30 सालों से अंधेरे में भोंगाद्वार के 9 परिवार, प्रशासन से गुहार लगाकर थके ग्रामीण 30 सालों से अंधेरे में भोंगाद्वार के 9 परिवार, प्रशासन से गुहार लगाकर थके ग्रामीण चिराईडोंगरी पंचायत का भोंगाद्वार मोहल्ला बिजली से वंचित 29 सितंबर मंगलवार चार बजे चिरईडोंगरी के प्रमोद चक्रवर्ती ने मीडिया को बताया कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच मंडला जिले के विकासखंड नारायणगंज की ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी के वार्ड नंबर 8 के अंतर्गत आने वाले भोंगाद्वार मोहल्ले में आज भी 9 परिवारों के करीब 40 लोग बिना बिजली के जीवन गुजारने को विवश हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित इस बसाहट में ग्रामीण पिछले 30 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक यहां विद्युतीकरण नहीं हो सका है। इस मोहल्ले में निवास करने वाले लखन विश्वकर्मा, रामा विश्वकर्मा, जय सिंह विश्वकर्मा, मनीष यादव, मोना यादव, कृष्णा बाई यादव, प्रकाश अहिरवार, सतेन्द्र अहिरवार और सेवक लाल कुशराम के परिवार लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने अपनी इस समस्या को लेकर जनसुनवाई में आवेदन देने के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन 181, कलेक्टर, स्थानीय विधायक और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तक से गुहार लगाई है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बताया गया कि बिजली न होने के कारण सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है। ग्रामीण अब मोबाइल की टॉर्च या बैटरी के सहारे रातें गुजारने को मजबूर हैं, क्योंकि पहले मिलने वाला मिट्टी का तेल भी अब उपलब्ध नहीं है। बारिश के मौसम में जहरीले कीड़े, जीव, जंतुओं का खतरा बना रहता है, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी पूरी तरह से बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अतिशीघ्र विद्युतीकरण की मांग की है।

- जबलपुर: अवैध शराब कारोबार में 2 आरोपी गिरफ्तार। । जबलपुर : पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं जोन-4 अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, गोरखपुर एम डी नागोतिया तथा अधारताल राजेश्वरी कौरव के नेतृत्व में थाना बरगी, संजीवनी नगर और पनागर पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे की टीम ने दीपक पटैल को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी ने अभिषेक बर्मन के घर से अंग्रेजी और देशी शराब की बॉटलें, नगद और मोबाइल जब्त किया। थाना पनागर के उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह की टीम ने ग्राम ककरहाई के जंगल में छोटू उर्फ प्रभुलाल केवट को 52 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।4
- गोटेगांव की सड़क समस्या को लेकर बच्चों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल गोटेगांव के बच्चों ने नरसिंहपुर पहुंचकर कलेक्टर महोदय को मुरदई रोड एवं गोटेगांव-बेलखेड़ी मार्ग की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। सड़क की खराब स्थिति के कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों ने मार्ग की समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की। 📱 93294465062
- अवैध शराब के विरुद्ध सिवनी पुलिस का विशेष अभियान - बड़ी सफलता 752 लीटर शराब जब्त, 117 क्विंटल से अधिक महुआ लहान नष्ट सिवनी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने 22 कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 752 लीटर देशी-विदेशी व कच्ची शराब जब्त की गई और 117 क्विंटल से अधिक महुआ लहान नष्ट किया गया। कोतवाली, डूंडासिवनी, कुरई, बंडोल, घंसौर, केवलारी और कान्हीवाड़ा क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान दो बोलेरो और एक स्कूटी भी जब्त की गई। कान्हीवाड़ा के जवाना-अलीनगर में 15 क्विंटल तथा गंज क्षेत्र में 75 क्विंटल लहान नष्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।1
- Seoni News: पानी और पहाड़ों का ऐसा संगम, देखते रह जाएंगे आप! दिखा अद्भुत नजारा1
- सहारा होटल में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप चार कमरों से युवक-युवतियां बाहर निकाले, संचालक को थाने बुलाकर हुई लंबी पूछताछ शहर के होटलों में चल रही कथित संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बीच मंगलवार को कटंगी पुलिस ने कटंगी-वारासिवनी मार्ग स्थित सहारा होटल में अचानक दबिश देकर जांच की। दोपहर करीब 1 बजे हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल के अलग-अलग चार कमरों से युवक-युवतियों को बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पूछताछ और समझाइश के बाद उन्हें छोड़ दिया, लेकिन कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई। पुलिस ने होटल संचालक पिंकी भैरम को थाने बुलाया और काफी देर तक पूछताछ की।1
- आंगन से विकसित भारत तक—सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन टोली उत्सव आंगन से विकसित भारत तक—सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन टोली उत्सव गोटेगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन टोली उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों, माताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से विकसित भारत की आकर्षक रंगोली बनाकर अपने सपनों को आकार दिया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी बच्चों के लिए पहली पाठशाला है, जहां पोषण के साथ संस्कार, जिज्ञासा और आत्मविश्वास की नींव रखी जाती है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवा, समर्पण और मातृभाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान हर आंगन में पोषण, हर मन में संस्कार और हर बच्चे में सीखने की जिज्ञासा का संकल्प लिया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।2
- जबलपुर आठ दिन से पानी की किल्लत, कांग्रेस ने महापौर को भेंट की सूखी नल की टोंटी जबलपुर शहर में कई दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति को लेकर सोमवार को युवक कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने सोनू कुकरेले के नेतृत्व में नगर निगम का घेराव किया और महापौर अनु सिंह को सांकेतिक रूप से सूखी नल की टोंटी भेंट कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नर्मदा किनारे बसे जबलपुर में भी त्रिमूर्ति नगर, कृष्णानगर और दमोहना सहित कई क्षेत्रों में आठ दिन से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से पर्याप्त टैंकर व्यवस्था नहीं की गई और अधिकारियों के फोन तक नहीं उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर करोड़ों के बजट और आर्थिक विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों के घरों में नलों से पानी की जगह हवा आ रही है। उन्होंने महापौर से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने और प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो युवक कांग्रेस और कांग्रेस आमजन के साथ उग्र आंदोलन करेगी। जबलपुर से आवाज़ न्यूज 24×7 के लिए दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट2
- कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डूण्डासिवनी का कुख्यात गुण्डा बदमाश युवराज उर्फ बहादुर तेकाम गिरफ्तार 17 आपराधिक प्रकरणों वाला बदमाश प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत भेजा गया जेल सिवनी। कोतवाली पुलिस ने डूण्डासिवनी निवासी युवराज उर्फ बहादुर तेकाम \(22\) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और हत्या के प्रयास सहित पहले से 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। 8 सितंबर को ग्राम बींझावाड़ा निवासी शिवा कौशिक ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी। 29 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- तिरोड़ी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को न्यायालय ने भेजा गया जेल तिरोड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 महादेव चौक में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद आत्महत्या करने के लिए कुएं में छलांग लगाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड 11 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर तिरोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।1