र (380) और कांस्टेबल रसीला (224) ने भी मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया। बुजुर्ग महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। सुबह 9:45 बजे जयपुर-बयाना ट्रेन से शव को गंगापुर सिटी ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
    4
    मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। यह घटना देर रात डाउन लाइन में प्लेटफॉर्म नंबर दो के खंभा संख्या 1059/4 के पास हुई। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
डीलक्स एक्सप्रेस के ड्राइवर ने रेलवे लाइन पर एक महिला के पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा को दी। मौके पर पहुंची टीम को महिला 50 से 60 वर्ष की प्रतीत हुई, जिसने लाल-गुलाबी साड़ी पहन रखी थी। उसके पैरों में पायल और चप्पलें थीं, और रंग गोरा था।
महिला के पास से एक गुलाबी रंग का लेडीज पर्स मिला, जिसमें 360 रुपये नकद थे। हालांकि, पर्स में पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
स्टेशन मास्टर मनकेश मीणा ने पोटर माजीद खान को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद आरपीएफ, जीआरपीएफ और राजस्थान पुलिस थाना मलारना डूंगर को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मलारना स्टेशन चौकी से कांस्टेबल सतवीर सिंह बैंसला, रेलवे कर्मचारी विनोद गुर्जर और विक्की मेहरा मौके पर पहुंचे।
आरपीएफ से एएसआई पृथ्वीराज मीणा और हेड कांस्टेबल अमर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपीएफ से हेड कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल महेंद्र (380) और कांस्टेबल रसीला (224) ने भी मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया।
बुजुर्ग महिला के शव को बरामद कर लिया गया है। सुबह 9:45 बजे जयपुर-बयाना ट्रेन से शव को गंगापुर सिटी ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी | गंगापुर सिटी में एक निजी स्कूल संचालक ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर ब्लैकमेलिंग, धमकी, अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है। नसिया कॉलोनी निवासी मुनेश चंद मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि पिलौदा हाल निवासी गंगापुर सिटी के धर्मी मीणा लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी स्कूल के खिलाफ अलग-अलग विभागों में बार-बार झूठी शिकायतें करता है। शिकायतें वापस लेने के नाम पर पैसे मांगता है। मुनेश मीणा का आरोप है कि आरोपी शासकीय कार्यालयों में भी पीछा करता है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर निदेशालय बीकानेर तक पहुंच जाता है। दबाव बनाता है। डराने-धमकाने की कोशिश करता है। मारपीट की धमकी देता है। जान से मरवाने की धमकी देता है। परिवार में भय का माहौल है। रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मार्च को स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 20 मार्च को समझाइश का प्रयास हुआ। आरोपी का रवैया नहीं बदला। परेशान करना जारी रहा। मुनेश मीणा 23 मार्च को काम से बीकानेर गए थे। आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया। झूठी सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। गलत जानकारी के आधार पर उन्हें धारा 170 में गिरफ्तार करवा दिया गया। बाद में जमानत मिल गई। पीड़ित ने कहा कि घटनाक्रम से सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। मानसिक परेशानी हुई। कानूनी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 318 (4) में केस दर्ज किया है। जांच महू चौकी प्रभारी को सौंपी है। पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा की मांग की है।
    1
    गंगापुर सिटी | गंगापुर सिटी में एक निजी स्कूल संचालक ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर ब्लैकमेलिंग, धमकी, अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है।
नसिया कॉलोनी निवासी मुनेश चंद मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि पिलौदा हाल निवासी गंगापुर सिटी के धर्मी मीणा लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी स्कूल के खिलाफ अलग-अलग विभागों में बार-बार झूठी शिकायतें करता है। शिकायतें वापस लेने के नाम पर पैसे मांगता है।
मुनेश मीणा का आरोप है कि आरोपी शासकीय कार्यालयों में भी पीछा करता है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर निदेशालय बीकानेर तक पहुंच जाता है। दबाव बनाता है। डराने-धमकाने की कोशिश करता है। मारपीट की धमकी देता है। जान से मरवाने की
धमकी देता है। परिवार में भय का माहौल है।
रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मार्च को स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 20 मार्च को समझाइश का प्रयास हुआ। आरोपी का रवैया नहीं बदला। परेशान करना जारी रहा।
मुनेश मीणा 23 मार्च को काम से बीकानेर गए थे। आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया। झूठी सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। गलत जानकारी के आधार पर उन्हें धारा 170 में गिरफ्तार करवा दिया गया। बाद में जमानत मिल गई।
पीड़ित ने कहा कि घटनाक्रम से सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। मानसिक परेशानी हुई। कानूनी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 318 (4) में केस दर्ज किया है। जांच महू चौकी प्रभारी को सौंपी है। पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा की मांग की है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 📰 टॉपर बनीं इशिता शर्मा, 12वीं साइंस में 98.20% अंक हासिल शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है। मेहनत और लगन का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए छात्रा इशिता शर्मा ने 12वीं कक्षा (साइंस स्ट्रीम) में 98.20% अंक हासिल कर टॉप किया है। इशिता की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प का बड़ा योगदान रहा। 🎯 इशिता का कहना है कि उन्होंने हमेशा समय का सही उपयोग किया और हर विषय को समझकर पढ़ाई की, न कि सिर्फ रटने पर ध्यान दिया। 👨‍👩‍👧 परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर इशिता की इस सफलता पर उनके माता-पिता और शिक्षकों ने गर्व जताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 📌 यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
    1
    📰 टॉपर बनीं इशिता शर्मा, 12वीं साइंस में 98.20% अंक हासिल
शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है। मेहनत और लगन का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए छात्रा इशिता शर्मा ने 12वीं कक्षा (साइंस स्ट्रीम) में 98.20% अंक हासिल कर टॉप किया है।
इशिता की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प का बड़ा योगदान रहा।
🎯 इशिता का कहना है कि उन्होंने हमेशा समय का सही उपयोग किया और हर विषय को समझकर पढ़ाई की, न कि सिर्फ रटने पर ध्यान दिया।
👨‍👩‍👧 परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर इशिता की इस सफलता पर उनके माता-पिता और शिक्षकों ने गर्व जताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
📌 यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.