Shuru
Apke Nagar Ki App…
#saharsa नौहट्टा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण 😱 | अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश | देखिए पूरा विडियो | Like Share Comment जरूर करें 🙏 #tauseefkamal #htktoday #bihar #today #challenges #nauhatta #LocalNews #saharsa नौहट्टा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण 😱 | अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश | देखिए पूरा विडियो | Like Share Comment जरूर करें 🙏 #tauseefkamal #htktoday #bihar #today #challenges #nauhatta #LocalNews
HTk Today
#saharsa नौहट्टा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण 😱 | अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश | देखिए पूरा विडियो | Like Share Comment जरूर करें 🙏 #tauseefkamal #htktoday #bihar #today #challenges #nauhatta #LocalNews #saharsa नौहट्टा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण 😱 | अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश | देखिए पूरा विडियो | Like Share Comment जरूर करें 🙏 #tauseefkamal #htktoday #bihar #today #challenges #nauhatta #LocalNews
More news from बिहार and nearby areas
- सहरसा जिले के नौहट्टा मे स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब सिविल सर्जन (CS) और बीपीएम (BPM) की टीम ने अचानक नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं, उपस्थिति पंजी और दवाओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान सीएस ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अलग-अलग शिफ्ट (सुबह, शाम और रात) में ड्यूटी निर्धारित है और अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने अस्पताल के एक्स-रे विभाग का भी जायजा लिया। प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में रोजाना औसतन 15 से 25 एक्स-रे किए जा रहे हैं और यह सेवा नियमित रूप से जारी है। इसके अलावा, अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई। सीएस ने निर्देश दिया कि जो भी दवाएं सरकारी स्टॉक में उपलब्ध हैं, वे मरीजों को अस्पताल से ही दी जाएं और किसी भी हाल में बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। विशेष रूप से सिरप और अन्य आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।1
- जयनगर डीएसपी ने कार्यालय में की क्राइम मीटिंगः थानाध्यक्षों से दर्ज मामलों की ली जानकारी, अपराध नियंत्रण-लंबित कांडों के निपटारे का दिया निर्देश Mithila Express News se puja kumari ki report1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- Post by Uday Mahto1
- *निजी स्कूलों के शोषण-लूट के खिलाफ विरोध मार्च 5 अप्रैल को- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* निजी स्कूलों को शोषण-लूट का अड्डा बनाने के खिलाफ समस्तीपुरवासी आंदोलन में भाग लेकर सफल बनाएं- रामबली सिंह। किताब, कॉपी, टाई, बेल्ट, डायरी, ड्रेस, टेस्ट, प्रमोशन और री-एडमिशन आदि के नाम पर स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों से कथित शोषण और लूट के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले विरोध मार्च/सभा का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को विवेक -विहार मुहल्ला में संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह की अध्यक्षता एवं समाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के संचालन में आयोजित नागरिक समाज की बैठक में लिया गया। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल 2026 को शाम 4:30 बजे से स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में अनावश्यक शुल्क वसूली से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। नागरिक समाज, समस्तीपुर के संयोजक रामबली सिंह (पूर्व सैनिक) ने छात्र, अभिभावक, बुद्धिजीवी एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। वहीं सामाजिक सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी लोगों से एकजुट होकर शिक्षा में हो रहे इस प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे और व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।1
- बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्कूल शिफ्टिंग के फैसले को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा। प्रशासन को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। दरअसल मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड में उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईनरवा की कुछ कक्षाओं को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के फैसले का ग्रामीणों ने विरोध किया। गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। बाइट ---ग्रामीण ग्रामीणों कहते हैं कि स्कूल की कक्षाएं शिफ्ट होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा और उन्हें दूर जाने में दिक्कत होगी। बाइट -अविनाश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी घैलाढ़ घैलाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उचित समाधान निकाला जाएगा। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी अब भी बनी हुई है। देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक निकाल पाता है।4
- सहरसा (नौहट्टा): बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लाख दावे करे, लेकिन सहरसा जिले के नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। सीमावर्ती और पिछड़े इलाके की एक बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला यह केंद्र आज खुद 'इलाज' की बाट जोह रहा है। मानकों के अनुसार यहाँ 10 डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में महज 03 डॉक्टरों के भरोसे पूरे प्रखंड की चिकित्सा व्यवस्था टिकी है।अस्पताल में केवल डॉक्टरों की ही कमी नहीं है, बल्कि बुनियादी तकनीकी सुविधाओं और पर्याप्त मैनपावर का भी घोर अभाव है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि कम संख्या और सीमित संसाधनों के कारण वे चाहकर भी मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। आए दिन होने वाली भीड़ और काम के दबाव से चिकित्साकर्मियों को भी मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है।1
- बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के पीछे की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है—हत्या, हादसा या फिर नशाखुरानी गिरोह की करतूत? मधेपुरा से मुरलीगंज जाने वाली रेल लाइन पर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रेलवे पुल संख्या 100 के पास आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पटरी किनारे एक युवक की लाश बरामद हुई। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुरलीगंज थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक को मधेपुरा से पूर्णिया जाने वाली किसी ट्रेन से धक्का देकर फेंका गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, युवक के मुंह से झाग निकलने के कारण यह भी शक गहराया है कि वह पहले किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ हो और बाद में उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया हो। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब ढाई हजार रुपये नकद और अंबाला कैंट से सहरसा जंक्शन तक का जनरल टिकट बरामद किया है, जो 2 तारीख का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान करने के साथ-साथ पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। बाइट – अमित कुमार, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने कहा कि लोगों से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव है हम भी देखने गए तब हमने मुरलीगंज थानाअध्यक्ष को फोन कर जानकारी दिए और जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थानाअध्यक्ष अजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव की पहचान में जुट गए हैं3
- सदर अस्पताल सहरसा में मार पीट का वीडियो वायरल हो रहा हैं ईलमासनगर टुडे पेज को follow करें1