Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- Post by Rajesh meena rajesh meena1
- सवाई माधोपुर। पेड़ बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में आज पुष्प के बालाजी परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, शहर में हो रही अवैध वृक्ष कटाई और उसके दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय “पेड़ बचाओ संघर्ष समिति” का गठन किया गया। संघर्ष समिति में संरक्षक, सलाहकार, समन्वयक, लीगल, सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार, सूचना एवं संपर्क जैसे विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए गए हैं तथा सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आंदोलन को संगठित एवं प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बड़ी बेरहमी और अति-संवेदनहीनता के साथ बिना वैधानिक अनुमति (एनओसी) के पेड़ों की कटाई की गई है, जो एक घोर पर्यावरणीय अपराध है। यह कटाई न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि शहर के पर्यावरण, जलवायु संतुलन और भविष्य के लिए गंभीर खतरा भी है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संघर्ष समिति इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई के साथ-साथ लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन भी करेगी। अभी जो पेड़ बचे हुए हैं, उन्हें हर हाल में बचाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। साथ ही जिन पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है, उनके पुनः रोपण (री-प्लांटेशन) के लिए भी प्रशासन से मांग की जाएगी। संगोष्ठी में यह भी आरोप लगाया गया कि अवैध रूप से काटी गई लकड़ी का लदान, परिवहन और बिक्री एक संगठित अपराध के रूप में सामने आ रही है। संघर्ष समिति दोषी व्यक्तियों, ठेकेदारों तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों और न्यायिक लड़ाई लड़ेगी। समिति में समिति में साहित्यकार प्रभाशंकर उपाध्याय, वरिष्ठ नागरिक एडवोकेट जगन्नाथ चौधरी, एडवोकेट भोलाशंकर,एडवोकेट मुकेश भूप्रेमी,एडवोकेट राजेश मीणा, शंकर लाल ,सोहन सिंह नरूका, राजेश पहाड़िया, अशोक जैन, अवधेश शर्मा, यशवंत भूप्रेमी, के.पी. सिंह, अजय शर्मा, राजकुमार दोसाया, राजीव जैन, हमदम मुकेश, महेश सोनी, डेविड, हेमराज रावल, प्रेमराज मीणा, चंद्रकांत जैन सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है । वहीं सभी संगोष्ठी में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि “विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश स्वीकार नहीं किया जाएगा” और पेड़ों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इसी प्रकार आंदोलन संघर्ष समिति के लोगों ने आज भी दिनभर कटे हुए तथा बचे हुए पेड़ों का जिओ ट्रैकिंग फोटोग्राफी और सूची तैयार की है तथा स्थानीय लोगों के वक्तव्य भी लिए हैं ।1
- हिंडौन सिटी में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में पिता पुत्र और दामाद की हुई मौत पनवेडा गांव से खाना खाकर अलीपुरा जारहे थे बाइक सवार चार जने वापिस जाते समय बाइक को मारी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर जिसमें धर्मेंद्र जाटव,यशवेंन्द्र जाटव,गौरव जाटव इन तीनों की मौके पर हो गई मौत तीनों के शव हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए है मौके पर डीएसपी मुनेश मीणा और हिंडौन सदर थाना पुलिस पहुंची भतीजा मुनीम घायल है जिसका उपचार जारी है बताया जारहा है बाइक पर कुल चार लोग सवार थे जिनको तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी हिंडौन सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम लाल ने हिंडौन जिला अस्पताल पहुंच कर मृतको के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए2
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के धूमधाम से मनाया फागोत्सव फूलों से खेली होली होली के गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु अल्पाहार में प्रसादी का किया वितरण1
- कोटा,22 फरवरी 2026/ 370 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूरों का सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा। सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया इस दौरान धरने व प्रदर्शन में कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर, कामरेड नरेंद्रसिंह, कामरेड मदन मोहन शर्मा, कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी कामरेड हनुमान सिंह कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड सीताराम कामरेड शिशुपाल कामरेड पुष्पा खींची, कामरेड मंगल सिंह कामरेड गुलाबशंकर, कामरेड गिरजाशंकर पांडे कामरेड गोपाल शर्मा कामरेड छीतर लाल, रहीसा बानो रेशमा देवी कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा निर्मला बाई आदि सैकड़ों महिला पुरुष मजदूर धरने व प्रदर्शन में शामिल रहे। धरने का संचालन कामरेड अशोकसिंह ने किया।2
- यूजीसी बिल को लागू करने की मांग को लेकर एससी एसटी ओबीसी समाज ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन करौली जिला मुख्यालय पर यूजीसी बिल लागू करवाने की मांग को लेकर अंबेडकर सर्किल से शहर में होकर निकाली रैली, यूजीसी बिल को लागू करने के समर्थन में जिले के एसटी, एससी, ओबीसी समुदाय के लोगों ने समर्थन में अंबेडकर पार्क से रैली के रूप में बड़ी संख्या शहर में रैली के साथ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयकारों के साथ भारी भीड कलेक्ट्रेट पंहुची। सभी ने मिलकर करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर यूजीसी बिल को लागू करने की मांग की गई।4
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1