logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चमोली।जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जोशीमठ पहुंचाया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी आवश्यक सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

1 hr ago
user_Ranjeet negi
Ranjeet negi
Chamoli, Uttarakhand•
1 hr ago

चमोली।जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जोशीमठ पहुंचाया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी आवश्यक सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • हेलीकॉप्टर हादसे पर शंकराचार्य ने जताया शोक, बदरीनाथ धाम की मर्यादा बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। शंकराचार्य ने इस दुर्घटना के कारणों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि हादसे के पीछे तकनीकी खराबी, मौसम संबंधी परिस्थितियों अथवा व्यावसायिक दबाव की भूमिका की गहनता से पड़ताल होनी चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हवाई सुरक्षा मानकों को और सख्त बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने बदरीनाथ धाम की धार्मिक पवित्रता, प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धाम परिसर और पवित्र यात्रा मार्ग पर डीजे, नाच-गाने तथा अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन तीर्थस्थल की गरिमा के अनुरूप नहीं है। देवभूमि के तीर्थों की आध्यात्मिक पहचान और परंपराओं को सुरक्षित रखना आवश्यक है। शंकराचार्य ने उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री से धाम क्षेत्र में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट एवं कठोर नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम की मौलिक आध्यात्मिक पहचान और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
    1
    हेलीकॉप्टर हादसे पर शंकराचार्य ने जताया शोक, बदरीनाथ धाम की मर्यादा बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
शंकराचार्य ने इस दुर्घटना के कारणों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि हादसे के पीछे तकनीकी खराबी, मौसम संबंधी परिस्थितियों अथवा व्यावसायिक दबाव की भूमिका की गहनता से पड़ताल होनी चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हवाई सुरक्षा मानकों को और सख्त बनाने की जरूरत बताई।
उन्होंने बदरीनाथ धाम की धार्मिक पवित्रता, प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धाम परिसर और पवित्र यात्रा मार्ग पर डीजे, नाच-गाने तथा अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन तीर्थस्थल की गरिमा के अनुरूप नहीं है। देवभूमि के तीर्थों की आध्यात्मिक पहचान और परंपराओं को सुरक्षित रखना आवश्यक है।
शंकराचार्य ने उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री से धाम क्षेत्र में धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट एवं कठोर नीति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम की मौलिक आध्यात्मिक पहचान और धार्मिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
    user_Ranjeet negi
    Ranjeet negi
    Chamoli, Uttarakhand•
    56 min ago
  • युवाओं मे बढ़ता सांस्कृतिक प्रेम बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह.. बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह..
    1
    युवाओं मे बढ़ता सांस्कृतिक प्रेम बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह..
बागेश्वर मे युवा महोत्स्व मे दिखा संस्कृति और परम्परा के प्रति युवाओं का उत्साह..
    user_स्वर स्वतंत्र विपिन
    स्वर स्वतंत्र विपिन
    Artist गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला नगर पालिका के एमआरएफ गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला बागेश्वर के गरुड़ रोड स्थित नगर पालिका के एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) गोदाम में 29 अक्टूबर की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनी हाई प्रेशर वाहन से पानी पंप कर होज रील की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस और अग्निशमन प्रशासन दीपावली के मद्देनजर पूरी तरह अलर्ट मोड में था। आग के फैलते दायरे को देखते हुए फायर स्टेशन गरुड़ से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन और फोर्स बुलाई गई। दोनों स्टेशनों के वाहनों के बीच रिले पंपिंग स्थापित कर लगातार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई; टीम ने लगभग 200 लीटर फोम और चार फायर बॉल का उपयोग किया। फायर स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों तथा नगर पालिका कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संपत्ति को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।
    1
    गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला
नगर पालिका के एमआरएफ गोदाम में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड का काबू, बड़ा हादसा टला
बागेश्वर के गरुड़ रोड स्थित नगर पालिका के एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) गोदाम में 29 अक्टूबर की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मिनी हाई प्रेशर वाहन से पानी पंप कर होज रील की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस और अग्निशमन प्रशासन दीपावली के मद्देनजर पूरी तरह अलर्ट मोड में था।
