Shuru
Apke Nagar Ki App…
गयाजी में शराब माफिया का आतंक: मुखिया पति के घर पर किया पथराव, नतनी घायल
SATISH KUMAR (पत्रकार)
गयाजी में शराब माफिया का आतंक: मुखिया पति के घर पर किया पथराव, नतनी घायल
More news from Wazirganj and nearby areas
- " शेरघाटी एवं टिकारी अनुमंडल को रेल्वे लाइन से जोड़ने की वर्षो पुरानी मांग जल्द पूरी हो _ कॉंग्रेस " गयाजी जिला अंतर्गत सूबे के सबसे बड़े अनुमंडल शेरघाटी तथा टिकारी को रेल्वे लाइन से जोड़ने की वर्षो पुरानी मांग को जल्द पूरी करने हेतु कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से किया है। मांग करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, शेरघाटी प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद इमाम, अजित सिंह, उमेश सिंह, टिकारी प्रखंड कॉंग्रेस अध्यक्ष नाथून पासवान, बृज मोहन शर्मा, राजेन्द्र सिंह, जय प्रकाश यादव, विपिन बिहारी सिन्हा, विशाल कुमार, मुन्ना मांझी आदि ने कहा कि आज से 27 वर्ष पहले तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री नीतीश कुमार ने शेरघाटी अनुमंडल के इमामगंज में महती सभा को संबोधित करते हुए गया डालटेनगंज भाया शेरघाटी , बांकेबाजार, इमामगंज , डुमरिया रेल्वे लाइन बिछाने की घोषणा किए थे, जिसे बाद में 2009 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव इसके लिए शेरघाटी के रंगलाल हाई स्कूल में इसका शिलान्यास भी किया तथा इसके लिए रेल बजट में 550 करोड़ की घोषणा भी की गई। परंतु आज 15 वार्षिक बीतने के बाद भी अभी तक इस दिशा में कोई प्रोग्रेस नहीं हुआ है। दुसरी ओर सूबे के ऐतिहासिक, गौरवशाली टिकारी अनुमंडल जहां राज्य का पहला दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, ऐतिहासिक टिकारी किला, केशपा का प्रसिद्ध माता का मंदिर होने के कारण यहां के लोग वर्षो से गया, टिकारी,कोंच, कुरथा , अरवल, बिहटा, जहानाबाद, से रेल्वे लाइन से जोड़ने की मांग वर्षों से जारी है। नेताओं ने कहा कि दोनों अनुमंडल को रेल्वे लाइन से जोड़ने से अति प्राचीन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गयाजी जिला का विकास और तेजी से होगा। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- Post by Hindustan Express News1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by MD aurangzeb3
- पारस हॉस्पिटल पटना जितना नामी अस्पताल उतना गंदा इलाज होता है यह सब माफिया लोग का हॉस्पिटल है1
- जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित झुनकी पुल पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में मखदुमपुर के भाने बीघा निवासी 33 वर्षीय जिम संचालक विवेक राज उर्फ निक्की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो अभी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लापता लोगों की खोजबीन के लिए अभियान चलाया जा रहा है।1
- Post by Hindustan Express News1
- हिसुआ में अवैध पार्किंग वसूली का विरोध: ट्रक चालक पर हमला, घंटों सड़क जाम से बाजार ठप हिसुआ बाजार में अवैध पार्किंग वसूली को लेकर बुधवार सुबह बड़ा बवाल खड़ा हो गया। गया रोड से आ रहे धान लदे ट्रक चालक द्वारा जबरन पार्किंग शुल्क देने से इनकार करने पर कथित पार्किंग एजेंट और उसके सहयोगियों ने पीछा कर चालक के साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के समीप ट्रक रोककर रुपये की मांग की गई थी, लेकिन चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इसके बाद आरोपियों ने बाइक से पीछा कर नवादा रोड स्थित बड़की पुल के पास ट्रक को रुकवाया और चालक पर हमला कर दिया। इस दौरान ट्रक की खिड़की तोड़कर चालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में घायल चालक की पहचान गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित चालक ने ट्रक बीच सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे हिसुआ बाजार में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। सुबह-सुबह बाजार क्षेत्र में लंबा जाम लगने से आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जाम हटवाया और घायल चालक को अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने हिसुआ नगर परिषद और प्रशासन पर अवैध वसूली रोकने में लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों ने वेंडिंग जोन और बस पड़ाव के नाम पर हो रही जबरन वसूली पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- liye o apni bahan ki kabr ko khod kar kankal ko le kar bank pahunche like1