आग के फैलते दायरे को देखते हुए फायर स्टेशन गरुड़ से अतिरिक्त अग्निशमन वाहन और फोर्स बुलाई गई। दोनों स्टेशनों के वाहनों के बीच रिले पंपिंग स्थापित कर लगातार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई; टीम ने लगभग 200 लीटर फोम और चार फायर बॉल का उपयोग किया। फायर स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों तथा नगर पालिका कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार संपत्ति को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को हार्ट अटैक! 83 परिवारों के आशियानों पर चला बुलडोजर, महिला अस्पताल में भर्ती रिपोर्टर- सीमा खेतवाल स्थान- रामनगर, उत्तराखंड एंकर:-रामनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अपर कोसी क्षेत्र में बुलडोजर से आशियाने उजाड़े जा रहे थे, इसी दौरान 45 वर्षीय महिला फात्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक महिला को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई में करीब 83 परिवारों के मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। अपने आशियाने उजड़ते देख महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ठंड के मौसम में परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। भारी पुलिस बल, जिला प्रशासन और वन विभाग की मौजूदगी में बुलडोजर ने कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कार्रवाई फेज-2 के तहत की जा रही है, जिसमें करीब 83 परिवारों के आशियाने हटाए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है। पुलिस, वन विभाग, जिला प्रशासन, फायर टीम और अन्य सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं। बुलडोजर कार्रवाई के बीच सबसे दर्दनाक तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब 45 वर्षीय फात्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार महिला को दिल का दौरा पड़ा। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और तत्काल एंबुलेंस से महिला को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। महिला के बेटे शादाब ने बताया कि परिवार देर रात से ही अपना सामान समेटने में जुटा था। लेकिन सुबह जब मकान पर कार्रवाई शुरू हुई, तो उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शादाब, महिला का पुत्र कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कई परिवारों ने खुद अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। कोई ईंटें निकाल रहा था, तो कोई दरवाजे और जरूरी सामान सुरक्षित जगह पहुंचाने में जुटा था। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वर्षों से बसे उनके आशियाने उजड़ रहे हैं, लेकिन अब उनके सामने सबसे बड़ा सवाल है कि बच्चों और परिवार को लेकर आखिर जाएं तो जाएं कहां? गौरतलब है कि वर्ष 2025 में फेज-1 के तहत करीब 51 परिवारों को हटाया गया था। फेज-2 में 90 से अधिक परिवारों को हटाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन करीब 9 से 10 परिवारों के मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते फिलहाल उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। एक तरफ वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, तो दूसरी तरफ उजड़ते आशियाने और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ती महिला। फात्मा की तबीयत बिगड़ने की घटना ने इस कार्रवाई के बीच प्रभावित परिवारों के सामने खड़े मानवीय संकट को भी उजागर कर दिया है।
    2
    रामनगर में बुलडोजर एक्शन के बीच महिला को हार्ट अटैक! 83 परिवारों के आशियानों पर चला बुलडोजर, महिला अस्पताल में भर्ती
रिपोर्टर- सीमा खेतवाल 
स्थान- रामनगर, उत्तराखंड
एंकर:-रामनगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अपर कोसी क्षेत्र में बुलडोजर से आशियाने उजाड़े जा रहे थे, इसी दौरान 45 वर्षीय महिला फात्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक महिला को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई में करीब 83 परिवारों के मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है। अपने आशियाने उजड़ते देख महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ठंड के मौसम में परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। भारी पुलिस बल, जिला प्रशासन और वन विभाग की मौजूदगी में बुलडोजर ने कच्चे और पक्के मकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
कार्रवाई फेज-2 के तहत की जा रही है, जिसमें करीब 83 परिवारों के आशियाने हटाए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है। पुलिस, वन विभाग, जिला प्रशासन, फायर टीम और अन्य सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं।
बुलडोजर कार्रवाई के बीच सबसे दर्दनाक तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब 45 वर्षीय फात्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार महिला को दिल का दौरा पड़ा। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और तत्काल एंबुलेंस से महिला को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
महिला के बेटे शादाब ने बताया कि परिवार देर रात से ही अपना सामान समेटने में जुटा था। लेकिन सुबह जब मकान पर कार्रवाई शुरू हुई, तो उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
शादाब, महिला का पुत्र
कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कई परिवारों ने खुद अपने मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। कोई ईंटें निकाल रहा था, तो कोई दरवाजे और जरूरी सामान सुरक्षित जगह पहुंचाने में जुटा था।
प्रभावित परिवारों का कहना है कि वर्षों से बसे उनके आशियाने उजड़ रहे हैं, लेकिन अब उनके सामने सबसे बड़ा सवाल है कि बच्चों और परिवार को लेकर आखिर जाएं तो जाएं कहां?
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में फेज-1 के तहत करीब 51 परिवारों को हटाया गया था। फेज-2 में 90 से अधिक परिवारों को हटाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन करीब 9 से 10 परिवारों के मामले उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते फिलहाल उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है।
फिलहाल अपर कोसी क्षेत्र में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। एक तरफ वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, तो दूसरी तरफ उजड़ते आशियाने और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ती महिला।
फात्मा की तबीयत बिगड़ने की घटना ने इस कार्रवाई के बीच प्रभावित परिवारों के सामने खड़े मानवीय संकट को भी उजागर कर दिया है।
    user_सीमा खेतवाल
    सीमा खेतवाल
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • चमोली जिले में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों के दर्दनाक मौत !! 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 !! आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति) !! पायलट !! कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली। !! यात्री !! प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक। अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक। वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक। एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक। सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
    1
    चमोली जिले में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश 6 लोगों के दर्दनाक मौत
!! 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 !!
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर ने लगभग 13:12 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी, जिसके कुछ समय बाद लगभग 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना आर्मी पोस्ट के माध्यम से प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पांडुकेश्वर एवं ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमें सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया है।
लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति)
!! पायलट !!
कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली।
!! यात्री !!
प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।
सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
    user_Sandeep Aryan
    Sandeep Aryan
    Local News Reporter चमोली, चमोली, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत *चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
    1
    चमोली जोशीमठ में क्रैश हेलिकाप्टर में पायलट समेत 6 की मौत
*चमोली।* बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भरने वाला ट्रांस भारत  एविएशन का हेलिकॉप्टर आज जोशीमठ तहसील के चाई गांव की ऊपरी पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:12 बजे बदरीनाथ से उड़ान भरी थी। लापता होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि 9 स्वतंत्र माउंटेन ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार सेना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई और शवों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
    user_K.S.Aswal
    K.S.Aswal
    Social Media Manager Karnaprayag, Chamoli•
    20 hrs ago
  • बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, सेना-पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने शुक्रवार को दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद करीब 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित नहीं होने पर आर्मी पोस्ट के माध्यम से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया। सभी टीमें आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गईं। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा यात्री प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। सभी पांचों यात्री कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं। इस घटना से बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हुई इस हवाई दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    4
    बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत
बदरीनाथ से उड़ान भरते ही लापता हुआ हेलीकॉप्टर, छह लोगों की मौत
ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर टूटा संपर्क, सेना-पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन
चमोली। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान लापता हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सेना की संयुक्त टीमों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर (कॉल साइन VT-HCX) ने शुक्रवार को दोपहर करीब 13:12 बजे बदरीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद करीब 13:14 बजे ज्योतिर्मठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। काफी देर तक संपर्क स्थापित नहीं होने पर आर्मी पोस्ट के माध्यम से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना प्रशासन को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ से पुलिस, एसडीआरएफ तथा सेना की संयुक्त टीमें तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना की गईं। वहीं, जिला मुख्यालय गोपेश्वर से ड्रोन टीमों को भी खोज अभियान में लगाया गया। सभी टीमें आपसी समन्वय से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुट गईं।
हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48), निवासी दिल्ली, तथा यात्री प्रतापा (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। सभी पांचों यात्री कर्नाटक के निवासी बताए गए हैं।
इस घटना से बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में हुई इस हवाई दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ों में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
    user_प्रदीप चौहान
    प्रदीप चौहान
    Media Consultant कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • चमोली।जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जोशीमठ पहुंचाया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी आवश्यक सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
    1
    चमोली।जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। रेस्क्यू टीमों द्वारा पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी छह मृतकों के पार्थिव शरीरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर जोशीमठ पहुंचाया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी आवश्यक सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
    user_Ranjeet negi
    Ranjeet negi
    Chamoli, Uttarakhand•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.